Mar 10, 2017

भूलने वाले याद न आ-अनोखी अदा १९४८

फिल्म अनोखी अदा से एक गीत सुनते हैं जो मुकेश
का गाया हुआ है. शकील बदायूनीं के गीत हैं और
नौशाद का संगीत. शकील बदायूनीं और नौशाद की
टीम बनी थी फिल्म दर्द से जिसके गाने सुपर हिट
रहे थे.

सुरेन्द्र, नसीम बानो, प्रेम अदीब और कुक्कू जैसे
कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्माण महबूब
स्टूडियोज ने किया था.



गीत के बोल:

भूलने वाले याद न आ
भूलने वाले याद न आ
भूलने वाले याद न आ
भूलने वाले याद न आ

देख हमें मजबूर न कर
तुझको कसम दुख दूर न कर
हम तो जिये बस तेरे लिये
तूने कुछ ऐसे रंज दिये
ठेस लगी दिल टूट गया
ठेस लगी दिल टूट गया

भूलने वाले याद न आ
भूलने वाले याद न आ

हाय वफ़ा नाकाम हुई
सुबह के बदले शाम हुई
फूल खुशी के खिल ना सके
आँख मिली दिल मिल ना सके
देख लिया अंजाम-ए-वफ़ा
देख लिया अंजाम-ए-वफ़ा

भूलने वाले याद न आ
भूलने वाले याद न आ

दिल से मिटा उल्फ़त का निशां
तुझसे हमारा प्यार कहाँ
प्यार का नाता तोड़ यहीं
गीत अधूरा छोड़ यहीं
मैं भी ना गाऊं तू भी ना गा
मैं भी ना गाऊं तू भी ना गा

भूलने वाले याद न आ
भूलने वाले याद न आ
भूलने वाले याद न आ
भूलने वाले याद न आ
...................................................
Bhoolne waale yaad na aa-Anokhi ada 1948

Artists: Surendra, Naseem Banu

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP