Showing posts with label 1999. Show all posts
Showing posts with label 1999. Show all posts

Apr 15, 2020

आ कहीं दूर चले जायें हम-लावारिस १९९९

कुछ गीत सुनने में तो अच्छे लगते ही हैं मगर देखने
में भी आपको लुभाते हैं. एक पर्यावरण प्रेमी गाना सुन
लेते हैं आज. हो सकता है बर्फीली पहाड़ियां देख के
हमारी तबियत बहल जाये और गर्मी का आभास कम
हो.

परदे पर एलेमेंट्स का कितना ध्यान रखा जाता है इस
बात का उदाहरण इस गीत से ही लें. सरसों के खेत में
नायक नायिका कूद रहे है. इसकी गर्मी से दर्शक पिघल
ना जायें तो अगली पंक्ति में बर्फ दिखलाई देने लगती है.
बर्फ से जनता ठिठुर ना जाए इसलिए नायक नायिका ने
लाल रंग के कोट पहन रखे हैं. अब आप ये मत पूछियेगा
कि पतलूनें काली क्यूँ हैं.

गाने में समय कितनी जल्दी गुज़रता है. बर्फ के मैदान
से सीधे खेत खलिहान और ट्रेक्टर की सवारी के बाद किसी
जगह कैंप फायर का आनंद लेते हुए दोनों सफ़ेद फूलों से
लबालब अर्ध-जंगल में दोनों अन्तरा गाने पहुँच जाते हैं.
एक बात गौर करने लायक है गीत की पंक्ति के साथ साथ
दृश्यावली भी बदल रही है. मुखडा वापस आते ही गाना
फिर बर्फ की और.

दूसरे अंतरे में शाम का धुंधलका और झील में चाँद के
अक्स के दर्शन के बाद गाना फिल्म मौसम और १९७०
की रातों का राजा की याद दिलाते हुये समापन की ओर
अग्रसर हो जाता है.

गीत जावेद अख्तर का है और इसमें यमक अलंकार
नदारद है. संगीत राजेश रोशन का है. उदित-अलका
गायक कलाकार हैं.



गीत के बोल:

आ कहीं दूर चले जायें हम
आ कहीं दूर चले जायें हम
दूर इतना कि हमें छू न सके कोई ग़म
आ कहीं दूर चले जायें हम
आ कहीं दूर चले जायें हम
दूर इतना कि हमें छू न सके कोई ग़म

फूलों और कलियों से महके हुए इक जंगल में
इक हसीं झील के साहिल पे हमारा घर हो
ओस में भीगी हुई घास पे हम चलते हों
रंग और नूर में डूबा हुआ हर मंज़र हो
मैं तुझे प्यार करूं मेरे सनम
तू मुझे प्यार करे मेरे सनम

आ कहीं दूर चले जायें हम
दूर इतना कि हमें छू न सके कोई ग़म
आ कहीं दूर चले जायें हम

आ आ आ आ आ आ आ आ आ
आ आ आ आ आ आ
शाम का रंग हो गहरा तो सितारे जागें
रात जो आये तो रेशम से अंधेरे लायें
चाँद जब झील के पानी में नहाने उतरे
मेरी बाहों में तुझे देख के शरमा जाये
मैं तुझे प्यार करूं मेरे सनम
तू मुझे प्यार करे मेरे सनम

आ कहीं दूर चले जायें हम
दूर इतना कि हमें छू न सके कोई ग़म
आ कहीं दूर चले जायें हम
…………………………………………..
Aa kahin door chale jayen ham-Lawaris 1999

Artists: Akshay Khanna, Manisha Koirala

Read more...

Apr 9, 2020

मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा-अनाड़ी नंबर वन १९९९

किसी जगह पर हमने ये गाना सुना –कुर्ता फाड़ के.
हमें भी जिज्ञासा हुई की गाने वाला और गाने वाली
दोनों ही कुरता फाड़ने की बात कर रहे हैं. हमारा
सिनेमा इतना बोल्ड हो गया क्या?

हम भी फिल्म देख आये ये समझने के लिए कि गाने
में जो कहा गया है वो असल में भी हुआ क्या ? धोखे
वाली बात हुई ये तो- कुरते तो दूसरे बेचारों के फाड़े जा
रहे हैं इस गाने में. मतलब क्या है ऐसे ऐसे गाने बना
के तुम लोग दर्शकों को सिनेमा हॉल तक लाने की कोशिश
करोगे.

इत्ती बेईमानी. जनता की भावनाओं से मत खेलो. तुम्हारा
कभी ना फटे कुरता. तुम्हें फटे कुर्ते दिखलाई भी ना दें
कभी. समझ क्या रखा है पब्लिक को. तुमसे तो ये भले
जो चुपचाप बिना हो-हल्ले के दर्शकों का मनोरंजन कर
रहे हैं.

एक पकी उम्र के सयाने ने, जो खुद भी फिल्म देखने
आया था, जब हमें फिल्म बनाने वालों को कोसते सुना
तो उसने हमें ढाढस बंधाया-ये तो एक इक कहावत है,
तकिया कलाम जैसा है. एक फिल्म में आपने नहीं सुना-
घूँसा लगा के. फिर हमने दोहराया कि घूँसा लगाने में
और कुरता फाड़ने में आपको कोई फ़र्क नहीं लगता. घूंसे
से आदमी बेदम हो जाता है और कुरता फटने से आदमी
में जान आ जाती है बशर्ते वो मारपीट में ना फटा हो.

सुनते हैं देव कोहली रचित क्लासिक गीत जिसका संगीत
तैयार किया है दिलीप सेन समीर सेन ने. इसे अभिजीत
और जसपिंदर नरूला ने गाया है. गीत के अंत तक जिनके
नहीं फटे थे उनके भी फटे गये कुर्ते.




गीत के बोल:

मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
ओ मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं तेरा मजनू बन जाऊंगा कुर्ता फाड़ के
कुर्ता फाड़ सब छोड़ छाड़ मैं हो गया दीवाना

मैं मजनू मजनू चिल्लाऊंगी कुर्ता फाड़ के
मैं तेरी लैला बन जाऊंगी कुर्ता फाड़ के
कुर्ता फाड़ सब छोड़ छाड़ मैं हो गई दीवानी
मैं तेरा मजनू बन जाऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं मजनू मजनू चिल्लाऊंगी कुर्ता फाड़ के

मुझे बना ले अपना दूल्हा ठंडा पड़ा हुआ है चूल्हा
एक बार तू दे दे मौक़ा फूंक दूं तेरा चूल्हा चौका
अरे मुझे बना ले अपना दूल्हा ठंडा पड़ा हुआ है चूल्हा
एक बार तू दे दे मौक़ा फूंक दूं तेरा चूल्हा चौका
मैं दौड़ नमक फिर ले आऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं मजनू मजनू चिल्लाऊंगी कुर्ता फाड़ के

रब ने मेरे दिन जो फेरे तेरे साथ मैं लूंगी फेरे
अपने दिन भी आयेंगे अच्छे दस बारह फिर होंगे बच्चे
रब ने मेरे दिन जो फेरे तेरे साथ मैं लूंगी फेरे
अपने दिन भी आयेंगे अच्छे दस बारह फिर होंगे बच्चे
तेरे बच्चों को खिलाऊंगी मैं कुर्ता फाड़ के
मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
कुर्ता फाड़ सब छोड़ छाड़ मैं हो गई दीवानी

मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं मजनू मजनू चिल्लाऊंगी कुर्ता फाड़ के
मैं तेरा मजनू बन जाऊंगा कुर्ता फाड़ के
मैं तेरी लैला बन जाऊंगी कुर्ता फाड़ के
मैं लैला लैला चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़ के
…………………………………………………..
Main Laila Laila chillaoonga-Anari No. 1 1999

Artists: Govinda, Raveena Tandon

Read more...

Apr 1, 2020

राजा चलो अकेले में-राजा जी १९९९

आनंद मिलिंद के संगीत वाले गीत सुन के आपको अभी
तक ये तो समझ आ गया होगा कि उनके कई गीतों में
टूं टां की ध्वनियाँ हैं. किसी किसी गीत में आकर्षक सी
लगती हैं तो किसी गीत में जबरिया ठूंसी हुई.

जो गीत आपको आज सुनवा रहे हैं उसमें भैंस की आवाज़
बोनस स्वरुप उपलब्ध है. भैंसों के तबेले में हनीमून
मनाने का फायदा ये है कि आपको किसी भी प्रकार का
बाहरी शोरगुल होने का अंदेशा नहीं है और दूसरा इत्र
परफ्यूम का खर्चा बचेगा. आप कुछ भी छिड़क लो
गोबर की महक के आगे सब फेल हो जायेगा, खर्चा बचा.
उसके अलावा ब्यूटीफुल बफेलोज़ के आगे आप सारे
फेलोज़ को भूल जायेंगे. दिमाग एकाग्र करने में मदद
भी मिलेगी. जीवन के कटु सत्यों से सामना पहले दिन
से ही शुरू.




गीत के बोल:

आ हा आ हा हईया
आ हा आ हा हईया
राजा चलो अकेले में
बज गया तबला तबेले में
बज गया तबला तबेले में
राजा चलो अकेले में
राजा चलो अकेले में
बज गया तबला तबेले में
फंस गई जान झमेले में
फंस गई जान झमेले में
बज गया तबला तबेले में
अरे बज गया तबला तबेले में

हो ओ ओ ओ ओ ओ
आज सजन मिलने की मस्त घड़ी है
रात बड़ी छोटी है बात बड़ी है
हाँ आज सजन मिलने की मस्त घड़ी है
रात बड़ी छोटी है बात बड़ी है
फूल सभी बिखरे हैं टूटी लड़ी है
हमको जहां मिलना वहां भैंस खड़ी है
हाँ भैंस खड़ी है

ऐ राजा चलो अकेले में
राजा चलो अकेले में
बज गया तबला तबेले में
आ हाँ बज गया तबला तबेले में

आ हा आ हा हईया
आ हा आ हा हईया

झुमरी तलैया नैनीताल चलेंगें
शिमला चलेंगे या भोपाल चलेंगे हाँ
हाँ झुमरी तलैया नैनीताल चलेंगें
शिमला चलेंगे या भोपाल चलेंगे
ऐसे भला बिरहा में काहे जलें हम
आओ कहीं चोरी से भाग चलें हम
आ भाग चलें हम

फंस गई जान झमेले में
फंस गई जान झमेले में
बज गया तबला तबेले में
अरे बज गया तबला तबेले में

अरे राजा चलो अकेले में
राजा चलो अकेले में
बज गया तबला तबेले में
अरे बज गया तबला तबेले में
आ हाँ बज गया तबला तबेले में
हाँ बज गया तबला तबेले में
…………………………………………..
Raja chalo akele mein-Rajaji 1999

Artists: Govinda, Raveena Tandon, Few Buffaloes

Read more...

Feb 10, 2020

जाँ मेरी जान-ए-जाना-तक्षक १९९९

समय समय पर हमने आपको ढिशुम ढिशुम सोंग्स
सुनवाए हैं जिनमें गाने के साथ साथ रिदमिक दंगल
या लड़ाई वगैरह चलती है. उसी कड़ी-दाल में आज एक
गीत सुनिए फिल्म तक्षक से. इसमें गोलियों की आवाजें
भरपूर हैं.

गाने में क्या हो रहा है उसमें दिमाग ना खपायें तो भी
चलेगा. इसे हेमा सरदेसाई और कोरस ने गाया है. इस
गीत के रचयिता हैं महबूब और इसका संगीत तैयार किया
हैं ए आर रहमान ने.



गीत के बोल:

जाँ मेरी जाने जाना संग संग चलें कहीं
जाँ मेरी हा आ आ आ आ
जाँ मेरी जाने जाना संग संग चलें कहीं
जाँ मेरी जाने जाना संग संग चलें कहीं
हाथों में हाथ तुम मेरे साथ रुकें ना हम कहीं
हाथों में हाथ तुम मेरे साथ रुकें ना हम कहीं

टिमटिमटिमाते तारे मिल के देते हैं रोशनी
जगमग जगमग जगमग जुगनू चमकायें रात हसीं
टिम टिम टिम टिम टिम टिम तारे दें रोशनी
जगमग जग जगमग जग जुगनू से रात हसीं
तो झिलमिलायें उस तरह टिमटिमायें उस तरह
हम तुम भी मिल के क्यूँ ना जगमगायें ज़िंदगी

जाँ मेरी हा आ आ आ आ
जाँ मेरी जाने जाना संग संग चलें कहीं

तिनके जुड़ें तो बनता है आशियाना
बूँदें भरे हैं सागर का पैमाना
बस उसी तरह से
हाँ बस उसी तरह से अपने दिल मिलें
तो मौसम हो जाये आशिक़ाना

अपने होंठों पे है हरदम मीठा मीठा इक तराना
यारों अपना दिल बड़ा है शायराना शायराना

जाँ मेरी जाने जाना संग संग चलें कहीं
चलें कहीं
हाथों में हाथ तुम मेरे साथ रुकें ना हम कहीं

आ वाऊ व्हे ऐ ऐ व्हे ऐ ऐ
ये आ आ आ आ
आ हा हा हा हा हा हा

हमें पता है एक आग है उधर भी
हमें पता है
पहुँची है जिसकी आँच तो इधर भी
हमको पता है एक आग है उधर भी
पहुँची है जिसकी आँच तो इधर भी
आसरा जले हम
आसरा जले दोनों के इश्क़ मिलें
तो रोशन हो जाये ये जहाँ भी
ये जहाँ भी
शोला शोला भड़के ज़रा
ज़र्रा ज़र्रा चमके ज़रा
जिया जिया सुलगे ज़रा
रुआँ रुआँ दमके ज़रा

जाँ मेरी जाँ मेरी जाने जाना जाने जाना
संग संग चलें कहीं संग संग चलें कहीं
हाथों में हाथ हाथों में हाथ
तुम मेरे साथ तुम मेरे साथ
रुकें ना हम कहीं रुकें ना हम कहीं
………………………………………………………..
Jaan meri jaane janaa sang sang-Takshak 1999

Artists: A heroine, Ajay Devgan

Read more...

Feb 3, 2020

सीने में सुलगता है दिल-लावारिस १९९९

फ्यूज़न और कंफ्यूज़न केवल संगीत में नहीं बल्कि
फिल्मों के दृश्यों में भी मिल जाते हैं. ऑडियो में
फ्यूज़न के बाद फ़िल्मी पब्लिक ने सोचा वीडियो
में भी कंफ्यूज़न.. मेरा मतलब फ्यूज़न पैदा किया
जाये. फिल्मकारों के दिमाग में ये वाली लालटेन
गैर फ़िल्मी म्यूज़िक वीडियो की सफलता के बाद
भकाभक जलने लगी.

सुनते हैं एक प्रयोगधर्मी गीत सन १९९९ की फिल्म
लावारिस से. जावेद अख्तर की रचना है और इसका
संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया है. इसे गाया है
रूप कुमार राठौड ने. अक्षय खन्ना पर इसे फिल्माया
गया है. मनीषा कोईराला के अलावा आपको कोई और
बाला पहचान में आये तो नाम बतलायें. गीत एक
युगल गीत है और इसमें अलका याग्निक की आवाज़
भी है.




गीत के बोल:

सीने में सुलगता है दिल ग़म से पिघलता है दिल
जितने भी आँसू हैं बहे उतना ही जलता है दिल
कैसी है ये अगन कैसी है ये जलन
कैसी बारिश हुई जल गया है चमन

कैसा ये सितम हो गया पाया जिसे था वो खो गया
लगता है नसीब मेरा हमेशा के लिए सो गया
कैसी है ये अगन कैसी है ये जलन
कैसी बारिश हुई जल गया है चमन

मैं हूँ और यादों की हैं परछाईयां
ठोकरें हैं और हैं रुसवाईयां
दूर तक कुछ भी नज़र आता नहीं
हर तरफ़ फैली हैं बस तन्हाईयां
जलते थे जो मेरे लिए बुझ गए वो सारे दिये
तू ही ये बता दे ज़िंदगी कब तक कोई जिये
कैसी है ये अगन कैसी है ये जलन
कैसी बारिश हुई जल गया है चमन

छा गईं ग़म की घटायें क्या करूं
रो रहीं हैं ये हवायें क्या करूं
घोलती थीं रस जो कानों में कभी
खो गई हैं वो सदायें क्या करूं
जाने अब जाना है कहां
आँखों में है जैसे धुआं
मिलते नहीं हैं रास्ते मिट गये सारे निशां
कैसी है ये अगन कैसी है ये जलन
कैसी बारिश हुई जल गया है चमन
…………………………………………………….
Seene mein sulagta hai dil-Lawaris 1999

Artists: Akshya Khanna, Manisha Koirala

Read more...

Nov 28, 2019

बन्नो रानी तुम्हें सियानी-१९४७ अर्थ १९९९

बन्ना बन्नी हिट्स के अंतर्गत आने वाला एक गाना सुनते
हैं जिसे साधना सरगम ने गाया है. गीत में सयानी को
सियानी गाया जा रहा है. ग्रामीण अंचलों में शब्दों को
अलग अलग तरह से बोला जाता है.

गीत जावेद अख्तर का है और संगीत ए आर रहमान का.
गीत में आपको आमिर खान संग नंदिता दास दिखाई देंगे.





गीत के बोल:

बन्नो रानी तुम्हें सियानी
होना ही था होना ही था होना ही था
एक राजा की तुमको रानी
होना ही था होना ही था होना ही था
बन्नो रानी एक दिन तुमको
बन्ने राजा के घर डोली में जा के
हम सखियों से यूँ अनजानी
होना ही था होना ही था होना ही था
बन्नो रानी तुम्हें सियानी
होना ही था होना ही था होना ही था


नैनों में हैं काजल के डोरे
मेहंदी से रचे हाथ गोरे
झूमर तेरा दम दम दमके
झुमका तेरा झम झम झमके
हार गले में जगमगाये
आँचल तेरा रेशम रेशम
हौले हौले मद्धम मद्धम

तू मन ही मन मुस्काये
तू मन ही मन मुस्काये
सुख सपनों में यूँ मस्तानी
होना ही था होना ही था होना ही था

बन्नो रानी तुम्हें सियानी
होना ही था होना ही था होना ही था

बन्ने राजा जो पास आयें
चाहें के ये घूँघटा उठायें
देखो बन्नो मान ना जाना
मुखड़ा उनको ना दिखलाना
पहले सौ बातें मनवाना
कहना बोलो कर के सलामी
बन्नो करूँगा तेरी गुलामी
मैं तो हूं तेरा दीवाना हाँ हाँ
मैं तो हूं तेरा दीवाना

तुम्हें दीवाना तुम्हें दीवानी
होना ही था होना ही था होना ही था

बन्नो रानी तुम्हें सियानी
होना ही था होना ही था होना ही था
एक राजा की तुमको रानी
होना ही था होना ही था होना ही था
बन्ने राजा के घर डोली में जा के
हम सखियों से यूँ अनजानी
होना ही था होना ही था होना ही था
बन्नो रानी तुम्हें सियानी
होना ही था होना ही था होना ही था
…………………………………………………….
Banno rani tumhen siyani-1947 earth 1999

Artists: Aamir Khan, Nandita Das

Read more...

Oct 10, 2019

मुझे रात दिन बस मुझे चाहती-संघर्ष १९९९

ये वही गीत है जिसे सुन कर जॉय मुखर्जी की फिल्म
एक मुसाफिर एक हसीना का गीत-मुझे देख कर आपका
मुस्कुराना याद आ जाता है. बस ब्लेक एंड व्हाईट के
ज़माने के गीत की गति बढ़ा दीजिए और आपको पूरा
विश्वास हो जायेगा कि ये बिछड़ा हुआ भाई है.

सुनते हैं सस्पेंस वाले अंदाज़ में फिल्माया गया हुआ ये
गीत सोनू निगम की आवाज़ में फिल्म संघर्ष से जिसे
समीर ने लिखा है और धुन तैयार की जतिन ललित ने.
टेलीफोन युग का गीत है इसी बहाने गुज़रे ज़माने की
एस टी डी-पी सी ओ जैसी स्वर्गवासी चीज़ों के दर्शन हो
जाते हैं.

गीत खत्म होते ही दाद देने के लिए पी सी ओ के बाहर
गाय भैंस इकट्ठे हो जाते हैं.





गीत के बोल:

मुझे रात दिन बस मुझे चाहती हो
मुझे रात दिन बस मुझे चाहती हो
कहो ना कहो मुझको सब कुछ पता है
करूं क्या मुझे तुम बताती नहीं हो
छुपाती हो मुझसे ये तुम्हारी खता है
मुझे रात दिन बस मुझे चाहती हो

मेरी बेकरारी को हद से बढ़ाना
तुम्हें खूब आता है बातें बनाना
निगाहएन मिला के यूँ मेरा चैन लेना
सता के मोहब्बत में यूँ दर्द देना
मुझे देख के ऐसे पलकें झुकाना
शरारत नहीं है तो फिर और क्या है
मुझे रात दिन बस मुझे चाहती हो

तुम्हें नींद आएगी अब ना मेरे बिन
मुझे है यकीन ऐसा आएगा एक दिन
खुली तेरी जुल्फों में सोया रहूँगा
तेरे ही ख्यालों में खोया रहूँगा
कभी गौर से मेरी आँखों में देखो
मेरी जान तुम्हारा ही चेहरा छुपा है

मुझे रात दिन बस मुझे चाहती हो
कहो ना कहो मुझको सब कुछ पता है
करूं क्या मुझे तुम बताती नहीं हो
छुपाती हो मुझसे ये तुम्हारी खता है
मुझे रात दिन बस मुझे चाहती हो
……………………………………………….
Mujhe raat din bas mujhe-Sangharsh 1999

Artists: Preity Zinta, Akshay Kumar, Aman Verma

Read more...

Oct 9, 2019

मेरी दुनिया है-वास्तव १९९९

एक ही दौर में संगीतकार जब धुनें बनाता है उनमें समानता
होती है. चाहे पुराने दौर में रही हों या नए दौर में आने वाली
धुनें हों,     उस वक्त के खास हिस्से का असर साफ़ महसूस किया
जा सकता है.

सन १९९९ में जतिन ललित के संगीत वाली दो फ़िल्में आयीं-
संघर्ष और वास्तव. दोनों का संगीत काफी मिलता जुलता है.
गीतों की गति में थोडा कम ज्यादा होगा मगर आप पहचान
सकते हैं कि दोनों फिल्मों का संगीत एक ही संगीतकार की
देन है.

सुनते हैं समीर का लिखा हुआ और जतिन ललित के संगीत
वाला मधुर युगल गीत सोनू निगम और कविता कृष्णामूर्ति
की आवाजों में. इसे संजय दत्त और नम्रता शिरोडकर पर
फिल्माया गया है.




गीत के बोल:

मेरी दुनिया है तुझमें कहीं
तेरे बिन मैं क्या कुछ भी नहीं
मेरी जान में तेरी जान है हो साथी मेरे

मेरी दुनिया है तुझमें कहीं
तेरे बिन मैं क्या कुछ भी नहीं
मेरी जान में तेरी जान है ओ साथी मेरे
मेरी दुनिया है तुझमें कहीं
तेरे बिन मैं क्या कुछ भी नहीं

पलकों में तेरे रूप का सपना सजा दिया
पहली नज़र में ही तुझे अपना बना लिया
है यही आरज़ू हर घडी
बैठी रहो मेरे सामने
मेरी दुनिया है तुझमें कहीं
तेरे बिन मैं क्या कुछ भी नहीं

ऐसा लगा मेरे सनम हम जो यहाँ मिले
सेहरा में जैसे शबनमी चाहत के गुल खिले
ये ज़मीन आसमान कह रहे
हम तो कभी ना होंगे जुदा

मेरी दुनिया है तुझमें कहीं
तेरे बिन मैं क्या कुछ भी नहीं
मेरी जान में तेरी जान है ओ साथी मेरे
मेरी दुनिया है तुझमें कहीं
तेरे बिन मैं क्या कुछ भी नहीं
.......................................................
Meri duniya hai tujh mein kahin-Vaastav 1999

Artists: Sanjay Dutt, Namrata Shirodkar

Read more...

Aug 25, 2019

महबूब मेरे-बीबी नंबर वन १९९९

एक के साथ एक फ्री ऑफर के तहत आज सुनिए फिल्म
बीबी नंबर वन से अगला गीत.गीत अनिल कपूर और तब्बू
पर फिल्माया गया है स्विट्ज़रलैंड की वादियों में. कहा जाता
है इस गाने के फिल्मांकन के लिए जब टीम विदेश ई तब
तब्बू के कपडा-लत्ते और अन्य सामान वाला बैग कहीं गुम
हो गया था. इसके चलते इस गीत में तब्बू सादे और बेमेल
से कपड़ों में नज़र आयीं. सच क्या है ये तो इस फिल्म के
निर्देशक डेविड धवन ही बतला सकते हैं.

समीर के लिखे गीत को अन्नू मलिक की तर्ज़ पर आया है
अलका याग्निक और सुखविंदर ने. समीर के लिखे कुछ गीतों
में ऐसा लगता है मानो शब्द ठूंस ठूंस के भर दिए गए हों.





गीत के बोल:

हो हो हे हो हो हे

महबूब मेरे महबूब मेरे सदके जावां महबूब मेरे
महबूब मेरे महबूब मेरे सदके जावां महबूब मेरे
एक बार तू सामने आ जाए
एक बार तू सामने आ जाए हो जायेंगे गम दूर मेरे
महबूब मेरे महबूब मेरे
एक बार तू सामने आ जाए
एक बार तू सामने आ जाए हो जायेंगे गम दूर मेरे
महबूब मेरे महबूब मेरे सदके जावां महबूब मेरे

तेरी नज़र का सदका मैं कर लूं तुझे अपनी चाहत में भर लूं
मेरा दर्द भी तू मेरा चैन भी तू
मेरा दिन भी तू मेरी रैन भी तू
तेरे होंठों के दो जाम सनम दिल के मयखाने में रख लूं
तेरे गालों की लाली से मैं सीने में नगमे रख लूं
तू ही तो मोहब्बत है मेरी तू ही तो मोहब्बत है मेरी
दिलबर मेरे दिलबर मेरे महबूब मेरे महबूब मेरे
महबूब मेरे महबूब मेरे सदके जावां महबूब मेरे

मैं सजना मैं सजना
मैं सजना प्यार में तेरे नाचूंगी आज जी भर के
मैं सजना प्यार में तेरे नाचूंगी आज जी भर के
मैं तो हो गयी दीवानी
मैं तो हो गयी दीवानी दिलबर से मोहब्बत कर के
मोहब्बत कर के मोहब्बत कर के
मैं सजना प्यार में तेरे नाचूंगी आज जी भर के
मैं तो हो गयी दीवानी दिलबर से मोहब्बत कर के
दिलबर दिलबर ओ दिलबर ज़रा पास तू आ मेरे दिलबर
दिलबर दिलबर ओ दिलबर ज़रा पास तू आ मेरे दिलबर
मेरे जिस्म में तेरा दिल ओ दिलबर धडकन बन के धडके
मैं सजना प्यार में तेरे नाचूंगी आज जी भर के
मैं तो हो गयी दीवानी दिलबर से मोहब्बत कर के

तेरा प्यार बड़ा है मस्ताना मैं दीवानी तू दीवाना
तेरी आँखें इशारे करती अं तुझे देखे बिना दुःख सहती हैं
तेरे होंठ शहद के प्याले हहिं जुल्फों में बादल काले हैं
ये प्यार का जादू है सजना दो दिल ओ गए मतवाले हैं
मेरे अंदर तू मेरे बाहर तू मेरे अंदर तू मेरे बाहर तू
मैं पास तेरे तू पास मेरे
महबूब मेरे महबूब मेरे सदके जावां महबूब मेरे
महबूब मेरे महबूब मेरे सदके जावां महबूब मेरे
एक बार तू सामने आ जाए हो जायेंगे गम दूर मेरे
महबूब मेरे महबूब मेरे सदके जावां महबूब मेरे
महबूब मेरे महबूब मेरे सदके जावां महबूब मेरे
………………………………………………………..
Mehboob  mere mehboob mere-Biwi No. 1 1999

Artists: Anil Kapoor, Tabu

Read more...

हाय हाय मिर्ची-बीबी नंबर वन १९९९

कहते हैं तेज मिर्ची वाला खाना खाओ तो धुंआ निकलता है.
ईर्ष्या में तनबदन में मिर्ची लगती है उस स्तिथि में सारे
शरीर से धुंआ निकलता प्रतीत होता है. दोनों ही एक प्रकार
की आग हैं इसलिए धुंआ निकलने वाली बात को सिम्बलिक
तौर पर बोला जाता है. अब ये धुंए का प्रसार किस ओर होता
है-ऊपर या नीचे.

आज के मिर्ची के उल्लेख वाला गीत सुनते हैं. ये है फिल्म
बीबी नंबर वन से. सिल्वर कलर के लहंगे में करिश्मा कपूर
करिश्मा दिखला रही हैं और अनिल कपूर





गीत के बोल:

हाय हाय मिर्ची उह उह मिर्ची उफ़ उफ़ मिर्ची फू फू मिर्ची
हाय हाय मिर्ची
हाय हाय मिर्ची उह उह मिर्ची उफ़ उफ़ मिर्ची फू फू मिर्ची
हाय हाय मिर्ची
तेरी लहर बुरी तेरी जहर बुरी तेरी लहर बुरी तेरी जहर बुरी
तेरी लहर बुरी तेरी जहर बुरी चढ गयी दिल पे हाय हाय मिर्ची
हाय हाय मिर्ची उह उह मिर्ची उफ़ उफ़ मिर्ची फू फू मिर्ची
हाय हाय मिर्ची
तेरी लहर बुरी तेरी जबर बुरी तेरी लहर बुरी तेरी जबर बुरी
लड़ गयी दिल पे हाय हाय मिर्ची हाय
हाय हाय मिर्ची उह उह मिर्ची उफ़ उफ़ मिर्ची फू फू मिर्ची
हाय हाय मिर्ची

बड़ी अल्हड़ तेरी जवानी है ओ तीखी तीखी नादानी है
बड़ी अल्हड़ तेरी जवानी है ओ तीखी तीखी नादानी है
होंठों पे मेरे तू खूब लड़ी होंठों पे मेरे तू खूब लड़ी
तूने रख दिया हाथ मेरे दिल पे हाय
हाय हाय मिर्ची उह उह मिर्ची उफ़ उफ़ मिर्ची फू फू मिर्ची
हाय हाय मिर्ची

है मेरे बिना नहीं कोई मज़ा मुझे खा कर चाहे मिले सजा
है मेरे बिना नहीं कोई मज़ा मुझे खा कर चाहे मिले सजा
मुझे पा कर एक पल चैन मिले
हो मुझे पा कर एक पल चैन मिले बेचैनी रह जाए दिल में
हाय हाय मिर्ची उह उह मिर्ची उफ़ उफ़ मिर्ची फू फू मिर्ची 
हाय हाय मिर्ची

हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो

ओ जी भर के नाच नाचती है किसी शै में जब मिल जाती है
जी भर के नाच नाचती है किसी शै में जब मिल जाती है
तेरे होंठों के काले तिल का
तेरे होंठों के काले तिल का है रंग लगा मेरे दिल पे हाय
हाय हाय मिर्ची उह उह मिर्ची उफ़ उफ़ मिर्ची फू फू मिर्ची
हाय हाय मिर्ची
तेरी लहर बुरी तेरी जहर बुरी
तेरी लहर बुरी तेरी जहर बुरी लड़ गयी दिल पे
हाय हाय मिर्ची उह उह मिर्ची उफ़ उफ़ मिर्ची फू फू मिर्ची
हाय हाय मिर्ची
हाय हाय मिर्ची उह उह मिर्ची उफ़ उफ़ मिर्ची फू फू मिर्ची
हाय हाय मिर्ची
……………………………………………………………………….
Hai hai mirchi uff uff-Biwi No. 1 1999

Artists: Anil Kapoor, Karishma Kapoor

Read more...

Aug 21, 2019

तेरे सिवा कुछ याद नहीं-मस्त १९९९

सन १९९९ अर्थात मिलेनियम वर्ष के पूर्व आया साल.
इस साल के सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है मस्त

हमें कई पोस्टों में आपको पहाड़ पर चढ के ऊंचे सुर
में गाने वाली बातें बतलायीं मगर आपको कोई ऐसा
गीत नहीं बतलाया था जिसमें ये करिश्मा वाकई में
हो रहा हो. सुन्दर सुन्दर पहाड़ियां हैं और बाकी के
एलेमेंट्स भी सुन्दर हैं गीत के.

ऐसा एक गाना है फिल्म मस्त में जिसमें नायिका
पहाड़ी के ऊपर बैठ के गा रही है. सुनिधि चौहान ने
इस वास्तव में गाया है. नितिन रायकवार के बोल हैं
और संदीप चौटा का संगीत.





गीत के बोल:

तेरे सिवा कुछ याद नहीं तेरे सिवा कोई बात नहीं
आँखों में सपने तेरे होंठों पे तेरे नगमे
दिल मेरा लगे कहने
हुई हुई हुई मैं मस्त मैं मस्त हे मस्त

तेरे सिवा कुछ याद नहीं तेरे सिवा कोई बात नहीं
आँखों में सपने तेरे होंठों पे तेरे नगमे
दिल मेरा लगे कहने
हुई हुई हुई मैं मस्त मैं मस्त हे मस्त

तू है यहीं तू साथ है ये प्यार के जज़्बात हैं
तेरी कहूँ तेरी सुनूं मेरे यही हालात हैं
रग रग में जवानी है तेरी ही कहानी है
तुझको ही बतानी हैं
हुई हुई हुई मैं मस्त हे मस्त ओ मस्त हे मस्त

तेरे सिवा कुछ याद नहीं तेरे सिवा कोई बात नहीं
मस्त हे मस्त मस्त हे मस्त

तू है यहां तू है वहां मेरी नज़र जाए जहां
तुझे चाहती हूँ इस तरह मैं जानूं ना के किस तरह
साया बन के रहती हूँ हरदम मैं तेरे पीछे
कहती हूँ कोई पूछे
हुई हुई हुई मैं मस्त हे मस्त हो ओ मस्त हे मस्त

तेरे सिवा कुछ याद नहीं तेरे सिवा कोई बात नहीं
आँखों में सपने तेरे होंठों पे तेरे नगमे
दिल मेरा लगे कहने
हुई हुई हुई मैं मस्त मैं मस्त हे मस्त

तेरे सिवा कुछ याद नहीं तेरे सिवा कोई बात नहीं
तेरे सिवा कुछ याद नहीं तेरे सिवा कोई बात नहीं
तेरे सिवा कुछ याद नहीं तेरे सिवा कोई बात नहीं
......................................................................
Tere siwa kuchh yaad nahin(Sunidhi)-Mast 1999

Artists: Urmila Matondkar, Aftab Shivdasani

Read more...

Jan 19, 2019

आयो रे गोरियों का दिल चुराने-जानम समझा करो १९९९

१९९९ की फिल्म जानम समझा करो का शीर्षक गीत खूब
बजा, इतना बजा के जनता के कान बजने लग गए, अर्थात
लर्न बाय हार्ट सीरीज़ के तहत अगर जनता से उस समय
प्रश्न पूछे जाते इस गीत में तो १०० में से ९० लोग पास
हो जाते, कसम से.

हमें ये नहीं समझ आया कि गाने बोलों की वजह से हिट
हुए या अन्नू मालिक के संगीत की वजह से. प्रस्तुत गाना
भी काफ़ी सुना गया और इसमें एक जैसी आवाजों की वो
क्या कहते हैं-जुगलबंदी है. साथ में सॉफ्ट आवाज़ भी है
कमाल खान की. इसमें अन्नू ने केवल आयो रे ही बोला है.





गीत के बोल:

आयो रे
I was made for loving you baby क्या ख्याल है बोल
You are made for loving me baby क्या ख्याल है बोल
बोल बोल बोल बोल बोल बोल ओ बेबी बोल
बोल बोल बोल बोल बोल

हे आयो रे आयो रे
आयो रे आयो रे आयो रे आयो रे हे
आयो रे आयो रे आयो रे आयो
गोरियों का दिल चुराने आयो है आयो

चोरी चोरी चोरी चोरी किसलिए मिले हम तुम सनम
हम तुम सनम
किसलिए नहीं करें मौज मज़ा खुल खुल के हम
खुल खुल के हम
होंठों का काम ओ या या
होंठों से ले ओ या या
दिल की गिरह मिल के खोल
तौबा तौबा तौबा तौबा दिल मेरा ले गई तू
I was made for loving you baby क्या ख्याल है बोल बोल
You are made for loving me baby क्या ख्याल है बोल बोल
बोल बेबी बोल बोल बोल
…………………………………….
Aayo re goriyon ka dil churane-Janam samjha karo 1999

Artists: Salman Khan, Urmila Matondkar

Read more...

Dec 28, 2018

तिनक तिन ताना-मन १९९९

कहा जाता है होनहार बिरवान के होत चिकने पात. कभी
कभार ये ज्यादा ही चिकने निकल आते हैं. संजीव दर्शन
नदीम श्रवण की जोड़ी में से श्रवण राठौड के पुत्र हैं. इन्हें
फिल्म संगीत विरासत में मिला.

फिल्म मन का निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है. इस फिल्म
में शर्मिला टैगोर और दीप्ति भटनागर भी मौजूद हैं. फिल्म
में अनिल कपूर की विशेष भूमिका है. किसी फिल्म में १-२
मिनट से ले कर ५ मिनट तक की भूमिकाओं को विशेष
भूमिका कहा जाता है मगर ये शब्द केवल उन्हीं के लिए
उपयोग में आते हैं जो प्रसिद्ध नायक नायिका हैं या ढेर
फिल्मों में काम कर चुका कोई खलनायक. अंग्रेजी में ऐसे
प्राकट्य को गेस्ट एपीयरेन्स कहा जाता है.



गीत के बोल:

तिनक तिन ताना वो धुन तो बजाना
धिनक धिन नाचूँ मैं गाये दिल झूमे ज़माना
तिनक तिन ताना वो धुन तो बजाना
धिनक धिन नाचूँ मैं गाये दिल झूमे ज़माना

बुलाये रुन-झुन रुन-झुन रुन-झुन करती पायल
हवा में उड़ता-उड़ता आये महका आँचल
तुझे बतलाऊँगी मैं मन की सारी बातें
गुज़ारे कैसे-कैसे मैंने ये दिन रातें
मेरे नैनों के दर्पण में तेरी यादों के आँगन में
मेरी साँसों में जीवन में
सिर्फ़ तेरी खुशबू है सिर्फ़ तेरा चेहरा है
सिर्फ़ तेरा चर्चा है सिर्फ़ तेरा पहरा है

तिनक तिन ताना वो धुन तो बजाना
धिनक धिन नाचूँ मैं गाये दिल झूमे ज़माना

तेरे बिना जीना जीना जीना अब नहीं जीना
जुदाई वाला आंसू अब हमको नहीं पीना
तुझे मैं अलकों पलकों में अपनी रख लूँगी
तुझे मैं पल-पल पल-पल सच्ची चाहत दूँगी
तुझे बाहों में भर लूँगा तेरी ज़ुल्फ़ों से खेलूँगा
तेरे सारे ग़म ले लूँगा
तू ही मेरा दिलबर है तू ही मेरी धड़कन है
तू ही मेरा जानम है तू ही मेरा हमदम है

तिनक तिन ताना वो धुन तो बजाना
धिनक धिन नाचूँ मैं गाये दिल झूमे ज़माना
धिनक धिन नाचूँ मैं गाये दिल झूमे ज़माना
होये धिनक धिन नाचूँ मैं गाये दिल झूमे ज़माना
…………………………………………………….
Tinka tin tana-Mann 1999

Artists: Aamir Khan, Manisha Koirala

Read more...

Dec 23, 2018

काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें-मन १९९९

यमक अलंकार के उपयोग और दुरूपयोग दोनों से ही हम
परिचित हो चले हैं. फ़िल्मी गीतों ने हमें इतना कुछ दिया
है हम धन्यवाद स्वरुप थोड़ी दाद खुजली नहीं दे सकते
क्या?

यमक अलंकार का ज्यादा प्रयोग धमक अर्थात वजन लाने
के लिए भी किया जाता है तब ये धमक अलंकार बन जाता
है. वैसे ही जैसे गले वाली चेन और भैंस बाँधने वाली चेन
दोनों हैं तो चेन ही. अलंकार और आभूषण तो वही रहेंगे
चाहे वो किसी नारी के गले मैं पड़ी चेन हो या बप्पी के
गले की. ये छोटा-बड़ा मोटा-पतला क्या होता है.

सबरे गीतकार ना जाने औरतों की जुल्फों के पीछे क्यूँ पड़े
रहते हैं. कैलाश खेर की जुल्फों पर कोई गीत नहीं लिखता.

गीत की पंक्ति से लगता है एक ही नागिन है. ये तो अपमान
हुआ ना. इसका मतलब सर में बाल कम हैं. कमसे कम दो
या तीन नागिन तो होना ही चाहिए तब गीत का वजन और
बढ़ जाता. है ना जी, आमला, इमली और ना जाने क्या-क्या
मिला के सर में लगाने का तेल बेचने वाले भाई लोग.

डिस्कवरी के अमेज़ोन के जंगल पर बनी डाक्यूमेंट्री के अंदाज़
में गाने का संगीत शुरू होता है मानो कोई लेडी अनाकोंडा
की एंट्री होने वाली हो.

नायिका का आई क्यू कम है अतः वो एक दो शब्द को बदल
वही गा देती है जो नायक गा रहा है. नायक को हिंदी के
पर्चे में डिस्टिंक्शन मिला था और नायिका को सप्लीमेंट्री.

गीत को एक आइटम सॉंग की तरह डाला गया है कहानी
में और इसमें रानी मुखर्जी दिखलाई देती हैं.



गीत के बोल:

काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें तेरी काली काली
सागर को मोती और सूरज को तू देती है लाली
काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें तेरी काली काली
सागर को मोती और सूरज को तू देती है लाली

देखे जो तुझको मन मेरा बोले
मन में बसी है तू हौले हौले
काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें तेरी काली काली
सागर को मोती और सूरज को तू देती है लाली

गाल हैं गोरे गोरे होंठ हैं भरे रस के प्याले
चाल है बहकी बहकी तू किसी पे भी डोरे डाले
रूप है तीखा तीखा रंग है मेरा सबसे आला
हुस्न पे मर मिटता है चाहे हो कोई भी दिल वाला
देखे जो तुझको मन मेरा बोले
मन में बसी है तू हौले हौले
काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें मेरी काली काली
सागर को मोती और सूरज को मैं देती है लाली

मेरे दिल पे है तेरे प्यार का निशान हलका हलका
बेक़रारी का मेरे जाम है सनम छलका छलका
होश में ना है कोई सब पे है तेरा जादू जादू
हैं कदम बहके बहके खुद पे न मेरा क़ाबू  क़ाबू
देखे जो तुझको मन मेरा बोले
मन में बसी है तू हौले हौले

काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें तेरी काली काली
सागर को मोती और सूरज को तू देती है लाली

देखे जो तुझको मन मेरा बोले
मन में बसा है तू हौले हौले
काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें तेरी काली काली
सागर को मोती और सूरज को तू देती है लाली
…………………………………………………….
Kaali nagin ke jaisi-Mann 1999

Artists: Aamir Khan, Rani Mukherji

Read more...

Dec 21, 2018

नशा ये प्यार का नशा है-मन १९९९

सन १९९९ के फिल्म मन मधुर गीतों से भरपूर है.
इसके गीत काफी लोकप्रिय हुए और यहाँ तक हुए
की जनता उन गीतों के ओरिजिन तक ढूंढ लाई.
संगीतप्रेमी जनता हमारे देसी कलाकारों से बहुत
प्यार करती है और उनके लिए मंगल ग्रह की सैर
करने को भी तैयार रहती है बस वहाँ भेजने वाला
प्लेन मिलना चाहिए.

किसी भी पदार्पण कर रहे संगीतकार के लिए इससे
गर्व की बात क्या हो सकती है कि उसकी पहली ही
फिल्म के चार गाने इंटरनेशनल क्वालिटी के हों.
सुनते हैं उदित नारायण की आवाज़ में समीर का
लिखा गीत जिसकी धुन संजीव दर्शन ने बनाई है.

बड़े दिन बाद किसी गाने में माऊथ ऑर्गन सुनाई
दिया इसके लिए संगीतकार को धन्यवाद. गाने के
इटालियन भाई से भी मिल लीजिए.



गीत के बोल:

नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों
नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों
के जबसे मैने तुमको दिल ये दे दिया
मीठा मीठा सा दर्द ले लिया
सुनो ओ प्रिया मैने तुमको दिल दिया
नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों

नज़र से यूं मिली नज़र दीवाना मैं हो गया
असर ये क्या हुआ असर कहां ये मैं खो गया
बहके बहके कदम बहका बहका है मन
छा गया छा गया मुझपे दीवानापन
सुनो ओ प्रिया मैने तुमको दिल दिया
नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों

झुकी झुकी निगाहों में बला की शोख़ियां छुपीं
खुली खुली लटों में भी हाय घटा की मस्तियां रुकीं
ये हया ये अदा ये हँसी ये नयन
दे गये दे गये मीठी मीठी चुभन
सुनो ओ प्रिया मैने तुमको दिल दिया

नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों
के जबसे मैने तुमको दिल ये दे दिया
मीठा मीठा सा दर्द ले लिया
सुनो ओ प्रिया मैने तुमको दिल दिया
नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों
नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों
……………………………………………………………
Nasha ye pyar ka nasha hai-Mann 1999

Artists: Aamir Khan, Manisha Koirala

Read more...

Dec 4, 2018

ए बी सी डी ई एफ-हम साथ साथ हैं १९९९

म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर निस्संदेह सन १९९९ की फिल्म
हम साथ साथ हैं का सबसे लोकप्रिय गीत है. लोक गीतों
पर आधारित गाने अधिकाँश लोकप्रिय हो जाते हैं. कुछ
अपवाद रह जाते हैं जैसे बप्पी लहरी के संगीत में बरसों
पहले एक गीत आया था-लौंडा बदनाम हुआ वो गुमनाम
सा रह गया मगर वही कंसेप्ट मुन्नी के साथ आया झंडू
बाम ले कर तो हिट हो गया.

सुनते हैं अंग्रेजी अल्फाबेट याद करवाने वाला गीत जिसे
देख कर आपको पक्का यकीन हो जायेगा कि ये सब
गिनती में ७-७ ही हैं. ३ भाई, ३ बीबियाँ/गर्लफ्रेंड और
एक बहन.

गीत मिताली शशांक ने लिखा है और इसकी धुन तैयार
की है राम लक्ष्मण ने. इसे उदित नारायण, हेमा सरदेसाई,
हरिहरन और शंकर महादेवन ने गाया है.



गीत के बोल:

हे हे
ए बी सी डी ई एफ़ जी एच आई जे के एल एम एन ओ पी क्यू
आर एस टी यू वी डब्लू एक्स वाई ज़ेड
आई लव यू

छुट्टियों के ये दिन हैं सुहाने
साथी तेरा यूं साथ रहे
बच्चों के संग बच्चे फिर बन जाएं
मौज में झूमें ज़रा मस्ती करें
बन के बादल हाय
बन के पंछी हाय हाय
उड़ते रहे
………………………………………………………………..
ABCDEFGH-Hum saath saath hain 1999

Artists:

Lyrics: Mitali Shashank

Read more...

Oct 7, 2018

तुमने जो कहा मैने वो सुना-लावारिस १९९९

अंतरजाल अर्थात इन्टरनेट ने हमें कई चीज़ें सिखलाई
हैं. सर्च इंजिन ऑप्टिमाईज़ेशन नाम की बला ने हमें
की वर्ड्स के प्रयोग समझाए. हमारे समझ ना जाने
क्यूँ नहीं आये. हमारा माल खा दबा के लोग मशहूर
हो गए. Idea चुराने वालों Jio.

अब तो की वर्ड्स के प्रयोग गीतों में भी होने लगे हैं.
गाने अपने मुखड़ों से कम और की वर्ड्स से ज्यादा
पहचाने जाने लगे हैं. सोशल मीडिया पे जैसे एब्रिवेशन
का ज़माना आया मुखड़े याद करे में जनता को दिक्कत
होने लगी. वैसे भी बोल कौनसे सुनने हैं, डी जे की
डबल धमधम में बोल तो क्या पब्लिक की सेंसेस भी
गोल हो जाती हैं. ट्रेंड की असल शुरुआत तब हुई जब
फिल्म क़यामत से क़यामत को जनता ने QSQT कह
के पुकारा. 

आज सुनते हैं लावारिस फिल्म से एक गीत. कभी कभी
हमें अपना ब्लॉग भी इस अंतरजाल के मकड़जाल में
लावारिस सा महसूस होता है.

इसका विलायती बड़ा भाई इधर है-एक्वा




गीत के बोल:

तुमने जो कहा मैने वो सुना सुन के मैने जो सपना बुना
देखो उसको तोड़ न देना तन्हा मुझको छोड़ न देना
हर ग़म से बचा लूंगा मैं रखना याद अपना वादा
बाहों में छुपा लूंगा मैं कर लो पक्का इरादा
तुमने जो कहा मैने

तुमको हर पल चाहूंगी मैं रखना याद अपना वादा
तुम्हारी बन जाऊंगी मैं कर लो पक्का इरादा
तुमने जो कहा मैने

ज़िंदगी में अगर आये मोड़ कोई हो न जाना कहीं तुम जुदा
रात हो या हो दिन ग़म हो या हो खुशी मैं तुम्हारा रहूंगा सदा
तुम बिन मानेगा ना ये मन रखना याद अपना वादा
टूटेगा ना अब ये बंधन कर लो पक्का इरादा
तुमने जो कहा मैने

तुमसे मिलने से पहले मैं था बेखबर प्यार क्या है मुहब्बत है क्या
अब तुम्हें ज़िंदगी भर का मैं हमसफ़र मान लूं ये इजाज़त है क्या
जीवन भर तुमको चाहूंगा रखना याद अपना वादा
तुमको ही अपनाऊंगा कर लो पक्का इरादा
तुमने जो कहा मैने
……………………………………………
Tumne jo kaha maine wo suna-Lawaris 1999

Artists: Akshay Khanna, Manisha Koirala

Read more...

Sep 5, 2018

धीरे धीरे हम दोनों में-अनाड़ी नंबर १ १९९९

जीवन की आपाधापी में इंसान हंसना भूल गया है. इसी
वजह से हमने लॉफ्टर ग्रुप या क्लब का अविष्कार होते
देखा. इसी बहाने इंसान अपनी सेहत दुरुस्त रख लेता है.
सेहत में मानसिक और शारीरिक दों ही शामिल हैं.

ठहाके लगते हुए गीत दुर्लभ से हैं फिल्मों में. १९९९ की
फिल्म अनाड़ी नंबर वन की कहानी कादर खान और इस
फिल्म के निर्देशक कुक्कू कोहली ने लिखी है. फिल्म में
एक ऐसा गीत है जिसमें कादर खान की हालत पर पार्टी
की जनता आनंद ले रही है.

इस गीत में नायक गोविंदा, नायिका सिमरन के अलावा
सत्येन कप्पू, प्रेम चोपड़ा और हिमानी शिवपुरी भी दिखाई
दे रहे हैं.





धीरे धीरे हम दोनों में प्यार हुआ है पक्का
अरे आ जा बाबा हम दोनों अब कर लें नैन मटक्का
अरे हाय हाय हाय मेरे रब्बा
दीवानी कुड़ी दिल ले गई
हे हे हे हे हे हे हे हे

धीरे धीरे हम दोनों में प्यार हुआ है पक्का
अरे आ जा बाबा हम दोनों अब कर लें नैन मटक्का
अरे हाय हाय हाय मेरे रब्बा
दीवाना मुंडा दिल ले गया
हां दीवाना मुंडा दिल ले गया

खड़ी खड़ी क्या सोचे तू
कह दे मुझसे आई लव यू
देख के तुझको हो जाता है
दीवाना दिल बेक़ाबू
चल गया है तेरा जादू
मैं पीछे और आगे तू
बातों ही बातों में तूने
कर लिया मेरा दिल क़ाबू
दीवाना मुंडा दिल ले गया
हां दीवाना मुंडा दिल ले गया
हे हे हे हे हे हे हे हे

दूर ना होना तू हमसे
जल्दी आ जा तू छम से
जबसे प्यार किया है तुमसे
होश हैं मेरे गुमसुम से
हाथ पकड़ के छोड़ न देना
बस ये कहना है तुमसे
हाय हाय हाय मेरे रब्बा
दीवानी कुड़ी दिल ले गई
हे हे हे हे हे हे हे हे
…………………………………………………
Dheere dheere ham dono-Anadi No. 1 1999

Artists: Govinda, Kadar Khan

Read more...

Sep 4, 2018

पंछी सुर में गाते हैं-सिर्फ तुम १९९९

पंछी शब्द से भी हमारे देसी बॉलीवुडिया गीतकार काफी
अभिभूत रहे हैं. लगभग सभी प्रमुख गीतकारों ने एक न
एक गीत पंछी शब्द वाला बनाया है.

आज सुनते हैं समीर की गीत फैक्ट्री से निकला एक गीत
फिल्म सिर्फ तुम से. गायक उदित नारायण ने इसे गाया है
नदीम श्रवण की धुन पर. संजय कपूर पर इसे फिल्माया
गया है.




गीत के बोल:

पंछी सुर में गाते हैं
भंवरे गुनगुनाते हैं
घुंघरू बजाती है हवा
ऐसे मुस्कुराती है यूं फ़िज़ा बुलाती है
जैसे हो ये मेरी दिलरुबा

देखो क्या घनेरे ऊँचे ऊँचे परबतों के साए हैं
चलके यूं मचल के रंग बदल के
हमसे मिलने आए हैं
खुह्बू है बहारों की
मस्ती है नज़ारों की
सबके दिल पे छाया है नशा
अरे ऐसे मुस्कुराती है यूं फ़िज़ा बुलाती है
जैसे हो ये मेरी दिलरुबा

नैया बिन खिवैया जाने कैसे साहिलों पे आती है
धारा इस नदी की हर किसी को इक दिन तो मिलाती है
सच्ची ये कहानी है
पानी ज़िंदगानी है
सारे जग को है ये पता
हो ऐसे मुस्कुराती है यूं फ़िज़ा बुलाती है
जैसे हो ये मेरी दिलरुबा
………………………………………………..
Panchhi sur mein gaate hain-Sirf Tum 1999

Artist: Sanjay Kapoor

Read more...

Sep 2, 2018

एक मुलाकात ज़रूरी है सनम-सिर्फ तुम १९९९

सदाबहार गीतों की कड़ी में अगला प्रस्तुत है १९९९ की
फिल्म सिर्फ तुम से कव्वाली साबरी ब्रदर्स की आवाजों
में. १२ मिनट से ऊपर की ये कव्वाली आज भी हमें
कभी कभार किसी जगह सुनाई दे जाती है.

फिल्म में नायिका की तलाश जारी है दरअसल ये कहानी
ही तलाश की है जिसमें अंत में दोनों का मिलन हो पाता
है. फिल्म में बहुत ज्यादा कलाकारों के भीड़ नहीं है और
ये उतने में ही अपना प्रभाव छोड़ जाती है.



गीत के बोल:

साँस आती है साँस जाती है
सिर्फ़ मुझको है इन्तज़ार तेरा
आँसुओं की घटायें पी पी के
अब तो कहता है यही प्यार मेरा

ज़िंदा रहने के लिए तेरी कसम
ज़िंदा रहने के लिए तेरी कसम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
ज़िंदा रहने के लिए तेरी कसम
ज़िंदा रहने के लिए तेरी कसम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
ज़िंदा रहने के लिए तेरी कसम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम

तेरी चाहतों ने ये क्या ग़म दिया
तेरी चाहतों ने ये क्या ग़म दिया
तेरे इश्क़ ने यूं दीवाना किया
तेरे इश्क़ ने यूं दीवाना किया
ज़माने से मुझको बेगाना किया
ज़माने से मुझको बेगाना किया
दीवाने तेरे प्यार में बड़ा ही बुरा हाल है
खड़ी हूं तेरी राह में न होश है न ख्याल है
दीवाने तेरे प्यार में बड़ा ही बुरा हाल है
खड़ी हूं तेरी राह में न होश है न ख्याल है
न होश है न ख्याल है
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम

ज़िंदा रहने के लिए तेरी कसम
ज़िंदा रहने के लिए तेरी कसम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम

मेरे साथ में रो रहा आसमां
मेरे साथ में रो रहा आसमां
मेरा प्यार खोया है जाने कहां
मेरा प्यार खोया है जाने कहां
उसे ढूँढती मैं यहां से वहां
उसे ढूँढती मैं यहां से वहां
मिलन की मुझे आस है निकलती नहीं जान है
मैं कितनी मजबूर हूं ये कैसा इम्तहान है
मिलन की मुझे आस है निकलती नहीं जान है
मैं कितनी मजबूर हूं ये कैसा इम्तहान है
ये कैसा इम्तहान है
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात मुलाकात मुलाकात
मुलाकात मुलाकात मुलाकात
मुलाकात मुलाकात मुलाकात
ज़रूरी है सनम ज़रूरी है सनम
ज़रूरी है सनम ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम

ज़िंदा रहने के लिए तेरी कसम
ज़िंदा रहने के लिए तेरी कसम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
मुलाकात मुलाकात मुलाकात मुलाकात
मुलाकात मुलाकात मुलाकात मुलाकात
एक मुलाकात ज़रूरी ज़रूरी है सनम
मुलाकात मुलाकात मुलाकात मुलाकात
मुलाकात मुलाकात मुलाकात मुलाकात
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
आज मुलाकात
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
ज़रूरी है सनम ज़रूरी है सनम
मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम

मेरी आँखों में जले तेरे ख्वाबों के दिये
कितनी बेचैन हूँ मैं यार से मिलने के लिये
मेरी आँखों में जले तेरे ख्वाबों के दिये
कितनी बेचैन हूँ मैं यार से मिलने के लिये
मेरे बिछड़े दिलबर तू जो इक बार मिले
चैन आ जाये मुझे जो तेरा दीदार मिले
मेरे बिछड़े दिलबर तू जो इक बार मिले
चैन आ जाये मुझे जो तेरा दीदार मिले
मसीहा मेरे दुआ दे मुझे
मसीहा मेरे दुआ दे मुझे
करूं अब मैं क्या बता दे मुझे
करूं अब मैं क्या बता दे मुझे
कोई रास्ता दिखा दे मुझे
कोई रास्ता दिखा दे मुझे
मेरे यार से मिला दे मुझे
मेरे दर्द की दवा दे मुझे
आ आ आ आ आ आ
कहीं ना अब सुकून है
कहीं ना अब करार है
मिलेगा मेर साथिया मुझे तो ऐतबार है
मिलेगा मेर साथिया मुझे तो ऐतबार है
मुझे तो ऐतबार है
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात मुलाकात मुलाकात
मुलाकात मुलाकात मुलाकात मुलाकात
मुलाकात मुलाकात मुलाकात मुलाकात

साँस आती है साँस जाती है
सिर्फ़ मुझको है इन्तज़ार तेरा

ज़िंदा रहने के लिए तेरी कसम
ज़िंदा रहने के लिए तेरी कसम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
एक मुलाकात ज़रूरी है सनम
मुलाकात मुलाकात ज़रूरी है
ज़रूरी है सनम
……………………………………………………………………….
Ek mulaqat zaroori hai sanam-Sirf Tum 1999

Artists: Priya Gill, Sanjay Kapoor

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP