Showing posts with label Aman Trikha. Show all posts
Showing posts with label Aman Trikha. Show all posts

May 26, 2016

हुक्का बार-खिलाडी ७८६

एक समय का नवाबी शौक आजकल के समय में फिर से
शौक बन के उभरा है. हुक्का बार-ये आपने सुना अवश्य ही
होगा देखा गर नहीं. यहाँ आजकल के युवक हुक्का गुडगुडाने
जाए करते हैं, सभी तो नहीं, मगर हाँ, जाते ज़रूर हैं.

इस पर भी एक गीत बन गया. खिलाडी ७८६ का ये गीत काफी
बजता हुआ मिला मुझे जगह जगह. पहले मैं सोचता था किसी
हुक्का बार का विज्ञापन है. किसी बड़ी कंपनी ने हुक्का बार की
ओउटलेट चेन खोल ली हैं.

गीत में हुक्का बार, जलता सिगार, शेर का शिकार वगैरह से
तुकबंदी जमाई गयी है. आम का अचार शायद गीत कम्पोज
करते वक्त दिमाग में नहीं आया होगा. गीत लिखा और कम्पोज
किया है हिमेश रेशमिया ने जिसे उनके साथ अमन त्रिखा और
विनीत सिंह ने गाया है.




गीत के बोल:

तेरी अंखियों का वार जैसे शेर का शिकार
तेरा हुस्न धुएँदार जैसे जलता सिगार
तेरी अंखियों का वार जैसे शेर का शिकार
तेरा हुस्न धुएँदार जैसे जलता सिगार
तेरे प्यार का नशा कभी आर कभी पार

तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार

तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार

तू जो न हो मेरे रु-ब-रु
बिन तेरे जीने से मैं डरूं
है यही तमन्ना मेरी
बस तेरे लिए जियूं मरूं
तेरा हुआ जो दीदार बाजे दिल का सितार
तेरा हुस्न धुएँदार जैसे जलता सिगार
तेरे प्यार का नशा कभी आर कभी पार

तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार

जागे हैं यूँ ही रात भर
है हवाओं में आवारगी
ये कशिश ये दीवानगी
है तुझी से मेरी तिश्नगी
है जूनून ये सवार मैं तो भोला संसार
तेरे बिना धुएँदार जैसे जलता सिगार
तेरे प्यार का नशा कभी आर कभी पार

तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार

तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार
....................................................................................
Hukkah Baar-Khiladi 786 2012

Read more...

Mar 13, 2015

गो गो गो गोविंदा-ओह माई गोड २०१२

पिछले दिनों एक लीक से हट कर बनी फिल्म देखने का मुझे
सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस लीक से हट कर बनी फिल्म में
किंचित लकीर की फकीरी भी थी. मेरा अभिप्राय एक आईटम
सोंग से है जो इस फिल्म का एक प्रमुख आकर्षण भी है.
शायद फिल्म की तरफ दर्शकों को खींचने का एक प्रयास या
दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखने का एक प्रयास.

फिल्म का निर्माण खिलाडी कुमार ने किया है और इस गीत की 
कोरेओग्राफी का जिम्मा उन्होंने प्रभु देवा को दिया. इस गीत में
आपको प्रभु देवा और सोनाक्षी सिन्हा नृत्य करते नज़र आयेंगे
ढेर सारे सह कलाकारों के साथ. गीत गाया है श्रेया घोषाल और

अमन त्रिखा ने. संगीत तैयार किया है हिमेश रेशमिया ने. गीत
के साथ एक रोचक कहानी भी जुडी हुई है.

मज़ेदार  बात ये है कि ये गीत एक पुराने गीत की याद दिलाता है-
धूम मची धूम -काला पत्थर का गीत है - जिसका संगीत राजेश
रोशन ने तैयार किया है. उसके अंतरे में जो धुन है वो इधर मुखड़े
में गूंजती सी सुनाई देती है.उसके अलावा पुराने गीत-गोविंदा आला रे
के नोट्स भी आपने पकड़ लिए होंगे, उम्मीद है.



गीत के बोल:

गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
अटके मटके झटके मारे है
तू आज शोला तो हम भी फुहारे हैं
तू आसमान पे है तो चाँद सितारे हैं हम
चाहे दम निकले ये दम
है कसम तेरी कसम
तुझे आज छोड़ेंगे न हम

गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
अटके मटके झटके मारे है
तू आज शोला तो हम भी फुहारे हैं
तू आसमान पे है तो चाँद सितारे हैं हम
चाहे दम निकले ये दम
है कसम तेरी कसम
तुझे आज छोड़ेंगे न हम
गो गो गो गोविंदा
ग्यारह बारह तेरा, बढ़ रहा पारा बॉडी का हमारा यारा
ग्यारह बारह तेरा

ओए होए होए होए 
ग्यारह बारह तेरा, बढ़ रहा पारा बॉडी का हमारा यारा
देखो न हमारे नैनों से करारे
निकला है शरारा
तेरा ये नज़ारा लगे हमें कितना सतरंगी
तेरा बड़ा चर्चा तेरा
किस्सा अठरंगी
चाहे दम निकले ये दम हा 
है कसम तेरी कसम हा
तुझे आज छोड़ेंगे न हम आ हा 
गो गो गो गोविंदा
ओए ओए ओए ओए
अटके मटके झटके मारे है
तू आज शोला तो हम भी फुहारे हैं
तू आसमान पे है तो चाँद सितारे हैं हम

चाहे दम निकले ये दम
है कसम तेरी कसम
तुझे आज छोड़ेंगे न हम
गो गो गो गोविंदा

क्या ये दिल्लगी है
क्या ये आशिकी है
मूड में दीवानगी है
क्या ये दिल्लगी है
बोलो बोलो बोलो
क्या ये दिल्लगी है
क्या ये आशिकी है
मूड में दीवानगी है 
आज हवाओं में आज फिजाओं में
कैसी ये तृषाग्नि है
आज मस्ती में तेरे
गम होंगे हम तो
आज धुनकी में तेरे
तुन होंगे हम  तो
चाहे दम निकले ये दम
है कसम तेरी कसम
तुझे आज छोड़ेंगे न हम

गो गो गो गोविंदा

अटके मटके झटके मारे है
तू आज शोला तो हम भी फुहारे हैं
तू आसमान पे है तो चाँद सितारे हैं हम
चाहे दम निकले ये दम
है कसम तेरी कसम
तुझे आज छोड़ेंगे न हम

गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
ये मटकी तोड़ रे
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
.................................................
Go go go Govinda-OMG 2012

Artists: Prabhudeva, Sonakshi Sinha

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP