Jun 7, 2016

सो जा सो जा चांदनी-मुस्कराहट १९९२

प्रियदर्शन की फ़िल्में मैंने गौर से देखना शुरू किया गर्दिश के
बाद. गर्दिश कुछ अलग सी फिल्म थी और इसमें जैकी श्रॉफ
को थोडा बेहतर दिखाया है निर्देशक ने. इस उदाहरण से ये तो
स्पष्ट हुआ किसी चरित्र को गढ़ने की कला प्रियदर्शन के पास है.
ये खूबी कई नामी निर्देशकों के पास नहीं पायी जाती जो बॉक्स
ऑफिस के सफल निर्देशक जाने जाते हैं.

आज हम आपको प्रियदर्शन निर्देशित और रेवती अभिनीत फिल्म
मुस्कराहट से एक गीत सुनवाते हैं. वैसे इस फिल्म में काफी सारे
कलाकार और भी हैं-जैसे अमरीश पूरी, जगदीप और अन्नू कपूर
जिन्होंने वाकई अभिनय किया है. एक नायक भी है जो अभिनय
का असफल प्रयत्न ही करता नज़र आता है. गुज़रे ज़माने के दो
चेहरे भी मौजूद हैं स्टारकास्ट में-अंजू महेन्द्रू और अनिल धवन.





गीत के बोल:

सो जा सो जा चांदनी
चाँद सितारे सो रहे
मैं जागूं नदिया जागे
पंख पखेरू सो रहे
सो जा सो जा चांदनी

पट भी ज़रा सा खुला था दिल का
कब आ गयी तू पता ना चला
पट भी ज़रा सा खुला था दिल का
कब आ गयी तू पता ना चला
तुझ से पहले कोई दूसरा न था
तेरे जैसा कोई देखा न था
तुझ से पहले कोई दूसरा न था
तेरे जैसा कोई देखा न था
सो जा सो जा चांदनी
चाँद सितारे सो रहे
मैं जागूं नदिया जागेपंख पखेरू सो रहे
सो जा सो जा चांदनी

खुशबू का कोई वतन कैसा
हवा के साथ है संग उसका
खुशबू का कोई वतन कैसा
हवा के साथ है संग उसका
तेरा मेरा साथ है पल भर का
बिछड़े जो हम मिलन कैसा
तेरा मेरा साथ है पल भर का
बिछड़े जो हम मिलन कैसा
सो जा सो जा चांदनी
चाँद सितारे सो रहे
मैं जागूं नदिया जागे
हूँ हूँ हूँ हूँ ला ला ला ला
सो जा सो जा चांदनी
………………………………………………….
So ja so ja chandni-Muskurahat 1992

Artists-Jay Mehtta, Revti

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP