खुदा ही जुदा करे तो करे-आप तो ऐसे ना थे-१९८०
सभी लोकप्रिय हैं. एक गीत दोस्ताना फिल्म में है जो काफी
सुना हुआ है. उसके अलावा ८० के दशक से जो गीत लोकप्रिय
है उसे हम आज सुनेंगे. ये उषा खन्ना के संगीत निर्देशन वाली
फिल्म आप तो ऐसे ना थे से है.
गीत इन्दीवर ने लिखा, इसे राज बब्बर संग दीपक पाराशर परदे
पर गा रहे हैं. गीत की विशेषता है किशोर कुमार द्वारा कई गीतों
में प्रयुक्त अगडम बगडम शब्द इस गीत में रफ़ी भी उनके साथ
बोल रहे हैं.
गीत के बोल:
हे खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
कमसिन हो हसीना हो वो हुस्न का चाहे नगीना हो
कोई सूरत जुदा हमको नहीं कर पाएगी
हाँ खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
दिल से हम दो परवाने हैं क्या हट के दो दीवाने हैं
कभी दौलत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
हम खूबियों के भी आशिक़ हम गोरियाँ के भी शैदा
एक दूसरे के लिये ही हमें रब ने किया जैसे पैदा
वो चाहे रखे अमीरी में वो चाहे रखे फ़कीरी में
ओ कोई हालत जुदा हमको नहीं कर पाएगी
खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
भूले से कोई परी जो हम दोनों को भाने लगेगी
वो बीच में दो दिलों के कभी दीवार बन ना सकेगी
हम तेरे लिये तो जहाँ छोड़ दें परियाँ तो क्या हम जाँ छोड़ दें
हो पूरी जन्नत जुदा हमको नहीं कर पाएगी
खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
हमप्याला और हमनिवाला हमराही हमराज़ हमदम
हम जो गिरें थामना तुम तुम जो गिरो थामेंगे हम
तूफ़ान हो चाहे किनारा हो एक दूसरे का सहारा हो
हो कोई आफत जुदा हमको नहीं कर पाएगी
खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
.........................................................................
Khuda hi juda kare to kare-Aap to aise na the 1980
Artists: Deepak Parashar, Raj Babbar
