Showing posts with label Sushant Ray. Show all posts
Showing posts with label Sushant Ray. Show all posts

Apr 30, 2016

छुपाना भी नहीं आता २-बाजीगर १९९३

आपको फिल्म बाजीगर(१९९३) से एक गीत सुनवाया था
छुपाना भी नहीं आता विनोद राठोड के आवाज़ में. आज
यही गीत सुनते हैं पंकज उधास की आवाज़ में. ये वाला
वर्ज़न फिल्म में शामिल नहीं किया गया.

जिस कलाकार पर इसे फिल्माया गया है वो इस दुनिया
में अब नहीं है- सिद्धार्थ उर्फ सुशांत रे, कम उम्र में ही
उनकी मौत हो गयी. हिंदी फिल्मों में सुशांत का आगमन
फिल्म थोड़ी सी बेवफाई(१९८०) से हुआ था जिसमें उनको
पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ काम करने का मौका मिला था.
बतौर नायक वे सन १९९२ की फिल्म वंश में आये.





गीत के बोल:

छुपाना भी नहीं आता
छुपाना भी नहीं आता
जताना भी नहीं आता
हमें तुमसे मोहब्बत है
बताना भी नहीं आता
छुपाना भी नहीं आता
जताना भी नहीं आता
हमें तुमसे मोहब्बत है
बताना भी नहीं आता
छुपाना भी नहीं आता
जताना भी नहीं आता

हथेली पे तुम्हारा नाम
लिखते हैं मिटाते हैं
हथेली पे तुम्हारा नाम
लिखते हैं मिटाते हैं
तुम्हीं से प्यार करते हैं
तुम्हीं से ही क्यूँ छुपाते हैं
तुम्हीं से ही क्यूँ छुपाते हैं
जुबां पे बात है लेकिन
सुनाना ही नहीं आता
हमें तुमसे मोहब्बत है
बताना भी नहीं आता
छुपाना भी नहीं आता
जताना भी नहीं आता

मोहब्बत कैसे करते हैं
कोई तो हमको समझाए
मोहब्बत कैसे करते हैं
कोई तो हमको समझाए
कहीं ऐसा ना हो जाए
प्यार बिन उम्र कट जाए
प्यार बिन उम्र कट जाए
तुमसे मिलने का कोई
बहाना भी नहीं आता
हमें तुमसे मोहब्बत है
बताना भी नहीं आता
छुपाना भी नहीं आता
जताना भी नहीं आता
…………………………………………………………..
Chhupana bhi nahin aata-Baazigar 1993

Read more...

Apr 17, 2009

छुपाना भी नहीं आता -बाज़ीगर १९९३

फ़िल्म बाज़ीगर एक हिट फ़िल्म थी १९९३ की। इस फ़िल्म से अगर
सबसे ज्यादा फ़ायदा हुआ तो अन्नू मलिक को। उनकी गाड़ी चल
निकली। फ़िल्म के गीत बहुत बजे और जिस म्यूजिक कंपनी ने
इसका ऑडियो रिलीज़ किया होगा उसकी पौ बारह हुई होगी। मैंने
भी इसका एक कैसेट ख़रीदा था।

अनु मलिक चुप रहते हैं तो ज्यादा स्मार्ट लगते हैं। इस गीत में वे
विनोद राठौड का परिचय कराते हैं और उसके बाद गायक गाना शुरू
करता है। राठौड की गायकी उनकी केश राशि की तरह ही सम्रद्ध है।
गीत लिखा है नए ज़माने की गीतकार रानी मलिक ने।

ये गीत पंकज उधास की आवाज़ में भी उपलब्ध है जिसका फ़िल्म
में इस्तेमाल नहीं हो पाया। गीत गाने वाला कलाकार नायिका से प्रेम
करता है और उसका इज़हार नहीं कर पाया समय पर । इस गीत के
माध्यम से उसकी भावनाएं बाहर आ रही हैं जिसे सुनने की पार्टी में
किसी को फुर्सत नहीं है। वैसे भी, स्टेशन से जा चुकी ट्रेन की अनाउंसमेंट
सुनने का किसी को को शौक नहीं होता है।



गीत के बोल:

छुपाना भी नहीं आता
छुपाना भी नहीं आता
जताना भी नहीं आता
हमें तुम से मोहब्बत है
बताना भी नहीं आता,

छुपाना भी नहीं आता
जताना भी नहीं आता

हथेली पर तुम्हारा नाम
लिखते हैं मिटाते हैं
तुम्ही से प्यार करते हैं
तुम्ही से ही क्यूँ छुपाते हैं
तुम्ही से ही क्यूँ छुपाते हैं
जुबां पे बात है लेकिन
सुनाना ही नहीं आता
हमें तुम से मोहब्बत है
बताना भी नहीं आता
छुपाना भी नहीं आता
जताना भी नहीं आता

चोरी चोरी चुपके चुपके
तुमको देखा करते हैं
हाल-ऐ-दिल सुनाने से
न जाने क्यूँ डरते हैं
न जाने क्यूँ डरते हैं
कितना पागल दिल है मेरा
मनाना भी नहीं आता
हमें तुम से मोहब्बत है
बताना भी नहीं आता

छुपाना भी नहीं आता
जताना भी नहीं आता
.............................................................
Chhupana bhi nahin aata-Baazigar 1993

Artists: Siddharth(Sushant Ray), Shahrukh Khan, Kajol

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP