Feb 7, 2017

तुझको ना देखूं जी घबराता है-जानवर १९९९

जी घबराना हिट्स के अंतर्गत आने वाले एक गीत और है वो
है सन १९९९ की जानवर फिल्म से. उदित नारायण के साथ
उनके बाद वाली पीढ़ी की गायिका सुनिधि चौहान गा रही हैं.
सुनिधि और सोनू दोनों ने २००० के आस पास गाना शुरू किया
था. उदित अपने कैरियर के पीक पर थे उस समय. लगभग
सभी प्रमुख नायकों के लिए वे गाते थे.

गीत हैं धुआंधार रिकोर्ड तोड़ गीत लेखन करने वाले समीर का.
संगीत है आनंद मिलिंद का. गीत अक्षय कुमार और एक बच्चे
पर फिल्माया गया है. सुनिधि ने बच्चे के लिए आवाज़ दी है.
उनकी आवाज़ में मासूमियत मौजूद है जो धीरे धीरे उनकी
आवाज़ से नदारद होती चली. गीत में अलग लगा साइज़ के
क्यूट बच्चे हैं. सिंगल पेरेंट कैसे बच्चे की परवरिश करता है
इस गीत के माध्यम से थोडा बहुत समझा जा सकता है.



गीत के बोल:


तुझको ना देखूं तो जी घबराता है
तुझको ना देखूं तो जी घबराता है
देख के तुझको दिल को मेरे चैन आता है
देख के तुझको दिल को मेरे चैन आता है
ये कैसा रिश्ता है कैसा नाता है
ये कैसा रिश्ता है कैसा नाता है
देख के तुझको दिल को मेरे चैन आता है
देख के तुझको दिल को मेरे चैन आता है

हर ग़म उठा लूं तन्हा अकेला
तेरे लिए है खुशियों का मेला
हर ग़म उठा लूं तन्हा अकेला
तेरे लिए है खुशियों का मेला
सारा संसार दूं जीवन भी वार दूं
जितना कहे तू उतना मैं प्यार दूं
जितना कहे तू उतना मैं प्यार दूं
ये तेरा मुखड़ा ही मुझको भाता है
ये तेरा मुखड़ा ही मुझको भाता है
देख के तुझको दिल को मेरे चैन आता है
देख के तुझको दिल को मेरे चैन आता है

तुम मेरे डैडी तुम मेरी माँ हो
तुम मेरा दिल हो तुम मेरी जां हो
तुम मेरे डैडी तुम मेरी माँ हो
तुम मेरा दिल हो तुम मेरी जां हो
बचपन की डोर का ये धागा तोड़ के
डैडी  कभी मुझे ना जाना छोड़ के
डैडी  कभी मुझे ना जाना छोड़ के
मेरे लिए तू कितना दर्द उठाता है
मेरे लिए तू कितना दर्द उठाता है
देख के तुझको दिल को मेरे चैन आता है
देख के तुझको दिल को मेरे चैन आता है

रिश्ता दिलों का तोड़े न टूटे
साँसों की डोरी बंध के ना छूटे
रिश्ता दिलों का तोड़े न टूटे
साँसों की डोरी बंध के ना छूटे
जाओगे कैसे तुम मुझको छोड़ के
जन्मों का नाता पल भर में तोड़ के
जन्मों का नाता पल भर में तोड़ के
अपनों से ऐसे कोई दूर जाता है
अपनों से ऐसे कोई दूर जाता है

तुझको ना देखूं तो जी घबराता है
तुझको ना देखूं तो जी घबराता है
देख के तुझको दिल को मेरे चैन आता है
देख के तुझको दिल को मेरे चैन आता है
……………………………………………………
Tujhko naa dekhoon to-Jaanwar 1999

Artists: Akshay Kumar

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP