Apr 3, 2018

ओ साकी साकी रे-मुसाफिर २००४

साकी, शराब, पीना पिलाना थीम के अंतर्गत कोई गीत
आपको काफी दिन से नहीं सुनवाया है. आज सुनते हैं
मुसाफिर फिल्म से एक गीत सुखविंदर और सुनिधि
का गाया हुआ.

संजय दत्त ओर कोयना मित्रा पर फिल्माया गया गीत
सुनते हैं जिसे देव कोहली ने लिखा है और जिसकी
धुन तैयार की है विशाल शेखर ने.



गीत के बोल:

साकी से मोहब्बत होती है
हर रोज शिकायत होती है
पीने को मेरे पीना ना कहो
यूँ ही तो इबादत होती है

वो शराबी क्या शराबी जो नशे में ना रहे
वो शराबी क्या शराबी जो नशे में ना रहे
वो शराबी क्या शराबी ऐसे जो तौबा करे
वो शराबी क्या शराबी दिल में जिसके गम ना हो
लुट गया समझो शराबी पास जिसके हम ना हों

ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी


वो शराबी क्या शराबी जो नशे में ना रहे
वो शराबी क्या शराबी जो नशे में ना रहे
वो शराबी क्या शराबी ऐसे जो तौबा करे
वो शराबी क्या शराबी दिल में जिसके गम ना हो
लुट गया समझो शराबी पास जिसके हम ना हों

ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी

इश्क की गलियों में ना जाना इश्क बड़ा बदनाम है
इश्क तो मेरा खुदा है आशिक मेरा नाम है
इश्क की गलियों में ना जाना इश्क बड़ा बदनाम है
इश्क तो मेरा खुदा है आशिक मेरा नाम है
आशिकी के हर कदम पे रोज़ कत्ले आम है
हे आशिकी में जान लुटाना आशिकों का काम है

ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी

मैकदे में आने वाले मयकशी तो सीख ले
हमपे हँसने वाले पहले तू हंसी तो सीख ले
मैकदे में आने वाले मयकशी तो सीख ले
हमपे हँसने वाले पहले तू हंसी तो सीख ले
हर खुशी है दूर तुझसे गम तेरे नज़दीक है
हाय तेरे दीवाने की हालत बिन तेरे भी ठीक है
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
..............................................................
O saaki saaki re-Musafir 2004

Artists: Sanjay Dutt, Koena Mitra

5 comments:

में हू ना,  January 8, 2019 at 7:07 PM  

शुक्रिया

प्रणव झा,  August 10, 2019 at 4:16 PM  

संगीतकार ने इन दोनों सिंगरों का जोड़ कैसे बनाया ये मैं समझ नहीं पा रहा हूँ ?

Geetsangeet,  August 10, 2019 at 8:27 PM  

दोनों चीखने में एक्सपर्ट हैं. चीखने का अर्थ है ऊंची आवाज़ में बोलना/गाना.
ऊंची आवाज़ से मतलब हायर स्केल पर बोल सकने और गा सकने की क्षमता.

वैसे सुनिधि चौहान के साथ सोनू निगम के ड्वेट ज्यादा हैं मगर संगीतकार
को थोड़ी भारी आवाज़ चाहिए थी.

शेषराव,  January 24, 2020 at 7:14 PM  

क्यों अच्छे खासे गाने का कांदा भजिया बना रहे हो.

Geetsangeet,  February 1, 2020 at 7:54 PM  

हम कहाँ बना रहे हैं वो तो पहले से बना हुआ है ना जी.
वैसे गाना मस्त है. कैची धुन है इसलिए इसे गुनगुना सकते
हैं, बड़े आराम से.

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP