Showing posts with label Rangeela. Show all posts
Showing posts with label Rangeela. Show all posts

Jul 21, 2017

तन्हा तन्हा यहाँ पे जीना-रंगीला १९९६

फिल्म रंगीला के गीत भी रंगीले हैं. एक गीत सुनते हैं फिल्म से.

फिल्म: रंगीला
वर्ष: १९९६
गीतकार: महबूब
गायिका: आशा भोंसले
संगीत: ए आर रहमान




गीत के बोल:

तन्हा तन्हा यहाँ पे जीना ये कोई बात है
कोई साथी नहीँ तेरा यहाँ तो ये कोई बात है
किसी को प्यार दे दे किसी का प्यार ले ले
इस सारे ज़माने में यही प्यारी बात है
तन्हा तन्हा यहाँ पे जीना ये कोई बात है

किसी का तो सपना हो आँखों में तेरी
कोई दिलबर तो हो बाँहोँ में तेरी
कोई तो बने हमसफ़र राहोँ में तेरी
ये ज़िन्दगी तो वैसे एक सज़ा है
साथ किसी का हो तो और ही मज़ा है
तन्हा तन्हा यहाँ पे जीना ये कोई बात है

ज़मीं आसमां से तो कुछ कह रही है
लहरें भी साहिल से कुछ कह रही है
चाँदनी भी चाँद से कुछ कह रही है
किसी ना किसी से कोई कुछ तो कह रहा है
तू दिल की बात कह दे  कहने में क्या है
तन्हा तन्हा यहाँ पे जीना ये कोई बात है
………………………………………………………….
Tanha tanha yahan pe jeena-Rangeela 1996

Artist: Urmila Matondkar, Jackie Shroff

Read more...

May 15, 2017

क्या करें क्या ना करें-रंगीला १९९६

रंगीला फिल्म से अगला रंगीला गीत सुनते हैं उदित नारायण का
गाया हुआ. इसे आमिर खान पर फिल्माया गया है.

फिल्म: रंगीला
वर्ष: १९९६
गीतकार:: महबूब
गायक: उदित नारायण
संगीत:: ए आर रहमान



गीत के बोल:

क्या करें क्या ना करें ये कैसी मुश्किल हाय
कोई तो बता दे इसका हल ओ मेरे भाई
के एक तरफ़ तो उससे प्यार करें हम
और उसको ही ये कहने से डरें हम
क्या करें क्या ना करें ये कैसी मुश्किल हाय
कोई तो बता दे इसका हल ओ मेरे भाई

रोज़ रोज़ हम सोचता यही
आज हमको वो अगर मिल जाये कहीँ
तो ऐसा बोलेगा साला वैसा बोलेगा
खुल्लम खुल्ला उसपे दिल का राज़ हम खोलेगा
वो सामने चमकती है
साँस ही अटकती है
और ये ज़बान जाती है फिसल
क्या करें क्या ना करें ये कैसी मुश्किल हाय
कोई तो बता दे इसका हल ओ मेरे भाई

कोई बड़ी बात नहीँ हमें कहना था जो भी
वो तो हम यूं भी कहते मगर
फिर भी कहा नहीं वजह उसकी है यही
बस इंकार से हमको था डर
अब कहें या तब कहें कहाँ कहें कब कहें
सोच सोच में ही वो गई निकल
क्या करें क्या ना करें ये कैसी मुश्किल हाय
कोई तो बता दे इसका हल ओ मेरे भाई
के एक तरफ़ तो उससे प्यार करें हम
और उसको ही ये कहने से डरें हम
क्या करें क्या ना करें ये कैसी मुश्किल हाय
कोई तो बता दे इसका हल ओ मेरे भाई
………………………………………………………………..
Kya karen kya na Karen-Rangeela 1996

Artist: Aamir Khan

Read more...

Jul 23, 2016

हाय रामा ये क्या हुआ-रंगीला १९९६

इश्क प्यार मोहब्बत में कई तरह की कसरतें हो जाया करती हैं.
कभी दिल की, कभी दिमाग की अरूर कभी शरीर की. गायकी
भी इस मामले में कभी कभी काफ़ी कसरती होती है. उतार चढाव
वाली गायकी के साथ अपने भाव प्रदर्शित करना कोई आसान
काम नहीं है.

सन १९९६ की फिल्म रंगीला के सभी गाने हिट हैं. इसी फिल्म से
आपको आज एक उतार चढाव वाला गीत सुनवाते हैं हरिहरन और
स्वर्णलता का गया हुआ. महबूब के लिखे बोलों को सुरों में पिरोया
है रहमान ने.

निर्देशक रामगोपाल वर्मा की कुछ सुपर हिट फिल्मों में से एक है
रंगीला जिसमें जैकी श्रॉफ, आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर की
प्रमुख भूमिकाएं हैं. गीत जैकी और उर्मिला पर फिल्माया गया है.




गीत के बोल:

हाय रामा ये क्या हुआ
क्यों ऐसे हमें सताने लगे
तुम इतनी प्यारी हो सामने
हम क़ाबू में कैसे रहें
जाओ हमको तो आती शर्म है
तेरी ऐसी अदा पे तो फ़िदा हम हैं

हो तौबा मेरी तौबा ये भी क्या सितम है
ऐसी ज़िद करने लगे
जाने तुमने क्या-क्या सोचा आगे-आगे
हम तो अब डरने लगे
अरे सोचा है ये कि रात और दिन
तुझे प्यार करेंगे हम
डरते हो क्यूँ ओ जान-ए-मन
मेरे प्यार से

हाय रामा ये क्या हुआ
क्यों ऐसे हमें सताने लगे
तुम इतनी प्यारी हो सामने
हम क़ाबू में कैसे रहें
जाओ हमको तो आती शर्म है
तेरी ऐसी अदा पे तो फ़िदा हम हैं

काली-काली ज़ुल्फ़ें गोरी-गोरी बाँहें
मुझको तड़पाने लगी
होँठ भीगे-भीगे नशीली ये आँखें
प्यास को जगाने लगी
छोड़ो जी ऐसी बातों को रोको ना राहों को
हो मोड़ो ना मेरी बाँहों को
जाने दो ना

हाय रामा ये क्या हुआ
क्यों ऐसे हमें सताने लगे
तुम इतनी प्यारी हो सामने
हम क़ाबू में कैसे रहें
जाओ हमको तो आती शर्म है
तेरी ऐसी अदा पे तो फ़िदा हम हैं
............................................................................
Haye rama ye kya kya hua-Rangeela 1996

Artists-jackie Shroff, Urmila Matondkar

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP