Showing posts with label Anuradha Paudwal. Show all posts
Showing posts with label Anuradha Paudwal. Show all posts

May 31, 2020

जुगनी जुगनी-बादल २०००

जोगन शब्द का पर्याय है जुगनी. पंजाबी साहित्य और संगीत
में ये शब्द ख़ासा लोकप्रिय है. ये तो जो हमने अपने दिमाग और
समय के साथ विभिन्न लोगों से हुए वार्तालाप के आधार पर
समझा. जुगनी को कोई महिलाओं के गले का गहना बतलाता है
तो कोई इसे ईश्वर की बंदगी.

पंजाबी लेखक जमील पॉल के अनुसार जुगनी काश्मीर के पहाड़ी
क्षेत्र और चोलिस्तान के मध्य कहीं अस्तित्व में आई होना चाहिए.
चोलिस्तान एक रेगिस्तान है जिसे पाक के हिस्से वाले पंजाब
में रोही नाम से भी जाना जाता है.

जुगनी को अलग अलग तरीके से गाया गया है पिछली २ सदियों
में. आसा सिंह मस्ताना और रब्बी शेरगिल के वर्ज़न के बीच कई
गायकों के वर्ज़न आये. सब के बोल अलग अलग हैं. इसे १८५७
के बाद ज़्यादा गाया गया और आजादी के संग्राम से भी इसका
जुड़ाव है.

आज सुनते हैं सन २००० की फिल्म बादल से जुगनी शब्द वाला
गीत. समीर इसके रचनाकार हैं और अन्नू मालिक संगीतकार.
इसे अनुराधा पौडवाल, सुखविंदर और जसपिंदर नरूला ने गाया है.





गीत के बोल:

हो मेरे माही दा रंग सुनहरा लगे है
ये चाँद भी तेरा चेहरा लगे है
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ

नींद गई चैन गया प्यार जगी दर्द उठा
बात बढ़ी किसको पता किसको खबर
इश्क़ हुआ इश्क़ हुआ इश्क़ हुआ इश्क़ हुआ इश्क़ हुआ

हो आँखों के रस्ते दिल में उतर के
हो आँखों के रस्ते दिल में उतर के ले गई तेरी जान
होय जुगनी जुगनी ओए होए जुगनी जुगनी
आय हाय जुगनी जुगनी हो हो
जुगनी जुगनी
आँखों के रस्ते दिल में उतर के ले गई तेरी जान
आँखों के रस्ते दिल में उतर के ले गई तेरी जान
जुगनी जुगनी ओए होए जुगनी जुगनी होये
जुगनी जुगनी ओए होए जुगनी जुगनी
हो ओ ओ जुगनी जुगनी हो ओ जुगनी जुगनी
हाय जुगनी जुगनी हो ओ जुगनी जुगनी

बिंदी वाली चूड़ी वाली जूड़े वाली लाली वाली
काली काली आँखों वाली दिल ले गई
नीले पीले पट्टे वाली रेशमी दुपट्टे वाली
मीठी मीठी बातों वाली दिल ले गई
हो ओ ओ तैनू पीण दे
हो ओ ओ तैनू पीण दे नसीबां वाले मि नशे दी ये बंद बोतलें
हो तेरे चेहरे से
हो तेरे चेहरे से दो तिल काले मि नशे दी ये बंद बोतलें
हो आ मेरे दिलदार मुलाक़ात ज़रा होने दे
चोरी चोरी ही सही बात ज़रा होने दे
मेरे दिलदार मुलाक़ात ज़रा होने दे
चोरी चोरी ही सही बात ज़रा होने दे
हो अंधेरी रातों में बिजली के जैसी
अंधेरी रातों में बिजली के जैसी है इसकी मुस्कान
हो ओ ओ जुगनी जुगनी हो ओ जुगनी जुगनी
हाय जुगनी जुगनी हो ओ जुगनी जुगनी
हो ओ जुगनी जुगनी हो ओ जुगनी जुगनी
जुगनी जुगनी आय हाय जुगनी जुगनी


जुगनी जुगनी जुगनी जुगनी
जुगनी जुगनी जुगनी जुगनी

मैं दीवाना तू दीवानी मैं मस्ताना तू मस्तानी
यो मेरे ख्वाबों की रानी क्या कर गई
तूने देखा मैने देखा तूने सोचा मैने सोचा
तूने चाहा मैने चाहा तू मर गई
………………………………….
Jugni jugni-Badal 2000

Artists: Amrish Puri, Bobby Deol, Rani Mukherji

Read more...

Mar 30, 2020

आये तेरे भवन दे दे अपनी शरण-माता भजन

माता भजन सुनते हैं सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल
की वाणियों में.

बोल भारत आचार्य के हैं और संगीत अमर उत्पल का.





गीत के बोल:

ओ आये तेरे भवन दे दे अपनी शरण
ओ आये तेरे भवन दे दे अपनी शरण
रहें तुझमें मगन थाम कर ये ये चरण
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी हे माता जलती रहे
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी हे माता जलती रहे

ओ आये तेरे भवन दे दे अपनी शरण
रहें तुझमें मगन थाम के ये चरण
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी हे माता जलती रहे
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी हे माता जलती रहे

उत्सव मनाएं नाचे गायें
उत्सव मनाएं नाचे गायें
चलो मैया के दर जायें
जय माता दी जय माता दी
जोर से बोलो जय माता दी
चरों दिशायें चार खम्बे बनी हैं
मंडप पे आसमान की चादर तानी है
सूरज की किरणों की माला ले आया
कुदरत ने धरती का आँगन सजाया
कर के तेरे दर्शन झूमे धरती गगन
सनन न गाये पवन सभी तुझ में मगन
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी हे माता जलती रहे
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी हे माता जलती रहे

फूलों ने रंगों से रंगोली सजाई
फूलों ने रंगों से रंगोली सजाई
सारी धरती ये महकाई
जय माता दी जय माता दी
जोर से बोलो जय माता दी
चरणों में बहती है गंगा की धारा
आरती का दीपक लगे हर एक सितारा
पुरवैया देखो चंवर कैसे झुलाये
ऋतुएं भी माता को झूला झुलाये
पा के भक्ति का तन हुआ पावन ये मन
कर के तेरा सुमिरन खुले अंतर्मन
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी हे माता जलती रहे
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी हे माता जलती रहे

ओ आये तेरे भवन दे दे अपनी शरण
रहें तुझमें मगन थाम के ये चरण
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी हे माता जलती रहे
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी हे माता जलती रहे
……………………………………………………..
Aaye tere bhawan-Mata Bhajan

Lyrics: Bharat Acharya

Read more...

Mar 29, 2020

ना मैं मांगूँ सोना-माता भजन

एक माता भजन सुनते हैं जिसे रचा है सरल कवि
ने और इसकी धुन तैयार की है आनंद राज आनंद
ने. अनुराधा पौडवाल ने इसे गाया है.




गीत के बोल:

ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी
ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी
ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी
जीवन सदा सफल हो मेरा ऐसा वर दो दाती
ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी
ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी

ये पाऊँ मैं ये भी पाऊँ और वो भी मिल जाये
लोभी मन की तृष्णा तो मिटे न लाख मिटाये
लोभ मोह से इस दुनिया में कोई नहीं बच पाया है
कितने जतन से मैया मैंने तेरा ध्यान लगाया है
तेरे नाम की दौलत माता पल पल मुझे लुभाती

ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी
ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी

तेरी ममता की शीतल छाया हो सर पे मेरे
तेरे प्यार का दीपक करे उजाला सांझ सवेरे
तेरी दया हो गर मैया मैं मोती की पहनूं माला
चोला तेरे नाम के रंग में मैया मैंने रंग डाला
तेरी भक्ति में हे मैया मगन रहूँ दिन राती

ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी
ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी

तीन लोक के माता भेद तू सब के दिलों के जाने
सच क्या है और झूठ है क्या माँ तू सब कुछ पहचाने
बुरे भले जैसे भी हो सब को तूने अपनाया है
इस धरती पर तेरी नज़र में कोई नहीं पराया है
युगों युगों से महिमा तेरी जग में गाई जाती

ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी
ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी
जीवन सदा सफल हो मेरा ऐसा वर दो दाती
ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी
ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी
ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी
ना मैं मांगूँ सोना ना मैं मांगूँ चांदी
……………………………………………….
Na main mangoon sona-Mata Bhajan

Read more...

Mar 20, 2020

पर्वत की ऊँचाई पर-नागमणि १९९१

जिन गानों में संगीतकार को नोट परफेक्ट सिंगर
चाहिए होता तो श्वेत श्याम युग में मन्ना डे की
आवाज़ का उपयोग किया जाता और रंगीन युग
में ७० के दशक के उत्तरार्ध के बाद सुरेश वाडकर
की आवाज़ का उपयोग किया जाने लगा. बाद में
सोनू निगम को भी ऐसे गाने मिलने लग गए.

सुरेश वाडकर का उच्चारण बहुत सारे गायकों से
बेहतर है. इसी गीत की बानगी ले लीजिए इसमें
गायक का उच्चारण गायिका से बेहतर है.

संतोष आनंद का गीत है और अन्नू मलिक का
संगीत. इस युगल गीत में अनुराधा पौडवाल की
आवाज़ भी है. अन्नू मलिक को धन्यवाद एक गीत
याद दिलवाने के लिए-ठीक दस साल पहले की
फिल्म बरसात की एक रात का गाना-नदिया किनारे
पे हमरा बागान.




गीत के बोल:

पर्वत की ऊँचाई पर
पर्वत की ऊँचाई पर ठहर गई है शाम
पर्वत की ऊँचाई पर ठहर गई है शाम
ले के तेरा नाम ले के तेरा नाम
तेरे पथ में दीप जलाये
तेरे पथ में दीप जलाये बैठी हूँ दिल थाम
हो ओ ओ ओ ले के तेरा नाम
हो ओ ओ ओ ले के तेरा नाम

सांवरी बदरी के साये में
चाँद खड़ा इंतज़ार में
हो अब तो आ जा
बेसब्री सी दे दी मुझे बहार ने
सांवरी बदरी के साये में
चाँद खड़ा इंतज़ार में
अब तो आ जा
बेसब्री सी दे दी मुझे बहार ने
अब तो आ जा
बेसब्री सी दे दी मुझे बहार ने
आ आ आ आ आ आ आ आ
तेरी सोच में छोड़ दिए हैं
तेरी सोच में छोड़ दिए हैं दुनिये के सब काम
ले के तेरा नाम हो ओ ओ ओ
ले के तेरा नाम

तेरी याद में इतनी डूबी
सब अनजाना हो गया
हो मुझको बिन बतलाये मेरा
दिल दीवाना हो गया
तेरी याद में इतना डूबा
जग अनजाना हो गया
मुझको बिन बतलाये मेरा
दिल दीवाना हो गया
मुझको बिन बतलाये मेरा
दिल दीवाना हो गया
दर्द की मारी मीरा जैसे
दर्द की मारी मीरा जैसे खोज रही हो श्याम
ले के तेरा नाम ले के तेरा नाम
…………………………………………………….
Parvat ki oonchai par-Naagmani 1991

Artists: Shikha Swaroop, Sumeet Saigal

Read more...

Feb 15, 2020

आज हम तुम ओ सनम-साथी १९९२

फिल्म के गीतों के लिए संगीतकार अलग अलग गायकों
को क्यूँ चुनता है इसके पीछे काफी सारे कारण होते हैं.
एक कारण ये भी है कि संगीतकार की पसंद की जगह
किसी और की पसंद काम कर रही होती है.

फिल्म में दो नायक हों तो अलग अलग आवाज़ ली जाती
है दोनों के गानों के लिए. इकॉनोमी पैक में एक ही गायक
से काम चला लिया जाता है. ज्यादा ही पैसे की तंगी हो
तो संगीतकार खुद ही गा लिया करता है.




गीत के बोल:

आज हम तुम ओ सनम मिल के ये वादा करें
आज हम तुम ओ सनम मिल के ये वादा करें
मैं तेरे दिल में रहूं
मैं तेरे दिल में रहूं तू मेरे दिल में रहे
आज हम तुम ओ सनम मिल के ये वादा करें
आज हम तुम ओ सनम मिल के ये वादा करें
मैं तेरे दिल में रहूं
मैं तेरे दिल में रहूं तू मेरे दिल में रहे
आज हम तुम ओ सनम मिल के ये वादा करें
आज हम तुम ओ सनम मिल के ये वादा करें

हम तेरी आँखों में ऐसे खो जायेंगे
हो हम तेरी आँखों में ऐसे खो जायेंगे
दुनिया वालों को ना हम नज़र आयेंगे
दुनिया वालों को ना हम नज़र आयेंगे
आज हम तुम ओ सनम मिल के ये वादा करें
हो आज हम तुम ओ सनम मिल के ये वादा करें

चाँदनी रातों में जब याद आती है
हो चाँदनी रातों में जब याद आती है
तेरे दीवाने को कितना तड़पाती है
तेरे दीवाने को कितना तड़पाती है

आज हम तुम ओ सनम मिल के ये वादा करें
आज हम तुम ओ सनम मिल के ये वादा करें
मैं तेरे दिल में रहूं
मैं तेरे दिल में रहूं तू मेरे दिल में रहे
आज हम तुम ओ सनम मिल के ये वादा करें
आज हम तुम ओ सनम मिल के ये वादा करें
………………………………………………………….
Aaj ham tum o sanam-Sathi 1991

Artists: Mohsin Khan, Varsha Usgaonkar

Read more...

Jan 12, 2020

तू प्यार है किसी और का-दिल है कि मानता नहीं १९९१

टूटा दिल कैसी कैसी आवाजें निकालता है. कभी कोयल
बन जाता है तो कभी फटा भोंपू. आजकल के गीतों में
प्रेशर होर्न बन के भी बजता है.

सुनते हैं आमिर खान पर फिल्माया गया एक गीत जो
९० के दशक से है. समीर के बोल हैं, नदीम श्रवण का
संगीत और अनुराधा पौडवाल संग कुमार सानू ने इसे
गाया है. फिल्म का संगीत रिलीज़ किया था टी सीरीज़
नी.



गीत के बोल:

ला ला ला ला ला ला ला ला ला
हो ला ला ला ला ला ला ला ला ला
तू प्यार है किसी और का तुझे चाहता कोई और है
तू प्यार है किसी और का तुझे चाहता कोई और है
तू पसंद है किसी और की
तू पसंद है किसी और की तुझे मांगता कोई और है
तू प्यार है किसी और का तुझे चाहता कोई और है

कौन अपना है क्या बेगाना है
क्या हकीकत है क्या फ़साना है
कौन अपना है क्या बेगाना है
क्या हकीकत है क्या फ़साना है
ये ज़माने में किसने जाना है
ये ज़माने में किसने जाना है
तू नज़र में है किसी और की तुझे देखता कोई और है
तू नज़र में है किसी और की तुझे देखता कोई और है
तू पसंद है किसी और की तुझे मांगता कोई और है

तू प्यार है किसी और का तुझे चाहता कोई और है

प्यार में अक्सर ऐसा होता है
कोई हँसता है कोई रोता है
प्यार में अक्सर ऐसा होता है
कोई हँसता है कोई धोता है
कोई पाता है कोई खोता है
कोई पाता है कोई खोता है
तू जान है किसी और की तुझे जानता कोई और है
तू जान है किसी और की तुझे जानता कोई और है
तू पसंद है किसी और की तुझे मांगता कोई और है

तू प्यार है किसी और का तुझे चाहता कोई और है

सोचती हूँ मैं चुप रहूँ कैसे
दर्द दिल का ये मैं सहूँ कैसे
सोचती हूँ मैं चुप रहूँ कैसे
दर्द दिल का ये मैं सहूँ कैसे
कशमकश में हूँ ये कहूँ कैसे
कशमकश में हूँ ये कहूँ कैसे
मेरा हमसफ़र बस एक तू नहीं दूसरा कोई और है
मेरा हमसफ़र बस एक तू नहीं दूसरा कोई और है
तू पसंद है किसी और की तुझे मांगता कोई और है

तू प्यार है किसी और का तुझे चाहता कोई और है
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
...........................................................................
Too pyar hai kisi aur ka-Dil hai ki manta nahin 1991

Artists: Aamir Khan, Pooja Bhatt

Read more...

Jan 8, 2020

दुल्हन तू दूल्हा मैं-दिल है कि मानता नहीं १९९१

दूल्हा दुल्हन हिट्स से एक और गीत सुनते हैं जो है
९० के दशक से. सोचो तो ऊंचा सोचो इसी सोच के
तहत गाने में घोड़े के साथ हाथी का जिक्र भी है.
अब जिराफ़ हमारे यहाँ नहीं पाया जाता नहीं तो वो
भी शामिल होता काल्पनिक बारात में.

गीत लिखा है साँग फैक्ट्री के सामान आउटपुट देने
वाले गीतकार समीर ने और संगीत दिया है ९० के
दशक की प्रसिद्ध जोड़ी नदीम श्रवन ने. इसे गाया है
अनुराधा पौडवाल और देवाशीष दासगुप्ता ने.



गीत के बोल:

दुल्हन तू दूल्हा मैं बन जाऊंगा
दुल्हन तू दूल्हा मैं बन जाऊंगा
मेरा इंतज़ार करना बारात ले के आऊंगा
दुल्हन तू दूल्हा मैं बन जाऊंगा
दुल्हन तू दूल्हा मैं बन जाऊंगा

ढोल बाराती घोड़े हाथी बाजा बजेगा राहों में
ढोल बाराती घोड़े हाथी बाजा बजेगा राहों में
चांदी जैसा बदन मैं तेरा भर लूँगा अपनी बाहों में
आएगी जब वो मिलन की रात
छेड़ के कोई प्यार की बात
तुझे सारी रात जगाऊँगा
दुल्हन तू दूल्हा मैं बन जाऊंगा

दूल्हा तू दुल्हन मैं बन जाऊंगी
दूल्हा तू दुल्हन मैं बन जाऊंगी
देखना सजना प्यार में तेरे मर जाऊंगी
दूल्हा तू दुल्हन मैं बन जाऊंगी

मेरे जीवन साथी जब से दिल में मेरे आये हो
हो मेरे जीवन साथी जब से दिल में मेरे आये हो
जनम जनम के प्यार को अपने साथ में जैसे लाये हो
देखा मैने तुझको जब से
मांग लिया तुझे अपने रब से
तुझ बिन जी न पाऊंगी
दूल्हा तू दुल्हन मैं बन जाऊंगी
दूल्हा तू दुल्हन मैं बन जाऊंगी
देखना सजना प्यार में तेरे मर जाऊंगी
दूल्हा तू दुल्हन मैं बन जाऊंगी

दुल्हन तू दूल्हा मैं बन जाऊंगा
दुल्हन तू दूल्हा मैं बन जाऊंगा
मेरा इंतज़ार करना बारात ले के आऊंगा
………………………………………………
Dulhan too dulha main-Dil hai ki manta nahin 1991

Artists: Aamir Khan, Pooja Bhatt

Read more...

Jan 4, 2020

अब दवा की ज़रूरत नहीं-लाल दुपट्टा मलमल का १९८९

मरीज ठीक हो जाए तो गा सकता है-अब दवा की
ज़रूरत नहीं. या जब रोग लाइलाज हो जाए तब ये
कहा जा सकता है.

दवा के अलावा भी कई चीज़ें होती हैं जिनमें दुआ
सबसे पहले आती है. इस गीत में ऐसा क्या है कि
मरीज को दवा की ज़रूरत नहीं, सुनते हैं.

मजरूह सुल्तानपुरी की रचना है और आनंद मिलिंद
का संगीत. मोहम्मद अज़ीज़ संग अनुराधा पौडवाल
ने इस गीत को गाया है.



गीत के बोल:

अब दवा की ज़रूरत नहीं
अब दवा की ज़रूरत नहीं
मुझको दर्द-ए-जिगर के लिए
इक नज़र तेरी मेरे मसीहा
काफ़ी है उम्र भर के लिए
हो काफ़ी है उम्र भर के लिए
अब दवा की ज़रूरत नहीं
मुझको दर्द-ए-जिगर के लिए
इक नज़र तेरी मेरे मसीहा
काफ़ी है उम्र भर के लिए
हो काफ़ी है उम्र भर के लिए
………………………………………………..
Ab dawa ki zaroorat nahin-Lal dupatta malmal ka 1989

Artists: Sahil Chaddha, Veverly Wheeler

Read more...

Dec 31, 2019

दिल तुझपे आ गया-दिल है कि मानता नहीं १९९१

कुछ दिन पहले हमने इट हैप्पंड वन नाईट के बारे
में चर्चा की थी. इस फिल्म का थोडा जवान संस्करण
है-दिल है कि मानता नहीं. एक्टिंग का लेवल १९५६
की चोरी चोरी जैसा तो नहीं है मगर फिल्म में एक
खास बात है-इस फिल्म के संवाद प्रसिद्ध व्यंग्यकार
शरद जोशी ने लिखे हैं.

सुनते हैं फिल्म से एक गीत जिसमें हीरो और हीरोईन
छुपते छुपाते एक जगह पहुँच जाते हैं जहाँ उछल-कूद
और गायन हो रहा है. उन्हें ढूंढते हुए देसी मैन इन
ब्लैक पहुँच जाते हैं. लगता है उनके सारे उपकरण
और ज्ञानचक्षु की बैटरी डाउन है तभी तो वे पहचान
नहीं पा रहे हैं नायक और नायिका को जिन्हें मूढ़
से मूढ़ देखने वाला भी एक झलक में पहचान जाता
है. प्राइवेट डिटेक्टिव के रोल में हैं वीरेंद्र सक्सेना और
राकेश बेदी.

समीर का गीत है, अनुराधा पौडवाल और अभिजीत की
आवाजें और बाजे-गाजे की व्यवस्था नदीम श्रवण की.





गीत के बोल:

दिल तुझपे आ गया
दिल तुझपे आ गया क्या नशा छा गया हे हे हे
दिल तुझपे आ गया क्या नशा छा गया हे हे हे
मेरा दिल मेरी जां मेरा चैन मेरी आरज़ू सिर्फ़ तू
सिर्फ़ तू
दिल तुझपे आ गया क्या नशा छा गया हो हो हो
मेरा दिल मेरी जां मेरा चैन मेरी आरज़ू सिर्फ़ तू
सिर्फ़ तू
दिल तुझपे आ गया क्या नशा छा गया हे हे हे

रू रू रू रू रू रू

जब से तुझको देखा है दिल है बेक़रार
जब से तुझको देखा है दिल है बेक़रार
तू क्या जाने तुझसे कितना करता हूँ मैं प्यार
तू क्या जाने तुझसे कितना करता हूँ मैं प्यार
फ़साने उल्फ़त के तुझे सुना दूंगा
जो मेरे दिल में है तुझे बता दूंगा
जो मेरे दिल में है तुझे बता दूंगा

दिल तुझपे आ गया
दिल तुझपे आ गया क्या नशा छा गया हो हो हो
दिल तुझपे आ गया
दिल तुझपे आ गया क्या नशा छा गया हो हो हो

हो मेरे दिल की हालत तुझे क्या है पता
मेरे दिल की हालत तुझे क्या है पता
मैने तुझको चाहा इसमें मेरी क्या है खता
मैने तुझको चाहा इसमें मेरी क्या है खता
तू एक मुसाफ़िर है मैं तेरी मंज़िल हूँ
तू एक तराना है मैं तेरी महफ़िल हूँ
तू एक तराना है मैं तेरी महफ़िल हूँ

दिल तुझपे आ गया
दिल तुझपे आ गया क्या नशा छा गया हो हो हो
दिल तुझपे आ गया
दिल तुझपे आ गया क्या नशा छा गया हे हे हे
मेरा दिल मेरी जां मेरा चैन मेरी आरज़ू सिर्फ़ तू
सिर्फ़ तू
सिर्फ़ तू सिर्फ़ तू
…………………………………………….
Dil tujhpe aa gaya-Dil hai ki manta nahin 1991

Artists: Aamir Khan, Pooja Bhatt, Veerendra Saxena, Rakesh Bedi

Read more...

Dec 30, 2019

दिल है कि मानता नहीं-शीर्षक गीत १९९१

सन १९९१ की फिल्म दिल है कि मानता नहीं से शीर्षक गीत सुनते हैं.
इसे अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू ने गाया है. फिल्म का सबसे
ज्यादा सुना जाने वाला गीत शायद यही है. मैं शायद इसलिए कह रहा
हूँ, क्यूंकि कुछ श्रोताओं की राय में बाकी के गीत भी हो सकते हैं इस
बात के दावेदार.

मेरी राय इस बात पे बनी है कि इसे मैंने सबसे ज्यादा बजते हुए पाया
सभी जगह. गीत फैज़ अनवर का है और इसका संगीत नदीम श्रवण ने
तैयार किया है. फिल्म के बारे में पिछली २-३ पोस्ट में हमने काफी चर्चा
की थी.

नायक नायिका कितने ही घोंचू जैसे दिखें मगर किसी भी गाने में वे सब
हैंडसम दिखलाई देने लगते हैं. आप अगर वास्तव में उनकी आवाजों में
गाने सुन लें तो शायद गानों के प्रति आपका मोह कम हो जायेगा. किसी
की आँखें चेहरे के भावों का साथ नहीं देती तो किसी की आवाज़ उसके
अभिनय से मेल नहीं खाती, मगर हम उन सभी को स्वीकार करते हैं और
अपनी कमाई में से खर्च कर के टिकट ले के फ़िल्में देखते ही है ना.

गीत के ऑडियो में पहला और दूसरा अन्तरा है जबकि वीडियो में
पहला और तीसरा.




गीत के बोल:

दिल है के मानता नहीं
दिल है के मानता नहीं
मुश्किल बड़ी है रस्म-ए-मोहब्बत
ये जानता ही नहीं
ओ ओ ओ ओ ओ
दिल है कि मानता नहीं
दिल है कि मानता नहीं
ये बेकरारी क्यूं हो रही है
ये जानता ही नहीं
हो ओ ओ ओ ओ
दिल है के मानता नहीं
दिल है कि मानता नहीं

दिल तो ये चाहे हर पल तुम्हें हम
बस यूं ही देखा करें
मर के भी हम ना तुमसे जुदा हों
आओ कुछ ऐसा करें
मुझ में समा जा आ पास आ जा
हमदम मेरे हमनशीं
दिल है के मानता नहीं
दिल है के मानता नहीं

तेरी वफ़ायें तेरी मुहब्बत
सब कुछ है मेरे लिए
तूने दिया है नज़राना दिल का
हम तो हैं तेरे लिये
ये बात सच है सब जानते हैं
तुमको भी है ये यक़ीं
दिल है के मानता नहीं
दिल है के मानता नहीं

हम तो मोहब्बत करते हैं तुमसे
हमको है बस इतनी खबर
तन्हा हमारा मुश्क़िल था जीना
तुम जो न मिलते अगर
बेताब साँसें बेचैन आँखें
कहने लगीं बस यही
दिल है के मानता नहीं
दिल है के मानता नहीं
मुश्किल बड़ी है रस्म-ए-मोहब्बत
ये जानता ही नहीं
ओ ओ ओ ओ ओ
दिल है कि मानता नहीं
दिल है कि मानता नहीं
………………………………………
Dil hai ki manta nahin-Titlesong 1991

Artists: Aamir Khan, Pooja Bhatt

Read more...

मुहब्बत की है तुम्हारे लिये-सड़क १९९१

१० साल में कितना कुछ बदल जाता है, ये जुमला हम
इस्तेमाल करते थे ९० के दशक में. मिलेनियम वर्ष
अर्थात २००० के आने के बाद चीज़ों के बदलने की गति
तेज होती चली और अब हर दूसरे साल ये कहना पड़ता
है कि ज़माना कितना बदल गया है.

२०१२ तक आम आदमी को ये नहीं पता था कि जी डी पी
के पहले शब्द जी का अर्थ ग्रॉस है, ग्रास है या गाजर घास
है. अब वो इस पर खुले आम चर्चा करता मिलता है भले
ही इसका मतलब आज भी मालूम ना हो.

बदलाव शायद इसी को कहते हैं. एक अभियांत्रिकी का
छात्र चावल के पेड़ देखने का दावा कर सकता है तो
कुछ भी संभव है. हो सकता है भविष्य में चावल पेड़ पर
उगने शुरू हो जाएँ.

सुनते हैं सड़क फिल्म का युगल गीत कुमार सानू और
अनुराधा पौडवाल का गाया हुआ. समीर के बोलों को
सुरों में ढाला है नदीम श्रवण ने.




गीत के बोल:

मुहब्बत की है तुम्हारे लिये
मुहब्बत की है तुम्हारे लिये
जान भी दूँगा तुम्हारे लिये
जान भी दूँगा तुम्हारे लिये
बग़ावत की है तुम्हारे लिये
बग़ावत की है तुम्हारे लिये
जान भी दूँगी तुम्हारे लिये
जान भी दूँगी तुम्हारे लिये
मुहब्बत की है तुम्हारे लिये
मुहब्बत की है तुम्हारे लिये

ख़ुशियों की डफ़ली बजाते रहेंगे
ख़ुशियों की डफ़ली बजाते रहेंगे
सारी उमर यूँ ही गाते रहेंगे
सारी उमर यूँ ही गाते रहेंगे
हो साँसों की सरगम यही गुनगुनाये
साँसों की सरगम यही गुनगुनाये
तुझको कभी ना कोई ग़म सताये
इबादत की है तुम्हारे लिये
इबादत की है तुम्हारे लिये
जान भी दूँगी तुम्हारे लिये
जान भी दूँगी तुम्हारे लिये

मुहब्बत की है तुम्हारे लिये
मुहब्बत की है तुम्हारे लिये

कश्ती हूँ मैं तू है मेरा किनारा
कश्ती हूँ मैं तू है मेरा किनारा
मुझको तो है सिर्फ़ तेरा सहारा
मुझको तो है सिर्फ़ तेरा सहारा
मैं चन्द्रमा तू मेरी रोशनी है
मैं चन्द्रमा तू मेरी रोशनी है
मेरे लिये जानेमन तू बनी है
हिफाज़त की है तुम्हारे लिये
हिफाज़त की है तुम्हारे लिये
जान भी दूँगा तुम्हारे लिये
जान भी दूँगा तुम्हारे लिये

मुहब्बत की है तुम्हारे लिये
मुहब्बत की है तुम्हारे लिये

मुझको पता है ना तुझको ख़बर है
मुझको पता है ना तुझको ख़बर है
हमको तो हर पल ज़माने का डर है
हमको तो हर पल ज़माने का डर है
हम वो करेंगे हमें जो है करना
हम वो करेंगे हमें जो है करना
हमको ज़माने की कोई फ़िक़र ना
अदावत की है तुम्हारे लिये
अदावत की है तुम्हारे लिये
जान भी दूँगा तुम्हारे लिये
जान भी दूँगा तुम्हारे लिये

बग़ावत की है तुम्हारे लिये
बग़ावत की है तुम्हारे लिये
जान भी दूँगी तुम्हारे लिये
जान भी दूँगी तुम्हारे लिये
मुहब्बत की है तुम्हारे लिये
बग़ावत की है तुम्हारे लिये
हिफाज़त की है तुम्हारे लिये
इबादत की है तुम्हारे लिये
…………………………………………………….
Muhabbat ki hai-Sadak 1991

Artists: Sanjay Dutt, Pooja Bhatt

Read more...

Dec 29, 2019

मैनूं इश्क़ दा लगया रोग-दिल है कि मानता नहीं १९९१

फिल्म दिल है कि मानता नहीं से एक बेहतर धुन पेश
है. जिन गानों में दर्द की लकीर छुपी होती है वे कुछ
अलग तो होते ही हैं आखिर. ये लोकप्रिय हो या ना हों
कोई फर्क नहीं पड़ता.

कहा जाता है जब व्यक्ति खुश होता है तब गाने की धुन
सुनता है और जब दुखी होता है तब बोलों को सुनता है.
दर्द में ही जिंदगी की बारीकियां ज्यादा प्रकट हुआ करती
हैं.

समीर के बोल, नदीम श्रवण का संगीत है और इसे गाया
है अनुराधा पौडवाल ने. दर्द वाले गीत में आखिर में एक
हाय सुनाई दे ही गई.



गीत के बोल:

आ आ आ आ आ आ
ओ ओ ओ ओ ओ ओ
मैनूं इश्क़ दा लगिया रोग
मैनूं इश्क़ दा लगिया रोग
मेरे बचने दी नइयो उम्मीद
मैनूं इश्क़ दा लगिया रोग
मेरे बचने दी नइयो उम्मीद
मुझसे कहने लगे हैं लोग
मुझसे कहने लगे हैं लोग
मेरे बचने दी नइयो उम्मीद
मैनूं इश्क़ दा लगिया रोग
मेरे बचने दी नइयो उम्मीद

इश्क़ ने जला दिया सब कुछ भुला दिया
इश्क़ ने देखो कैसा अपना हाल बना दिया
कैसी है बेखुदी कैसी अगन लगी
जब से इश्क़ हुआ है तब से दुनिया लगे नई
ये दिल है के माने ना पागल कुछ भी जाने ना

मैनूं इश्क़ दा लगिया रोग
मैनूं इश्क़ दा लगिया रोग
मेरे बचने दी नइयो उम्मीद
मेरे बचने दी नइयो उम्मीद

इश्क़ ने बना दिया इश्क़ ने मिटा दिया
इश्क़ ने तुझको मुझको क्या दुनिया को झुका दिया
इश्क़ में मर जायें आ कुछ कर जायें
इश्क़ की ख़ुश्बू से सारे आलम को महकायें
प्यार में तेरे जाने जां मैने छोड़ा है सारा जहां

मैनूं इश्क़ दा लगिया रोग
मैनूं इश्क़ दा लगिया रोग
मेरे बचने दी नइयो उम्मीद
मेरे बचने दी नइयो उम्मीद
मुझसे कहने लगे हैं लोग
मुझसे कहने लगे हैं लोग
मेरे बचने दी नइयो उम्मीद
मैनूं इश्क़ दा लगिया रोग
मेरे बचने दी नइयो उम्मीद
हाय मेरे बचने दी नइयो उम्मीद
………………………………………………
Mainu ishq da lagiya-Dil hai ki manta nahin 1991

Artists: Pooja Bhatt, Aamir Khan

Read more...

Dec 16, 2019

जो सच्चे प्रेमी हैं-जीना मरना तेरे संग १९९२

९० के दशक से ही एक और एल्बम ऐसा है जिसके
अधिकाँश गाने हिट हुए और लोकप्रिय हुए थे. इनमें
से अधिकाँश आप सुन चुके हैं इधर.

जीना मरना तेरे संग से अगला गाना सुनते हैं जिसे
अनुराधा पौडवाल और मोहम्मद अज़ीज़ ने गाया है.
समीर के बोल हैं और दिलीप सेन समीर सेन का
संगीत.

इस गाने का विपिन सचदेवा वाला तर्जुमा भी मैंने
सुना है. पता नहीं कब कौन से और तर्जुमा प्रकट
हो जाए किस गीत का कहा नहीं जा सकता.



गीत के बोल:

जो सच्चे प्रेमी हैं किसी से डर नहीं सकते
डर नहीं सकते
जो प्यार करते हैं वो कभी मर नहीं सकते
मर नहीं सकते
हम प्यार करने वाले हर बार कसम लेंगे
जी जी के मरेंगे हम मर मर के जनम लेंगे
जो सच्चे प्रेमी हैं किसी से डर नहीं सकते
डर नहीं सकते
जो प्यार करते हैं वो कभी मर नहीं सकते
मर नहीं सकते
हम प्यार करने वाले हर बार कसम लेंगे
जी जी के मरेंगे हम मर मर के जनम लेंगे
जो सच्चे प्रेमी हैं किसी से डर नहीं सकते
डर नहीं सकते

हमें साथ जीना हमें साथ मरना
हमें साथ जीना हमें साथ मरना
नहीं डर ख़ुदा का दुनिया से क्या है डरना
प्यार ही है ख़ुदा प्यार ईमान है
प्यार से प्रेमियों की पहचान है
इस पहचान की रुसवाई ओ ओ ओ
इस पहचान की रुसवाई प्रेमी कर नहीं सकते
जो प्यार करते हैं वो कभी मर नहीं सकते
मर नहीं सकते
हम प्यार करने वाले हर बार कसम लेंगे
जी जी के मरेंगे हम मर मर के जनम लेंगे
जो सच्चे प्रेमी हैं किसी से डर नहीं सकते
डर नहीं सकते

प्रेमी जंग प्यार वाली हार नहीं सकते
लोग सच्चे आशिक़ों को मार नहीं सकते
प्रेमी जंग प्यार वाली हार नहीं सकते
लोग सच्चे आशिक़ों को मार नहीं सकते
प्यार की लौ ना दुश्मन बुझा पायेंगे
नाम चाहत का वो ना मिटा पायेंगे
कट जाते हैं आशिक़ ओ ओ ओ
कट जाते हैं आशिक़ झुका वो सर नहीं सकते
जो प्यार करते हैं वो कभी मर नहीं सकते
मर नहीं सकते
हम प्यार करने वाले हर बार कसम लेंगे
जी जी के मरेंगे हम मर मर के जनम लेंगे
जो सच्चे प्रेमी हैं किसी से डर नहीं सकते
डर नहीं सकते

हमारे प्यार के दुश्मन अगर नज़दीक आयेंगे
हमारे प्यार की चिंगारियों से जल वो जायेंगे
मुहब्बत मिट नहीं सकती कभी दुनिया की नफ़रत से
ख़ुदा का नाम चलता है तो इक नाम-ए-मोहब्बत से
……………………………………………..
Jo sachche premi hain-Jeena marna tere sang 1992

Artists: Sanjay Dutt, Raveena Tandon

Read more...

Dec 15, 2019

दिल जो हमारा आहें न भरता-नागमणि १९९१

सन १९९१ की फिल्म नागमणि में शिखा स्वरुप और
सुमीत सहगल प्रमुख कलाकार हैं. शिखा स्वरुप अपने
ज़माने की ख्यात सुंदरी हैं. बहुमुखी प्रतिभा की धनी
शिखा कुछ ही फिल्मों में नज़र आयीं.

फिल्म के गीत अपने समय में खूब बजे हुए हैं. समीर
के गीत की धुन तैयार की है अन्नू मलिक ने. इसे गाया
है अनुराधा पौडवाल और सुरेश वाडकर ने.

अन्नू मलिक ने फिल्म बाजीगर में झंडे गाड़ने के पहले
इस फिल्म के ज़रिये झंडे का डंडा ज़रूर तैयार कर लिया
था.




गीत के बोल:

दिल जो हमारा आहें न भरता
हो ओ ओ दिल जो हमारा आहें न भरता
तो दुनिया में कोई मुहब्बत न करता
दिल जो हमारा आहें न भरता
दिल जो हमारा आहें न भरता
तो दुनिया में कोई मुहब्बत न करता
दिल जो हमारा आहें न भरता

ना खुशी कोई होती न आँखों में पानी
सज़ा बन गई होती ये ज़िंदगानी
ना खुशी कोई होती न आँखों में पानी
सज़ा बन गई होती ये ज़िंदगानी
सज़ा बन गई होती ये ज़िंदगानी
बिना इसके जो यूं ही जो जीवन गुज़रता
दिल जो हमारा आहें न भरता

मोहब्बत की कीमत लगाई न जाये
ये सौदागरों से खरीदी ना जाये
मोहब्बत की कीमत लगाई न जाये
ये सौदागरों से खरीदी ना जाये
ये सौदागरों से खरीदी ना जाये
न मौसम अगर यूं मचल कर उभरता

दिल जो हमारा आहें न भरता
हो ओ ओ दिल जो हमारा आहें न भरता
तो दुनिया में कोई मुहब्बत न करता
दिल जो हमारा आहें न भरता
………………………………………………
Dil jo hamara aahen na bharta-Naagmani 1991

Artists: Shikha Swaroop, Sumeet Saigal

Read more...

मेरा दिल तेरे लिये धड़कता-आशिकी १९९०

राहुल रॉय और अनु अग्रवाल अभिनीत फिल्म आशिकी में
जो उल्लेखनीय कलाकार हैं वे हैं रीमा लागू, अनंग देसाई,
अवतार गिल, टॉम आल्टर, होमी वाडिया, दीपक तिजोरी
और मुश्ताक खान.

फिल्म को चार फिल्मफेयर अवार्ड मिले संगीत विभाग के
लिए-सर्वश्रेष्ठ गीतकार, संगीतकार, गायक और गायिका.

प्रस्तुत गीत उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल की
आवाजों में है. ये थोडा तेज गति वाला गीत है और मेरे
ख्याल से बेहतर धुन भी है. कुमार सानू को अब तेरे बिन
गीत के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था.





गीत के बोल:

मेरा दिल तेरे लिये धड़कता है
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ धड़कता है
देखूँ जो तुझे तो ये दिल बहकता है
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ बहकता है

ज़रा पास आ तेरे लब चूम लूँ
मैं क्या चाहती हूँ मैं कैसे कहूँ
ज़रा पास आ तेरे लब चूम लूँ
मैं क्या चाहती हूँ मैं कैसे कहूँ
समेटो न बाहों में ये गोरा बदन
बुझेगी भला कैसे दिल की अगन
कोई शोला सीने में भड़कता है
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ भड़कता है

नया दर्द है ये तो नई प्यास है
जवानी का पहला एहसास है
नया दर्द है ये तो नई प्यास है
जवानी का पहला एहसास है
मुहब्बत का दिल पे नशा छा गया
कुछ भी हो जानम मज़ा आ गया
के अब दिल सम्भाले न संभलता है
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ संभलता है

मेरा दिल तेरे लिये धड़कता है
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ धड़कता है
…………………………………………………..
Mera dil tere liye-Aashiqui 1990

Artists: Rahul Roy, Anu Agrawal

Read more...

Dec 14, 2019

तक धिन धिन तक-सड़क १९९१

सन १९९१ की फिल्म सड़क से एक गीत सुनते हैं जो चार
कलाकारों पर फिल्माया गया है मगर इसे गाया केवल तीन
लोगों ने है. इसे संजय दत्त, पूजा भट्ट, दीपक तिजोरी और
नीलिमा अज़ीम पर फिल्माया गया है. हीरो हीरोईन, साइड
किक और साइड किकनी सब मौजूद हैं इस गाने में.

जीवन की आपाधापी और समस्याओं के अम्बार के बीच
थोड़ी सी तक धिन धिन तक अवश्य करते रहना चाहिए. ये
आपको रिफ्रेश कर देती है.

सुनते हैं समीर की रचना जिसका संगीत नदीम श्रवण ने
तैयार किया है. इसे गाया है कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल
और बाबला मेहता ने.



गीत के बोल:

तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
मिलते ही तुझे दिल नाच उठा
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
जीने की तमन्ना जाग उठी हो हो हो
जीने की तमन्ना जाग उठी
इस दिल में क़यामत के दिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
मिलते ही तुझे दिल नाच उठा
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
जीने की तमन्ना जाग उठी हो हो हो
जीने की तमन्ना जाग उठी
इस दिल में क़यामत के दिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक

ऐसा मौसम तो आया न था
ऐसा जादू तो छाया न था
ऐसी चाहत तो पहले न थी
ऐसी हालत तो पहले न थी
ख़ुशियां जाग उठीं मन में
अब न ग़म है जीवन में
जी चाहे के उड़ जाऊं
अम्बर छू के मैं आऊं

हो जीने की तमन्ना जाग उठी हो हो हो
जीने की तमन्ना जाग उठी
इस दिल में क़यामत के दिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
मिलते ही तुझे दिल नाच उठा
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक

दुनिया बदली सी लगने लगी
सोई धड़कन क्यों जगने लगी
रंग मौसम बदलने लगा
मेरा दिल भी मचलने लगा
सच्चा हो गया सपना
मुझको मिल गया अपना
अरमानों की बस्ती में
अब रहना है मस्ती में

हो जीने की तमन्ना जाग उठी हो ओ ओ
जीने की तमन्ना जाग उठी
इस दिल में क़यामत के दिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
मिलते ही तुझे दिल नाच उठा
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
जीने की तमन्ना जाग उठी हो ओ ओ
जीने की तमन्ना जाग उठी
इस दिल में क़यामत के दिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
तक धिन धिन तक
……………………………………………
Tak dhin dhin tak-Sadak 1991

Artists: Sanjay Dutt, Pooja Bhatt, Deepak Tijori, Neelima Azeem

Read more...

नज़र के सामने जिगर के-आशिकी १९९०

आशिकी फिल्म के गानों में कुछ तो खास रहा ही होगा
जो पब्लिक की इनसे आशिकी हो गई. संगीतकार जोड़ी
नदीम श्रवन इस फिल्म के आगमन से पहले अपना नाम
और पहचान बनाने के लिए संघर्ष करते रहे. इस फिल्म से
उनकी गाडी ने रफ़्तार पकड़ी और काफी सालों तक वो
रफ़्तार कायम रही.

सुनते हैं समीर का लिखा गीत जिसे कुमार सानू के साथ
अनुराधा पौडवाल ने गाया है. ये फिल्म के लोकप्रिय गीतों
में से एक है. इधर हमारा आशय सबसे ज्यादा बजने वाले
गीतों से है.




गीत के बोल:


नज़र के सामने जिगर के पास
नज़र के सामने जिगर के पास
कोई रहता है वो हो तुम
नज़र के सामने जिगर के पास
नज़र के सामने जिगर के पास
कोई रहता है वो हो तुम
नज़र के सामने जिगर के पास

बेताबी क्या होती है पूछो मेरे दिल से
बेताबी क्या होती है पूछो मेरे दिल से
तन्हा तन्हा लौटा हूँ मै तो भरी महफ़िल से
मर ना जाऊं कहीं
मर ना जाऊं कहीं हो के तुम से जुदा

नज़र के सामने जिगर के पास
नज़र के सामने जिगर के पास
कोई रहता है वो हो तुम
नज़र के सामने जिगर के पास

तन्हाई जीने ना दे बेचैनी तड़पाये
तन्हाई जीने ना दे बेचैनी तड़पाये
तुमको मैं ना देखूं तो दिल मेरा घबराये
अब मुझे छोड़ के
अब मुझे छोड़ के दूर जाना नहीं

नज़र के सामने जिगर के पास
नज़र के सामने जिगर के पास
कोई रहता है वो हो तुम
नज़र के सामने जिगर के पास
नज़र के सामने जिगर के पास
कोई रहता है वो हो तुम
………………………………………………….
Nazar ke samne-Aashiqui 1990

Artists: Rahul Roy, Anu Agrawal

Read more...

Dec 12, 2019

हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते-सड़क १९९१

मेंडोलिन नाम के वाद्य का प्रयोग हिंदी गीतों में खूब
हुआ है. कई ऐसे गीत हैं जिनके अंत में गीत की पंक्ति
की जगह मेंडोलिन पर बजायी धुन प्रयोग में लायी
गयी है. ये गीत की खूबसूरती को बढ़ा देती है.

सुनते हैं सन १९९१ की फिल्म सड़क से एक हिट गीत
जिसे मनहर और अनुराधा पौडवाल ने गाया है. समीर
के बोल हैं और नदीम श्रवण का संगीत.



गीत के बोल:

हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते
तुम नहीं आते तो हम मर जाते
हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते
तुम नहीं आते तो हम मर जाते
हाय प्यार क्या चीज़ है ये जान नहीं पाते
हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते
हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते
तुम नहीं आते तो हम मर जाते
हाय प्यार क्या चीज़ है ये जान नहीं पाते
हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते
तुम नहीं आते तो हम मर जाते

आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ
आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ
उड़े खुशबू कली महके ये रुत बदले बहार आये
मुहब्बत करने की जानम उम्र तो एक बार आये
तुम्हें प्यार करने को जी करता है
इकरार करने को जी करता है
इकरार करने को जी करता है
तुम नहीं होते तो दिल न लगाते
तुम नहीं होते तो दिल न लगाते
दिल की तड़प हम किसको बताते
हाय प्यार क्या चीज़ है ये जान नहीं पाते
हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते
तुम नहीं आते तो हम मर जाते

भुलाये से नहीं भूले मेरे दिलबर तेरी बातें
तेरी यादों में गुज़रीं हैं कई सुबह कई रातें
तुझसे दूर जो कहीं हम जायेंगे
हर घड़ी हम तुझे याद आयेंगे
हर घड़ी हम तुझे याद आयेंगे
तेरी इन बातों से हम घबराते
तेरी इन बातों से हम घबराते
तौबा तुम हमें कितना तड़पाते
हाय प्यार क्या चीज़ है ये जान नहीं पाते
हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते
तुम नहीं आते तो हम मर जाते

कभी देखूं जो मैं दर्पण चेहरा तेरा नज़र आये
जब जब लेती हूँ मैं साँसें तेरी खुशबू बिखर जाये
तेरे बिन जीना अब मुश्किल है
मैं दिल हूँ तेरा तू मेरा दिल है
मैं दिल हूँ तेरा तू मेरा दिल है
सारी उमर हम तो पछताते
सारी उमर हम तो पछताते
राज़ कोई जो तुझसे छुपाते
हाय प्यार क्या चीज़ है ये जान नहीं पाते

हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते
हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते
तुम नहीं आते तो हम मर जाते
हाय प्यार क्या चीज़ है ये जान नहीं पाते
हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते
तुम नहीं आते तो हम मर जाते
...................................................................
Ham tere bin kahin-Sadak 1991

Artists: Sanjay Dutt, Pooja Bhatt

Read more...

Dec 11, 2019

क्या सोचता है ए दिल-सड़क १९९१

सड़क के लोकप्रिय गीतों की गूँज में एक दो गीत कहीं
खो से गए हैं. ज़रूरी नहीं हर एल्बम के सारे गीत उतने
ही लोकप्रिय हों. हाँ, कुछ गीत लंबे समय तक सुनने
लायक होते हैं, ये एक ऐसा ही गाना है.

सुनते हैं रानी मालिक का लिखा हुआ एक गीत जिसे
गाया है अनुराधा पौडवाल ने. तबियत से लिखा गया ये
गीत है जिसमें जवाब है उस बेचैनी का जो प्यार के
कारण उत्पन्न होती है. सभी का वही हाल होता है अतः
अचरज की आवश्यकता नहीं. सभी के लट्टू गुल हो जाते
हैं.

इस गीत की धुन नदीम श्रवण ने तैयार की है.



गीत के बोल:

क्या सोचता है ए दिल क्या सवाल करता है
ये प्यार तो सभी का बुरा हाल करता है
क्या सोचता है ए दिल क्या सवाल करता है
ये प्यार तो सभी का बुरा हाल करता है
क्या सोचता है ए दिल

जिसने भी प्यार किया दिल का ऐतबार किया
हाँ जिसने भी प्यार किया दिल का ऐतबार किया
उसने तो खुद ही अपना बस जीना दुश्वार किया
पहते तो दिल लगा के
फिर दर्द मीठा पा के क्या ख्याल करता है
ये प्यार तो सभी का बुरा हाल करता है
क्या सोचता है ए दिल

जाता है इक नज़र में दिल का सुकून सारा
जाता है इक नज़र में दिल का सुकून सारा
देता जो बेकरारी लगता है वो ही प्यारा
क्या हम बतायें कैसे
मत पूछो कैसे कैसे ये कमाल करता है
ये प्यार तो सभी का बुरा हाल करता है
क्या सोचता है ए दिल क्या सवाल करता है
ये प्यार तो सभी का बुरा हाल करता है
क्या सोचता है ए दिल
क्या सोचता है ए दिल
…………………………………………….
Kya sochta hai ae dil-Sadak 1991

Artist:

Read more...

Oct 14, 2019

यूँ ना देखो तस्वीर बन के-हनीमून १९९२

साल भर में फ़िल्में इतनी बन जाती हैं कि दर्शक
भी असमंजस में होता है क्या देखे और क्या ना देखे.
सन १९९२ की फिल्म है हनीमून जिसमें ऋषि कपूर
अश्विनी भावे और वर्षा उसगांवकर जैसे कलाकार हैं.

फिल्म शायद आपने ना देखी हो और नाम भी शायद
ना सुना हो मगर इसमें कुछ कर्णप्रिय गीत हैं.

ऋषि कपूर की सन १९९२ में आई फिल्मों में से एक
दीवाना ज़रूर काफी चर्चित रही जिसमें एक उदयीमान
कलाकार शाहरुख खान हैं. 

सुनते हैं इस फिल्म से गीत जिसे गाया सुरेश वाडकर
और अनुराधा पौडवाल ने. गीत लिखा है मजरूह ने.
निवेदन का दोनों पक्षों का अलग अंदाज़ है उस पर
गौर कीजिये. हनीमून मनाने वाले इस गीत के ज़रिये
भावनाओं के इज़हार की प्रेक्टिस कर सकते हैं.



गीत के बोल:

यूँ ना देखो तस्वीर बन के
हंस दो मेरी तकदीर बन के
यूँ ना देखो तस्वीर बन के
हंस दो मेरी तकदीर बन के
के जनम तरस तरस के इस एक पल का
मैंने किया है इंतज़ार
खो जाएँ हम यूँ आज मिल के
शिकवे सारे मिट जाएँ दिल के
खो जाएँ हम यूँ आज मिल के
शिकवे सारे मिट जाएँ दिल के
के जानम तड़प तड़प के इस एक पल का
मैंने किया है इंतज़ार
यूँ ना देखो तस्वीर बन के
हंस दो मेरी तकदीर बन के

हो क्या क्या तमन्ना है दीवाने मन की
चुन डालूँ सारी कलियाँ बदन की
हाय क्या क्या तमन्ना है दीवाने मन की
चुन डालूँ सारी कलियाँ बदन की
इन होंठों के रस में डुबो दे मुझे
मिलन के सुन्दर वन में खो दे मुझे
के जानम तरस तरस के इस एक पल का
मैंने किया है इंतज़ार
खो जाएँ हम यूँ आज मिल के
शिकवे सारे मिट जाएँ दिल के

आज से सारे परदे हटा दे
बाहों की लहरों में मुझको बहा दे
हो आज से सारे परदे हटा दे
बाहों की लहरों में मुझको बहा दे
मोहब्बत मोहब्बत से ऐसे मिले
ये मैं हूँ के तू कुछ पता ना चले
के जानम तड़प तड़प के इस एक पल का
मैंने किया है इंतज़ार
..........................................................
Yun na dekho tasveer ban ke-Honeymoon 1992

Artists: Rishi Kapoor, Varsha Usgaonkar

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP