Showing posts with label Tejpal Kaur. Show all posts
Showing posts with label Tejpal Kaur. Show all posts

Dec 20, 2016

चढ गई चढ गई सर पे-चोर मचाये शोर २००२

किसी खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें मसाले डाले जाते हैं.
उनका अनुपात ही तय करता है खाने का स्वाद कैसा रहेगा. ये गुण
आबादी के बहुत कम हिस्से में पाया जाता है. अमूमन खाना ठीक,
औसत, अच्छा और खाने लायक के बीच ही बनता मिलेगा आपको.
उसी सामान से बेहतर बनाने वाले चिराग ले के ढूँढना पढते हैं.

सन २००२ की फिल्म चोर मचाये शोर एक अंग्रेजी फिल्म ब्लू स्ट्रीक
की कहनी में १९७९ की हिंदी फिल्म गोलमाल का तडका लगा के
बनायीं गई थी. मूल अंग्रेजी फिल्म ब्लू स्ट्रीक ज्यादा उलझी हुई कहानी
है जो स्वयं एक और १९६५ की अंग्रेजी फिल्म द बिग जॉब का रिमेक
है.

चोर मचाये शोर की कहानी के प्रमुख पात्र हैं बॉबी देवल. उनके इर्द गिर्द
दो अभिनेत्रियां घूमती हैं-शिल्पा शेट्टी और बिपाशा बासु. शिल्पा शेट्टी
ने पुलिस कमिश्नर की बेटी का रोल किया है तो बिपाशा ने पुलिस
इन्स्पेक्टर का. यहाँ राम और श्याम वाला फार्मूला इस्तेमाल किया गया
है. बॉबी देवल का किरदार एक छद्म पुलिस इन्स्पेक्टर बन के दोनों से
इश्क फरमाने का काम करता है. उसका मुख्य उद्देश्य इमारत में छुपे हीरे
को खोजना है.

गीत गाया है सोनू निगम और अनुराधा श्रीराम ने. तेजपाल कौर के बोल
हैं और अन्नू मलिक का संगीत.



गीत के बोल:

चढ गई चढ गई सर पे सर पे इश्क मोहब्बत वे
दिल दीवाना दिल से बोले कर मोहब्बत रे रे

पहन के चोला जवानी वाला
पहन के चोला जवानी वाला
बदला मेरा रंग वे
ओए होए ओए होए चढ गई
इश्क मोहब्बत सर पे हाय रब वे
हाँ चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाँ रब वे
चढ गई
पहन के चोला जवानी वाला
पहन के चोला जवानी वाला
बदला तेरा रंग वे
ओए होए ओए होए ओए होए
चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाय रब वे
चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाँ रब वे

तेरी खुशबू से मुझे नशा हुआ
नशा हुआ नशा हुआ नशा हुआ नशा हुआ
ये सर पे मेरे चढा हुआ चढा हुआ
चढा हुआ इश्क वे
चढा हुआ इश्क वे
यूँ दूर दूर अब ना जा पास पास तू आ जा
यूँ दूर दूर अब ना जा पास पास तू आ जा
आ धक् से सीने लग वे
होए ओए ओए ओए होए ओए ओए ओए
चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाँ रब वे
होए चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाँ रब वे

चढ गई चढ गई सर पे सर पे इश्क मोहब्बत वे
दिल दीवाना दिल से बोले कर मोहब्बत रे रे
चढ गई चढ गई सर पे सर पे इश्क मोहब्बत वे
दिल दीवाना दिल से बोले कर मोहब्बत रे रे

इन आँखों ने मेरी नींद चुराई
नींद चुराई नींद चुराई नींद चुराई नींद चुराई
भोलेपन में मैंने जान गंवाई
जान गंवाई जान गंवाई जान गंवाई जान गंवाई
मुझे चैन ना आये
मुझे चैन ना आये
मेरी जान ये जाये हाय हाय
मेरा निकला जाए दम रे
होए ओए ओए ओए होए ओए ओए ओए
चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाँ रब वे
होए चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाँ रब वे
.......................................................................................
Chadh gayi chadh gayi-Chor machaye shor 2002

Artists: Bobby Deol, Shilpa Shetty

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP