Showing posts with label Ram aur Shyam. Show all posts
Showing posts with label Ram aur Shyam. Show all posts

Jan 20, 2018

आई हैं बहारें-राम और श्याम १९६७

एक लोकप्रिय गीत सुनते हैं फिल्म राम और श्याम से. ब्लॉग को
लोकप्रिय बनाये रखने के लिए लोकप्रिय गीत सुनवाना ज़रूरी होता
है. रेयर और ना के बराबर सुने हुए गीत केवल अंग्रेजी ब्लॉग पर
शोभा देते हैं. उन्हें सुनने वाले कम-भक्त यहाँ नहीं मंडराया करते.
गर हम भी अंग्रेजी में लिखा करते तो हडप्पा और मोहन-जोदडो
की खुदाई में निकले गीत भी आपको सुनवाते.

प्रस्तुत गीत को श्रेणी बनाने के शौक़ीन बर्डडे सोंग कहते हैं. हम
भी कह लेते हैं. इसे शकील बदायूनीं ने लिखा है और इसका संगीत
है नौशाद का. फिल्म के दूसरे गीतों की तुलना में ये उतना पोपुलर
नहीं है मगर इसे भी काफी सुना गया है. फिल्म का शीर्षक गीत
भी कह सकते हैं इसे.

   


गीत के बोल:

आई हैं बहारें मिटे ज़ुल्म-ओ-सितम
प्यार का ज़माना आया दूर हुए ग़म
राम की लीला रंग लाई
हा हा हा
श्याम ने बंसी बजाई
हा हा हा हा
आई हैं बहारें मिटे ज़ुल्म-ओ-सितम
प्यार का ज़माना आया दूर हुए ग़म
राम की लीला रंग लाई
हा हा हा
श्याम ने बंसी बजाई
हा हा हा हा

चमका है इनसाफ़ का सूरज फैला है उजाला
उजाला चार बूंदों वाला
चमका है इन्साफ का सूरज फैला है उजाला
नई उमंगें संग लायेगा हर दिन आने वाला
आने वाला
नई उमंगें संग लायेगा हर दिन आने वाला
हो हो मुन्ना गीत सुनायेगा
टुन्ना ढोल बजायेगा
मुन्ना गीत सुनायेगा टुन्ना ढोल बजायेगा
संग संग मेरी छोटी मुन्नी नाचेगी छम धम

हो आई हैं बहारें मिटे ज़ुल्म-ओ-सितम
प्यार का ज़माना आय दूर हुए ग़म
राम की लीला रंग लाई
हा हा हा
श्याम ने बंसी बजाई
हा हा हा हा

अब न होंगे मजबूरी के इस घर में अफ़साने
अब ना होंगे मजबूरी के इस घर में अफ़साने
प्यार के रंग में रंग जायेंगे सब अपने बेगाने
प्यार के रंग में रंग जायेंगे सब अपने बेगाने
हो हो हो हो सब के दिन फिर जायेंगे
मंज़िल अपनी पायेंगे
जीवन के तराने मिल के गायेंगे हरदम

हो आई हैं बहारें मिटे ज़ुल्म-ओ-सितम
प्यार का ज़माना आय दूर हुए ग़म
राम की लीला रंग लाई
हा हा हा
श्याम ने बंसी बजाई
हा हा हा हा
अब ना कोई भूखा होगा
और ना कोई प्यासा
हो हो हो अब ना कोई भूखा होगा और ना कोई प्यासा
अब ना कोई नौकर होगा
और ना कोई आका
अब ना कोई नौकर होगा और ना कोई आका
हो ओ ओ अपने घर के राजा तुम
हा आ आ आ छेड़ो मन का बाजा तुम
आ जायेगी सुर में देखो जीवन की सरगम

हो आई हैं बहारें मिटे ज़ुल्म-ओ-सितम
प्यार का ज़माना आय दूर हुए ग़म
राम की लीला रंग लाई
हा हा हा
श्याम ने बंसी बजाई
हा हा हा हा
…………………………………………………………
Aayi hai baharen-Ram aur Shyam 1967

Artists: Dilip Kumar, Kids

Read more...

Sep 10, 2016

आज की रात मेरे-राम और श्याम १९६७

लोकप्रिय गीतों में अगला गीत प्रस्तुत है फिल्म राम और श्याम से.
प्यानो सॉंग कहती है ज्ञानी जनता इसे. गीत में प्यानो का अच्छा
प्रयोग है. थोडा तेज गति वाला गीत है ये. नौशाद के संगीत में
भी समय के साथ गति आती चली. फिल्म सन १९६७ में रिलीज़
हुई थी. फिल्म में दिलीप कुमार डबल रोल में हैं.

इस थीम पर बाद में दूसरी फ़िल्में भी बनीं. सिनेमा इतिहास में
जुड़वाँ भाइयों की कहानी पर बनी फिल्मों में इसका अहम स्थान है.
ये फिल्म सन १९६४ की एक प्रसिद्ध तेलुगु फिल्म रामुडू भीमुडू
जिसमें एन टी रामाराव नायक थे, का रीमेक है. दिलीप कुमार के
संग वहीदा रहमान और मुमताज़ नायिकाएं हैं. फिल्म का निर्देशन
तापी चाणक्य ने किया और इसका निर्माण बी नागी रेड्डी ने.
बी नागी रेड्डी ने हिंदी सिनेमा की कुछ लोकप्रिय फ़िल्में बनायीं
हैं-जूली, स्वयंवर इत्यादि.

गीत सुनते हैं जो शकील का लिखा हुआ है और रफ़ी का गाया हुआ.
संगीत नौशाद का है.



गीत के बोल:

ये रात जैसे दुल्हन बन गई चिरागों से
करुंगा और उजाला मैं दिल के दाग़ों से

आज की रात मेरे दिल की सलामी ले ले
दिल की सलामी ले ले
कल तेरी बज़्म से दीवाना चला जाएगा
शमा रह जायेगी परवाना चला जाएगा
आज की रात मेरे दिल की सलामी ले ले
दिल की सलामी ले ले

तेरी महफ़िल तेरे जलवे हों मुबारक तुझको
तेरी उल्फ़त से नहीं आज भी इंकार मुझे
तेरा मयखाना सलामत रहे ऐ जान-ए-वफ़ा
मुस्कुरा कर तू ज़रा देख ले इक बार मुझे
फिर तेरे प्यार का मस्ताना चला जाएगा
कल तेरी बज़्म से दीवाना चला जाएगा
शमा रह जायेगी परवाना चला जाएगा

आज की रात मेरे दिल की सलामी ले ले
दिल की सलामी ले ले

मैने चाहा कि बता दूँ मैं हक़ीक़त अपनी
तूने लेकिन न मेरा राज़-ए-मुहब्बत समझा
मेरी उलझन मेरे हालात यहाँ तक पहुंचे
तेरी आँखों ने मेरे प्यार को नफ़रत समझा
अब तेरी राह से बेगाना चला जाएगा
कल तेरी बज़्म से दीवाना चला जाएगा
शमा रह जायेगी परवाना चला जाएगा

आज की रात मेरे दिल की सलामी ले ले
दिल की सलामी ले ले

तू मेरा साथ न दे राह-ए-मुहब्बत में सनम
चलते-चलते मैं किसी राह पे मुड़ जाऊंगा
कहकशां चांद सितारे तेरे चूमेंगे क़दम
तेरे रस्ते की मैं एक धूल हूँ उड़ जाऊंगा
साथ मेरे मेरा अफ़साना चला जाएगा
कल तेरी बज़्म से दीवाना चला जाएगा
शमा रह जायेगी परवाना चला जाएगा

आज की रात मेरे दिल की सलामी ले ले
दिल की सलामी ले ले
............................................................................
Aaj ki raat mere dil ki salami-Ram aur Shyam 1967


Artists: Dilip Kumar, Waheeda Rehman

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP