Showing posts with label Shanti Mathur. Show all posts
Showing posts with label Shanti Mathur. Show all posts

Dec 2, 2018

इंसान था पहले बंदर-सन ऑफ इण्डिया १९६२

१९६२ की फिल्म सन ऑफ इण्डिया एक प्रगतिशील कहानी
है जिसमें एक गीत के ज़रिये डार्विन की थ्योरी की पुष्टि
की गई है.

फिल्म इंडस्ट्री में भी जब कई बंदर छाप काला दन्त मंजन
सरीखे कलाकारों को देखता हूँ तो यकीन हो जाता है डार्विन
की थ्योरी पर.





गीत के बोल:

कहते थे उस्ताद हमारे
नाम था जिनका मछंदर
इंसान था पहले बंदर
इंसान था पहले बंदर
इंसान था पहले बंदर
इंसान था पहले बंदर

लम्बी दुम वाले थे सारे
अपनी पावो के अंदर
इंसान था पहले बंदर
इंसान था पहले बंदर

ना कोई जॉनी था ना कोई अब्दुल
न कोई था गोपाल
सबकी सूरत एक जैसी थी
एक थी सबकी चाल
एक थी सबकी चाल
नंगे फिरते थे जंगल में
बन के मस्त कलंदर
इंसान था पहले बंदर
इंसान था पहले बंदर

कहते थे उस्ताद हमारे
नाम था जिनका मछंदर
इंसान था पहले बंदर
इंसान था पहले बंदर

काम किया ये पहला हमने
बन गये जब इंसान
मिटटी के दो चार घरों में
बाँट दिये भगवन
बाँट दिये भगवन
किसी ने बोला ऊंचा गिरजा
किसी ने मस्जिद मंदर
इंसान था पहले बंदर
इंसान था पहले बंदर

लम्बी दुम वाले थे सारे
अपनी पावो के अंदर
इंसान था पहले बंदर
इंसान था पहले बंदर

कहते थे उस्ताद हमारे
नाम था जिनका मछंदर
इंसान था पहले बंदर
इंसान था पहले बंदर
……………………………………………….
Insaan tha pehle Bandar-Son of India 1962

Artist: Sajid Khan

Read more...

Oct 11, 2018

आज की ताज़ा खबर-सन ऑफ इण्डिया १९६२

सन ऑफ इण्डिया से अगला गीत सुनते हैं शांति माथुर
की आवाज़ में. अलग-हट-के गीत है जिसमें एक बच्चा
गाना गा के अखबार बेच रहा है.

गीत लिखा है शकील बदायूनीं ने और इसकी धुन तैयार
की है नौशाद ने.



गीत के बोल:

आज की ताज़ा खबर आज की ताज़ा खबर
आज की ताज़ा खबर
आओ काका जी इधर आओ मामा जी इधर
सुनो दुनिया की खबर
आओ काका जी इधर आओ मामा जी इधर
सुनो दुनिया की खबर

मै तुम्हारे लिये दुख और खुशी भी लाया
मैं तुम्हारे लिए आंसू भी हंसी भी लाया
देख लो आज के इंसान की हालत क्या है
आज की दुनिया में इमान की कीमत क्या है
लोग जीते है यहाँ दुनिया को धोखा दे कर

आज की ताज़ा खबर आज की ताज़ा खबर
आज की ताज़ा खबर
आओ काका जी इधर आओ मामा जी इधर
सुनो दुनिया की खबर

आओ मां जी इधर सुनो दुनिया की खब

आज एक भक्त ने भगवान का मंदिर लूटा
एक बेईमान ने मस्ज़िद में चुराया जूता
काले बाजार की एक टोली पुलिस ने धर ली
एक बूढ़े ने जवान लड़की से शादी कर ली
एक लड़का उड़ा एक मेम का बटुआ लेकर

आज की ताज़ा खबर आज की ताज़ा खबर
आज की ताज़ा खबर
आओ काका जी इधर आओ मामा जी इधर
सुनो दुनिया की खबर

एक धनवान ने आज अपना धर्म छोड़ दिया
आज एक भूखे ने फुटपाथ पे दम तोड़ दिया
आज तनख्वाह बड़ी है तो हैं मजबूर मगन
कल से हो जायेगा बाजार में महंगा राशन
बाबू जी जायेंगे दफ्तर तो पकौड़े खा कर

आज की ताज़ा खबर आज की ताज़ा खबर
आज की ताज़ा खबर
आओ काका जी इधर आओ मामा जी इधर
सुनो दुनिया की खबर

यूं तो गणपत भी हैं जोसफ़ भी है रहमान भी हैं
ये तो बतलाओ कि इनमें कही इंसान भी है
कोई रोटी कोई पैसे को खुदा कहता है
हर कोई पाप के धंधे में लगा रहता है
आज भगवान से बढ़ कर हवालदार का डर

आज की ताज़ा खबर आज की ताज़ा खबर
आज की ताज़ा खबर
आओ काका जी इधर आओ मामा जी इधर
सुनो दुनिया की खबर

आज अमेरिका ने एटम का उड़ाया घोड़ा

रूस ने आज नया चाँद पे रॉकेट छोड़ा
कहीं से आज का इंसान कही पहुंचा है
फिर भी सच्चाई के रस्ते पे नहीं पहुंचा है
किसे मालूम कि ये आदमी जायेगा किधर

आज की ताज़ा खबर आज की ताज़ा खबर
आज की ताज़ा खबर
आओ काका जी इधर आओ मामा जी इधर
सुनो दुनिया की खबर
आओ काका जी इधर आओ मामा जी इधर
सुनो दुनिया की खबर
…………………………………………
Aaj ki taza khabar-Son of India 1962

Artist: Sajid Khan

Read more...

Jan 26, 2014

नन्हा मुन्ना राही हूँ-सन ऑफ इण्डिया १९६२

शांति माथुर की आवाज़ में सन ऑफ इण्डिया से अगला
गीत सुनते हैं जिसमें देशभक्ति का जज़्बा है.

आज की शिक्षण पद्धति में देश के प्रति भक्ति के बीज
डालने की प्रक्रिया को गंभीरता से सुधारने की ज़रूरत है.
जिस व्यक्ति को जयहिन्द बोलने में शर्म आये वो इस
देश के किस काम का.

कर्तव्यों से भी जनता विमुख होती जा रही है, जब वही
चेतना अधिकारों के प्रति जागरूक कर देती है तो फ़िर
कर्तव्यों के प्रति क्यूँ नहीं.



गीत के बोल:

नन्हा मुन्ना रही हूँ देश का सिपाही हूँ
बोलो मेरे संग जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द
जय हिन्द जय हिन्द
नन्हा मुन्ना रही हूँ देश का सिपाही हूँ
बोलो मेरे संग जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द
जय हिन्द जय हिन्द

डट के मैं चलूँगा ना डर डर के
चाहे मुझे जीना पड़े मर मर के
मंज़िल से पहले न लूँगा कही दम
आगे ही आगे बढ़ाउंगा कदम
दाहिने बाएं दाहिने बाएं थम

नन्हा मुन्ना रही हूँ देश का सिपाही हूँ
बोलो मेरे संग जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द
जय हिन्द जय हिन्द

नया है ज़माना मेरी नई है डगर
देश को बनाऊँगा मशीनों का नगर
भारत किसी से रहेगा नहीं कम
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम
दाहिने बाएं दाहिने बाएं थम

नन्हा मुन्ना रही हूँ देश का सिपाही हूँ
बोलो मेरे संग जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द
जय हिन्द जय हिन्द

बड़ा हो के देश का सहारा बनूँगा
दुनिया की आँखों का तारा बनूँगा
रखूँगा ऊँचा तिरंगा परचम
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम
दाहिने बाएं दाहिने बाएं थम

नन्हा मुन्ना रही हूँ देश का सिपाही हूँ
बोलो मेरे संग जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द
जय हिन्द जय हिन्द

चाँद की सी नगरी है मेरा ये वतन
सबको सिखाउंगा मैं प्यार का चलन
दुनिया में गिरने न दूंगा कही बम
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम
दाहिने बाएं दाहिने बाएं थम

नन्हा मुन्ना रही हूँ देश का सिपाही हूँ
बोलो मेरे संग जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द
जय हिन्द जय हिन्द
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ
………………………………………..
Nanha munna rahi hoon-Son of India 1962

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP