बिसरी हुई वो बातें-सन्देश १९५२
और धुन आज पेश है. संगीतकार का नाम है एस पुरुषोत्तम.
सन १९५२ की फिल्म सन्देश में ये गीत आशा भोंसले ने
गाया है. सन्देश पिक्चर्स के निर्माण तले बनी इस फिल्म में
कुमुद, उमेश शर्मा, नाना पलसीकर, अरविन्द, दुर्गा खोटे और
ललिता पवार जैसे कलाकार हैं.
बोलों में कुछ त्रुटि हो तो कृपया सही करवाएं. आशा भोंसले
के अधिकाँश गीतों के बोल मैं अच्छे से नहीं पकड़ पाता हूँ.
प्रस्तुत गीत कुमुद त्रिपाठी का लिखा हुआ है जिन्होंने इस
फिल्म के लिए ४-५ गीत लिखे थे.आगे आपको उनका लिखा
हुआ और लता मंगेशकर का गाया एक गीत सुनवायेंगे.
गीत के बोल:
बिसरी हुयी वो बातें क्यूँ याद आ रही है
गुजरी हुई वो रातें क्यूँ आ रही हैं
बिसरी हुयी वो बातें क्यूँ याद आ रही है
किस्मत से क्या गिला करें
किस्मत से क्या गिला करें
किसको बुरा भला कहें
हसरत है फिर मिला करें
हसरत है फिर मिला करें
बाहें बुला रही हैं
बिसरी हुयी वो बातें क्यूँ याद आ रही है
दुनिया को गम का क्या पता
तुमसे ही हो गयी खता
दुनिया को गम का क्या पता
तुमसे ही हो गयी खता
खुद अपना दिल लिया सका
खुद अपना दिल लिया सका
ऑंखें रुला रही हैं
बिसरी हुयी वो बातें क्यूँ याद आ रही है
गुजरी हुई वो रातें क्यूँ आ रही हैं
बिसरी हुयी वो बातें क्यूँ याद आ रही है
................................................................................
Bisri hui wo batein-Sandesh 1952

0 comments:
Post a Comment