Showing posts with label Chor machaye shor. Show all posts
Showing posts with label Chor machaye shor. Show all posts

Sep 10, 2017

घुँघरू की तरह-चोर मचाये शोर १९७४

घुँघरू हिट्स के अंतर्गत अगला गीत पेश है फिल्म
चोर मचाये शोर से. इसे किशोर कुमार ने गाया है.
जेल में बंद नायक एक दर्द भरा गीत गा रहा है.

गीत और संगीत रवींद्र जैन का है.



गीत के बोल:

घुँघरू की तरह बजता ही रहा हूँ मैं
घुँघरू की तरह बजता ही रहा हूँ मैं
कभी इस पग में कभी उस पग में
बँधता ही रहा हूँ मैं
घुँघरू की तरह बजता ही रहा हूँ मैं

कभी टूट गया कभी तोड़ा गया
सौ बार मुझे फिर जोड़ा गया
कभी टूट गया कभी तोड़ा गया
सौ बार मुझे फिर जोड़ा गया
यूँ ही लुट लुट के और मिट मिट के
बनता ही रहा हूँ मैं
घुँघरू की तरह बजता ही रहा हूँ मैं

मैं करता रहा औरों की कही
मेरे बात मेरे मन ही में रही
मैं करता रहा औरों की कही
मेरे बात मेरे मन ही में रही
कभी मन्दिर में कभी महफ़िल में
सजता ही रहा हूँ मैं
घुँघरू की तरह बजता ही रहा हूँ मैं

अपनों में रहे या ग़ैरों में
घुँघरू की जगह तो है पैरों में
अपनों में रहे या ग़ैरों में
घुँघरू की जगह तो है पैरों में
अब कैसा गिला जग से जो मिला
सहता ही रहा हूँ मैं
घुँघरू की तरह बजता ही रहा हूँ मैं
घुँघरू की तरह बजता ही रहा हूँ मैं
.......................................................
Ghunghroo ki tarah-Chor machaye shor 1974

Artist: Shashi Kapoor

Read more...

Mar 5, 2017

पांव में डोरी-चोर मचाये शोर १९७४

तब और अब श्रृंखला में अगला गीत प्रस्तुत है सन १९७४ की
चोर मचाये शोर से. सन ७४ के चोर और सन २००२ के चोर
के शोर मचाने के अंदाज़ में कितना फर्क आ गया है. उस
समय की नायिकाओं को सर्दी लगा करती थी मगर २०००
आते आते नायिकाओं के मन से सर्दी का डर गायब हो गया
जो गीत में प्रयुक्त पोशाकों से समझा जा सकता है.

फिल्म में शशि कपूर और मुमताज़ प्रमुख नायक नायिका हैं.
गीत और संगीत रवींद्र जैन का है और इसे रफ़ी-आशा ने गाया
है. वीडियो में एक अंतरा गायब है. फिल्म में घुँघरू शब्द
वाले दो गीत हैं और घाघरा शब्द वाले भी दो गीत हैं. इसी गीत
में घुँघरू और घाघरे को याद किया गया है.



गीत के बोल:

पांव में डोरी डोरी में घुँघरू घुँघरू की रुनझुन बोले
तू है मेरा मैं हूँ तेरी मेरा मन बोले
तू है मेरा मैं हूँ तेरी मेरा मन बोले
पांव में डोरी डोरी में घुँघरू घुँघरू की रुनझुन बोले
मैं हूँ तेरा तू है मेरी मेरा मन बोले
मैं हूँ तेरा तू है मेरी मेरा मन बोले
पांव में डोरी डोरी हो

एक तो रुत मस्तानी हो दूजे चढती जवानी हो
तू ना जाने तू ना समझे ओ छोले दिल जानी
हो आज काहे मेरी चूड़ी खान खान बोले
पांव में डोरी डोरी हो

तू है शहर की छोरी मैं जानूं ये चोरी
पहन के घघरा ओढ़ के चुनरी लागे गाँव की गोरी
हो बड़ा मीठा लागे जब तू साजन बोले
पांव में डोरी डोरी हो

तेरी राह चलूंगी मैं तेरा रंग मलूँगी हो ओ ओ
सपने में अंग लगे तो तेरे ही अंग लगूंगी
हो यही सीने में दिल दिल में धडकन बोले

पांव में डोरी डोरी में घुँघरू घुँघरू की रुनझुन बोले
तू है मेरा मैं हूँ तेरी मेरा मन बोले
मैं हूँ तेरा तू है मेरी मेरा मन बोले
पांव में डोरी डोरी हो
………………………………………………………
Paon mein dori-Chor machaye shor 1974

Artists: Shashi Kapoor, Mumtaz

Read more...

आँखें हैं तेरी बड़ी बड़ी-चोर मचाये शोर २००२

किसी गीत में आँखों का जिक्र होना आम बात है मगर आँखों
के साइज़ के बार में कि बड़ी बड़ी हैं शायद मैंने पहले सुना नहीं
था इस गीत के पहले. बाकी चीज़ें बड़ी बड़ी तो देखी और महसूस
की थीं मगर इस गीत में गीतकार ने कुछ अलग अंदाज़ में
नायक नायिका को भावनाएं व्यक्त करने का मसाला मुहैया करा
दिया है. गौरतलब है जिस नायिका की आँखें ज्यादा बड़ी बड़ी
हैं-बिपाशा बासु उन पर नहीं, बल्कि शिल्पा शेट्टी पर इस गीत
के मुखड़े को फिल्माया गया है फिल्म में. गीत में थोड़ी देर बाद
दूसरी हीरोईन भी दिखती है. गाने में निकल, क्रोमियम पड़ी से
मतबल है लॉटरी निकल पड़ी.

देव कोहली का लिखा ये गीत हैं सन २००२ की चोर मचाये शोर से.
फिल्म में संगीत है अन्नू मलिक का और इस गीत को गाया है
उदित नारायण संग डिम्पल वर्मा ने.



गीत के बोल:

आँखें हैं तेरी बड़ी बड़ी
देखे मुझे तू खड़ी खड़ी
आँखें हैं तेरी बड़ी बड़ी
देखे मुझे तू खड़ी खड़ी
हो जब तूने आँख मारी
जब तूने आँख मारी
हो जब तूने आँख मारी
मैं समझा निकल पड़ी
निकल पड़ी निकल पड़ी

देख तुझे मैं मरी मरी
कहूँ मैं कैसे डरी डरी
देख तुझे मैं मरी मरी
कहूँ मैं कैसे डरी डरी
जब तूने आँख मारी
हो जब तूने आँख मारी
मैं समझी निकल पड़ी
निकल पड़ी निकल पड़ी

आँखों में तेरी कहानी थी
कब से मैं तेरी दीवानी थी
तू मिल गया तो सोचा है ये
तेरे लिए ही जवानी थी
धक धक धड़कता है दिल क्यूँ ये मेरा
तू ही बता दे सनम
पागल हुआ हूँ दीवाना मैं तेरा
खाता हूँ तेरी कसम
ये तूने मुझे क्या कहा
मैं पीछे तेरे पड़ी पड़ी
ये तूने मुझे क्या कहा
मैं पीछे तेरे पड़ी पड़ी
जब तूने आँख मारी
हो जब तूने आँख मारी
मैं समझी निकल पड़ी
निकल पड़ी निकल पड़ी

ओ मेरी बुलबुल आ सीने से लग जा
दिल तुझपे लट्टू है हँस के तू फँस जा
मुझको बता दे तुझे कब लगेगा
प्यार वाला मोहब्बत का चस्का
बातों ही बातों में दिल लेने वाले
तूने फंसा ही लिया
आँखों ही आँखों में ना जाने कब तूने
जादू चला ही दिया
कहता है देखो दिल मेरा
मैं छेड़ूं तुझे घड़ी घड़ी
कहता है देखो दिल मेरा
मैं छेड़ूं तुझे घड़ी घड़ी

जब तूने आँख मारी
हो जब तूने आँख मारी
मैं समझी निकल पड़ी
निकल पड़ी निकल पड़ी
निकल पड़ी निकल पड़ी
…………………………………………………………………….
Aankhen hain teri badi-Chor machaye shor 2002

Artists: Bobby Deol, Shilpa Shetty

Read more...

Dec 20, 2016

चढ गई चढ गई सर पे-चोर मचाये शोर २००२

किसी खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें मसाले डाले जाते हैं.
उनका अनुपात ही तय करता है खाने का स्वाद कैसा रहेगा. ये गुण
आबादी के बहुत कम हिस्से में पाया जाता है. अमूमन खाना ठीक,
औसत, अच्छा और खाने लायक के बीच ही बनता मिलेगा आपको.
उसी सामान से बेहतर बनाने वाले चिराग ले के ढूँढना पढते हैं.

सन २००२ की फिल्म चोर मचाये शोर एक अंग्रेजी फिल्म ब्लू स्ट्रीक
की कहनी में १९७९ की हिंदी फिल्म गोलमाल का तडका लगा के
बनायीं गई थी. मूल अंग्रेजी फिल्म ब्लू स्ट्रीक ज्यादा उलझी हुई कहानी
है जो स्वयं एक और १९६५ की अंग्रेजी फिल्म द बिग जॉब का रिमेक
है.

चोर मचाये शोर की कहानी के प्रमुख पात्र हैं बॉबी देवल. उनके इर्द गिर्द
दो अभिनेत्रियां घूमती हैं-शिल्पा शेट्टी और बिपाशा बासु. शिल्पा शेट्टी
ने पुलिस कमिश्नर की बेटी का रोल किया है तो बिपाशा ने पुलिस
इन्स्पेक्टर का. यहाँ राम और श्याम वाला फार्मूला इस्तेमाल किया गया
है. बॉबी देवल का किरदार एक छद्म पुलिस इन्स्पेक्टर बन के दोनों से
इश्क फरमाने का काम करता है. उसका मुख्य उद्देश्य इमारत में छुपे हीरे
को खोजना है.

गीत गाया है सोनू निगम और अनुराधा श्रीराम ने. तेजपाल कौर के बोल
हैं और अन्नू मलिक का संगीत.



गीत के बोल:

चढ गई चढ गई सर पे सर पे इश्क मोहब्बत वे
दिल दीवाना दिल से बोले कर मोहब्बत रे रे

पहन के चोला जवानी वाला
पहन के चोला जवानी वाला
बदला मेरा रंग वे
ओए होए ओए होए चढ गई
इश्क मोहब्बत सर पे हाय रब वे
हाँ चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाँ रब वे
चढ गई
पहन के चोला जवानी वाला
पहन के चोला जवानी वाला
बदला तेरा रंग वे
ओए होए ओए होए ओए होए
चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाय रब वे
चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाँ रब वे

तेरी खुशबू से मुझे नशा हुआ
नशा हुआ नशा हुआ नशा हुआ नशा हुआ
ये सर पे मेरे चढा हुआ चढा हुआ
चढा हुआ इश्क वे
चढा हुआ इश्क वे
यूँ दूर दूर अब ना जा पास पास तू आ जा
यूँ दूर दूर अब ना जा पास पास तू आ जा
आ धक् से सीने लग वे
होए ओए ओए ओए होए ओए ओए ओए
चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाँ रब वे
होए चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाँ रब वे

चढ गई चढ गई सर पे सर पे इश्क मोहब्बत वे
दिल दीवाना दिल से बोले कर मोहब्बत रे रे
चढ गई चढ गई सर पे सर पे इश्क मोहब्बत वे
दिल दीवाना दिल से बोले कर मोहब्बत रे रे

इन आँखों ने मेरी नींद चुराई
नींद चुराई नींद चुराई नींद चुराई नींद चुराई
भोलेपन में मैंने जान गंवाई
जान गंवाई जान गंवाई जान गंवाई जान गंवाई
मुझे चैन ना आये
मुझे चैन ना आये
मेरी जान ये जाये हाय हाय
मेरा निकला जाए दम रे
होए ओए ओए ओए होए ओए ओए ओए
चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाँ रब वे
होए चढ गई चढ गई इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत
सर पे हाँ रब वे
.......................................................................................
Chadh gayi chadh gayi-Chor machaye shor 2002

Artists: Bobby Deol, Shilpa Shetty

Read more...

Dec 19, 2016

कान के नीचे बजा डालूंगा-चोर मचाये शोर २००२

जैसा कि हम चर्चा करते आये हैं हिंदी गीत सीखने का बहुत बड़ा
सामान साबित होते हैं. एक उदाहरण आज के गीत का ही लेते हैं.
आपने अपने देश में किसी किसी जगह कान के नीचे बजाना शब्द
सुने होंगे. इन शब्दों का सीधा अर्थ होता है-थप्पड़ मारना. अभिव्यक्त
करने के तरीके बदल जाते हैं मगर मतलब वही रहता है.

इस पोस्ट के साथ ही उन सब दृश्य अदृश्य मानवों और शक्तियों को
धन्यवाद जो सालों से मेरे कान के नीचे कुछ बजाती आ रही है. इन
सब के साथ गूगल की सेवाओं को भी मेरे कान बजाने के लिए
धन्यवाद. इस ब्लॉग को कैसे वो धीरे धीरे अपनी सर्च से गायब
करता जा रहा है वो मेरे लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है. उस
बॉलीवुड में जहाँ थप्पड़ खाने के भी पैसे मिलते हैं उस बॉलीवुड के
बारे में ब्लॉग बनाने पर केवल थप्पड़ खाने को मिलते हैं.

सन २००२ की फिल्म चोर मचाये शोर में ये गीत है जिसे लिखा है
फरहान ने और जिसे गाया है अनुराधा श्रीराम और विनोद राठौड ने.
अन्नू मलिक इस फिल्म के संगीतकार हैं.

डेविड धवन निर्देशित इस हास्य फिल्म के गीत अपने समय में चर्चा
का विषय हुआ करते थे. ये गीत युवा वर्ग को इसके शब्दों की वजह
से भाया. ये फिल्म एक विलायती फिल्म से प्रेरित थी. बॉबी देवल,
शिल्पा शेट्टी और बिपाशा बसु इसके प्रमुख सितारे हैं.  गीत में
आपको रजत बेदी नाम के कलाकार भी दिखेंगे जो नायक नायिका का
पीछा कर रहे हैं.



गीत के बोल:

ऐ यू  ऐ यू ऐ यू ऐ यू  ऐ यू ऐ यू
ऐ यू  ऐ यू ऐ यू ऐ यू  ऐ यू ऐ यू
ऐ यू  ऐ यू ऐ यू ऐ यू  ऐ यू ऐ यू

दिल तेरा है दीवाना
तू मेरी है दीवानी
मैं आशिक़ हूँ मस्ताना
दुनिया से तू बेगानी
हाँ अपनी मोहब्बत में आए कोई
बीच में हर पल सताये कोई
हो बीच में हर पल सताये कोई
कान के नीचे बजा डालूँगा
खर्चा पानी उसको दे डालूँगा
हाँ कान के नीचे बजा डालूँगा
खर्चा पानी उसको दे डालूँगा हाँ

ऐ यू  ऐ यू ऐ यू ऐ यू ऐ यू ऐ यू
ऐ यू  ऐ यू ऐ यू ऐ यू ऐ यू ऐ यू

हे लव का ये पहला कदम है
संग तेरे जीना सौ सौ जनम है
दीवारें हज़ारों सनम हैं
मैं तेरी हूँ तू मेरा फिर क्या ग़म है
दीवारें हज़ारों सनम हैं
मैं तेरी हूँ तू मेरा फिर क्या ग़म है
कबाब में हड्डी बन जाए कोई
लाल रंग का सिग्नल दिखाए कोई
हो लाल रंग का सिग्नल दिखाए कोई
कान के नीचे बजा डालूँगा
खर्चा पानी उसको दे डालूँगा
हे कान के नीचे बजा डालूँगा
खर्चा पानी उसको दे डालूँगा हाँ

ऐ यू  ऐ यू ऐ यू ऐ यू ऐ यू ऐ यू
ऐ यू  ऐ यू ऐ यू ऐ यू ऐ यू ऐ यू

इश्क़ के आलम में क्या होता है
बस प्यार में ये दिल जागे न सोता है
अरे घूर के जो देखे तेरी जानां को
वो आज क्या उम्र भर रोता है
अरे घूर के जो देखे तेरी जानां को
वो आज क्या उम्र भर रोता है
फूलों में काँटा आए कोई
हीरो को झाँसा दे जाए कोई
हीरो को झाँसा दे जाए कोई

कान के नीचे बजा डालूँगा
खर्चा पानी उसको दे डालूँगा
हाँ कान के नीचे बजा डालूँगा
खर्चा पानी उसको दे डालूँगा
ओ  कान के नीचे बजा डालूँगा
खर्चा पानी उसको दे डालूँगा
हाँ कान के नीचे बजा डालूँगा
खर्चा पानी उसको दे डालूँगा

ऐ यू  ऐ यू ऐ यू ऐ यू ऐ यू ऐ यू
ऐ यू  ऐ यू ऐ यू ऐ यू ऐ यू ऐ यू
........................................................................................
Kaan ke neeche baja daloonga-Chor machaye shor 2002

Artists: Bobby Deol, Bipasha Basu, Rajat Bedi

Read more...

Oct 19, 2016

आगरे से घाघरो मंगा दे-चोर मचाये शोर १९७४

फ़िल्मी गीत किसी चीज़ को लोकप्रिय बनाने में काफी मदद करते
हैं. पल्स पोलियो पर कोई गीत किसी फिल्म में शामिल होता तो
थोडा फायदा उस गीत के बहाने भी मिलता. बच्चों की लोरी तो
काफी बनी हैं कोई गीत टीका लगाने के रिमाइंडर जैसा भी बनाया
जा सकता है.

आज एक गीत सुनवाते हैं जो आगरा की एक विशेष चीज़ मांगने
के ऊपर केंद्रित है. आपको बतला दें आगरा दो चीज़ों के लिए प्रसिद्ध
है-पेठा जो खाने के काम आता है और चमड़े का सामान विशेषकर
जूते. आगरा कभी घाघरा या ओढनी के लिए फेमस रहा हो ऐसा
इतिहास टटोलने के बाद ही मालूम पड़ पायेगा. बहरहाल आगरा एक
बड़ी मंडी है पुराने समय से, इसलिए, वहाँ की कोई भी चीज़ प्रसिद्ध
होने के लिए एलिजिबल है चाहे वो जूता ही क्यूँ ना हो.

गीत गाया है आशा भोंसले ने. गीत व संगीत दोनों रवींद्र जैन के हैं.




गीत के बोल:

आगरे से घाघरो मंगा दे रसिया
के मैं तो मेला देखने जाऊंगी
आगरे से घाघरो मंगा दे रसिया
के मैं तो मेला देखने जाऊंगी
मेला देखने जाऊंगी रे
मैं तो मेला देखने जाऊंगी
मेला देखने जाऊंगी
मैं तो मेला देखने जाऊंगी
आगरे से घाघरो मंगा दे रसिया
के मैं तो मेला देखने जाऊंगी

घाघरे के ऊपर सैयां ताज की तस्वीर हो
घाघरे के ऊपर सैयां ताज की तस्वीर हो
किनारे किनारे बहता जमुना जी का नीर हो
जमुना जी में नैया हो हो ओ ओ ओ ओ
जमुना जी में नैया हो और तुझ जैसा खिवैया हो
मंगा दे रसिया के मैं तो मेला देखने जाऊंगी
आगरे से घाघरो मंगा दे रसिया
के मैं तो मेला देखने जाऊंगी

चंपा जाए चमेली जाए मैं कैसे रह जाऊंगी
चंपा जाए चमेली जाए मैं कैसे रह जाऊंगी
पटना के पास जलेबी बैठ सड़क पर खाऊँगी
मैं तो देखूं मेला मैं तो देखूं मेला
मैं तो देखूं मेला के दुनिया देखे मेरो घाघरो
मंगा दे रसिया के मैं तो मेला देखने जाऊंगी
आगरे से घाघरो मंगा दे रसिया
के मैं तो मेला देखने जाऊंगी
मेला देखने जाऊंगी रे
मैं तो मेला देखने जाऊंगी
मेला देखने जाऊंगी
मैं तो मेला देखने जाऊंगी
आगरे से घाघरो मंगा दे रसिया
के मैं तो मेला देखने जाऊंगी
...................................................................
Agre se ghaghra manga de rasiya-Chor machaye shor 1974

Artist: Mumtaz, Shashi Kapoor

Read more...

Jun 12, 2016

एक डाल पर तोता बोले-चोर मचाए शोर १९७४

तोता हिट्स की श्रेणी में एक गीत और पेश है. ये प्रसिद्ध तोता
गीत है अपने युग का. इसमें तोता और मैना दोनों का जिक्र है.
ध्यान दें रवींद्र जैन ने फिल्म चोर मचाये शोर और फकीरा दोनों
के लिए तोता-मैना गीत तैयार किये और दोनों हिट गीत हैं. बस
पुरुष गायक गीतों में बदल गए हैं. एक में रफ़ी हैं तो दूसरे में
किशोर. नायक वही हैं-शशि कपूर. नायिका बदल गयी हैं-एक में
मुमताज़ हैं, दूसरे में शबाना आजमी. गायिका लता मंगेशकर हैं
दोनों गीत में. हैं न विचित्र संयोग. फकीरा का गीत रवींद्र जैन ने
लिखा है.

प्रस्तुत गीत लिखा है इन्द्रजीत सिंह तुलसी ने और इसकी धुन
बनाई है रवींद्र जैन ने. ७० के दशक में राजेश खन्ना और मुमताज़
की जोड़ी का चलन था उस युग में ये फिल्म हिट रही है.



गीत के बोल:

एक डाल पर तोता बोले
एक डाल पर तोता बोले एक डाल पर मैना
दूर-दूर बैठे हैं लेकिन प्यार तो फिर भी है ना
बोलो है ना, है ना है ना

हो एक डाल पर तोता बोले एक डाल पर मैना
मैं तेरे नैनों की निंदिया तू मेरे दिल का चैना
बोलो है ना है ना है ना

एक डाल पर तोता बोले

ये क्या मुझको हो गया साजन कभी रोऊँ कभी गाऊँ
पेड़ से लिपती बेल जो देखूँ लाज से मर-मर जाऊँ
ये पागलपन कैसा कब से हो गया ऐसा
बिन बतलाए समझो साजन आज नहीं कुछ कहना
बोलो है ना है ना है ना

एक डाल पर तोता बोले …

आँधी आए तूफ़ाँ आए या बरसें बरसातें
इक दूजे के हो जाएं हम ख़त्म न हो दिन-रातें
ख़त्म न हो दिन-रातें
मीठी प्यार की बातें
मीठी प्यार की बातें
होंठ अगर ख़ामोश रहें तो बोल उठेंगे नैना
बोलो है ना है ना है ना
एक डाल पर तोता बोले

जनम-जनम की प्यास रे साजन पल में बुझेगी कैसे
जीवन भर ये संग न छूटे अंग लगा लो ऐसे
आ मिल जाएँ ऐसे सागर नदिया जैसे
सीख लिया है प्यार में हमने मिट कर ज़िन्दा रहना
बोलो है ना है ना है ना

एक डाल पर तोता बोले एक डाल पर मैना
दूर-दूर बैठे हैं लेकिन प्यार तो फिर भी है ना
बोलो है ना, है ना है ना
............................................................................
Ek daal par tota bole-Chor machaye shor 1974

Artists:Mumtaz, Shashi Kapoor

Read more...

Jan 24, 2010

ले जायेंगे ले जायेंगे-चोर मचाये शोर १९७४

हिंदी फिल्मों में क्या कहाँ से पैदा हो जाये कुछ नहीं कहा जा सकता।
कहीं तो दीवार फाड़ के हीरो बाहर निकाल आये, और कभी तो दीवार
को रबर की तरह मोड़ के ऐसे छलांग लगाये जैसे पोल वॉल्ट की
प्रतियोगिता में भाग ले रहा हो। ये तो हुई कहानी की करामात, किसी
गीत की पंक्ति से कोई फिल्म का नाम निकाल आये तो क्या कहना।

इस गीत की पहली पंक्ति से ९० के दशक की एक सुपर हिट फिल्म का
नाम निकलता है जिसमें शाहरुख़ खान और काजोल ने काम किया
है।

ये गीत अपने ज़माने का एक बहुत ही सफल गीत है और इसे आज भी
आप शादी के अवसरों पर बजता हुआ पाएंगे। किशोर कुमार और आशा
भोंसले के साथ कई साथी कलाकारों ने इस गीत में संगीतमय धमाचौकड़ी
मचाई है।

फिल्म: चोर मचाये शोर
वर्ष: १९७४
गीतकार: इन्द्रजीत सिंह तुलसी
संगीतकार: रवीन्द्र जैन
कलाकार: शशि कपूर, मुमताज़





गीत के बोल:

ले जाएंगे, ले जाएंगे, दिल-वाले दुल्हानिया ले जाएंगे
ले जाएंगे, ले जाएंगे, दिल-वाले दुल्हानिया ले जाएंगे
हो, ले जाएंगे, ले जाएंगे, दिल-वाले दुल्हानिया ले जाएंगे
अरे, रह जाएंगे, रह जाएंगे, पैसे-वाले देखते रह जाएंगे
अजी, रह जाएंगे, रह जाएंगे, पैसे-वाले देखते रह जाएंगे

ले जाएंगे, ले जाएंगे, दिल-वाले दुल्हानिया ले जाएंगे

तुम हो कली तो गुलाब हम हैं
हो, गुलाब हम हैं
हो ओ ओ ओ, होंठों से लगा लो तो शराब हम हैं
हो शराब हम हैं
कहते हैं लोग कि ख़राब हम हैं
तेरी हर बात का जवाब हम हैं
लाजवाब हम हैं
हो हो हो हो हो हो अपने दो हाथों से
कमाया हुआ खाने-वाले
हक़ न पराया कभी खाएंगे
ससुर-जी
ले जाएंगे , हाँ
तेरी सोन मछरिया ले जाएंगे

मैं भी तेरे साथ हूँ, दिल भी तेरे साथ
सजना दिल भी तेरे साथ
चाहे जब आजा चन्ना ले के बारात
छेती-छेती आजा चन्ना ले के बारात
छेती
मेरे पास कोठी है न कार सजनी
कड़का है तेरा दिलदार सजनी
हो,दिलदार सजनी
कोठी बँगला न मुझे कार चाहिए
दिल चाहिए दिलदार चाहिए
हो,दिलदार चाहिए
हो हो हो हो हो
चल फिर छलिए सोणिए नी बलिए
दिल की ही दुनिया बसाएंगे
ओ बुलबुल

ले जाएंगे हाँ,
तेरे बाग़ की बुलबुल ले जायेंगे
ले जाएंगे, ले जाएंगे, दिल-वाले दुल्हानिया ले जाएंगे

तेरे बाग़ की बुलबुल, ले जाएंगे
ले जाएंगे ले जाएंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जयेब्गे

डर पे खड़े हैं कल्याण कर दो
हो ओ ओ ओ काम कोई एक तो महँ कर दो
खर्चा दहेज़ का भी बच जायेगा
लगे हाथों कन्या का दान कर दो
हो हो हो हो, कभी कभी तेरे घर
तीर्थ समझ कर दर्शन को हम आयेंगे
ससुरजी,
ले जायेंगे, हा हाँ
ले जायेंगे तेरी बांकी हिरनिया ले जायेंगे

ले जाएंगे ले जाएंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
अजी, रह जाएंगे, रह जाएंगे, पैसे-वाले देखते रह जाएंगे
ले जाएंगे ले जाएंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
ले जाएंगे ले जाएंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
.............................................
Le jayenge le jayenge-Chor machaye shor 1974

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP