Showing posts with label MG Sreekumar. Show all posts
Showing posts with label MG Sreekumar. Show all posts

Jun 7, 2016

सो जा सो जा चांदनी-मुस्कराहट १९९२

प्रियदर्शन की फ़िल्में मैंने गौर से देखना शुरू किया गर्दिश के
बाद. गर्दिश कुछ अलग सी फिल्म थी और इसमें जैकी श्रॉफ
को थोडा बेहतर दिखाया है निर्देशक ने. इस उदाहरण से ये तो
स्पष्ट हुआ किसी चरित्र को गढ़ने की कला प्रियदर्शन के पास है.
ये खूबी कई नामी निर्देशकों के पास नहीं पायी जाती जो बॉक्स
ऑफिस के सफल निर्देशक जाने जाते हैं.

आज हम आपको प्रियदर्शन निर्देशित और रेवती अभिनीत फिल्म
मुस्कराहट से एक गीत सुनवाते हैं. वैसे इस फिल्म में काफी सारे
कलाकार और भी हैं-जैसे अमरीश पूरी, जगदीप और अन्नू कपूर
जिन्होंने वाकई अभिनय किया है. एक नायक भी है जो अभिनय
का असफल प्रयत्न ही करता नज़र आता है. गुज़रे ज़माने के दो
चेहरे भी मौजूद हैं स्टारकास्ट में-अंजू महेन्द्रू और अनिल धवन.





गीत के बोल:

सो जा सो जा चांदनी
चाँद सितारे सो रहे
मैं जागूं नदिया जागे
पंख पखेरू सो रहे
सो जा सो जा चांदनी

पट भी ज़रा सा खुला था दिल का
कब आ गयी तू पता ना चला
पट भी ज़रा सा खुला था दिल का
कब आ गयी तू पता ना चला
तुझ से पहले कोई दूसरा न था
तेरे जैसा कोई देखा न था
तुझ से पहले कोई दूसरा न था
तेरे जैसा कोई देखा न था
सो जा सो जा चांदनी
चाँद सितारे सो रहे
मैं जागूं नदिया जागेपंख पखेरू सो रहे
सो जा सो जा चांदनी

खुशबू का कोई वतन कैसा
हवा के साथ है संग उसका
खुशबू का कोई वतन कैसा
हवा के साथ है संग उसका
तेरा मेरा साथ है पल भर का
बिछड़े जो हम मिलन कैसा
तेरा मेरा साथ है पल भर का
बिछड़े जो हम मिलन कैसा
सो जा सो जा चांदनी
चाँद सितारे सो रहे
मैं जागूं नदिया जागे
हूँ हूँ हूँ हूँ ला ला ला ला
सो जा सो जा चांदनी
………………………………………………….
So ja so ja chandni-Muskurahat 1992

Artists-Jay Mehtta, Revti

Read more...

Nov 22, 2009

किस्सा हम लिखेंगे -डोली सजा के रखना १९९८

नई फिल्मों से एक और कर्णप्रिय गीत पेश है आपके लिए।
अभिनेत्री नगमा की छोटी बहन ज्योतिका की पहली हिन्दी
फ़िल्म थी ये जिसमे उनके साथ अक्षय कुमार हीरो हैं। हिन्दी
फिल्मों में ९० के दशक में जितनी अभिनेत्रियाँ दिखी उतनी
पिछले कुल पचास साल में नहीं देखने को मिली। एक फैशन
जैसा हो गया हर नई फ़िल्म में नया चेहरा। बहुत से लोगों
को रोज़गार प्राप्त होने लगा। यही स्तिथि नायकों के साथ भी
रही। ज्योतिका दक्षिण भारतीय फिल्मों में जाना पहचाना नाम
है। दक्षिण से पहले भी अभिनेत्रियाँ बॉलीवुड आती रही हैं। इस
गीत को लिखा है महबूब ने और धुन बनाई है ए आर रहमान
ने। गायक कलाकार हैं अनुराधा पौडवाल और एम् जी श्रीकुमार।
ये फ़िल्म प्रियदर्शन की है । गीत के लुभावने दृश्यों पर उनकी
छाप स्पष्ट नज़र आ रही है।



गाने के बोल:

ओ, किस्सा हम लिखेंगे
दिल-ऐ-बेकरार का
ख़त में सजा के
फूल हम प्यार का
लफ़्ज़ों में लिख देंगे
अपना हाल-ऐ-दिल
देखेंगे क्या जवाब
आता है फिर यार का


किस्सा हम लिखेंगे
दिल-ऐ-बेकरार का
ख़त में सजा के
फूल हम प्यार का
लफ़्ज़ों में लिख देंगे
अपना हाल-ऐ-दिल
देखेंगे क्या जवाब
आता है फिर यार का

किस्सा हम लिखेंगे
दिल-ऐ-बेकरार का
ख़त में सजा के
फूल हम प्यार का......

दिल का दीवानापन

कहता है ये सजन
क़दमों में आपके
लुटा दूँ अपनी जान

जान हमारी हो
जान से भी प्यारी हो
आपके प्यार की तो
दिल में है जगह

ओ, दिल में ही बसा के
रखना तुम सदा
हम तो न छोड़ेंगे
ये साथ कभी दिलदार का

किस्सा हम लिखेंगे
दिल-ऐ-बेकरार का
ओ, ख़त में सजा के
फूल हम प्यार का

लफ़्ज़ों में लिख देंगे
अपना हाल-ऐ-दिल
देखेंगे क्या जवाब
आता है फिर यार का

किस्सा हम लिखेंगे
दिल-ऐ-बेकरार का
ओ, ख़त में सजा के
फूल हम प्यार का

हम्म , चंदा सा चेहरा जो
आता है याद तब
दिन में बिछ जाता है
रात का समा

आ, रातें बेहाल हैं
सोना मुहाल है
आंखों में आप हैं
जी नींदें हैं कहाँ

मेरी भी निगाहों का
सुनिए अब सवाल
पूछती हैं कब आएगा
झोंका फिर तेरे दीदार का

ला ला ला ला ला ला
हम्म हम्म हम्म हम्म हम्म

किस्सा हम लिखेंगे
दिल-ऐ-बेकरार का

ला ला ला ला ला ला
हम्म हम्म हम्म हम्म हम्म

ख़त में सजा के
फूल हम प्यार का

लफ़्ज़ों में लिख देंगे
अपना हाल-ऐ-दिल
देखेंगे क्या जवाब
आता है फिर यार का

किस्सा हम लिखेंगे
दिल-ऐ-बेकरार का

ओ, ख़त में सजा के
फूल हम प्यार का

ओ, ख़त में सजा के
फूल हम प्यार का
.................................................................................
Kissa ham likhenge-Doli saja ke rakhna 1998

Artists-Akshay Khanna, Jyotika Sadhana

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP