हाय रामा ये क्या हुआ-रंगीला १९९६
कभी दिल की, कभी दिमाग की अरूर कभी शरीर की. गायकी
भी इस मामले में कभी कभी काफ़ी कसरती होती है. उतार चढाव
वाली गायकी के साथ अपने भाव प्रदर्शित करना कोई आसान
काम नहीं है.
सन १९९६ की फिल्म रंगीला के सभी गाने हिट हैं. इसी फिल्म से
आपको आज एक उतार चढाव वाला गीत सुनवाते हैं हरिहरन और
स्वर्णलता का गया हुआ. महबूब के लिखे बोलों को सुरों में पिरोया
है रहमान ने.
निर्देशक रामगोपाल वर्मा की कुछ सुपर हिट फिल्मों में से एक है
रंगीला जिसमें जैकी श्रॉफ, आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर की
प्रमुख भूमिकाएं हैं. गीत जैकी और उर्मिला पर फिल्माया गया है.
गीत के बोल:
हाय रामा ये क्या हुआ
क्यों ऐसे हमें सताने लगे
तुम इतनी प्यारी हो सामने
हम क़ाबू में कैसे रहें
जाओ हमको तो आती शर्म है
तेरी ऐसी अदा पे तो फ़िदा हम हैं
हो तौबा मेरी तौबा ये भी क्या सितम है
ऐसी ज़िद करने लगे
जाने तुमने क्या-क्या सोचा आगे-आगे
हम तो अब डरने लगे
अरे सोचा है ये कि रात और दिन
तुझे प्यार करेंगे हम
डरते हो क्यूँ ओ जान-ए-मन
मेरे प्यार से
हाय रामा ये क्या हुआ
क्यों ऐसे हमें सताने लगे
तुम इतनी प्यारी हो सामने
हम क़ाबू में कैसे रहें
जाओ हमको तो आती शर्म है
तेरी ऐसी अदा पे तो फ़िदा हम हैं
काली-काली ज़ुल्फ़ें गोरी-गोरी बाँहें
मुझको तड़पाने लगी
होँठ भीगे-भीगे नशीली ये आँखें
प्यास को जगाने लगी
छोड़ो जी ऐसी बातों को रोको ना राहों को
हो मोड़ो ना मेरी बाँहों को
जाने दो ना
हाय रामा ये क्या हुआ
क्यों ऐसे हमें सताने लगे
तुम इतनी प्यारी हो सामने
हम क़ाबू में कैसे रहें
जाओ हमको तो आती शर्म है
तेरी ऐसी अदा पे तो फ़िदा हम हैं
............................................................................
Haye rama ye kya kya hua-Rangeela 1996
Artists-jackie Shroff, Urmila Matondkar

0 comments:
Post a Comment