Showing posts with label Akhiri Rasta. Show all posts
Showing posts with label Akhiri Rasta. Show all posts

Oct 30, 2019

पहले पढ़ाई फिर प्यार-आखिरी रास्ता १९८३

माका नाका गो वाली फिल्म से हमने आपको केवल एक
ही गीत सुनवाया है अभी तक. सूची पर गौर फरमाने के
बाद हमने पाया कि महानायक की फिल्मों के गीत हमने
कम सुनवाए हैं आपको. महानायक को आप रोज़ टी वी
पर ही इतना देख लेते हैं कि हम भूल ही नहीं पाते. याद
तो उसे किये जाता है जिसे हम भूल चुके हों.

कपडे सिलने वाली सुई से ले कर हवाई जहाज़ तक के
विज्ञापन कर चुके महानायक की शक्ल देख के आज भी
जनता प्रसन्न होती है. जनता का इतना प्यार शायद ही
किसी और अभिनेता के हिस्से आया हो और कभी आएगा
भविष्य में. हो सकता है बाबाजी को भी भविष्य में अपने
उत्पाद बेचने के लिए इस चेहरे की ज़रूरत पड़ जाए.

सुनते हैं आनंद बक्षी का लिखा और लक्ष्मी प्यारे की धुन
पर एस जानकी और मोहम्मद अज़ीज़ का गाया गीत फिल्म
आखिर रास्ता से.


   


गीत के बोल:

हे यू
पहले पढ़ाई पहले पढ़ाई
पहले पढ़ाई फिर प्यार होगा
प्यार होगा प्यार होगा
हाँ पहले पढ़ाई फिर प्यार होगा
प्यार होगा
एक बार नहीं सौ बार होगा
हाँ होगा हाँ होगा
अरे मुझसे ना इंतज़ार होगा
मुझसे ना इंतज़ार होगा
आज का सबक हम याद अब करेंगे
आज का सबक हम याद अब करेंगे
वो तो ठीक है मगर वो कब करेंगे
वो तो ठीक है मगर वो कब करेंगे

हो दुनिया में दुनिया में
हर चीज़ से अच्छा बिस्तर होता है
दुनिया में दुनिया में
हर चीज़ से अच्छा बिस्तर होता है
वक्त से चाँद जगता है वक्त पे सूरज सोता है
वक्त से चाँद जगता है वक्त पे सूरज सोता है
हम भी वक्त देख कर काम सब करेंगे
हम भी वक्त देख कर काम सब करेंगे
वो तो ठीक है मगर वो कब करेंगे
आज का सबक हम याद अब करेंगे
वो तो ठीक है मगर वो कब करेंगे

ये पहला स्कूल है जो खुलता है रात को
ये पहला स्कूल है जो खुलता है रात को
एक बात का रोना है एक बात का रोना है
तुम मर्दों की जात का तुम मर्दों की जात का
सारी बातें हम पढ़ने के बाद सब करेंगे
ऐ सारी बातें हम पढ़ने के बाद सब करेंगे
वो तो ठीक है मगर वो कब करेंगे

पहले पढ़ाई फिर प्यार होगा
प्यार होगा प्यार होगा
एक बार नहीं सौ बार होगा
हाँ होगा हाँ होगा
अरे मुझसे ना इंतज़ार होगा हाँ ?
मुझसे ना इंतज़ार होगा
आज का सबक हम याद अब करेंगे
आज का सबक हम याद अब करेंगे
वो तो ठीक है मगर वो कब करेंगे
वो तो ठीक है मगर वो कब करेंगे
…………………………………………………
Pehle padhai phir pyar-Akhiri Rasta 1983

Artists: Jaya Prada, Amitabh Bachchan

Read more...

Mar 11, 2018

गोरी का साजन-आखिरी रास्ता १९८३

फिल्मों से हम कुछ ना कुछ सीखते आये हैं चाहे वो काम की
बात हो या गालियाँ. दृश्य श्रव्य माध्यम का असर इतना गहरा
है कि आज आम आदमी जिसे GDP की परिभाषा नहीं पता वो
भी इसके परसेंटेज के घट-बढ़ पर बात करने लगा है.

फिल्म आखिरी रास्ता से एक गीत सुनते हैं जिससे हमने कुछ
अनूठे शब्द सीखे-माका नाका गो. कुछ कुछ ऐसा है जैसे ताजा
ताजा अंग्रेजी सीखने वाला पास्ट टेंस के लिए’ आई वाज़ गो’
का इस्तेमाल करे.

गीत आनंद बक्षी का है जिसे एस जानकी संग शब्बीर कुमार
ने गाया है. धुन लक्ष्मी प्यारे की है.



गीत के बोल:

ऐ गोरी का साजन साजन की गोरी
लो जी शुरू हो गयी लव स्टोरी
तररम पमपम
वो जा रही है मेरी हीरोइन
हीरो का दिल कर के चोरी
गोरी का साजन साजन की गोरी
लो जी शुरू हो गयी लव स्टोरी
तररम पमपम
वो जा रही है मेरी हीरोइन
हीरो का दिल कर के चोरी

माका नाका गो माका नाका गो
रोको न मुझे टोको न मुझे
देखो न मुझे छेड़ो न मुझे
मेरे संग मत करो जोरा जोरी

गोरी का साजन साजन की गोरी
लो जी शुरू हो गयी लव स्टोरी
तररम पमपम
वो जा रही है मेरी हीरोइन
हीरो का दिल कर के चोरी

अपनी इस लव स्टोरी में कोई विलन न आ जाये
अपनी इस लव स्टोरी में कोई विलन न आ जाये
अपनी प्रेम तपस्या में कोई विघ्न न आ जाये
अपनी प्रेम तपस्या में कोई विघ्न न आ जाये
दिल की पतंगें नयनों की डोरी
लो जी शुरू हो गयी लव स्टोरी
तररम पमपम
वो जा रही है मेरी हीरोइन
हीरो का दिल कर के चोरी

गोरी का साजन साजन की गोरी
लो जी शुरू हो गयी लव स्टोरी
तररम पमपम
वो जा रही है मेरी हीरोइन
हीरो का दिल कर के चोरी
माका नाका गो माका नाका गो
माका नाका नाका नाका

याद करो तो फ़िल्मों में क्या क्या सीन दिखाते हैं
क्या क्या सीन दिखाते हैं
याद करो तो फ़िल्मों में क्या क्या सीन दिखाते हैं
लेट के बातें करते हैं दौड़ के गाना गाते हैं
लेट के बातें करते हैं दौड़ के गाना गाते हैं
दौड़ के गाना गाते हैं
मैं पीछे भागा तू आगे दौड़ी
लो जी शुरू हो गयी लव स्टोरी
तररम पमपम
वो जा रहा है मेरा हीरो
हीरोईन का दिल कर के चोरी
गोरी का साजन साजन की गोरी
लो जी शुरू हो गयी लव स्टोरी
तररम पमपम
वो जा रहा है मेरा हीरो
हीरोईन का दिल कर के चोरी

माका नाका गो नाका नाका गो
रोको न मुझे टोको न मुझे
देखो न मुझे छेड़ो न मुझे
मेरे संग मत करो जोरा जोरी

हे गोरी का साजन साजन की गोरी
लो जी शुरू हो गयी लव स्टोरी
तररम पमपम
वो जा रहे हैं हीरो हीरोइन
एक दूजे का दिल कर के चोरी
वो जा रहे हैं हीरो हीरोइन
एक दूजे का दिल कर के चोरी
…………………………………………………
Gori ka sajan-Aakhiri rasta 1983

Artists: Amitabh, Sridevi

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP