Showing posts with label 2004. Show all posts
Showing posts with label 2004. Show all posts

Jun 20, 2020

ओ जाने जाना-मदहोशी २००४

ये उस ज़माने का गाना है जब जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु
की जोड़ी फिल्मों में और फिल्मों के बाहर भी दिखा करती थी.

परिभाषा के हिसाब से चलें तो दोनों ही बॉलीवुड के लिए बाहरी
व्यक्ति थे जब उन्होंने अपने कदम अभिनय की राह पर बॉलीवुड
में बढाए. जॉन अब्राहम को संघर्ष करना पद और उन्होंने फिल्मों
से पहले मॉडलिंग का काम किया.

बिपाशा बासु ने भी अजनबी फिल्म से सफर शुरू करने से पहले
मॉडलिंग का काम किया. बिपाशा बासु जॉन से दो साल पहले
इस इंडस्ट्री में आ गई थीं. जॉन की पहली फिल्म है जिस्म. इस
फिल्म में भी जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु की जोड़ी है.

बिपाशा को बेस्ट डेब्यू का अवार्ड ज़रूर मिला था पहली फिल्म के
लिए मगर जॉन को जिस्म फिल्म के लिए केवल नोमिनेशन से ही
संतुष्ट होना पड़ा.

सुनते हैं शकील आज़मी लिखित गीत जिसे उदित नारायण और
साधना सरगम ने गाया है रूप कुमार राठौड की धुन पर. गीत में
आपको दो चोटियों वाली हीरोईन के दर्शन होंगे, ये नज़ारा अब
दुर्लभ हो चला है.




गीत के बोल:

ओ हो हो हो हो
ओ जाने जाना ओ जाने जाना
ओ जाने जाना
है साँस जब तक तुम्हें मोहब्बत करेंगे जाना
ओ जाने जाना

करीब आओ तुम्हारी तन्हाईयाँ चुरा लूँ
धड़कते दिल से तुम्हारी बेताबियाँ चुरा लूँ
तुम्हारी आँखों में सात रंगों के ख़्वाब रख दूँ
तुम्हारे होँठों पे चाहत के गुलाब रख दूँ

ओ जाने जाना ओ जाने जाना
ओ जाने जाना
है साँस जब तक तुम्हें मोहब्बत करेंगे जाना
ओ जाने जाना

बना लो अपना के दूर तुमसे न रह सकेंगे
अब एक पल भी गमे जुदाई ना सह सकेंगे
निगाहें प्यासी हैं मुद्दतों के ख़ुमार दे दो
गले लगा के हमें वो पहला सा प्यार दे दो

ओ जाने जाना ओ जाने जाना
ओ जाने जाना
है साँस जब तक तुम्हें मोहब्बत करेंगे जाना
ओ जाने जाना
ओ जाने जाना ओ जाने जाना
ओ जाने जाना
है साँस जब तक तुम्हें मोहब्बत करेंगे जाना
ओ जाने जाना
…………………………………..
O jaane jaana-Madhoshi 2004

Artists: John Abraham, Bipasha Basu

Read more...

May 23, 2020

ओफ्फोह जलता है बुझता है-लकीर २००४

सन २००४ की फिल्म लकीर से एक गीत सुनते हैं जिसे
आशा भोंसले और सोनू निगम ने गाया है. आशा भोंसले
के गाने २००० के बाद सुनाई देना एक सुखद आश्चर्य के
सामान है. वैसे तो हाल ही में उनकी आवाज़ सुनाई दी
है एक गीत में अतः हमें जब तक उनकी आवाज़ सुनने
को मिल जाये धन्यवाद देते रहें उनको और उनकी सत्ता
को कायम रखने वाले को.

महबूब का गीत है और ए आर रहमान का संगीत. गीत
लेखन के मामले में महबूब सरवर का रहमान से पुराना
नाता है. रहमान ने हिंदी फिल्म संगीत में पैर ज़माने के
बाद भी अपने पुराने साथी के साथ काम करना जारी
रखा है.

कातिलाना सा गीत है जिसकी शुरुआत ऐसे होती है जैसे
ढेर सारी मधुमक्खियाँ रफ़्तार से उडी हों किसी जगह पर.
फिर क्वीन बी प्रकट होती है लाल पोशाक में. गीत जंगल
में पहुँच जाता है जहाँ दूसरा नायक प्रकट होता है. नायिका
कथानक अनुसार दूसरे नायक से प्यार करती है. पहले
नायक को नायिका से एक तरफ़ा प्यार है जिससे नायिका
अनभिज्ञ है.

फिल्म के निर्देशक एक कुशल कैमरामैन और गाना-फिल्माऊ
व्यक्ति हैं और उन्होंने इस गीत में नायिका नौहीद सायरसी
को सुन्दर दिखलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

जॉन अब्राहम सबसे पहले जैज़ी बी के गैर फ़िल्मी एल्बम सुरमा
के वीडियो में दिखलाई दिए थे दर्शकों को विज्ञापनों के अलावा.
एलबम का प्रसिद्ध गीत है-सुरमा तेरा कहर मचा रे. 




गीत के बोल:

तर तरा ता
ओफ्फोह जलता है बुझता है जलता है
ओ ओ कैसे
ओफ्फोह मिटता है लुटता है मिटता है
ओ ओ हमपे
फिर भी मुशक़िल मुशक़िल ये दिल पाना
सुन ले

हे सेहराओं से भी गुज़रूँ
दरियाओं से भी उभरूँ ऊ ऊ ओ
हे सेहराओं से भी गुज़रूँ
दरियाओं से भी उभरूँ
तेरे लिये मैं गहरी वादी भी चूम लूँ

सेहरा में गुल ना खिलेगा
दरिया में दिया ना जलेगा
दीवाने वादियों में दिल ना मिलेगा
ओफ्फोह ओ जल गया

तर तरा ता

एक परछाईं जैसी हूँ मैं
सूरज ढलते ही छुप जाऊँ तो
अँधेरा छा जायेगा आ आ आ आ

शोला जुनूं का आँखों में
रोशन दिल रातों में
फिर अँधेरा भी क्या कर पायेगा

ज़िद करना है रीत तेरी
नाज़ुक प्रीत मेरी
रोक भी ले ख़ुद को
जीने भी दे मुझको

बस जा मेरी साँसों में
जी ले आ मेरी बाँहों में
हाय जल गया जल गया जल गया जल गया

ओफ्फोह जलता है बुझता है जलता है
ओ ओ कैसे

ओफ्फोह जल गया मिट गया लुट गया
ओफ्फोह तुमपे

सेहरा में गुल ना खिलेगा
दरिया में दिया ना जलेगा
दीवाने वादियों में दिल ना मिलेगा

साँसों से ख़ुशबू उठने लगी
बाँहों में जब तू सजने लगी
तो देखे जहाँ
फिर ज़मीं आसमाँ क्या

शरम से आँखें झुकने लगीं
मुझसे कुछ ये कहने लगीं
के ये क्या हो गया
कैसे बदला इरादा आ आ

आख़िर दिल मजबूर हुआ
मेरे इश्क़ में चूर हुआ
मुझपे असर था तेरा
तुझपे है साया अब मेरा

दूर अगर मैं जाऊँ तो
फिर बन जाये तू सूरज वो
जो जलता है बुझता है
जलता है बुझता है
ओफ्फोह

ओफ्फोह जलता है
ओफ्फोह जल गया जल गया
ओफ्फोह ओफ्फोह
ओफ्फोह जल गया
जलता है
मिट गया मिट गया मिट गया मिट गया
मिट गया मिट गया मिट गया
ओफ्फोह जल गया
………………………………………………
Offoh jal gaya-Lakeer 2004

Artists: Nauheed Cyrusi, Sohail Khan, John Abraham

Read more...

May 20, 2020

साँसों को साँसों में ढलने दो-हम तुम २००४

सुनते हैं सन २००४ की क्लासिक, क्रिटिकली ऐक्लेडम्ड और
न जाने क्या क्या विशेषणों से सुसज्जित फिल्म हम तुम से
अगला गीत. फिल्म को ढेर सारे पुरस्कार मिल चुके हैं अतः
इसकी शान में ज्यादा कसीदे काढने की ज़रूरत नहीं बची.

इसे इतनी बार देख लिए फिर भी ना जाने क्यूँ ऐसा लगता है
कुछ समझना बाकी है. दिमाग पर ज्यादा जोर देने में सर में
दर्द होने लगता है और इसे समझने का हमारा प्रयास अधूरा
ही रह जाता है.

दरअसल ये अ९८९ की एक अमरीकी फिल्म व्हेन हैरी मेट सैली
पर आधारित है. हम तुम फिल्म है ज़रूर हिंदी भाषा में मगर
आत्मा अटलांटिक महासागर में डुबकियां लगा के आई है अतः
आम भारतीय दर्शक को कुछ अटपटी लगती है. उसके अलावा
इसका कथानक कहीं कहीं रबड़ माफिक खींचा हुआ लगता है.

फिल्म की रिलीज़ के आस पास हम तुम शीर्षक वाले काफ़ी
सारे कार्टून स्ट्रिप रिलीज़ हुए थे वो इस फिल्म से सम्बंधित
सबसे उल्लेखनीय बात है और कुछ नयापन भी था उस समय
के लिहाज से.

किसी समय हमें लगता था कि समझ में नहीं आने वाले या
देर से समझ आने वाले कथानकों पर सिर्फ देव आनंद फिल्म
बनाया करते हैं. हमारा मुगालता नई पीढ़ी के फिल्मकारों की
फ़िल्में देख के दूर हो गया और ऐसे काफ़ी सारे फिल्मकार हैं
जो अभिव्यक्ति के नाम पर अपने अंदर के व्यक्ति को प्रस्तुत
कर देते हैं स्क्रीन पर बेहिचक और बेझिझक.

गीत लिखा है प्रसून जोशी ने और इसकी धुन तैयार की है
जतिन ललित ने. अलका याग्निक और बाबुल सुप्रियो ने गीत
को स्वर दिए हैं.



गीत के बोल:

हम तुम हम तुम हम तुम
साँसों को साँसों में ढलने दो ज़रा
हूँ हूँ हूँ हूँ ला ला ला ला ला ला
साँसों को साँसों में ढलने दो ज़रा
धीमी सी धड़कन को बढ़ने दो ज़रा
लम्हों की गुज़ारिश है ये पास आ जाये
हम हम तुम तुम हम तुम

आँखों में हमको उतरने दो ज़रा
बाहों में हमको पिघलने दो ज़रा
लम्हों की गुज़ारिश है ये पास आ जाये
हम हम तुम तुम हम तुम
साँसों को साँसों में ढलने दो ज़रा

सलवटें कहीं करवटें कहीं
फैल जाये काजल भी तेरा
नज़रों में हो गुज़रता हुआ
ख़्वाबों का कोई क़ाफ़िला
जिस्मों को रूहों को जलने दो ज़रा
शर्मो हया को मचलने दो ज़रा
हाँ लम्हों की गुज़ारिश है ये पास आ जाये
हम हम तुम तुम हम तुम

साँसों को साँसों में ढलने दो ज़रा

छू लो बदन मगर इस तरह
जैसे सुरीला साज़ हो
अँधेरे छुपे तेरी ज़ुल्फ़ में
खोलो के रात आज़ाद हो
आँचल को सीने से ढलने दो ज़रा
शबनम की बूँदें फिसलने दो ज़रा
लम्हों की गुज़ारिश है ये पास आ जाये
हम हम तुम तुम हम तुम
साँसों को साँसों में ढलने दो ज़रा
बाहों में हमको पिघलने दो ज़रा
लम्हों की गुज़ारिश है ये पास आ जाये
हम हम तुम तुम हम तुम
हम हम तुम तुम हम तुम
………………………………………..
Saanson ko saanson mein-Hum tum 2004

Artists: Saif Ali Khan, Rani Mukherji

Read more...

May 12, 2020

गूँजी सी है सारी फ़िज़ा-क्यूँ हो गया ना २००४

व्हेन मेलोडी वाज़ क्वीन ज़माने से एक गाना सुन लेते हैं.
उसके बाद तो मेलोडी बहुत कुछ हो गयी और उसका मेल
वर्ज़न मेलोडा भी आ गया.

कहा जाता है जिंदगी हसीं है. वो तो है, मगर किसकी है ये
स्पेसिफाई नहीं किया गया है. अपनी नहीं है तो हिंदी फिल्मों
के पर्दों की जिंदगियों को देख के खुश हो लो. ये तो कर ही
सकते हो. है ना जी, हंजी हंजी.

ये मधुर गीत है सन २००४ का. फिल्म क्यूँ हो गया ना से
जिसमें आप विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्य राय को देख सकते
हैं. इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री अच्छी है इस गीत से
समझ आता है.

फॉक्सवेगन की बीटल पहाड़ी एरिया में धोई जा रही है. ये
मॉडल आपने शायद ही देखा हो अपनी देसी सड़कों पर.

कुछ सालों से फिल्मों में दृश्यवाली सुन्दर हो चली है मगर
एक बात अखरती है वो कम्प्यूटर के स्क्रीन सेवर की तरह
चलती है, उसमें कहीं कंही कंटीन्यूटी गायब मिलती है और
वो एक फोटो शो की तरह दिखने लगती है.

गीत जावेद अख्तर का है और धुन शंकर एहसान लॉय की.
साधना सरगम और उदित नारायण ने इसे गाया है.





गीत के बोल:

गूँजी सी है सारी फ़िज़ा जैसे बजती हों शहनाईयां
लहराती है महकी हवा गुनगुनाती हैं तन्हाईयां
सब गाते हैं सब ही मदहोश हैं
हम तुम क्यों ख़ामोश हैं
साज़े दिल छेड़ो ना चुप हो क्यों गाओ ना
आओ ना आओ ना आओ ना आओ ना

तन मन में क्यों ऐसी दहकी हुई
ठंडी सी इक आग है
हो साँसों में है कैसी ये रागिनी
धड़कन में क्या राग है
ये हुआ क्या हमें हमको समझाओ ना
ये हुआ क्या हमें हमको समझाओ ना
सब गाते हैं सब ही मदहोश हैं
हम तुम क्यों ख़ामोश हैं
दिल में जो बातें हैं होंठों पे लाओ ना
आओ ना आओ ना आओ ना आओ ना

अब कोई दूरी न उलझन कोई
बस एक इक़रार है
अब हम कहीं ना तुम हो कहीं
बस प्यार ही प्यार है
सुन सको धड़कनें इतने पास आओ ना
सब गाते हैं सब ही मदहोश हैं
हम तुम क्यों ख़ामोश हैं
अब मेरे सपनों पे तुम ही तुम छाओ ना
आओ ना आओ ना आओ ना आओ ना

गूँजी सी है सारी फ़िज़ा जैसे बजती हों शहनाईयां
हे लहराती है महकी हवा गुनगुनाती हैं तन्हाईयां
सब गाते हैं सब ही मदहोश हैं
हम तुम क्यों ख़ामोश हैं
साज़े दिल छेड़ो ना चुप हो क्यों गाओ ना
आओ ना आओ ना आओ ना आओ ना
………………………………………………..
Goonji si hai saari fiza-Kyun ho gaya na 2004

Artists: Aishwarya Rai, Vivek Oberoi

Read more...

Aug 8, 2019

हम तुमसे दिल लगा बैठे-जूली २००४

सन २००४ की चर्चित फिल्म जूली से एक गीत सुनते हैं. ओल्ड
क्लासिक जूली(१९७५) से आप कुछ गीत सुन चुके हैं इस ब्लॉग
पर.

अभिनेत्री नेहा धूपिया को प्रमुख नायिका की भूमिकाएं ज्यादा
नहीं मिलीं. वे बाद में ज्यादा भीड़ वाली फिल्मों में सहायक
भूमिकाओं में दिखलाई देने लगीं. प्रियदर्शन की फिल्मों में उन्हें
रोल ज़रूर मिलता है.

अभिनेता प्रियांशु चटर्जी भी साल में २-३ फिल्मों में नज़र आ
ही जाते हैं.




गीत के बोल:

हम तुमसे दिल लगा बैठे
चैन-ओ-सुकूं गवां बैठे
हम तुमसे दिल लगा बैठे

चाहत है मुश्किल ये जानते थे
हम ना करेंगे ये मानते थे
फिर भी ना जाने क्यूँ इश्क कर बैठे

हम तुमसे दिल लगा बैठे
चैन-ओ-सुकूं गवां बैठे
हम तुमसे दिल लगा बैठे
चैन-ओ-सुकूं गवां बैठे
हम तुमसे दिल लगा बैठे
चैन-ओ-सुकूं गवां बैठे
हम तुमसे दिल लगा बैठे

दिल तेरे पहलू में रहना चाहे चाहे चाहे
हाल बयां अपना वो करना चाहें चाहें चाहें
हर पल जिसको देखें हम तू वो आईना
अब जीना नहीं गवारा है तेरे बिना
तेरे बिना
इस आशिकी से डरते थे हम तो
इस दिल्लगी से डरते थे हम तो
फिर भी ना जाने क्यूँ इश्क कर बैठे
हम तुमसे दिल लगा बैठे
चैन-ओ-सुकूं गवां बैठे
हम तुमसे दिल लगा बैठे

हमने अपने दिल को कितना रोका रोका रोका
लेकिन इस दिल ने तुझको ही बस सोचा सोचा सोचा
तुमसे मिलते ही दुनिया को भूल जाते हैं
इक पल में ही हम सदियों का लुत्फ़ उठाते हैं
उठाते हैं
सर पे हमारे इलज़ाम होंगे
हमको पता था बदनाम होंगे
फिर भी ना जाने क्यूँ इश्क कर बैठे

हम तुमसे दिल लगा बैठे
चैन-ओ-सुकूं गवां बैठे
हम तुमसे दिल लगा बैठे
चैन-ओ-सुकूं गवां बैठे
हम तुमसे दिल लगा बैठे
......................................................................................
Hum tumse dil laga baithe-Julie 2004

Artists: Priyanshu Chatterji, Neha Dhupia

Read more...

Apr 15, 2018

चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को-देसी पॉप २००४

भाषा में कुछ ट्विस्टर होते हैं जो जुबान साफ़ करने में काम
आत हैं. फिल्म याराना में आपने कच्चा पापड पक्का पापड
ज़रूर सुना और देखा होगा.

एक बहुत पुराना ट्विस्टर है जिस पर एक पॉप गीत भी बन
गया है. ये काफी पहले का है. ये आसमा बैंड की इजाद है
जिसमें नीति मोहन एक प्रमुख गायिका हैं.





गीत के बोल:

चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदी के चमचे से चटनी चटाई
बाकी के बोल के लिए जो इतने पाठक हैं उनमें से कोई योगदान
देगा?
...........................................................................................
Chandu ke chacha ne-Desi Pop Song 2004

Read more...

Apr 3, 2018

ओ साकी साकी रे-मुसाफिर २००४

साकी, शराब, पीना पिलाना थीम के अंतर्गत कोई गीत
आपको काफी दिन से नहीं सुनवाया है. आज सुनते हैं
मुसाफिर फिल्म से एक गीत सुखविंदर और सुनिधि
का गाया हुआ.

संजय दत्त ओर कोयना मित्रा पर फिल्माया गया गीत
सुनते हैं जिसे देव कोहली ने लिखा है और जिसकी
धुन तैयार की है विशाल शेखर ने.



गीत के बोल:

साकी से मोहब्बत होती है
हर रोज शिकायत होती है
पीने को मेरे पीना ना कहो
यूँ ही तो इबादत होती है

वो शराबी क्या शराबी जो नशे में ना रहे
वो शराबी क्या शराबी जो नशे में ना रहे
वो शराबी क्या शराबी ऐसे जो तौबा करे
वो शराबी क्या शराबी दिल में जिसके गम ना हो
लुट गया समझो शराबी पास जिसके हम ना हों

ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी


वो शराबी क्या शराबी जो नशे में ना रहे
वो शराबी क्या शराबी जो नशे में ना रहे
वो शराबी क्या शराबी ऐसे जो तौबा करे
वो शराबी क्या शराबी दिल में जिसके गम ना हो
लुट गया समझो शराबी पास जिसके हम ना हों

ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी

इश्क की गलियों में ना जाना इश्क बड़ा बदनाम है
इश्क तो मेरा खुदा है आशिक मेरा नाम है
इश्क की गलियों में ना जाना इश्क बड़ा बदनाम है
इश्क तो मेरा खुदा है आशिक मेरा नाम है
आशिकी के हर कदम पे रोज़ कत्ले आम है
हे आशिकी में जान लुटाना आशिकों का काम है

ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी

मैकदे में आने वाले मयकशी तो सीख ले
हमपे हँसने वाले पहले तू हंसी तो सीख ले
मैकदे में आने वाले मयकशी तो सीख ले
हमपे हँसने वाले पहले तू हंसी तो सीख ले
हर खुशी है दूर तुझसे गम तेरे नज़दीक है
हाय तेरे दीवाने की हालत बिन तेरे भी ठीक है
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
ओ साकी साकी रे साकी साकी
आ पास आ रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी
..............................................................
O saaki saaki re-Musafir 2004

Artists: Sanjay Dutt, Koena Mitra

Read more...

Feb 27, 2018

कल रात से-प्लान २००४

संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म प्लान से एक
गाना सुनते हैं कुमार सानू और श्रेया घोषाल की आवाजों में.
गीत के शुरू में शायद संगीतकार की आवाज़ है. इस लिखा
है प्रवीण भरद्वाज ने और संगीतकार हैं आनंद राज आनंद.

फिल्म में मौजूद महेश मांजरेकर को देख कर मुझे ऐसा लगा
था कि फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है. बाद में
फिल्म के विवरण में मालूम हुआ ह्रदय शेट्टी इसके निर्देशक
हैं. एक ज़माने में जनता संजय दत्त के बालों की स्टाईल की
कॉपी किया करती थी. इस फिल्म के बाद मैंने कईयों को
ऐसी काले/सफ़ेद टेप के टुकड़े जैसी दाड़ी रखे देखा.




गीत के बोल:

कल रात से कल रात से हे
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे
कल रात से कल रात से
कल रात से कल रात से
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे
कल रात से कल रात से
कल रात से कल रात से

देखो तो कैसा है जादू मुलाक़ात का
हर मौसम लगता है मौसम बरसात का
हो यादों में आये तुम नींदें उडाई प्यार से
कहने को तनहा थे बातें भी हुई यार से
ऐसा क्यूँ लगे जैसे तुम मेरे पास थे
कल रात से कल रात से
कल रात से कल रात से

वो तेरा मुस्कुराना वो कमसिन अदा प्यार की
कैसे मैं तारीफ करून अपने हसीन यार की
हो बहके हैं मेरे कदम कैसा ये सुरूर है
तुम बोलो ना बोलो हाँ तो कुछ ज़रूर है
कोई खता हो गई है हमसे आप से
कल रात से कल रात से
कल रात से कल रात से
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे.
………………………………..
Kal raat se-Plan 2004

Artists: Riya Sen, Bikram Saluja

Read more...

Sep 3, 2017

दिल डूबा-खाकी २००४

सोनू निगम और श्रेया घोषाल का गाया एक युगल गीत सुनते
हैं फिल्म खाकी से. इसे समीर ने लिखा है और गीत की तर्ज़
बनाई है राम संपत ने.

फिल्म एक बहुसितारा फिल्म है जिसमें नायक ढेर सारे हैं और
नायिकाएं कम हैं.



गीत के बोल:

हे ला ला लई ओ हे ला ला लई ओ 
हे ला ला लई ओ हे ला ला लई ओ
दिल डूबा दिल डूबा नीली आँखों में ये दिल डूबा
महबूबा महबूबा बस ये जान ले महबूबा
दिल डूबा दिल डूबा नीली आँखों में ये दिल डूबा
महबूबा महबूबा बस ये जान ले महबूबा
आशिक हूँ दीवाना हूँ तेरे लिए कुछ भी कर जाऊंगा
इश्क में तेरे जीता हूँ तेरे लिए ही मर जाऊंगा
मैं तेरे झांसे में ना आऊँगी ओ रे दीवाने जा
क्यों
ऐसी वैसी बना के बातें मुझे ना तू उलझा रे
लुट जाऊँगा मिट जाऊंगा दिल तेरा जीत के दिखलाऊंगा
पीछा ना छोडूंगा चाहे जितना तड़पा
दिल डूबा दिल डूबा नीली आँखों में ये दिल डूबा
महबूबा महबूबा बस ये जान ले महबूबा
आशिक हूँ दीवाना हूँ तेरे लिए कुछ भी कर जाऊंगा
इश्क में तेरे जीता हूँ तेरे लिए ही मर जाऊंगा

हे ला ला लई ओ हे ला ला लई ओ 
हे ला ला लई ओ हे ला ला लई ओ

बड़ी तड़प है बड़ी कशिश है मेरी तो चाहत में
हाय
हज़ार मजनू बने हैं पागल मेरी तो मोहब्बत में
हो हो तुझे एक दिन जानेमन प्यार की लड़ियाँ पहनाऊंगा
देखेगा सारा जहां तुझे ले जाऊँगा

दिल डूबा दिल डूबा नीली आँखों में ये दिल डूबा
महबूबा महबूबा बस ये जान ले महबूबा
आशिक हूँ दीवाना हूँ तेरे लिए कुछ भी कर जाऊंगा
इश्क में तेरे जीता हूँ तेरे लिए ही मर जाऊंगा

हे ला ला लई ओ हे ला ला लई ओ 
हे ला ला लई ओ हे ला ला लई ओ 
हे ला ला लई ओ हे ला ला लई ओ 
हे ला ला लई ओ हे ला ला लई ओ 
हे ला ला लई ओ हे ला ला लई ओ 
महबूबा महबूबा
..............................................................
Dil dooba-Khaki 2004

Artists: Akshay, Aishwarya

Read more...

Aug 16, 2017

प्यार आया प्यार आया–प्लान २००४

२००० के बाद का जो दौर है उसमें गाने मुखड़े के बजाये की-वर्ड्स
से पहचाने जाते हैं. जैसे इसी गीत को ले लीजिए, मुखडा कुछ और
है मगर ‘प्यार आया प्यार आया’ शब्दों से ये पहचाना जाता है.

देव कोहली की रचना, आनंद राज आनंद का संगीत है और गायक
है अलीशा चिनाय और संगीतकार स्वयं.

संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा पर इसे फिल्माया गया है.




गीत के बोल:

आँख मेरी है हुस्न तेरा है
तुझको देखूँ मैं हक़ ये मेरा है

आँखों में सुरूर है
बातों में गुरूर है
छलके छलके छलके
बिंदिया मेरी बिंदिया
ले गई तेरी निंदिया
चमके चमके चमके
चैन खोया तुमको पाया
प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया
प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया

आँखों में सुरूर है
बातों में गुरूर है
छलके छलके छलके
बिंदिया मेरी बिंदिया
ले गई तेरी निंदिया
चमके चमके चमके
चैन खोया तुमको पाया

प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया
प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया

मैं हूँ दीवाना प्यार का मारा
जान भी दे दूँ कर दो इशारा
दिल से है दिल का सौदा हमारा
जान क्यों मांगें तुमसे हम यारा
ज़िंदगी ये आशिक़ी है
आशिक़ी की तो ये क़रार आया

प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया
प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया

हम हैं मनमौजी मौज करते हैं
इश्क़ के वादे रोज़ करते हैं
ओय ओय ओय
रोज़ होते हैं तेरे ही चर्चे
रोज़ जीते हैं रोज़ मरते हैं
हर तरफ़ तू रूबरू है
सामने तू ही बार-बार आया

प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया
प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया

आँखों में सुरूर है
बातों में गुरूर है
छलके छलके छलके
बिंदिया मेरी बिंदिया
ले गई तेरी निंदिया
चमके चमके चमके
चैन खोया तुमको पाया

प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया
प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया
...................................................................................
Pyar aaya pyar aaya-Plan 2004

Artists: Sanjay Dutt, Priyanka Chopra

Read more...

May 10, 2017

अगर मैं कहूँ –लक्ष्य २००४

एक दिन टी वी पर एक कपडे धोने वाले पावडर के विज्ञापन को
देख कर ये गीत याद आया. फिल्म लक्ष्य के गीत में नायिका ने
जो इच्छा ज़ाहिर की थी वो इस विज्ञापन में पूरी होती दिखी.

प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन की जोड़ी वाली इस फिल्म में यह
गीत गाया है उदित नारायण और अलका याग्निक ने. जावेद अख्तर
का गीत है और शंकर एहसान लॉय की तिकड़ी का संगीत.

कहानी का लक्ष्य जो भी रहा हो, फिल्म अपने व्यावसायिक लक्ष्य
यानि कि बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा देर नहीं टिकी.




गीत के बोल:

अगर मैं कहूँ
मुझे तुमसे मोहब्बत है
मेरी बस यही चाहत है तो क्या कहोगी
अगर मैं कहूँ
मुझे तुमसे मोहब्बत है
मेरी बस यही चाहत है तो क्या कहोगी

मैं तुमसे कहूँगी
इस बात को अगर तुम
ज़रा और सजा के कहते
ज़रा घुमा फिरा के कहते
तो अच्छा होता

अगर मैं कहूँ
तुमको जब देखूँ लगती हो जैसे नई
होंठ हैं पंखड़ी फूल की
आँखें जैसे जुगनू चमकते हुये
सोचे मेरा ये दिल धड़कते हुये

अगर मैं कहूँ अगर मैं कहूँ
ये जो चेहरा है जैसे कोई चाँद है
तो क्या कहोगी

मैं तुमसे कहूँगी
मुझको भूले से भी चाँद तुम न कहो
चाँद में तो कई दाग़ हैं
मुझे फूल न कहना वो मुरझाते हैं
जुगनू भी न कहना वो खो जाते हैं
ये बातें पुरानी हैं
जो मुझको सुनानी हैं
किसी और अदा से कहते
ज़रा घुमा फिरा के कहते
तो अच्छा होता

अगर मैं कहूँ
मुझे तुमसे मोहब्बत है
मेरी बस यही चाहत है तो क्या कहोगी

अगर मैं कहूँ अगर मैं कहूँ
बातें सुन के तुम्हारी मैं हैरान हूँ
जो भी कहना है कैसे कहूँ
लगता तुम्हें कुछ भी अच्छा नहीं
सच को भी कहती हो सच्चा नहीं

अगर मैं कहूँ अगर मैं कहूँ
तुम्हें पता नहीं है क्यों
है प्यार मुझे भी तुमसे
तो क्या कहोगे

मैं तुमसे कहूँगा
मेरे दिल का है ये कहना
हम को है साथ में रहना

ये दोनों के दिल में है ना
तो फिर क्यों कहना

अगर मैं कहूँ
तो मैं तुमसे कहूँगी
………………………………………………………………
Agar main kahoon-Lakshya 2004

Artists: Preity Zinta, Hrithik Roshan

Read more...

Apr 30, 2017

दिल दे दिया है, जान तुम्हें देंगे-मस्ती २००४

सन २००४ में एक छोटे नाम वाली फिल्म मस्ती से एक प्रसिद्ध
गीत सुनते हैं. इसे लिखा है समीर ने और इसकी धुन बनाने के
साथ गाने का काम किया है आनंद राज आनंद ने. संगीतकार
आनंद राज आनंद अपने समकालीन नाक और दूसरी जगह से
गाने वाले संगीतकारों से बहुत बेहतर गाते हैं. उन्होंने शायद इसे
फुल टाइम करिरियर की तरह कभी नहीं सोचा अन्यथा वे आज
के नामचीन गायकों की सूची में शामिल मिलते. ये मेरा अनुमान
है, ऐसा संभव हो सकता था.

संगीतकार का कद गायक से हमेशा बड़ा होता है और रहेगा मगर
लोकप्रियता गायक के हिस्से में ही ज्यादा आती है. फिल्म मस्ती
के प्रमुख कलाकार हैं विवेक ओबेरॉय, तारा शर्मा, अमृता राव,
आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख हैं. 



गीत के बोल:

दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
हाँ दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम
दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम

हो रब दी कसम यारा रब दी कसम
दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम
दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम

रुख ज़िन्दगी ने मोड़ लिया कैसा
हमने सोचा नहीं था कभी ऐसा
रुख ज़िन्दगी ने मोड़ लिया कैसा
हमने सोचा नहीं था कभी ऐसा
आता नहीं यकीन  क्या से क्या हो गया
किस तरह मैं तुमसे बेवफा हो गया
इन्साफ कर दो  मुझे माफ़ कर दो
इतना ही कर दो करम

दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम

आवारगी में बन गया दीवाना
मैंने क्यूँ सादगी को नहीं जाना
आवारगी में बन गया दीवाना
मैंने क्यूँ सादगी को नहीं जाना
चाहत यही है कि  इस कदर प्यार दूं
क़दमों में तेरे मैं  दो जहां वार दूं
चैन मेरा ले लो  ख़ुशी मेरी ले लो
दे दो मुझे दे दो सारे ग़म

दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम

मेरे अश्क कह रहे मेरी कहानी
इन्हें समझो न तुम सिर्फ पानी
मेरे अश्क कह रहे मेरी कहानी
इन्हें समझो न तुम सिर्फ पानी
रो रो के आंसुओं के दाग धुल जायेंगे
इन में वफ़ा के रंग  आज घुल जायेंगे
पास तुम रहोगी  भूल अब न होगी
करूंगा न तुमपे सितम

दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम

हो रब दी कसम यारा  रब दी कसम
दिल दे दिया है जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम
दिल दे दिया है जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम
……………………………………………………….
Dil de diya hai jaan tumhen denge-Masti 2004

Artists: Vivek Oberoi, Amrita Rao

Read more...

Apr 16, 2017

भागे रे मन-चमेली २००४

मन चलने से ज्यादा भागता है. सयानों ने अनुभव किया है.
चलायमान से केवल ये मतलब नहीं कि वो केवल चलेगा.
दौड़ने के लिए कोई दौडायमान शब्द नहीं है. घिसटने के
लिएभी यही शब्द इस्तेमाल होता है.

सुनते हैं फिल्म चमेली से एक गीत सुनिधि चौहान का गाया
हुआ. इसे इरशाद कामिल ने लिखा है और इसकी धुन बनाई है
सन्देश शांडिल्य ने.



गीत के बोल:

बहका है मन कहीं
कहाँ जानती नहीं
कोई रोक ले यहीं
भागे रे मन कहीं आगे रे मन
चला जाने किधर जानूं ना

हाँ चले ठँडी हवा
हाँ संग मन भी गया
ढूंढूं मैं कहाँ उसको
बतलाए कोई मुझको
के हाँ हाँ हाँ रे
भागे रे मन

हाँ हाय ऐसा समा
हूँ फिर होगा कहाँ
जी लूं मैं इसे खुल के
सावन में ज़रा घुल के
अरे सुन सुन सुन
भागे रे मन
...................................................
Bhage re man-Chameli 2004

Artists: Rahul Bose, Kareena Kapoor

Read more...

Apr 7, 2017

ये हम आ गए हैं कहाँ-वीर ज़ारा २००४

प्रश्न कई तरीके से पूछे जा सकते हैं. खुश हो कर, दुखी हो
कर, आश्चर्य वाले भाव से, संदेह वाले भाव से और जो कुछ
छूट गया हो उन सब प्रकारों से. प्रस्तुत गीत में आश्चर्य
और खुशी के भाव है ऐसा प्रतीत होता है. थर्ड वर्ल्ड के प्राणी
फोर्थ वर्ल्ड में आ गए से प्रतीत होते हैं.

गीत है वीर ज़ारा से जावेद अख्तर का लिखा हुआ और इसकी
धुन है मदन मोहन की. उदित नारायण और लता मंगेशकर
की आवाजें हैं. नायक नायिका वही हैं जो वीर ज़ारा फिल्म
के पिछले गीत में थे.



गीत के बोल:

लहराती हुई राहें  खोले हुए हैं बाँहें
ये हम आ गए हैं कहाँ
पलकों पे गहरे हलके  है रेशमी धुंधलके
ये हम आ गए हैं कहाँ
हाँ ये हम आ गए हैं कहाँ

वो देखो ज़रा  पर्बतों पे घटायें
हमारी दास्ताँ  हौले से सुनाये
सुनो तो ज़रा  ये फूलों की वादी
हमारी ही कोई  कहानी है सुनाती
सपनों के इस नगर में  यादों की रहगुज़र में
ये हम आ गए हैं कहाँ
हाँ ये हम आ गए हैं कहाँ

जो राहों में है  रुत ने सोना बिखेरा
सुनहरा हुआ  तेरा-मेरा सवेरा
ज़मीं सो गयी  बर्फ की चादरों में
बस इक आग सी  जलती है दो दिलों में
हवाएँ सनासनाए  बदन काँप जाए
ये हम आ गए हैं कहाँ
हाँ ये हम आ गए हैं कहाँ

ये बरसात भी  कब थामें कौन जाने
तुम्हें मिल गए  प्यार के सौ बहाने
सितारों की है  जैसे बारात आई
हमारे लिए  रात यूँ जगमगाई
सपने भी झिलमिलायें  दिल में दिये जलायें
ये हम आ गए हैं कहाँ
हाँ ये हम आ गए हैं कहाँ
.......................................................
Ye ham aa gaye hain kahan-Veer Zaara 2004

Artists: Shahrukh Khan, Preity Zinta

Read more...

Mar 2, 2017

मन सात समुंदर डोल गया–चमेली २००४

सन २००४ की चर्चित फिल्म चमेली से एक गीत सुनते हैं.
इसे सुनिधि चौहान गा रही हैं. इरशाद कामिल के बोल हैं
और सन्देश शांडिल्य का संगीत. इस गीत को आपने ढेर
सारी संगीत प्रतियोगिताओं में सुना होगा.

करीना कपूर आज की पीढ़ी की अभिनेत्रियों में से शायद
सबसे अभिनय कुशल अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनकी ३-४
फ़िल्में आप देख्नेग तो आपको यकीन हो जायेगा.




गीत के बोल:

मन सात समुंदर डोल गया
जो तू आँखों से बोल गया
ओ ओ ओ ओ ओ ओ
मन सात समुंदर डोल गया
जो तू आँखों से बोल गया
ले तेरी हो गई यार सजणा वे सजणा
ओ सजणा मेरे यार सजणा वे सजणा
जो सात समुंदर डोल गया
तेरे प्यार में ये दिल जो बोल गया
जो सात समुंदर डोल गया
तेरे प्यार में ये दिल जो बोल गया

ले तेरी हो गई यार सजणा वे सजणा
ओ सजणा मेरे यार सजणा वे सजणा

तुझे भर लूं अपनी आँखों में
इन आँखों को मैं खोलूं ना
खोलूं अपनी बातों में
फिर इस दुनिया से बोलूं ना
भर लूं अपनी आँखों में
इन आँखों को मैं खोलूं ना
खोलूं अपनी बातों में
फिर इस दुनिया से बोलूं ना
मैं देखूं मैं बात करूं
तेरे साथ जियूं तेरे साथ मरूं
मैं देखूं मैं बात करूं
तेरे साथ जियूं तेरे साथ मरूं
ले तेरी हो गई यार सजणा वे सजणा
हो सजणा मेरे यार सजना

तू और किसी का न होना
मैं जीते जी मर जाऊँगी
तेरी ख़ातिर  दुनिया से
अब तन्हा ही लड़ जाऊँगी
तू और किसी का न होना
मैं जीते जी मर जाऊँगी
तेरी ख़ातिर  दुनिया से
अब तन्हा ही लड़ जाऊँगी
मैंने तुझको कहा पिया
ये तन मन तेरे नाम किया
मैंने तुझको कहा पिया
ये तन मन तेरे नाम किया
ले तेरी हो गई यार सजणा वे सजणा
हो सजणा मेरे यार सजना वे सजणा

मन सात समुंदर डोल गया
जो तू आँखों से बोल गया
ओ ओ ओ ओ ओ ओ
मन सात समुंदर डोल गया
जो तू आँखों से बोल गया
ले तेरी हो गई यार सजणा वे सजणा
ओ सजणा मेरे यार सजणा वे सजणा
.................................................................
Sajna ve sajna-Chameli 2004

Artists: Kareena Kapoor, Rahul Bose

Read more...

Feb 17, 2017

मैं यहाँ हूँ-वीर ज़ारा २००४

मदन मोहन का संगीत सन २००४ के कुछ भरा भरा सा
लगता है उसकी वजह समय के साथ बढ़ी वाद्य यंत्रों की
मात्रा. मूल धुनें शायद कम वाद्य यंत्रों के हिसाब से तैयार
की गयी थीं. हम वीर ज़ारा के संगीत के सन्दर्भ में ये
बात कर रहे हैं.

एक अच्छा काम हुआ कि धुनों को दुनिया के सामने लाया
गया जिनका प्रयोग कई वर्षों से नहीं हो प् रहा था. एक
बात ज़रूर है कि मदन मोहन के समय के गायक भी
मौजूद नहीं थे २००४ में और जो थे उनकी टोनल क्वालिटी
से समय बहुत आगे निकल चुका था.

सुनते हैं एक गीत उदित नारायण की आवाज़ में जो कि
जावेद अख्तर का लिखा हुआ है. शाहरुख खान और प्रीती
जिंटा पर इसे फिल्माया गया है.



गीत के बोल:

जानम देख लो मिट गयी दूरियाँ
मैं यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ
जानम देख लो मिट गयी दूरियाँ
मैं यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ
कैसी सरहदें  कैसी मजबूरियाँ
मैं यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ

तुम छुपा ना सकोगी मैं वो राज़ हूँ
तुम भूला ना सकोगी वो अंदाज़ हूँ
गूँजता हूँ जो दिल में तो हैरां हो क्यूँ
मैं तुम्हारे ही दिल की तो आवाज़ हूँ
सुन सको  तो सुनो  धड़कनों की ज़बां
मैं यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ
कैसी सरहदें  कैसी मजबूरियाँ
मैं यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ

मैं ही मैं अब तुम्हारे ख़यालों में हूँ
मैं जवाबों में हूँ  मैं सवालों में हूँ
मैं तुम्हारे हर इक ख्वाब में हूँ बसा
मैं तुम्हारी नज़र के उजालों में हूँ
देखती  हो मुझे  देखती हो जहाँ
मैं यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ
जानम देख लो मिट गयी दूरियाँ
मैं यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ
कैसी सरहदें  कैसी मजबूरियाँ
मैं यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ हूँ  यहाँ
....................................................................
Main yahan hoon-Veer Zaara 2004

Artists: Shahrukh Khan, Preity Zinta

Read more...

Nov 15, 2016

दिल को हज़ार बार रोका-मर्डर २००४

गीत फिल्माया गया है मल्लिका पर तो इसके संगीतकार हैं मलिक.
इमरान हाशमी साथ में हैं. अलीशा चिनॉय गायिका हैं और गीतकार
हैं राहत इन्दौरी. नायक हैं अश्मित पटेल.

इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत दोनों ऐसे कलाकार हैं जिनके
कैरियर के शुरूआती दिनों में उनसे एक्टिंग की उम्मीदें ज्यादा नहीं
की जाती थीं. इमरान हाशमी का अभिनय तो समय के साथ सुधर
गया और वे अभी भी फिल्मों में दिखलाई देते हैं. मल्लिका शेरावत
की नई फ़िल्में रेयर हो चली हैं. 

प्रसिद्ध होने की अलग अलग वजहें होती हैं. जब देसी को विदेशी की
कोम्पीटीशन मिलना शुरू हो जाए तो संभावनाओं पर असर पढता है.

‘जाता कहा है दीवाने’ इफेक्ट को स्लो मोशन में पैदा करने की कोशिश
की गयी है. आज के क्लब सोंग में पहले जैसा चार्म नहीं बचा है. ना
वैसे चपल फ़िल्मी कलाकार हैं और ना ही वैसे गाने वाले.






गीत के बोल:

हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ आ हाँ
आ आ आ आ आ आ आ

दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका
दिल है हवाओं का झोंका झोंका झोंका
दिल को बचाना धोखा न खाना
धोखा है प्यार यार प्यार है धोखा
दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका
दिल है हवाओं का झोंका झोंका झोंका
दिल को बचाना धोखा न खाना
धोखा है प्यार यार प्यार है धोखा

दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ आ हाँ
आ आ आ आ आ आ आ

ढूँढे जा कोई बहाना
ढूँढे क्या कोई निशाना
हाँ ढूँढे जा कोई बहाना
ढूँढे क्या कोई निशाना
दिल का बाज़ार है यहाँ तो
दिल को दिलों से बचाना

दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका
दिल है हवाओं का झोंका झोंका झोंका
दिल को बचाना, धोखा न खाना
धोखा है प्यार यार प्यार है धोखा
दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका

बचना इस आशिक़ से बचना
काँटों की दोस्ती से बचना
हाँ हाँ बचना इस आशिक़ से बचना
काँटों की दोस्ती से बचना
आँखों में भर दे अंधेरा
तुम ऐसी रोशनी से बचना

दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका
दिल है हवाओं का झोंका झोंका झोंका
दिल को बचाना, धोखा न खाना
धोखा है प्यार यार प्यार है धोखा
दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका

हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ आ हाँ
आ आ आ आ आ आ आ
दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
…………………………………………………………..
Dil ko hazaar baar roka-Murder 2004

Artists: Ashmit Patel, Mallika Sherawat

Read more...

Jun 27, 2016

आ अन्ते अमलापुरम-आर्या(तेलुगु)

कुछ गीत माइलस्टोन गीतों की श्रेणी में आते हैं. चाहे
वो किसी भी वजह से हो गए हों. एक गीत है दक्षिण
का जिसमें शहरों और कस्बों के नाम हैं मगर ये इतना
चर्हित हुआ कि इसने सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए
लोकप्रियता के. ये है फिल्म आर्य(२००४) का गीत जो
तेलुगु भाषा की फिल्म है.

लोग इसकी तुलना छैयां छैयां से करते हैं मगर ये अलग
चीज़ है, इसका अपना अलग स्वाद है. गीत में ढेर सारे
कलाकार हैं और लगता है सारे कलाकार इसके फिल्मांकन
का आनंद उठा रहे हैं जो इसकी सबसे खास बात है.
जनता इस गीत से अल्लू अर्जुन और अनुराधा मेहता को
याद करते हैं मगर इस गीत पर केवल इसकी मुख्य नर्तकी
अभिनयश्री की छाप है और इसे देख के आप महसूस
करेंगे भावाभिव्यक्ति के मामले में हिंदी फिल्मों के टॉप
आइटम सोंग बहुत पीछे हैं.

इसे गाया है मालती और रणजीत ने. बोल लिखे हैं वेचुरी
सुन्दरम मूर्ती ने और संगीत है देवी श्री प्रसाद का. फिल्म
एक सुपर हिट फिल्म है अपने समय की और यह इसी
नाम से मलयालम में डब कर के भी रिलीज़ की गयी थी.



गीत के बोल:

आपके समझ आ जाएँ तो मुझे भी बतला दें.

................................................................
Aa ante amlapuram-Aarya 2004

Artists-Allu Arjun, Anuradha Mehta, Abhinayshri

Read more...

Mar 2, 2016

लक्ष्य तो हर हाल में पाना है-लक्ष्य २००४

लक्ष्य नाम से एक फिल्म आई १९९४ में और दूसरी आई 
२००४ में. आपको आज २००४ वाली फिल्म से शीर्षक गीत
सुनवा रहे हैं. इन्सपिरेशनल सोंग है जिसे जावेद अख्तर ने
लिखा है. संगीतकार हैं शंकर-एहसान-लॉय. शंकर महादेवन
इसके गायक हैं.

फरहान अख्तर निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन,
प्रीती जिंटा, ऋतिक रोशन, ओम पुरी और शरद कपूर जैसे
कलाकार हैं. सेना की पृष्ठभूमि पर इस फिल्म की कहानी
आधारित है. फिल्म का नायक सेना में भारती हो जाता
है. कारगिल युद्ध के बाद कई हिंदी फ़िल्में बनी ये उनमें
से एक है. बोमन ईरानी ने ऋतिक के पिता की भूमिका
निभाई है फिल्म में. फिल्म में ऋतिक के किरदार का नाम
करण है.



गीत के बोल:

पायेगा जो लक्ष्य है तेरा लक्ष्य

हाँ यही रास्ता है तेरा, तूने अब जाना है
हाँ यही रास्ता है तेरा, तूने अब जाना है
हाँ यही सपना है तेरा, तूने पहचाना है
हाँ यही रास्ता है तेरा, तूने अब जाना है
हाँ यही सपना है तेरा, तूने पहचाना है
तुझे अब यह दिखाना है, रोके तुझको आंधियाँ
या जमीं और आसमान पायेगा जो लक्ष्य है तेरा
लक्ष्य तो हर हाल में पाना है

मुश्किल कोई आ जाये तो, परबत कोई टकराए तो
ताकत कोई दिखलाये तो, तूफान कोई मंडराए तो
मुश्किल कोई आ जाये तो, परबत कोई टकराए तो
बरसे चाहे अम्बर से आग, लिपटे चाहे पैरो से लाख
बरसे चाहे अम्बर से आग, लिपटे चाहे पैरो से लाख
पायेगा जो लक्ष्य है तेरा लक्ष्य तो हर हाल में पाना है

हिम्मत से जो कोई चले, धरती हिले कदमो तले
क्या दूरियां क्या फासले मंजिल लगे आ के गले
हिम्मत से जो कोई चले, धरती हिले कदमों तले
तू चल यूं ही अब सुबह-ओ-शाम,
रुकना झुकना नहीं तेरा काम
तू चल यूं ही अब सुबह-ओ-शाम
रुकना झुकना नहीं तेरा काम
पायेगा जो लक्ष्य है तेरा, लक्ष्य तो हर हाल में पाना है

हाँ यही रास्ता है तेरा, तूने अब जाना है
हाँ यही सपना है तेरा, तूने पहचाना है
तुझे अब यह दिखाना है
रोके तुझको आंधियाँ
या जमीं और आसमान पायेगा जो लक्ष्य है तेरा
लक्ष्य तो हर हाल में पाना है
...................................................................
Lakshya to har haal mein paana-Lakshya 2004

Read more...

Feb 27, 2016

दिल मांगता है-मुझसे शादी करोगी २००४

साजिद नडियाडवाला के निर्माण में और डेविड धवन के
निर्देशन में बनी फिल्म मुझसे शादी करोगी सन २०० की
सबसे सफल फिल्मों में से एक है. ३ गीतकार और ४
संगीतकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है इस फिल्म
के संगीत निर्माण में. प्रस्तुत गीत जलीस शेरवानी का
लिखा हुआ है जिसकी धुन बनायीं है साजिद-वाजिद ने.

फिल्म मनोरंजक है और इसमें लगभग सभी कलाकारों की
एक्टिंग सराहनीय है विशेषकर अक्षय कुमार की.

गीत फिल्माया गया है सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
पर. गीत ‘आ जा सोनिये’ शब्दों से ज्यादा पहचाना जाता
है.



गीत के बोल:

दिल मांगता है दिल दिल दिल मांगता है
दिल मांगता है दिलदार सोनिये तू आ जा सोनिये
प्यार का कर कर ले कर ले कर ले कर ले कर ले
प्यार का कर ले करार सोनिये तू आ जा सोनिये

मैं भी बेकरार हूँ  तू भी बेकरार है
तेरा इंतज़ार है तेरा इंतज़ार है

ओ प्यार का कर कर ले कर ले कर ले कर ले कर ले
प्यार का कर ले करार सोनिये तू आ जा सोनिये
दिल मांगता है दिल दिल दिल मांगता है
दिल मांगता है दिलदार सोनिये तू आ जा सोनिये
जलवा तेरा जलवा जैसे तूफ़ान है जाना
अरे जलवा तेरा जलवा जैसे तूफ़ान है जाना

चेहरा तेरा चेहरा मेरी पहचान है जाना

अंखियों से अंखियों को लड़ा दे
मेरी अंखियों से अँखियाँ लड़ा दे

मुझको तू अपना बना ले, मुझको तू अपना बना ले

ओ प्यार का कर कर ले कर ले कर ले कर ले कर ले
प्यार का कर ले करार सोनिये तू आ जा सोनिये
ओ दिल मांगता है दिल दिल दिल मांगता है
दिल मांगता है दिलदार सोनिये तू आ जा सोनिये
मुझपे हाँ मुझपे कुछ तो एहसान है तेरा
अरे मुझपे हाँ मुझपे कुछ तो एहसान है तेरा

सपना मेरा सपना तू ही अरमान है मेरा

लिख दे प्रेम कहानी ओ रानी
लिख दे प्रेम कहानी

कर दे प्रेम दीवानी ओ जानी
कर दे प्रेम दीवानी

ओ प्यार का कर कर ले कर ले कर ले कर ले कर ले
प्यार का कर ले करार सोनिये तू आ जा सोनिये
ओ दिल मांगता है दिल दिल दिल मांगता है
दिल मांगता है दिलदार सोनिये तू आ जा सोनिये
ओ प्यार का कर कर ले कर ले कर ले कर ले कर ले
प्यार का कर ले करार सोनिये तू आ जा सोनिये
 आ जा सोनिये आ जा सोनिये
होए आ जा सोनिये आ जा सोनिये, सोनिये सोनिये आ जा सोनिये
आ जा सोनिये आ जा सोनिये
होए आ जा सोनिये आ जा सोनिये, सोनिये सोनिये आ जा सोनिये
...............................................................
Dil mangta hai-Mujhse shadi karogi 2004

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP