Showing posts with label Thanedaar. Show all posts
Showing posts with label Thanedaar. Show all posts

Feb 16, 2018

तमा तमा लोगे-थानेदार १९९०

तमा तमा लोगे-और लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया. हम बात कर
रहे हैं सन १९९० की सनसनी फिल्म थानेदार के गीत की. इसके
संगीतकार वही हैं जिन्होंने अन्नू मलिक से बहुत पहले एक खास
वजह से अपनी पहचान बनाई थी. जी हाँ इनका नाम बप्पी लहरी
है.

मोरी कांटे के दो गीतों का सम्मिश्रण इस गीत में है. शुरूआती
नोट्स येके येके गीत के हैं और बाकी का माल तमा तमा लोगे
गीत का है. इसे समझने के लिए आपको मोरी कांटे के दोनों गीत
सुनने पड़ेंगे. इन गीतों से महानायक भी इतने प्रभावित थे कि
फिल्म हम में एक गीत उनकी फ़रमाईश पर इसी तर्ज़ पर तैयार
हुआ और अग्निपथ में आप बैकग्राउंड में येके येके को सुन सकते हैं.
गीत में एक पंक्ति भी है-दोनों मिल कर जो होता है हो गया. कम
से कम गीतकार ने इमानदारी से संकेत दिया है कि क्या हो गया.

फिल्म थानेदार के गीत के बोल इन्दीवर के हैं और अनुराधा पौडवाल
के संग स्वयं बप्पी लहरी ने इसे गाया है. इस गीत पर माधुरी के
नृत्य के अलावा संजय दत्त ने भी ‘शेक ए लेग’ जैसा कुछ किया है.

गौरतलब है फिल्म थानेदार और फिल्म हम दोनों के गीत लोकप्रिय
हैं. फिल्म हम में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत है.



गीत के बोल:

तमा तमा लोगे
तमा तमा लोगे तमा
तमा तमा लोगे
तमा तमा लोगे तमा

तू प्रेमी आ हा मैं प्रेमी आ हा
तू राजी आ हा मैं राजी आ हा
फिर क्या डैडी क्या अम्मा
इक बस तू ही प्यार के काबिल
सारा जहां है निकम्मा
तू प्रेमी आ हा मैं प्रेमी आ हा
तू राजी आ हा मैं राजी आ हा
फिर क्या डैडी क्या अम्मा
इक बस तू ही प्यार के काबिल
सारा जहां है निकम्मा
तमा तमा लोगे
तमा तमा लोगे तमा
तमा तमा लोगे
तमा तमा लोगे तमा

तुझे ज़रूरत मेरे जैसे यार की
मुझे ज़रूरत तेरे जैसे यार की
जले जो उसको और जलाओ
नाचो छमा छम छम्मा
तमा तमा लोगे
तमा तमा लोगे तमा
तमा तमा लोगे
तमा तमा लोगे तमा

तू प्रेमी आ हा मैं प्रेमी आ हा
तू राजी आ हा मैं राजी आ हा
फिर क्या डैडी क्या अम्मा
इक बस तू ही प्यार के काबिल
सारा जहां है निकम्मा
तमा तमा लोगे
तमा तमा लोगे तमा
तमा तमा लोगे
तमा तमा लोगे तमा

दोनों मिल कर जो होता है हो गया
मैं भी तुझमें और तू मुझमें खो गया
दोनों मिल कर जो होता है हो गया
तू भी मुझमें और मैं तुझमें खो गया
हो देख के तुझको मैं भी पिघलूं
जैसे पिघलती है शम्मा
तमा तमा लोगे
तमा तमा लोगे तमा
तमा तमा लोगे
तमा तमा लोगे तमा

तू प्रेमी आ हा मैं प्रेमी आ हा
तू राजी आ हा मैं राजी आ हा
फिर क्या डैडी क्या अम्मा
इक बस तू ही प्यार के काबिल
सारा जहां है निकम्मा
तमा तमा लोगे
तमा तमा लोगे तमा
तमा तमा लोगे
तमा तमा लोगे तमा
……………………………………………….
Tama tama loge-Thanedaar 1990

Artists: Madhuri Dixit, Sajay Dutt

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP