तक धिन्ना तक धिन्ना-तू चोर मैं सिपाही १९९६
गीत सुनते हैं. फिल्म रिलीज़ हुए पूरे २० साल हो गए हैं अतः
इसे क्लासिक कह सकते हैं हैं. आज की पीढ़ी तो बोलती ही है.
अक्षय कुमार, तब्बू, सैफ अली खान और प्रतिभा सिन्हा फिल्म के
प्रमुख कलाकार हैं. गीत आनंद बक्षी ने लिखा है और इसकी धुन
तैयार कि है दिलीप सेन समीर सेन की जोड़ी ने. कुमार सानू के
साथ अलका याग्निक और कोरस ने इस गीत को गाया है. गीत
में महिला-पुरुष दोनों तरह का कोरस है.
इस गीत ने ढेर सारे कलाकारों को रोज़गार मुहैया कराया होगा
परदे पर और परदे के पीछे. ऐसे गीतों को कहते हैं-बहुजन सुखाय
हिट्स. गीत में कोई सन्देश होता तो इसको हम सर्वजन हिताय
भी बोल सकते थे साथ में, कहावत पूरी हो जाती.
गीत के बोल:
तक धिन्ना तक धिन्ना तक धिन्ना तक धिन्ना धिन्ना
तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना
हो हो तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना
मेरी नींद चुराने वाली ओ मेरा चैन चुराने वाली
देखो पकड़ी गई हसीना
ता थैया ता थैया मैं मर गई हाय दइया
हो हो ता थैया ता थैया मैं मर गई हाय दइया
मेरी नींद चुराने वाला ओ मेरा चैन चुराने वाला
देखो पकड़ा गया सिपहिया
ता थैया ता थैया मैं मर गई हाय दइया हाँ हाँ
तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना
ये रूपनगर के प्रेमी हैं ये प्रेम गली में रहते हैं
ये इनकी प्रेम कहानी है इक राजा है इक रानी है
हाँ हो हाँ हो
ये चूड़ियां जो छनका रही है
किस बात पे तू इतरा रही है
पिंजरे में पंछी घबरा रहा है
इसका मज़ा मुझको आ रहा है
सपनों में आने वाला मुझे रात जगाने वाला
देखो पकड़ा गया सिपहिया
ता थैया ता थैया मैं मर गई हाय दइया हाँ हाँ
तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना
इक तेरी बिंदिया इक तेरा काजल
दोनों ने कर डाला मुझको पागल
जोबन का ये पहला साल मेरा
तूने किया है क्या हाल मेरा
मेरा रंग चुराने वाला मेरा रूप उड़ाने वाला
देखो पकड़ा गया सिपहिया
ता थैया ता थैया मैं मर गई हाय दइया हाँ हाँ
ता थैया ता थैया मैं मर गई हाय दइया
मेरी नींद चुराने वाला ओ मेरा चैन चुराने वाला
देखो पकड़ा गया सिपहिया
तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना
मेरी नींद चुराने वाली ओ मेरा चैन चुराने वाली
देखो पकड़ी गई हसीना
तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना
हो हो तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना
ये रूपनगर के प्रेमी हैं ये प्रेम गली में रहते हैं
ये इनकी प्रेम कहानी है इक राजा है इक रानी है
ये चोरी चोरी मिलते हैं ख्वाबों में फूल खिलते हैं
इक चंदा संग चकोरी है इक छोरा है इक छोरी है
……………………………………………………………..
Tak dhinna tak dhinna-Tu Chor Main Sipahi 1996
Artists: Akshay Kumar, Tabu

0 comments:
Post a Comment