Showing posts with label Dilip Sen Sameer Sen. Show all posts
Showing posts with label Dilip Sen Sameer Sen. Show all posts

Apr 9, 2020

मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा-अनाड़ी नंबर वन १९९९

किसी जगह पर हमने ये गाना सुना –कुर्ता फाड़ के.
हमें भी जिज्ञासा हुई की गाने वाला और गाने वाली
दोनों ही कुरता फाड़ने की बात कर रहे हैं. हमारा
सिनेमा इतना बोल्ड हो गया क्या?

हम भी फिल्म देख आये ये समझने के लिए कि गाने
में जो कहा गया है वो असल में भी हुआ क्या ? धोखे
वाली बात हुई ये तो- कुरते तो दूसरे बेचारों के फाड़े जा
रहे हैं इस गाने में. मतलब क्या है ऐसे ऐसे गाने बना
के तुम लोग दर्शकों को सिनेमा हॉल तक लाने की कोशिश
करोगे.

इत्ती बेईमानी. जनता की भावनाओं से मत खेलो. तुम्हारा
कभी ना फटे कुरता. तुम्हें फटे कुर्ते दिखलाई भी ना दें
कभी. समझ क्या रखा है पब्लिक को. तुमसे तो ये भले
जो चुपचाप बिना हो-हल्ले के दर्शकों का मनोरंजन कर
रहे हैं.

एक पकी उम्र के सयाने ने, जो खुद भी फिल्म देखने
आया था, जब हमें फिल्म बनाने वालों को कोसते सुना
तो उसने हमें ढाढस बंधाया-ये तो एक इक कहावत है,
तकिया कलाम जैसा है. एक फिल्म में आपने नहीं सुना-
घूँसा लगा के. फिर हमने दोहराया कि घूँसा लगाने में
और कुरता फाड़ने में आपको कोई फ़र्क नहीं लगता. घूंसे
से आदमी बेदम हो जाता है और कुरता फटने से आदमी
में जान आ जाती है बशर्ते वो मारपीट में ना फटा हो.

सुनते हैं देव कोहली रचित क्लासिक गीत जिसका संगीत
तैयार किया है दिलीप सेन समीर सेन ने. इसे अभिजीत
और जसपिंदर नरूला ने गाया है. गीत के अंत तक जिनके
नहीं फटे थे उनके भी फटे गये कुर्ते.




गीत के बोल:

मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
ओ मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं तेरा मजनू बन जाऊंगा कुर्ता फाड़ के
कुर्ता फाड़ सब छोड़ छाड़ मैं हो गया दीवाना

मैं मजनू मजनू चिल्लाऊंगी कुर्ता फाड़ के
मैं तेरी लैला बन जाऊंगी कुर्ता फाड़ के
कुर्ता फाड़ सब छोड़ छाड़ मैं हो गई दीवानी
मैं तेरा मजनू बन जाऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं मजनू मजनू चिल्लाऊंगी कुर्ता फाड़ के

मुझे बना ले अपना दूल्हा ठंडा पड़ा हुआ है चूल्हा
एक बार तू दे दे मौक़ा फूंक दूं तेरा चूल्हा चौका
अरे मुझे बना ले अपना दूल्हा ठंडा पड़ा हुआ है चूल्हा
एक बार तू दे दे मौक़ा फूंक दूं तेरा चूल्हा चौका
मैं दौड़ नमक फिर ले आऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं मजनू मजनू चिल्लाऊंगी कुर्ता फाड़ के

रब ने मेरे दिन जो फेरे तेरे साथ मैं लूंगी फेरे
अपने दिन भी आयेंगे अच्छे दस बारह फिर होंगे बच्चे
रब ने मेरे दिन जो फेरे तेरे साथ मैं लूंगी फेरे
अपने दिन भी आयेंगे अच्छे दस बारह फिर होंगे बच्चे
तेरे बच्चों को खिलाऊंगी मैं कुर्ता फाड़ के
मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
कुर्ता फाड़ सब छोड़ छाड़ मैं हो गई दीवानी

मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं मजनू मजनू चिल्लाऊंगी कुर्ता फाड़ के
मैं तेरा मजनू बन जाऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं तेरी लैला बन जाऊंगी कुर्ता फाड़ के
मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
…………………………………………………..
Main Laila Laila chillaoonga-Anari No. 1 1999

Artists: Govinda, Raveena Tandon

Read more...

Dec 16, 2019

जो सच्चे प्रेमी हैं-जीना मरना तेरे संग १९९२

९० के दशक से ही एक और एल्बम ऐसा है जिसके
अधिकाँश गाने हिट हुए और लोकप्रिय हुए थे. इनमें
से अधिकाँश आप सुन चुके हैं इधर.

जीना मरना तेरे संग से अगला गाना सुनते हैं जिसे
अनुराधा पौडवाल और मोहम्मद अज़ीज़ ने गाया है.
समीर के बोल हैं और दिलीप सेन समीर सेन का
संगीत.

इस गाने का विपिन सचदेवा वाला तर्जुमा भी मैंने
सुना है. पता नहीं कब कौन से और तर्जुमा प्रकट
हो जाए किस गीत का कहा नहीं जा सकता.



गीत के बोल:

जो सच्चे प्रेमी हैं किसी से डर नहीं सकते
डर नहीं सकते
जो प्यार करते हैं वो कभी मर नहीं सकते
मर नहीं सकते
हम प्यार करने वाले हर बार कसम लेंगे
जी जी के मरेंगे हम मर मर के जनम लेंगे
जो सच्चे प्रेमी हैं किसी से डर नहीं सकते
डर नहीं सकते
जो प्यार करते हैं वो कभी मर नहीं सकते
मर नहीं सकते
हम प्यार करने वाले हर बार कसम लेंगे
जी जी के मरेंगे हम मर मर के जनम लेंगे
जो सच्चे प्रेमी हैं किसी से डर नहीं सकते
डर नहीं सकते

हमें साथ जीना हमें साथ मरना
हमें साथ जीना हमें साथ मरना
नहीं डर ख़ुदा का दुनिया से क्या है डरना
प्यार ही है ख़ुदा प्यार ईमान है
प्यार से प्रेमियों की पहचान है
इस पहचान की रुसवाई ओ ओ ओ
इस पहचान की रुसवाई प्रेमी कर नहीं सकते
जो प्यार करते हैं वो कभी मर नहीं सकते
मर नहीं सकते
हम प्यार करने वाले हर बार कसम लेंगे
जी जी के मरेंगे हम मर मर के जनम लेंगे
जो सच्चे प्रेमी हैं किसी से डर नहीं सकते
डर नहीं सकते

प्रेमी जंग प्यार वाली हार नहीं सकते
लोग सच्चे आशिक़ों को मार नहीं सकते
प्रेमी जंग प्यार वाली हार नहीं सकते
लोग सच्चे आशिक़ों को मार नहीं सकते
प्यार की लौ ना दुश्मन बुझा पायेंगे
नाम चाहत का वो ना मिटा पायेंगे
कट जाते हैं आशिक़ ओ ओ ओ
कट जाते हैं आशिक़ झुका वो सर नहीं सकते
जो प्यार करते हैं वो कभी मर नहीं सकते
मर नहीं सकते
हम प्यार करने वाले हर बार कसम लेंगे
जी जी के मरेंगे हम मर मर के जनम लेंगे
जो सच्चे प्रेमी हैं किसी से डर नहीं सकते
डर नहीं सकते

हमारे प्यार के दुश्मन अगर नज़दीक आयेंगे
हमारे प्यार की चिंगारियों से जल वो जायेंगे
मुहब्बत मिट नहीं सकती कभी दुनिया की नफ़रत से
ख़ुदा का नाम चलता है तो इक नाम-ए-मोहब्बत से
……………………………………………..
Jo sachche premi hain-Jeena marna tere sang 1992

Artists: Sanjay Dutt, Raveena Tandon

Read more...

Oct 13, 2019

आवारा पागल दीवाना-सलाखें १९९८

सन १९९८ की फिल्म सलाखें से एक युगल गीत सुनवाते हैं
आपको. इस फिल्म के गीत दूसरी कई फिल्मों की तुलना में
बेहतर हैं मगर ‘मेरा दिल ले गयी कम्मो’ की गूँज में बाकी
गीत कहीं खो से गए. सुनने वाले तो ढूंढ ढूंढ के सुन ही लेते
हैं इस फिल्म के गीत.   

समीर के बोल और दिलीप सेन समीर सेन का संगीत है. इसे
गाया है विनोद राठौड और कविता कृष्णमूर्ति ने. गीत में अगर
पुरुष जुल्फों के साये में रखे की बात कहता है तो इसका मतलब
ये है कि उसने भी महिला की तरह बाल बढ़ाये हुए हैं. बोलो
आंवला केश तेल की जय.





गीत के बोल:

बाहों में ले लूं जुल्फों से खेलूँ
बेताब मोहब्बत कहती है आ जा आ जा आ जा
पागल दीवाना आवारा किस नाम से तुझको पुकारूँ मैं
पलकों के साये में रखूँ या दिल में तुझको उतारूं मैं
जो दिल को तेरे भा जाए उस नाम से मुझको पुकार ले तू
आँखों की सुनहरी गलियों से मुझे अपने दिल में उतार ले तू

मेरी तमन्ना मेरा यार है या या
मेरी मोहब्बत मेरा प्यार है या या
कैसे बताऊँ तुझको भला मैं मुझको तेरा इंतज़ार है
होंठों पे मेरी तेरी बात है या या
अपना तो जन्मों का साथ है या या
मैंने छोड़ा सारा ज़माना हाथों में तेरा हाथ है

रंगीला आशिक मस्ताना किस नाम से तुझको पुकारूँ मैं
पलकों के साये में रखूँ या दिल में तुझको उतारूं मैं
मुझको अपन दिल में उतार ले तू

जन्नत से आई कोई हूर है या या
इश्क में मेरे तू तो चूर है या या
भूले तुझे ना इक पल मेरा दिल इस में मेरा क्या कसूर है
दुनिया मेरे पैरों की धूल है या या
मेरे जूडे में तेरा फूल है या या
तेरे लिए जो मुझको मिला वो दर्द भी मुझको कबूल है
महबूब जानम दिल जाना किस नाम से तुझको पुकारूँ मैं
जुल्फों के साये में रखूँ या दिल में तुझको उतारूं मैं
जो दिल को तेरे भा जाए उस नाम से मुझको पुकार ले तू
आँखों की सुनहरी गलियों से मुझे अपने दिल में उतार ले तू
………………………………………………………….
Awara Pagal Deewana-Salakhen 1998

Artists: Sunny Deol, Raveena Tandon

Read more...

Sep 5, 2018

धीरे धीरे हम दोनों में-अनाड़ी नंबर १ १९९९

जीवन की आपाधापी में इंसान हंसना भूल गया है. इसी
वजह से हमने लॉफ्टर ग्रुप या क्लब का अविष्कार होते
देखा. इसी बहाने इंसान अपनी सेहत दुरुस्त रख लेता है.
सेहत में मानसिक और शारीरिक दों ही शामिल हैं.

ठहाके लगते हुए गीत दुर्लभ से हैं फिल्मों में. १९९९ की
फिल्म अनाड़ी नंबर वन की कहानी कादर खान और इस
फिल्म के निर्देशक कुक्कू कोहली ने लिखी है. फिल्म में
एक ऐसा गीत है जिसमें कादर खान की हालत पर पार्टी
की जनता आनंद ले रही है.

इस गीत में नायक गोविंदा, नायिका सिमरन के अलावा
सत्येन कप्पू, प्रेम चोपड़ा और हिमानी शिवपुरी भी दिखाई
दे रहे हैं.





धीरे धीरे हम दोनों में प्यार हुआ है पक्का
अरे आ जा बाबा हम दोनों अब कर लें नैन मटक्का
अरे हाय हाय हाय मेरे रब्बा
दीवानी कुड़ी दिल ले गई
हे हे हे हे हे हे हे हे

धीरे धीरे हम दोनों में प्यार हुआ है पक्का
अरे आ जा बाबा हम दोनों अब कर लें नैन मटक्का
अरे हाय हाय हाय मेरे रब्बा
दीवाना मुंडा दिल ले गया
हां दीवाना मुंडा दिल ले गया

खड़ी खड़ी क्या सोचे तू
कह दे मुझसे आई लव यू
देख के तुझको हो जाता है
दीवाना दिल बेक़ाबू
चल गया है तेरा जादू
मैं पीछे और आगे तू
बातों ही बातों में तूने
कर लिया मेरा दिल क़ाबू
दीवाना मुंडा दिल ले गया
हां दीवाना मुंडा दिल ले गया
हे हे हे हे हे हे हे हे

दूर ना होना तू हमसे
जल्दी आ जा तू छम से
जबसे प्यार किया है तुमसे
होश हैं मेरे गुमसुम से
हाथ पकड़ के छोड़ न देना
बस ये कहना है तुमसे
हाय हाय हाय मेरे रब्बा
दीवानी कुड़ी दिल ले गई
हे हे हे हे हे हे हे हे
…………………………………………………
Dheere dheere ham dono-Anadi No. 1 1999

Artists: Govinda, Kadar Khan

Read more...

Jun 6, 2018

धडकनें साँसे जवानी-बेटा १९९२

ढूंढते रह जाओगे हिट्स के अंतर्गत आपको एक गाना
सुनवाते हैं बेटा फिल्म से. इसका फिल्म में तो कोई
वीडियो मौजूद नहीं है मगर जिस भी बंदे ने इस गीत
के लिए क्लिप्स जोड़ कर जो कुछ बनाया है वो तारीफ
के काबिल है. 

फिल्म के एल्बम में से एक बम जो वाकई कर्णप्रिय
है और अन्य कुछ गीतों से बेहतर है. पंकज उधास की
आवाज़ बोनस है. अनुराधा पौडवाल दूसरी आवाज़ हैं
इस गीत की. दिलीप ताहिल के बोल हैं और इसका
संगीत तैयार किया है दिलीप सेन समीर सेन ने.

दिलीप ताहिल वही हैं फिल्म बाजीगर में नायिकाओं
के पिता की भूमिका करने वाले.





गीत के बोल:

धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
आपने चाहा हमें ये मेहरबानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
आपने चाहा हमें ये मेहरबानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी

चैन मिल जाए जो आप दिल से मेरा नाम लें
आप चाहें तो मेरी चाहत की कश्ती थाम लें
हो चैन मिल जाए जो आप दिल से मेरा नाम लें
आप चाहें तो मेरी चाहत की कश्ती थाम लें
है मेरी चाहत के दरिया में रवानी आपकी
है मेरी चाहत के दरिया में रवानी आपकी
आपने चाहा हमें ये मेहरबानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी

आपके ही प्यार से है मंजिलों की दास्तान
आपके दम से सितारे आपसे है आसमान
आपके ही प्यार से है मंजिलों की दास्तान
आपके दम से सितारे आपसे है आसमान
जर्रे जर्रे में ए हमदम है कहानी आपकी
जर्रे जर्रे में ए हमदम है कहानी आपकी
आपने चाहा हमें ये मेहरबानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
……………………………………………
Dhadkanen saansen jawani-Beta 1992

Read more...

Apr 12, 2018

काले काले बाल गाल गोरे-जिद्दी १९९७

जिद्दी नाम से एक फिल्म श्वेत श्याम युग में बनी थी. वो फिल्म
मगर रंगीन थी. उस समय रंगीन फ़िल्में कम बना करती थीं अतः
उस युग को श्वेत श्याम युग ही कहते हैं. फिल्म में जॉय मुखर्जी
और आशा पारेख प्रमुख कलाकार हैं. संगीत एस डी बर्मन का है.


एक और इसी नाम से फिल्म आई सन १९९७ में. सनी देवल और
रवीना टंडन अभिनीत इस फिल्म का संगीत दिलीप सेन समीर सेन
की जोड़ी ने तैयार किया है.




गीत के बोल:

आ आ आ आ आ आ
आ आ आ आ आ आ
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
ई हा आ हा आ हा
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे

काले काले बाल गाल गोरे गोरे
ई हा आ हा आ हा
काले काले बाल गाल गोरे गोरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
अरे यूं ना मुझपे डाल डाल डोरे डोरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
मेरी बहकी बहकी चाल
कर गई ऐसा कमाल मर गए छोरे छोरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
काले काले बाल गाल गोरे गोरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
अरे यूं ना मुझपे डाल डाल डोरे डोरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे

मेरे रंग रंगीले वा वा
मेरे नैन कटीले वा वा
छू के देख ज़रा दीवाने मेरे होंठ रसीले
ई हा आ हा आ हा
मैं हूँ अभी कुंवारी लगती सबको प्यारी वा वा
मेरी एक अदा पे देखो मर गई दुनिया सारी वा वा
मेरा रेशमी रुमाल कर गया ऐसा कमाल
मर गए छोरे छोरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे

हाय काले काले बाल गाल गोरे गोरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
अरे यूं ना मुझपे डाल डाल डोरे डोरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे

अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
मेरी मस्त जवानी शावा
चल दरिया तूफानी शावा
मेरा लाख टके का यौवन चेहरा है नूरानी शावा
ई हा आ हा आ हा
मस्ती की मैं प्याली शावा
महके फूल की डाली शावा
जिनते नाम गिनाऊँ तो बोले वो केसरवाली
मेरा तीखा जमाल कर गया ऐसा कमाल
मर गए छोरे छोरे

हाय काले काले बाल गाल गोरे गोरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
अरे यूं ना मुझपे डाल डाल डोरे डोरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
मेरी बहकी बहकी चाल
कर गई ऐसा कमाल मर गए छोरे छोरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
हाय काले काले बाल गाल गोरे गोरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
अरे यूं ना मुझपे डाल डाल डोरे डोरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
अरे ओरे ओरे अरे ओरे ओरे
..................................................................................
Kaale kale baal gaal gore-Ziddi 1997

Artist: Raveena Tandon, Sunny Deol

Read more...

Mar 18, 2018

ये रात खुशनसीब है-आईना १९९३

चाँद और रात के डिस्क्रिप्शन वाला एक गीत सुनते हैं
१९९३ की फिल्म आईना से. समीर के बोल हैं और इस
गीत की धुन बनाई है दिलीप सेन समीर सेन की जोड़ी
ने.

जैकी श्रॉफ, अमृता सिंह और जूही चावला अभिनीत इस
फिल्म के गाने काफी बजे थे. फिल्म की कहानी एक हिट
फार्मूले पर आधारित है-प्रेम त्रिकोण. फार्मूला हिट है किन्तु
इस फार्मूले पर बनी हुई हर फिल्म हिट नहीं है.





गीत के बोल:

ये रात खुशनसीब है जो अपने चांद को
कलेजे से लगाये सो रही है
यहाँ तो ग़म की सेज पे हमारी आरज़ू
अकेली मूँह छुपाये रो रही है
ये रात खुशनसीब है जो अपने चांद को
कलेजे से लगाये सो रही है

साथी मैंने पा के तुझे खोया कैसा है ये अपना नसीब
हो ओ ओ तुझसे बिछड़ गई तो मैं यादें तेरी हैं मेरे करीब
हो ओ ओ तू मेरी वफ़ाओं में तू मेरी सदाओं में
तू मेरी दुआओं में
ये रात खुशनसीब है जो अपने चांद को
कलेजे से लगाये सो रही है

कटती नहीं हैं मेरी रातें कटते नहीं हैं मेरे दिन
हो ओ ओ मेरे सारे सपने अधूरे ज़िंधगी अधूरी तेरे बिन
हो ओ ओ ख्वाबों में निगाहों में प्यार के पनाहों में
आ छुपा ले बाहों में
ये रात खुशनसीब है जो अपने चांद को
कलेजे से लगाये सो रही है
यहाँ तो ग़म की सेज पे हमारी आरज़ू
अकेली मूँह छुपाये रो रही है
……………………………………………………………….
Ye raat khushnaseeb hai-Aaina 1993

Artist: Amrita Singh, Jackie Shroff, Juhi Chawla

Read more...

Mar 29, 2017

दिल ने दिल से इकरार किया-हकीकत १९९५

सुनते हैं सन १९९५ की फिल्म हकीकत से एक गीत.
वैसे तो हिंदी फिल्मों में हकीकत कम और सपने
ज्यादा होते हैं मगर इस नाम से फ़िल्में बनती रहती
हैं.

इस गीत को सुनते हैं जिसे अजय देवगन और तब्बू पर
फिल्माया गया है. हरिहरन और अलका याग्निक इस
गीत के गायक हैं. नवाब आरजू ने बोल हैं और इसका
संगीत तैयार किया है दिलीप सेन समीर सेन ने.



गीत के बोल:

हे हे हे हे ला ला ला ला ला आ
ला ला ला ला ला ला ला ला ला आ

दिल ने दिल से इकरार किया
हमने हमने तुमसे तुमसे हाँ प्यार किया
जानेमन जाने बहार आ कर लें जी भर के प्यार
दिल ने दिल से इकरार किया
हमने हमने तुमसे तुमसे हाँ प्यार किया

बढ़ता ही जाए नशा प्यार का धीरे धीरे
तुम बिन हम हैं अधूरे
दिल में रहे एक चुभन प्यार की तेरे मेरे
ऐसे ही सांझ सवेरे
वादा वादा हमने हमने दिलदार किया
हमने हमने तुमसे तुमसे हाँ प्यार किया

दुनिया चले ना चले तुम मेरे साथ चलना
ऐसे ही हँसते रहना
यूँ ही रहे साथ हाथों में ये हाथ अपना
टूटे ना प्यारा सपना
दिल का दिल का सौदा एक बार किया
हमने हमने तुमसे तुमसे हाँ प्यार किया
जानेमन जाने बहार आ कर लें जी भर के प्यार
दिल ने दिल से इकरार किया
हमने हमने तुमसे तुमसे हाँ प्यार किया

ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
……………………………………………….
Dil ne dil se ikraar kiya-Haqeeqat 1995

Artists: Ajay Devgan, Tabu

Read more...

Dec 18, 2016

तक धिन्ना तक धिन्ना-तू चोर मैं सिपाही १९९६

अक्षय कुमार की क्लासिक फिल्म तू चोर मैं सिपाही से अगला
गीत सुनते हैं. फिल्म रिलीज़ हुए पूरे २० साल हो गए हैं अतः
इसे क्लासिक कह सकते हैं हैं. आज की पीढ़ी तो बोलती ही है.

अक्षय कुमार, तब्बू, सैफ अली खान और प्रतिभा सिन्हा फिल्म के
प्रमुख कलाकार हैं. गीत आनंद बक्षी ने लिखा है और इसकी धुन
तैयार कि है दिलीप सेन समीर सेन की जोड़ी ने. कुमार सानू के
साथ अलका याग्निक और कोरस ने इस गीत को गाया है. गीत
में महिला-पुरुष दोनों तरह का कोरस है. 

इस गीत ने ढेर सारे कलाकारों को रोज़गार मुहैया कराया होगा
परदे पर और परदे के पीछे. ऐसे गीतों को कहते हैं-बहुजन सुखाय
हिट्स. गीत में कोई सन्देश होता तो इसको हम सर्वजन हिताय
भी बोल सकते थे साथ में, कहावत पूरी हो जाती.



गीत के बोल:

तक धिन्ना तक धिन्ना तक धिन्ना तक धिन्ना धिन्ना
तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना
हो हो तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना
मेरी नींद चुराने वाली ओ मेरा चैन चुराने वाली
देखो पकड़ी गई हसीना
ता थैया ता थैया मैं मर गई हाय दइया
हो हो ता थैया ता थैया मैं मर गई हाय दइया
मेरी नींद चुराने वाला ओ मेरा चैन चुराने वाला
देखो पकड़ा गया सिपहिया
ता थैया ता थैया मैं मर गई हाय दइया हाँ हाँ
तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना

ये रूपनगर के प्रेमी हैं ये प्रेम गली में रहते हैं
ये इनकी प्रेम कहानी है इक राजा है इक रानी है
हाँ हो हाँ हो
ये चूड़ियां जो छनका रही है
किस बात पे तू इतरा रही है
पिंजरे में पंछी घबरा रहा है
इसका मज़ा मुझको आ रहा है
सपनों में आने वाला मुझे रात जगाने वाला
देखो पकड़ा गया सिपहिया

ता थैया ता थैया मैं मर गई हाय दइया हाँ हाँ
तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना

इक तेरी बिंदिया इक तेरा काजल
दोनों ने कर डाला मुझको पागल
जोबन का ये पहला साल मेरा
तूने किया है क्या हाल मेरा
मेरा रंग चुराने वाला मेरा रूप उड़ाने वाला
देखो पकड़ा गया सिपहिया

ता थैया ता थैया मैं मर गई हाय दइया हाँ हाँ
ता थैया ता थैया मैं मर गई हाय दइया
मेरी नींद चुराने वाला ओ मेरा चैन चुराने वाला
देखो पकड़ा गया सिपहिया
तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना
मेरी नींद चुराने वाली ओ मेरा चैन चुराने वाली
देखो पकड़ी गई हसीना
तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना
हो हो  तक धिन्ना तक धिन्ना हाय मुश्किल है जीना

ये रूपनगर के प्रेमी हैं ये प्रेम गली में रहते हैं
ये इनकी प्रेम कहानी है इक राजा है इक रानी है
ये चोरी चोरी मिलते हैं ख्वाबों में फूल खिलते हैं
इक चंदा संग चकोरी है इक छोरा है इक छोरी है
……………………………………………………………..
Tak dhinna tak dhinna-Tu Chor Main Sipahi 1996

Artists: Akshay Kumar, Tabu

Read more...

Dec 1, 2016

दिल की कलम से-इतिहास १९९७

व्हेन मेलोडी वाज़ क्वीन- इस विषय पर एक वार्तालाप हुआ काफी लंबा.
उस वार्तालाप में इस गीत का भी जिक्र हुआ जिसे अपने फेवरेट चोटी
वाले गायक ने गाया है. फिल्म हकीकत में उनका गाया एक युगल गीत
हैं जो इस गीत का बिछुड़ा भाई सा लगता है. वार्तालाप में अंतहीन अंत
में एक जुमला ज़रूर सुनने को मिला-क्वीन रिटायर हो गई हैं. आजकल
कभी कभार ही मुखडा दिखलाती हैं.

आज सुनते हैं पहला गीत जिसे हरिहरन संग अनुराधा पौडवाल ने गाया
है. समीर के बोल हैं और इसके संगीतकार हैं दिलीप सेन समीर सेन.

अजय देवगन और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी वाला ये गीत लुभावनी
लोकेशंस पर फिल्माया गया है और देखने में भी सुन्दर है.




गीत के बोल:

ला रे ला ला ला ला ला ला ला ला
ला रे ला ला ला ला ला ला ला ला
दिल की कलम से चाहत का हम
पहला एहसास लिखेंगे लिखेंगे
हम अपनी मोहब्बत का
हम अपनी मोहब्बत का
नया इतिहास लिखेंगे,
नया इतिहास लिखेंगे
दिल की कलम से चाहत का हम
पहला एहसास लिखेंगे लिखेंगे
हम अपनी मोहब्बत का
हम अपनी मोहब्बत का
नया इतिहास लिखेंगे
नया इतिहास लिखेंगे

हो ख्वाबों में रहते हैं पलकों में घर है हमारा
अम्बर पे चमकेगा अपनी वफ़ा का सितारा
इन आसमानों से ऊंची अपनी तो परवाज़ है
रोके कभी ना रुकेगी धडकन की आवाज़ है
इस प्रेम ग्रन्थ में हे हे
हम नाम अपना हे हे
धरती आकाश लिखेंगे लिखेंगे
हम अपनी मोहब्बत का
हम अपनी मोहब्बत का
नया इतिहास लिखेंगे
नया इतिहास लिखेंगे

सीने पर सर रख कर सोने को जी चाहता है
ना जाने क्यों मिल के रोने को जी चाहता है हाँ
हम दोनों आशिकी में हद से गुजरने लगे हैं
साँसों की गलियों से हो के जान में उतरने लगे हैं
लब पे सनम के हे
महके शबनम से हे ए
होंठों की प्यास लिखेंगे लिखेंगे
हम अपनी मोहब्बत का
हम अपनी मोहब्बत का
नया इतिहास लिखेंगे
नया इतिहास लिखेंगे
नया इतिहास लिखेंगे
...............................................................................................
Dil ki kalam se-Itihaas 1997

Artists: Ajay Devgan, Twinkle Khanna

Read more...

Nov 7, 2016

हम तुमसे ना कुछ कह पाए-ज़िद्दी १९९७

“तब और अब” श्रृंखला के तहत गीत सुनवाए काफी अरसा हो
गया. पहले आपने सुना सन १९४८ की ज़िद्दी से एक गीत अब
सुनते हैं सन १९९७ की ज़िद्दी से एक मधुर गीत.

अपने फेवरेट चोटीवाले सिंगर का गाना हमने बहुत दिन से नहीं
सुना है. इस गीत में उनका साथ दिया है चित्रा ने. समीर के
लिखे गीत की धुन बनाई है दिलीप सेन समीर सेन की जोड़ी ने.

गीत सनी देवल और रवीना टंडन पर फिल्माया गया है. फिल्म
का निर्देशन गुड्डू धनोवा ने किया है. ऐसे सोफ्ट गीत शायद
सनी ने फिल्म सवेरे वाली गाडी में गाये थे इसके पहले.

एक बात ज़रूर है जब भी मैं “:साँसों को महकाने” वाली कुछ
चीज़ सुनता हूँ किसी गीत में, मुझे टूथपेस्ट याद आ जाता है.




गीत के बोल:

हम तुमसे ना कुछ कह पाए
तुम हमसे ना कुछ कह पाए
हम तुमसे ना कुछ कह पाए
तुम हमसे ना कुछ कह पाए
लगता है डर ये बात ये दिल की
दिल में ना रह जाए
हम तुमसे ना कुछ कह पाए
तुम हमसे ना कुछ कह पाए
लगता है डर ये बात ये दिल की
दिल में ना रह जाए
हम तुमसे ना कुछ कह पाए
तुम हमसे ना कुछ कह पाए

तुम सुनो गौर से क्या कह रहा है समां
हमनशीं छेड़ दो चाहत भरी दास्तां
कितने दिनों तक कुछ ना बताए तुम हमको तड़पाए
हम तुमसे ना कुछ कह पाए
तुम हमसे ना कुछ कह पाए

प्यार क्या है सनम तुम हमको समझा गए
फासले ना रहें इतने करीब आ गए
देखो हमारी खुशबू तुम्हारी साँसों को महकाए
हम तुमसे ना कुछ कह पाए
तुम हमसे ना कुछ कह पाए

रात भर जाग कर करवट बदलते थे हम
क्या कहें किस तरह दिलवर मचलते थे हम
कैसे बताएं तन्हा अकेले हम कितना घबराए

हम तुमसे ना कुछ कह पाए
तुम हमसे ना कुछ कह पाए
हम तुमसे ना कुछ कह पाए
तुम हमसे ना कुछ कह पाए
लगता है डर ये बात ये दिल की
दिल में ना रह जाए
हम तुमसे ना कुछ कह पाए
तुम हमसे ना कुछ कह पाए
.............................................................
Ham tumse na kuchh keh paaye-Ziddi 1997

Artists: Sunny Deol, Raveena Tandon

Read more...

Sep 8, 2016

हमें क्या खबर थी-कर्त्तव्य १९९५


ये एक गाने की ब्यूटी होती है कि वो आपको ढेर सारे पुराने
गानों की सैर करवा दे और आपको पता भी ना चले आप कहाँ
कहाँ की धूल फांक आये हैं.

आइये एक गीत सुनें सन १९९५ की कर्त्तव्य से. संजय कपूर
और जूही चावला होदे साल और की जोड़ी को शायद आपने
और किसी फिल्म में नहीं देखा होगा. संजय कपूर कुछ साल
और लगातार बतौर हीरो काम करते फिल्मों में तो बहुत सारी
अभिनेत्रियों के साथ काम करने का रिकॉर्ड ज़रूर बन जाता
उनके नाम. वे सक्रिय ज़रूर हैं मगर कम. पिछले दस साल
में उन्होंने नौ फिल्मों में काम किया.

समीर के लिखे गीत को कुमार सानू संग अलका याग्निक गा
रहे हैं दिलीप सेन-समीर सेन की धुन पर. गीत में तबियत से
हे हे और ला ला की गयी है.



गीत के बोल:

हमें क्या खबर थी इसी मोड़ पर यूँ
मिलेगा हमें भी कोई अजनबी
जिसे देखते ही घडी दो घडी में
बदल जएगी यूँ मेरी ज़िंदगी
हमें क्या खबर थी इसी मोड़ पर यूँ
मिलेगा हमें भी कोई अजनबी

हम अपनी ही धुन में अकेले अकेले
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ
चले ही चले जा रहे थे अकेले अकेले
हम अपनी ही धुन में अकेले अकेले
चले ही चले जा रहे थे अकेले अकेले
मिल गए हो जो तुम
अब नहीं हैं सनम अकेले अकेले
ये दिल जानता था मुलाक़ात होगी
किसी न किसी से कभी न कभी

हमें क्या खबर थी इसी मोड़ पर यूँ
मिलेगा हमें भी कोई अजनबी

देते हैं गवाही न नज़ारे हमें तुमसे प्यार है
हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
धड़कन भी ये पुकारे हमें तुम से प्यार है
देते हैं गवाही न नज़ारे हमें तुमसे प्यार है
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ
धड़कन भी ये पुकारे हमें तुम से प्यार है
कह रहा है समा
साँसों की गर्मियाँ हमें तुम से प्यार है
करीब आ के तेरे हुई हमको हासिल
तेरी बाहों में ये नई बेखुदी

हमें क्या खबर थी इसी मोड़ पर यूँ
मिलेगा हमें भी कोई अजनबी
जिसे देखते ही घडी दो घडी में
बदल जएगी यूँ मेरी ज़िंदगी
हमें क्या खबर थी इसी मोड़ पर यूँ
मिलेगा हमें भी कोई अजनबी
...........................................................................
Hamen kya khabar thi-Kartavya 1995

Artists:Sanjay Kapoor, Juhi Chawla

Read more...

Aug 21, 2016

नाम क्या है-ये दिल्लगी १९९४

अब सुनिए ‘नाम क्या है’ सीरीज़ से एक गीत . सीरीज़ क्यूँ
इसका जवाब आपको दो पोस्ट पहले दिया था. अब तरह तरह
की सिरिंज ना ना .... सीरीज़ बनायेंगे आपको भुलाने ना ना..
लुभाने के लिए

सुनिए ये दिल्लगी फिल्म से प्रश्नवाचक गीत. बच्चों को व्याकरण
सिखाने के लिए एक उदाहरण हो सकता है ये गीत. अब बच्चे
व्याकरण के साथ साथ कुछ और फ्री में सीख जाएँ तो ये आपका
रिस्क है.

लता मंगेशकर की आवाज़ तो करिश्माई है ही, जिस प्रकार से
उन्होंने अपनी पोती की उम्र की नायिकाओं के लिए गाया है वो
भी किसी करिश्मे से कम नहीं है. ऐसे करिश्मे फिल्म संसार में
अलग अलग तरह के हैं मगर गायन के क्षेत्र में दुर्लभ हैं. पिछले
एक पोस्ट में आपने देखा कमर जलालाबादी तीन पीढ़ियों के लिए
गीत लिख चुके हैं.

आइये सुनें अनजान पुत्र समीर द्वारा रचित एक लोकप्रिय गीत
जिसे लता मंगेशकर और अभिजीत ने गाया है. संगीत दिया है
दिलीप सेन-समीर सेन की जोड़ी ने.



गीत के बोल:

नाम क्या है?
प्यार का मारा
घर का पता दो
दिल है तुम्हारा
क्या करते हो?
तुमसे प्यार
इसका नतीजा?
कुछ हो यार

अरे नाम क्या है?
प्यार का मारा
घर का पता दो
दिल है तुम्हारा
क्या करते हो?
तुमसे प्यार
इसका नतीजा?
कुछ हो यार

नाम क्या है?
प्यार का मारा


मैं तेरा दीवाना तू मेरी दीवानी
ऐसे क्यों है ख़फ़ा?
कुछ न मानूँ मैं जानूँ जानूँ मैं
तेरी मर्ज़ी है क्या
कभी लैला मजनू
अरे जा रे जा रे जा
कभी शीरी फरहाद
मुझे ऐसे न सता
कभी राँझा कभी हीर
दिल रख दूँ मैं चीर
कभी रोमियो जूलियट
चल हट बाजू हट

नाम क्या है?
प्यार का मारा
घर का पता दो
दिल है तुम्हारा
क्या करते हो?
तुमसे प्यार
इसका नतीजा?
कुछ हो यार

नाम क्या है?
प्यार का मारा

सीने में दिल है दिल में धड़कन है
धड़कन में तू है बसी
तेरी बातों में मैं न आऊँगी
यूँ न कर दिल्लगी
ओ छोड़ूँ न तेरी गली
तू है भँवरा मैं कली
ओ रानी ऐसे न अकड़
मेरी बाहें न पकड़
है इरादा मेरा नेक
तू दीवाना दिल-फेंक
मुझे ख़्वाबों में बसा
ऐसे बातें न बना

नाम क्या है?
प्यार का मारा
घर का पता दो
दिल है तुम्हारा
अरे नाम क्या है?
प्यार का मारा
घर का पता दो
दिल है तुम्हारा
क्या करते हो?
तुमसे प्यार
इसका नतीजा?
कुछ हो यार
अरे नाम क्या है?
प्यार का मारा
घर का पता दो
दिल है तुम्हारा
…………………………………………………….
Naam kya hai-ye dillagi 1994

Artists: Kajol, Saif Ali Khan

Read more...

Jul 21, 2016

तूने ज़माने ये क्या कर दिया-जीना मरना तेरे संग १९९२

हर युग में मधुर गीत बने हैं बस ढूंढ के सुनने वाला चाहिए.
बेहिसाब धुआंधार बजे नए गीतों में से एक आज सुनवाते हैं
आपको. ये है फिल्म जीना मरना तेरे संग से एक युगल गीत
अनुराधा पौडवाल और विपिन सचदेवा का गाया हुआ.

समीर के लिखे गीत की तर्ज़ बनाई दिलीप सेन समीर सेन की
जोड़ी ने. संजय दत्त और रवीना टंडन पर इसे फिल्माया गया
है. एक और कलाकार आपको गीत में दिखेगा-तेज सप्रू. तेज
सप्रू ने विलन की भूमिका निभाई है.




गीत के बोल:

ज़मीं हँस रही है फ़लक़ रो रहा है
मोहब्बत में ये क्या हो रहा है

तूने ज़माने ये क्या कर दिया
लौ से दिये को जुदा कर दिया
ठुकराया तूने अगर आसमां
जाएंगे फिर ये सितारे कहां
तूने ज़माने ये क्या कर दिया
लौ से दिये को जुदा कर दिया
ठुकराया तूने अगर आसमां
जाएंगे फिर ये सितारे कहां
तूने ज़माने ये क्या कर दिया
लौ से दिये को जुदा कर दिया

क्या है ज़ालिम संसार तेरा पाने को प्यार
मैं तो तक़दीर से भी लड़ूंगा सनम
दिल तोड़ के तू गई छोड़ के
तो बता फिर मैं कैसे जियूंगा सनम
क्या जाने तू कितनी टूटी हूँ मैं
तुझसे नहीं खुद से रूठी हूँ
तूने ज़माने ये क्या कर दिया
लौ से दिये को जुदा कर दिया

ना तो तेरी खता ना तो मेरी खता
दो दिलों में पड़ी दूरियां हैं सनम
कुछ हैं तेरी और कुछ हैं मेरी
हम दोनों की मजबूरियां हैं सनम
सागर से जैसे किनारे जुदा
हमसे हुए हैं हमारे जुदा

तूने ज़माने ये क्या कर दिया
लौ से दिये को जुदा कर दिया
ठुकराया तूने अगर आसमां
जाएंगे फिर ये सितारे कहां
तूने ज़माने ये क्या कर दिया
लौ से दिये को जुदा कर दिया
..............................................................
Toone zamane ye kya kar diya-Jeena marna tere sang 1992

Artists: Sanjay Dutt, Ravina Tandon

Read more...

Jul 20, 2016

पागल मुझे बना गया है-अनाड़ी नंबर १ १९९९

सीटी हिट्स से एक गीत पेश है. फिल्मों में सीटी बजाना
शायद छिछोरी हरकत ना माना जाता हो मगर सामान्य
जीवन में ये अवश्य ही अवांछित श्रेणी के कृत्यों में आता
है.

एक गीत सुनते हैं फिल्म अनाड़ी नंबर १ से जो परदे पर
गोविंदा गा रहे हैं रवीना टंडन के साथ. पार्श्व गायन किया
है अभिजीत और कविता कृष्णमूर्ति ने. देव कोहली ने इस
शानदार गीत को लिखा है जिसकी धुन दिलीप सेन और
समीर सेन की जोड़ी ने बनाई है.




गीत के बोल:

पागल मुझे बना गया है सीटी बजा के
पागल मुझे बना गया है सीटी बजा के
चक्कर कोई चला गया है सीटी बजा के
सोई थी मैं जगा गया है सीटी बजा के
नींदें मेरी उड़ा गया है सीटी बजा के

पागल मुझे बना गई है सीटी बजा के
चक्कर कोई चला गई है सीटी बजा के
सोया था मैं जगा गई है सीटी बजा के
नींदें मेरी उड़ा गई है सीटी बजा के

पागल मुझे बना गया है सीटी बजा के
चक्कर कोई चला गई है सीटी बजा के

मस्ती से भरी तू मस्त बड़ी
तेरी ज़ुल्फ़ खुली खुशबू सी उड़ी
जब आँख लड़ी इक जंग छिड़ी
तू ज़िद पे अड़ी ज़िद्दी है बड़ी

मैं उड़ती पवन सावन की झड़ी
मोती की लड़ी हीरे से जड़ी
जब रात हुई फिर बात बढ़ी
मेरे दिल पे पड़ी जादू की छड़ी
जादू कोई चला गई है सीटी बजा के
मेरे होश तू उड़ा गई है सीटी बजा के

पागल मुझे बना गया है सीटी बजा के
चक्कर कोई चला गया है सीटी बजा के

दिलबर है मेरा चितचोर बड़ा
मेरे पीछी पड़ा दिल ले के उड़ा
दिखने में बड़ा है तू चिकना घड़ा
मैं हार गई अँखियों को लड़ा
मैं लिखा पढ़ा मुझको ना पढ़ा
नखरे ना दिखा गुस्सा ना चढ़ा
तेरे रस्ते में हूँ मैं कब से खड़ा
बाहों में तू आ चल हाथ बढ़ा
हो, हथकड़ियां तू लगा गया है सीटी बजा के
मेरा यार मुझपे छा गया है सीटी बजा के

पागल मुझे बना गई है सीटी बजा के
चक्कर कोई चला गई है सीटी बजा के
सोई थी मैं जगा गया है सीटी बजा के
नींदें मेरी उड़ा गया है सीटी बजा के
पागल मुझे बना गई है सीटी बजा के
चक्कर कोई चला गया है सीटी बजा के
………………………………………………………….
Pagal mujhe bana gaya-Anari No. 1 1999

Artists: Govinda, Raveena Tandon

Read more...

Mar 19, 2016

दिल में क्या है तेरा प्यार-जीना मरना तेरे संग १९९२

फिल्म जीना मरना तेरे संग से चौथा गीत सुनते हैं आज.
विवरण नीचे दिया हुआ है.

फिल्म: जीना मरना तेरे संग
बोल:समीर
संगीत:दिलीप सेन समीर सेन
गायक-अनुराधा पौडवाल, हरिहरन



गीत के बोल:


दिल में क्या है तेरा प्यार
ओ आँखों में क्या है इंतज़ार
दिल में क्या है तेरा प्यार
ओ आँखों में क्या है इंतज़ार
मेरा प्यार है तू दिलदार है तू
मेरा प्यार है तू दिलदार है तू
तेरे दम से है ये बहार
दिल में क्या है तेरा प्यार
ओ आँखों में क्या है इंतज़ार

पहले भी फूल खिलते थे
आती थी बहारें गुलशन में
फूलों की है ये ना तो बहार की है
ये खुशबू तो हमारे प्यार की है
मेरी जान है तू अरमान है तू
मेरी जान है तू अरमान है तू
मेरे दिल का तू करार है
दिल में क्या है तेरा प्यार
ओ आँखों में क्या है इंतज़ार

ठंडी हवाओं में सनम गर्मी है प्यार की
शामिल है मेरे प्यार में दिलदार तेरा प्यार भी
ठंडी हवाओं में सनम गर्मी है प्यार की
शामिल है मेरे प्यार में दिलदार तेरा प्यार भी
कहे दिल मेरा पिया प्यार तेरा
कहे दिल मेरा पिया प्यार तेरा  पाऊँ मैं बार बार

दिल में क्या है तेरा प्यार
ओ आँखों में क्या है इंतज़ार
दिल में क्या है तेरा प्यार
ओ आँखों में क्या है इंतज़ार
......................................................................
Dil mein kya hai-Jeena marna tere sang 1992

Read more...

Dec 1, 2015

सपने में आ के लूट गया-जुल्मी १९९९

कुछ फ़िल्में ऐसी भी हैं फिल्म जगत की जिनमें एक से
ज्यादा संगीतकारों के गीत हैं. नयी फिल्मों में तो ये
चलन ही हो गया है छींक किसी की, खांसी किसी की.

हम आज आपको सुनवायेंगे एक ऐसा गीत जो तैयार
किया आर डी बर्मन ने मगर ये रिलीज़ हुआ उनके
अवसान के ५ साल बाद फिल्म जुल्मी में. फिल्म के
क्रेडिट्स में उनका नाम नहीं है मगर गीतकार गुलशन
बावरा अनुसार ये गीत पंचम का तैयार किया हुआ है.
फिल्म के बाकी गीत तैयार किये हैं दिलीप-समीर सेन
की जोड़ी ने.

राहुल देव बर्मन के कई गीत ऐसे हैं जो रिलीज़ नहीं हो
पाए और कई ऐसी फ़िल्में हैं जो बनते बनते डब्बे में
बंद हो गयीं या बनने के बाद रिलीज़ नहीं हुयीं. लिबास
एक ऐसी फिल्म है गुलज़ार की जो रिलीज़ नहीं हो पाई.
कुछ खुशकिस्मतों को ये फिल्म फेस्टिवल में देखने को
मिल गयी. इसका संगीत अलबत्ता रिलीज़ हो गया था
सन १९९३ में. ऐसी आधी अधूरी कई गाथाएं छुपी हुई
हैं बम्बैया फिल्म उद्योग में.

प्रस्तुत गीत आशा भोंसले ने गाया है और गीत के वीडियो
में गाना कम संवाद ज्यादा हैं. निर्देशक कुक्कू कोहली इसके
पहले अक्षय कुमार के साथ फिल्म सुहाग(१९९४) कर चुके
हैं. सुहाग में अजय देवगन भी हैं.



गीत के बोल:

सपने में आ के लूट गया,
सपने में आ के लूट गया,
हाय क्या क्या मेरा टूट गया,
आँचल मेरा खींच लिया
कस के बाहों में मुझे भींच लिया
क्या क्या मेरा टूट गया,

सपने में आ के लूट गया
आँचल मेरा खींच लिया
कस के बाहों में मुझे भींच लिया
क्या क्या मेरा टूट गया,
सपने में आ के लूट गया

चोरी उसपे सीना जोरी
कुछ ऐसा मेरा हाल किया
मैं सारी बात कहूँ कैसे
उसने जो किया कमाल किया
शीशा देख शरमाऊँ मैं
अपने आप से घबराऊँ मैं
आँचल मेरा खींच लिया
कस के बाहों में मुझे भींच लिया
क्या क्या मेरा टूट गया,
सपने में आ के लूट गया

मेरी नींद खुल गयी जल्दी क्यूँ
अफ़सोस तो बस इस बात का है
फिर आज बुलाऊंगी सपने में
ये किस्सा पिछली रात का है
अब किस बात का रोना है जी
ये तो इक दिन होना है जी
आँचल मेरा खींच लिया
कस के बाहों में मुझे भींच लिया
क्या क्या मेरा टूट गया,
सपने में आ के लूट गया
आँचल मेरा खींच लिया
कस के बाहों में मुझे भींच लिया
क्या क्या मेरा टूट गया,
सपने में आ के लूट गया
....................................................................
Sapne mein aa ke loot gaya-Zulmi 1999

Read more...

Sep 19, 2015

आज दिल की बातें-जीना मरना तेरे संग १९९२

आइये आज सुनें फिल्म जीना मरना तेरे संग से एक लोकप्रिय
युगल गीत. इस फिल्म में संजय दत्त और रवीना टंडन प्रमुख
कलाकार हैं और ये गीत उन्हीं पर फिल्माया गया है.

गीत कर्णप्रिय है, तेज गति वाला है और मेरा अनुमान है इसे
मैंने फिल्म रिलीज़ के बाद से सन १९९५ तक निरंतर कहीं न
कहीं बजते सुना है. इस गीत को गाया है अनुराधा पौडवाल और
बाबला मेहता ने. बाबला मेहता मुकेश के गाये गानों के कवर
वर्ज़न के लिए जाने जाते हैं. गीत योगेश ने लिखा है.

दिलीप सेन समीर सेन का भी एक दौर था और उस दौर में
उन्होंने कई चर्चित और हिट गीत बनाये. काफी संभावनाओं वाले
संगीतकार हैं दिलीप सेन-समीर सेन. फिल्म संगीत जगत से वे
धीरे धीरे गायब होना शुरू हो गए जिसकी वजह समझ नहीं आई




गीत के बोल:

आज दिल की बातें कह देंगे हम सभी
प्यार मेरा तुम हो तुम हो मेरी जिंदगी
फूलों से भरी चाहे हो डगर
काँटों से भरा चाहे हो सफर
वादा करो सारी उम्र होंगे ना हम तुम जुदा
प्यार हो गया मेरी जान प्यार हो गया मेरी जान

आज दिल की बातें कह देंगे हम सभी
प्यार मेरा तुम हो तुम हो मेरी जिंदगी
फूलों से भरी चाहे हो डगर
काँटों से भरा चाहे हो सफर
वादा करो सारी उम्र होंगे ना हम तुम जुदा
प्यार हो गया मेरी जान प्यार हो गया मेरी जान

बाहों में आये जो महबूब के उनको किनारा मिला डूब के
प्यार के साहिल पे हम तो खो जायेंगे
जिंदगी हम तेरे नाम कर जायेंगे
ऐसा चला प्यार का सिलसिला साँसों का भी ना रहे फासला
सांस मैं जीवन तू दिल हूँ मैं धडकन तू
नैन मैं दर्पण तू प्यार मैं बंधन तू
प्यार हो गया मेरी जान प्यार हो गया मेरी जान

जब से मोहब्बत हुई है जवान रंगीन लगता है सारा जहाँ
सुरमई आँचल से रेशमी बदल है
मदभरी बूंदों की गूंजती पायल है
चलता रहे ये सफर प्यार का बस मांगती हूँ यही मैं दुआ
चाहे मौसम आये चाहे मौसम जाए
प्यार के ये नगमें डूब कर हम गायें
प्यार हो गया मेरी जान प्यार हो गया मेरी जान

आज दिल की बातें कह देंगे हम सभी
प्यार मेरा तुम हो तुम हो मेरी जिंदगी
आज दिल की बातें कह देंगे हम सभी
प्यार मेरा तुम हो तुम हो मेरी जिंदगी
फूलों से भरी चाहे हो डगर
काँटों से भरा चाहे हो सफर
वादा करो सारी उम्र होंगे ना हम तुम जुदा
प्यार हो गया मेरी जान प्यार हो गया मेरी जान
प्यार हो गया मेरी जान प्यार हो गया मेरी जान
.....................................................................................
Aaj dil ki batein-Jeena marna tere sang 1992

Artists: Sanjay Dutt, Raveena Tandon

Read more...

May 1, 2015

दिल एक मंदिर प्यार है पूजा-जीना मरना तेरे संग १९९२

आज आपको सुनवाते हैं सन १९९२ की फिल्म से एक लोकप्रिय गीत.
फिल्म का नाम है जीना मरना तेरे संग. फिल्म में संजय दत्त और
रवीना टंडन की प्रमुख भूमिकाएं हैं. फिल्म कॉलेज की पृष्ठभूमि पर
बनी है और फिल्म के काफी हिस्से में कॉलेज दिखाई देता है. ९०
के दशक की शुरुआत में ऐसी काफी फ़िल्में आयीं. इस दौर की
शुरुआत क़यामत से क़यामत से शुरू हुई, फूल और कांटे और खिलाडी
जैसी फिल्म से आगे बढ़ी. गौरतलब है खिलाडी भी १९९२ की फिल्म
है जिसमें अक्षय कुमार नायक हैं. जो जीता वही सिकंदर जो शुरू से
अंत तक कॉलेज में ही चलती है-ये फिल्म भी सन १९९२ में आई .

प्रस्तुत गीत की धुन काफी लोकप्रिय है और इसका श्रेय इस धुन पर
बने कुछ भाजों को जाता है जो टी सीरीज़ के सौजन्य से हमें सुनने
को मिले. अनुराधा पौडवाल ने इस गीत को और इस धुन पर बनने
वाले भजनों को भी गाया है.

गीत इब्राहिम अश्क का लिखा हुआ है और इसकी धुन बनाई है
दिलीप सेन-समीर सेन ने.




गीत के बोल:


दिल एक मंदिर प्यार है पूजा
दिल एक मंदिर प्यार है पूजा
प्यार से बढ़ के कोई न दूजा
ऐ मेरे हमसफ़र है ये सबको खबर
इस से प्यारा ज़माने में कोई नहीं

दिल एक मंदिर प्यार है पूजा
प्यार से बढ़ के कोई न दूजा
ऐ मेरे हमसफ़र है ये सबको खबर
इस से प्यारा ज़माने में कोई नहीं

दिल एक मंदिर प्यार है पूजा

जग के सारे बंधन छूटे
सच्ची है एक प्रीत की डोरी
जग के सारे बंधन छूटे
सच्ची है एक प्रीत की डोरी
जिसने की हो प्रीत वो जाने
क्यूँ चन्दा को चाहे चकोरी
प्रेम किया तो सब कुछ सूझा
प्यार से बढ़ के कोई न दूजा
ऐ मेरे हमसफ़र है ये सबको खबर
इस से प्यारा ज़माने में कोई नहीं

दिल एक मंदिर प्यार है पूजा
प्यार से बढ़ के कोई न दूजा
ऐ मेरे हमसफ़र है ये सबको खबर
इस से प्यारा ज़माने में कोई नहीं
......................................................
Dil ek mandir pyar hai pooja-Jeena marna tere sang 1992

Read more...

Mar 21, 2015

हे अम्बे बलिहारी-कोहराम १९९९

आज से चैत्र नवरात्र २०१५ का शुभारंभ हुआ है. शक्ति की आराधना का
पर्व. आज के दिन से पंचांग व हिंदी कैलंडर के नए साल की शुरुआत भी
होती है. पर्व को गुडी पड़वा के रूप में भी मनाया जाता है. शक संवत
१९३७ व विक्रम संवत २०७१ की शुरुआत हो रही है. दिन है चैत्र शुक्ल
पक्ष प्रतिपदा. आज २१ तारीख को एक और हर साल दो बार आने वाला
क्षण है-वर्नल इक्विनोक्स. इस दिनांक को दिन और रात का मान बराबर
होगा. हिंदी में इसे वसंत विषुव कहा जाता है. 






गीत के बोल:




जय माता दी
हे अम्बे बलिहारी लगे सबको तू प्यारी
तेरी शेरों की सवारी देखें सब नर नारी
हे अम्बे बलिहारी लगे सबको तू प्यारी
तेरी शेरों की सवारी देखें सब नर नारी

अष्ट भुजाएं वेश अनोखा खड्ग तेग है तेरी शोभा
तेरे जैसा कोई न होगा माँ अब ऑंखें खोल
जय माता दी जय माता दी जय माता दी बोल
जय माता दी जय माता दी जय माता दी बोल
जय माता दी जय माता दी जय माता दी बोल

हे माता कोहराम मचा है कठिन घडी है
जगदम्बे तू जाग के मुश्किल आन पड़ी है
फूँक के अपना देश आग जो सेंक रहे हैं
कर उनका संहार वतन जो बेच रहे हैं
कई शुम्भ निशुम्भ मारे तूने
कई दैत्य यहाँ जन्मे हैं फिर से
माँ अम्बे त्रिशूल तो ले तू उनपे बिजली बन के गिर

अष्ट भुजाएं वेश अनोखा खडग तेग है तेरी शोभा
तेरे जैसा कोई न होगा माँ अब ऑंखें खोल
जय माता दी जय माता दी जय माता दी बोल
जय माता दी जय माता दी जय माता दी बोल
जय माता दी जय माता दी जय माता दी बोल

करे भरोसा कोई यहाँ पे किस व्यक्ति का
लोग यहाँ पे ढोंग रचाते हैं भक्ति का
ये सारी धरती माता दरबार है तेरा
इस धरती पर लगा हुआ है पाप का डेरा
हे शक्ति माँ खप्पर वाली हे अमर अजेय अखंड रूप
हे जगदम्बे हे महाकाली फिर धर ले तू प्रचंड रूप

अष्ट भुजाएं वेश अनोखा खडग तेग है तेरी शोभा
तेरे जैसा कोई न होगा माँ अब ऑंखें खोल

जय माता दी जय माता दी जय माता दी बोल
जय माता दी जय माता दी जय माता दी बोल
जय माता दी जय माता दी जय माता दी बोल

...................................................
Jai Mata Di….He Ambe Balihari-Kohram 1999

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP