Showing posts with label Ajab prem ki ghazab kahani. Show all posts
Showing posts with label Ajab prem ki ghazab kahani. Show all posts

May 5, 2020

तू जाने ना-अजब प्रेम की गज़ब कहानी २००९

सुनते हैं अजब प्रेम की गज़ब कहानी से एक सोलो गीत
आतिफ असलम की आवाज़ में. गीत ख्यालों में चल रहा
है और ख्यालों की कोई सीमा या बंदिश नहीं होती. वो
रोम के कोलेसियम में जा सकता है तो दूसरे की क्षण वो
बर्फीले रेगिस्तान में सफ़ेद भालुओं से गले लग सकता है.

गीत में एक चीज़ दिखलाई गयी है टूटे तारे को देख कर
इच्छा करना. कहते हैं इस वक्त जो माँगा जाये वो प्राप्त हो
जाता है. प्रकृति उसकी व्यवस्था करती है आपके लिए.

विज्ञान के हिसाब से जो तारों की चमक हम वर्त्तमान में
देख रहे होते हैं उसे प्रकट हुए जाने कितने साल बीत चुके
होते हैं. प्रकाश को धरती तक आने में लगने वाले समय
की गणना करें तो ये सैकड़ों साल तक हो सकता है.

दो स्टाईल्स की गायकी का संगम है इस गीत में. एक
तो नॉर्मल वाली और दूसरी आतिफ असलम की टिपिकल.
आतिफ असलम के अलावा जो दूसरी आवाजें हैं इस गीत
में उनका कोई जिक्र नहीं है विवरण में.

गीत इरशाद कामिल का है और संगीत प्रीतम का.




गीत के बोल:

कैसे बतायें क्यूँ तुझको चाहे यारा बता न पायें
बातें दिलों की देखो जो बाकी आँखें तुझे समझाये
तू जाने ना तू जाने ना
तू जाने ना तू जाने ना

मिल के भी हम न मिले तुमसे न जाने क्यूँ
मीलों के है फासले तुमसे न जाने क्यूँ
अनजाने है सिलसिले तुमसे न जाने क्यूँ
सपने हैं पलकों तले तुमसे न जाने क्यूँ

कैसे बतायें क्यूँ तुझको चाहे यारा बता न पायें
बातें दिलों की देखो जो बाकी आँखें तुझे समझाये
तू जाने ना तू जाने ना
तू जाने ना तू जाने ना

निगाहों में देखो मेरी जो है बस गया
वो है मिलता तुमसे हू-ब-हू
ओ ओ ओ
जाने तेरी आँखें थी या बातें थी वजह
हुये तुम जो दिल की आरजू
तुम पास हो के भी तुम आस हो के भी
एहसास हो के भी अपने नहीं
ऐसे हैं हमको गिले तुमसे न जाने क्यूँ
मीलों के है फासले तुमसे न जाने क्यूँ
तू जाने ना तू जाने ना
तू जाने ना तू जाने ना
जाने ना जाने ना जाने ना जाने ना

ख्यालों में लाखों बातें यूं तो कह गया
बोला कुछ ना तेरे सामने
हो ओ ओ हुए न बेगाने भी तुम हो के और के
देखो तुम न मेरे ही बने
अफ़सोस होता है दिल भी ये रोता है
सपने संजोता है पगला हुआ
सोचे ये हम थे मिले तुमसे न जाने क्यूँ
मीलों के हैं फासले तुमसे न जाने क्यूँ
अनजाने हैं सिलसिले तुमसे न जाने क्यूँ
सपने हैं पलकों तले तुमसे न जाने क्यूँ

कैसे बतायें क्यूँ तुझको चाहे यारा बता न पायें
बातें दिलों की देखो जो बाकी आँखें तुझे समझाये
तू जाने ना तू जाने ना
तू जाने ना तू जाने ना
तू जाने ना तू जाने ना
………………………………………………………………..
Too jaane na-Ajab prem ki ghazab kahani 2009

Artists: Ranveer Kapoor, Katrina Kaif

Read more...

Mar 27, 2016

तेरा होने लगा हूँ-अजब प्रेम की गज़ब कहानी २००९

सन २००९ की सबसे सफल फिल्मों में से एक फिल्म है
अजब प्रेम की गज़ब कहानी. कैटरीना कैफ और रणवीर
कपूर अभिनीत इस फिल्म में काफी सारे गाने हैं. २-३
गीत फिल्म के उल्लेखनीय कहे जा सकते हैं और प्रस्तुत
गीत भी उन्हीं में से एक है. आतिफ असलम, अलीशा चिनॉय
और जॉय बरुआ का गाया ये गीत आशीष पंडित ने लिखा
और धुन बनाई प्रीतम चक्रवर्ती ने.

जोई बरुआ एक असमिया गायक हैं और इस गीत का अंग्रेजी
हिस्सा उन्होंने गाया है. अलीशा चिनॉय और आतिफ असलम
के नामों से आप परिचित हैं ही.



गीत के बोल:

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and feel me, girl feel me

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and heal me, girl heal me

Thinking about the love
We making and the life we sharing
Come and feel me, girl feel me

Shining in the shade in sun like
A pearl upon the ocean
Come and feel me, com'on heal me

ओ आजा तू भी मेरा, मेरा
तेरा जो इकरार हुआ
तो क्यूँ ना मैं भी कह दूं, कह दूं
हुआ मुझे भी प्यार हुआ

तेरा होने लगा हूँ, खोने लगा हूँ
जब से मिला हूँ
तेरा होने लगा हूँ, खोने लगा हूँ
जब से मिला हूँ

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and feel me, girl feel me

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and heal me, girl heal me

ऐसे तो मन मेरा पहली भी रातों में
अक्सर ही चाहत के हाँ सपने संजोता था
पहले भी धड़कन ये धुन कोई गाती थी
पर अब जो होता है वो पहले ना होता था

हुआ है तुझे जो भी, जो भी
मुझे भी इस बार हुआ
तो क्यूँ ना मैं भी कह दूं, कह दूं
हुआ मुझे भी प्यार हुआ

तेरा होने लगा हूँ, खोने लगा हूँ
जब से मिला हूँ
तेरा होने लगा हूँ, खोने लगा हूँ
जब से मिला हूँ

ओहा मासाया मा महिये...
ओ माहिया ..

आँखों से छू लूं के बाहें तरसती हैं
दिल ने पुकारा है हाँ अब तो चले आओ
आओ कि शबनम की बूँदें बरसती हैं
मौसम इशारा है हाँ अब तो चले आओ

बाहों में डालें बाहें, बाहें
बाहों का जैसे हार हुआ
हाँ माना मैंने, माना
हुआ मुझे भी प्यार हुआ

तेरा होने लगा हूँ, खोने लगा हूँ
जब से मिला हूँ
तेरा होने लगा हूँ, खोने लगा हूँ
जब से मिला हूँ

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and feel me, girl feel me

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and heal me, girl heal me

Thinking about the love
We making and the life we sharing
Come and feel me, girl feel me

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and feel me, com'on heal me
.........................................................
Tera hone laga hoon-Ajab prem ki ghazab kahani 2009

Artists: Ranveer Kapoor, Katrina Kaif

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP