Showing posts with label Joi Barua. Show all posts
Showing posts with label Joi Barua. Show all posts

Mar 27, 2017

नदी में तलब है-उड़ान २०१०

नयी फिल्मों से कोई गीत हमने नहीं सुना बहुत दिन से. एक
गीत सुनते हैं फिल्म उड़ान से. अमिताभ भट्टाचार्य ने गीत को
लिखा है और इसको सुरों में ढालने वाला काम अमित त्रिवेदी ने
किया है. जॉय बरुआ, अमित त्रिवेदी और न्यूमैन पिंटो ने इसे
गाया है.

फिल्म का निर्माण संजय सिंह, रोनी स्क्रूवाला और अनुराग कश्यप
ने मिल के किया था. कहा जाता है ये फिल्म अनुराग कश्यप के
जीवन पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी
ने किया है. रजत बरमेचा, रोनित रॉय, आर्यन बोराडिया और
राम कपूर जैसे कलाकार इसमें हैं जिसमें से हमने पहले दो लोगों
के नाम ही सुने हैं जो टेलीविज़न की दुनिया के सितारे हैं या
रहे हैं. रजत बरमेचा की ये पदार्पण फिल्म है.




गीत के बोल:

नदी में तलब है कहीं जो अगर
समंदर कहाँ दूर हैं
दमकती गरज़ हैं सोने मैं अगर
तो जलना भी मंज़ूर हैं
एक उड़ान कब तलक यूँ कैद रहेगी
रोको ना छोड़ दो इसे
एक उड़ान ही सपनों को जिंदगी देगी
सपनो से जोड़ दो इसे

पुरानी दलीलों रस्मों को सभी
अभी से कहें अलविदा
बदलते दिनों के तरीकों से
सींचे हम नया गुलसिताँ
एक उड़ान कब तलक यूँ कैद रहेगी
रोको ना छोड़ दो इसे
एक उड़ान ही सपनों को जिंदगी देगी
सपनो से जोड़ दो इसे
एक उड़ान कब तलक यूँ कैद रहेगी
रोको ना छोड़ दो इसे
एक उड़ान ही सपनों को जिंदगी देगी
सपनो से जोड़ दो इसे
……………………………………………………………….
Nadi mein talab hai-Udaan 2010

Read more...

Mar 27, 2016

तेरा होने लगा हूँ-अजब प्रेम की गज़ब कहानी २००९

सन २००९ की सबसे सफल फिल्मों में से एक फिल्म है
अजब प्रेम की गज़ब कहानी. कैटरीना कैफ और रणवीर
कपूर अभिनीत इस फिल्म में काफी सारे गाने हैं. २-३
गीत फिल्म के उल्लेखनीय कहे जा सकते हैं और प्रस्तुत
गीत भी उन्हीं में से एक है. आतिफ असलम, अलीशा चिनॉय
और जॉय बरुआ का गाया ये गीत आशीष पंडित ने लिखा
और धुन बनाई प्रीतम चक्रवर्ती ने.

जोई बरुआ एक असमिया गायक हैं और इस गीत का अंग्रेजी
हिस्सा उन्होंने गाया है. अलीशा चिनॉय और आतिफ असलम
के नामों से आप परिचित हैं ही.



गीत के बोल:

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and feel me, girl feel me

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and heal me, girl heal me

Thinking about the love
We making and the life we sharing
Come and feel me, girl feel me

Shining in the shade in sun like
A pearl upon the ocean
Come and feel me, com'on heal me

ओ आजा तू भी मेरा, मेरा
तेरा जो इकरार हुआ
तो क्यूँ ना मैं भी कह दूं, कह दूं
हुआ मुझे भी प्यार हुआ

तेरा होने लगा हूँ, खोने लगा हूँ
जब से मिला हूँ
तेरा होने लगा हूँ, खोने लगा हूँ
जब से मिला हूँ

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and feel me, girl feel me

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and heal me, girl heal me

ऐसे तो मन मेरा पहली भी रातों में
अक्सर ही चाहत के हाँ सपने संजोता था
पहले भी धड़कन ये धुन कोई गाती थी
पर अब जो होता है वो पहले ना होता था

हुआ है तुझे जो भी, जो भी
मुझे भी इस बार हुआ
तो क्यूँ ना मैं भी कह दूं, कह दूं
हुआ मुझे भी प्यार हुआ

तेरा होने लगा हूँ, खोने लगा हूँ
जब से मिला हूँ
तेरा होने लगा हूँ, खोने लगा हूँ
जब से मिला हूँ

ओहा मासाया मा महिये...
ओ माहिया ..

आँखों से छू लूं के बाहें तरसती हैं
दिल ने पुकारा है हाँ अब तो चले आओ
आओ कि शबनम की बूँदें बरसती हैं
मौसम इशारा है हाँ अब तो चले आओ

बाहों में डालें बाहें, बाहें
बाहों का जैसे हार हुआ
हाँ माना मैंने, माना
हुआ मुझे भी प्यार हुआ

तेरा होने लगा हूँ, खोने लगा हूँ
जब से मिला हूँ
तेरा होने लगा हूँ, खोने लगा हूँ
जब से मिला हूँ

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and feel me, girl feel me

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and heal me, girl heal me

Thinking about the love
We making and the life we sharing
Come and feel me, girl feel me

Shining in the shade in sun like
pearl upon the ocean
Come and feel me, com'on heal me
.........................................................
Tera hone laga hoon-Ajab prem ki ghazab kahani 2009

Artists: Ranveer Kapoor, Katrina Kaif

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP