Showing posts with label Roti ki keemat. Show all posts
Showing posts with label Roti ki keemat. Show all posts

Dec 21, 2017

आँखों से पी ले-रोटी की कीमत १९९०

एक जगह मैं आर्टिकल पढ़ रहा था दक्षिण भारतीय सिनेमा और
क्रोस ड्रेसिंग पर. उत्तर भारतीय सिनेमा उस लेखक ने कवर नहीं
किया था. रोचक लेख था वो उससे मुझे एक गीत याद आया.

बॉलीवुड में कई कलाकारों को ये सौभाग्य मिला है प्रतिभावान
निर्देशक और निर्माताओं की बदौलत. उषा उथुप की आवाज़ वाले
कई गीत मिथुन की फिल्मों में हमने सुने थे ८० के दशक की
फिल्मों में. मिथुन के ऊपर कोई गीत उषा उथुप का नहीं फिल्माया
गया था, यही बाकी था वो भी पूरा हो गया.

गीत इन्दीवर का है और संगीत बप्पी लाहरी का. इन्दीवर ने अपनी
हिंदी की शब्द सामर्थ्य के साथ साथ अंग्रेजी की शब्द सामर्थ्य भी
बतलाई है.

गीत में बॉलीवुड के कुछ नामचीन खलनायक और चरित्र अभिनेता
आपको दिखलाई देंगे मसलन गुलशन ग्रोवर, सदाशिव अमरापुरकर,
बोंब क्रिस्टो, विजू खोटे और प्राण.

गीत के बोल:

आँखों से पी ले होठों से पी ले
जीना हो जितना मस्ती मैं जी ले
मुझ जैसा देखा न होगा कहीं
देखो थर्टी सिक्स ट्वेंटी फोर थर्टी सिक्स
देखो थर्टी सिक्स ट्वेंटी फोर थर्टी सिक्स
हो आँखों से पी ले होठों से पी ले
जीना हो जितना मस्ती मैं जी ले
मुझ जैसा देखा न होगा कहीं
देखो थर्टी सिक्स ट्वेंटी फोर थर्टी सिक्स
देखो थर्टी सिक्स ट्वेंटी फोर थर्टी सिक्स

आँख मार के करे इशारा सीटी कोई बजाये
दुनिया आगे पीछे घूमे बाहों को फैलाये
आँख मार के करे इशारा सीटी कोई बजाये
दुनिया आगे पीछे घूमे बाहों को फैलाये
जिसने ने भी देखा न भूला कभी
देखो थर्टी सिक्स ट्वेंटी फोर थर्टी सिक्स
देखो थर्टी सिक्स ट्वेंटी फोर थर्टी सिक्स

हो आँखों से पी ले होठों से पी ले
जीना हो जितना मस्ती मैं जी ले
मुझ जैसा देखा न होगा कहीं
देखो थर्टी सिक्स ट्वेंटी फोर थर्टी सिक्स
देखो थर्टी सिक्स ट्वेंटी फोर थर्टी सिक्स

ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला

ले के साथ चला करती हूँ एटम बम के गोले
मेरे हुस्न का जादू ऐसा सर पर चढ़ कर बोले
ले के साथ चला करती हूँ एटम बम के गोले
मेरे हुस्न का जादू ऐसा सर पर चढ़ कर बोले
दिलों मे आग लगाती चलूँ
देखो थर्टी सिक्स ट्वेंटी फोर थर्टी सिक्स
देखो थर्टी सिक्स ट्वेंटी फोर थर्टी सिक्स

हो आँखों से पी ले होठों से पी ले
जीना हो जितना मस्ती मैं जी ले
मुझ जैसा देखा न होगा कहीं
देखो थर्टी सिक्स ट्वेंटी फोर थर्टी सिक्स
देखो थर्टी सिक्स ट्वेंटी फोर थर्टी सिक्स
……………………………………………
Aankhon se pee le-Roti ki keemat 1990

Read more...

Oct 12, 2017

पी ले राजा नारियल पानी-रोटी की कीमत १९९०

हिंदी फिल्मों से सामान्य ज्ञान में भी काफी वृद्धि होती है. कौन से
देश में पपीते उगते हैं और कहाँ ऊदबिलाव पाया जाता है ये बतलाने
में फिल्मों का बहुत बड़ा योगदान है.

सबसे ज्यादा सीखती है युवा पीढ़ी जिसे नए नए चरित्रों के उल्लेख
और शर्म का सार निकालने वाले संवाद सीखने को मिलते हैं. ये क्रिया
अनवरत जारी है दशकों से. ‘भेजा फ्राई’ और ‘दिमाग का दही’ जैसे
क्रिएटिव किस्म के शब्दों का प्रसार फिल्मों के माध्यम से कितना
सुलभ हो गया. बच्चा बच्चा इन शब्दों का जानकार हो गया है.

फिल्मों में आपने नायिका को नारियल पानी बेचते किसी फिल्म में
देखा है? एक तो है सन १९७२ की फिल्म अपना देश जिसमें नायिका
मुमताज़ नारियल पानी बेचती नज़र आती हैं. जो कुछ उस गीत में
वर्णन करना रह गया था वो सन १९९० की फिल्म रोटी की कीमत
के इस गीत में आपको मिल जायेगा जो आज आप सुनेंगे. इसमें
किमी काटकर नारियल पानी बेच रही हैं.  इन्दीवर का गीत है और
बप्पी लहरी का संगीत. कविता कृष्णमूर्ति ने इसे गाया है.

गीत के बोल:

ले ले बाबू
हो ले ले बाबू ये नारियल पानी
हो पी ले राजा ये नारियल पानी
सारी जिंदगी ना जायेगी तेरी जवानी
हो ले ले बाबू ये नारियल पानी
हो पी ले राजा ये नारियल पानी
सारी जिंदगी ना जायेगी तेरी जवानी
हो ले ले बाबू ये नारियल पानी
हो पीले राजा ये नारियल पानी
शोला भी हूँ बिजली भी हूँ चाहूँ तो आग लगा दूं
रस की भरी इक बदली भी हूँ चाहूँ तो प्यास बुझा दूं
शोला भी हूँ बिजली भी हूँ चाहूँ तो आग लगा दूं
रस की भरी इक बदली भी हूँ चाहूँ तो प्यास बुझा दूं
किसी कुए में किसी नदी में नहीं हैं ऐसा पानी

हो ले ले बाबू ये नारियल पानी
हो पी ले राजा ये नारियल पानी
सारी जिंदगी ना जायेगी तेरी जवानी
हो ले ले बाबू ये नारियल पानी
हो पी ले राजा ये नारियल पानी

नारियल हूँ ऊपर से कड़क हूँ कोमल अंदर अंदर
तीखे तीखे बोल मगर दिल चाहत का हैं समंदर
नारियल हूँ ऊपर से कड़क हूँ कोमल अंदर अंदर
तीखे तीखे बोल मगर दिल चाहत का हैं समंदर
अरे डूब के देखा ज़रा इस मिल जाए नई ज़िंदगानी

हो ले ले बाबू ये नारियल पानी
हो पी ले राजा ये नारियल पानी
सारी जिंदगी ना जायेगी तेरी जवानी
हो ले ले बाबू ये नारियल पानी
हो पी ले राजा ये नारियल पानी
हो पी ले मेरा ये नारियल
.........................................................
Le le babu nariyal pani-Roti ki keemat 1990

Artists: Mithun, Kimi Katkar

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP