Showing posts with label Aapki Sewa Mein. Show all posts
Showing posts with label Aapki Sewa Mein. Show all posts

Jul 7, 2019

पा लागूं कर जोरी रे-आपकी सेवा में १९४७

सुनते हैं सन १९४७ की फिल्म आपकी सेवा में से वह गीत
जिसके लिए फिल्म ज्यादा प्रसिद्द है और चर्चित भी. फिल्म
आपकी सेवा में से इतिहास के एक गौरवशाली अध्याय की
शुरुआत हुई और वो है लता मंगेशकर का फिल्म पार्श्व्गायन
में पदार्पण.

गीत का पहला शब्द है-पा जो कि इधर पांव शब्द का संक्षिप्त
रूप है. लता मंगेशकर ने सदा स्टेज और कार्यस्थल का सम्मान
किया है. वो गानों की रिकॉर्डिंग के समय में पैर में जूते चप्पल
नहीं पहना करतीं.

प्रथम फ़िल्मी गीत कृष्ण के उल्लेख वाला है. क्या इसे आशीर्वाद
माना जाए एक शानदार शुरुआत के लिए. या इसे महज संयोग
मान के ख़ारिज कर दिया जाए.

सयाने कहते हैं ये गीत राग पीलू ठुमरी स्टाइल का है.




गीत के बोल:

पा लागूं कर जोरी रे
श्याम मोसे ना खेलो होरी
हो श्याम मोसे ना खेलो होरी
पा लागूं कर जोरी
श्याम मोसे ना खेलो होरी
मेरे श्याम
श्याम मोसे ना खेलो होरी

करत बरजोरी जोरी
हो श्याम मोसे
मोसे ना खेलो होरी
छीन झपट मोरे हाथ से गागर
हाँ आ आ आ आ आ आ
छीन झपट मोरे हाथ से गागर
तोड़ के बैयाँ मरोड़ी
हाँ हाँ हाँ हाँ बैयाँ मरोड़ी
दिल धडकत है सांस चढत है
दिल धडकत है सांस चढत है
देख कांपत गोरी गोरी
हाँ हाँ हाँ हाँ देख कांपत गोरी गोरी
ओ श्याम मोसे ना खेलो होरी
हो श्याम मोसे ना खेलो होरी
मोसे ना खेलो होरी रे श्याम
मोसे ना खेलो होरी श्याम
मोसे ना खेलो होरी श्याम
मोसे खेलो ना श्याम
मोसे खेलो ना श्याम
मोसे ना खेलो
मोसे ना खेलो
मोसे ना खेलो होरी
ना खेलो होरी
.....................................................................................
Paa lagoon kar jori-Aapki sewa mein 1947

Artist:

Lata Mangeshkar's first playback song

Read more...

Jul 6, 2019

मैं तेरी तू मेरा-आपकी सेवा में १९४७

पाठकों आपकी सेवा में पेश है सन १९४७ की एक फिल्म
आपकी सेवा में से एक गीत. फिल्म में ७-८ गीत हैं मगर
ये फिल्म लता मंगेशकर के प्रथम फ़िल्मी गीत के लिए ही
जानती है.

फिल्म में कुछ कर्णप्रिय गीत हैं उनमे से एक सुनते हैं आज.
ये मोहनतारा तलपड़े और रफ़ी का गाया युगल गीत है जिसे
लिखा है महिपाल ने. संगीत दत्ता दावजेकर का है.





गीत के बोल:

हा हा हा हा हो हो हो हो
मैं तेरी तू मेरा
मैं तेरी तू मेरा
दोनों का संग संग हो बसेरा
मैं तेरी तू मेरा
मैं तेरी तू मेरा
दोनों का संग संग हो बसेरा

छोड़ के मुझको ओ किधर चले
ओ किधर चले
बिछड़े दूर हुए
बिछड़े दूर हुए
मैं तेरी तू मेरा
मैं तेरी तू मेरा
दोनों का संग संग हो बसेरा

आओ आओ झूलते चलें किनारे
आओ आओ झूलते चलें किनारे
पानी में हों महल हमारे
पानी में हों महल हमारे
लहर लहर में डोल डोल कर
नाचे पवन चकोरा
लहर लहर में डोल डोल कर
नाचे पवन चकोरा

मैं तेरी तू मेरा
मैं तेरी तू मेरा
दोनों का संग संग हो बसेरा

मन की रानी मन पे छाओ
मन की रानी मन पे छाओ
प्रेम हिलोरी लाओ
प्रेम हिलोरी लाओ
घिर घिर काले बादल आये
आओ मैंने हाथ बढ़ाये
घिर घिर काले बादल आये
आओ मैंने हाथ बढ़ाये
सजन डाल दें आज यहाँ
मीठे सपनों का घेरा
सजन डाल दें आज यहाँ
मीठे सपनों का घेरा

मैं तेरी तू मेरा
मैं तेरी तू मेरा
दोनों का संग संग हो बसेरा
..................................................................
Main teri too mera-Aapki sewa mein 1947

Artists:

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP