Showing posts with label Shabbir Ahmed. Show all posts
Showing posts with label Shabbir Ahmed. Show all posts

May 9, 2020

सारी सारी रात-खिलाडी ७८६

अक्षय कुमार और असिन अभिनीत फिल्म खिलाडी ७८६ में
एक शांत सा गीत भी है जिसे सुन के कभी कभी लगता है
फिल्म के कथानक में गलती से तो नहीं फिट कर दिया गया.

या हो सकता है हिमेश रेशमिया को शांत संगीत सुनने वालों
की एकदम से याद आ गई.

हिमेश रेशमिया का संगीत संसार समृद्ध अवश्य है मगर समय
के साथ उन्होंने जो बदलाव किये वो २००० तक का संगीत सुनने
वालों के लिए झटके सरीखे थे. सबसे पहले तो स्पेशल आवाज़
जिसने कईयों का सर नहीं दुखाया.

व्यावहारिकता तो यही कहती है समय के साथ चलो वरना हाशिए
पर चले जाओगे. आज की पीढ़ी उनके गीत पसंद करती है और
उनकी गायकी की स्टाइल को भी अतः जो सामने है और दिख
रहा है उसे खारिज नहीं किया जा सकता.

शब्बीर अहमद का लिखा गीत है जिसे हिमेश रशामिया ने खुद
गाया है. गीत में जो संगीत बीच में चल रहा है उससे किसी
विलायती गाने की अधूरी सी याद आ रही है. बादाम खाने के
बाद जैसे ही दिमाग के लट्टू जलेंगे आपको बतलायेंगे वो क्या
है. ये तो तय है वो टायटनिक के गाने वाला संगीत नहीं है.



गीत के बोल:

जो तैनू वेखिया सांसें गई थम
सारी सारी रात सोये ना हम
सारी सारी रात सोये ना हम
जो तैनू वेखिया सांसें गई थम
सारी सारी रात सोये ना हम
सारी सारी रात सोये ना हम

पलकां दी छावां ठंडी हवावां
मैं मांगू दुआवां
पलकां दी छावां ठंडी हवावां
मैं मांगू दुआवां ओ रब्बा वे

सारी सारी रात सोये ना हम
सारी सारी रात सोये ना हम
जो तैनू वेखिया सांसें गई थम
सारी सारी रात सोये ना हम

इक पल में दिल ये बेताबियों को
हाल-ए-तमन्ना कैसे बताएं
सौ अफ़साने हैं सौ-सौ बातें हैं
जान-ए-तमन्ना कैसे सुनायें
पहली मुलाक़ात पहली बात
पहली बारिश की फ़रियाद …

सारी सारी रात सोये ना हम
सारी सारी रात सोये ना हम
जो तैनू वेखिया सांसें गई थम
सारी सारी रात सोये ना हम

गीली सियाही से कोरे कागज़ पर
नाम तेरा हम लिखा करते थे
फुरक़त में हम यूँ अक्सर बैठ कर
चारों दीवारों को देखा करते थे
तुम हो सहारा तुम हो वफ़ा
मेरे लबों की तुम हो दुआ

सारी सारी रात सोये ना हम
सारी सारी रात सोये ना हम
जो तैनू वेखिया सांसें गई थम
सारी सारी रात सोये ना हम
सारी सारी रात सोये ना हम
सारी सारी रात
……………………………………………
Saari saari raat-Khiladi 786

Artist: Akshay Kumar

Read more...

Mar 31, 2018

तुमसे मिलने का कीड़ा-एक्शन जैक्सन २०१४

एक गीत सुनते हैं जिसमें विशेष किस्म का कीड़ा
है और सप्ताह के दिनों के बारे में जिक्र है. डेट से
एक समय हम समझा करते थे-एक खजूर, डेट्स
माने बहुत सारे खजूर और डेटिंग मतलब खजूर
के पेढ़ पर चढ़ना वैसा ही जी चने के झाड पर चढा
जाता है. समय गुजरते साथ ही शब्द का वास्तविक
अर्थ समझ आना शुरू हुआ.

जिस गति से सामान्य बोलचाल में प्रयोग होने वाले
जुमलों और गीत के बोलों का अंतर खत्म होता जा
रहा है थोड़े समय बाद चरित्रों का उल्लेख भी गीतों
में प्रयोग होने लगेगा और सुनने में सामान्य लगेगा.

गीत शब्बीर अहमद का है और संगीत हिमेश रेशमिया
का. नीति मोहन संग हिमेश ने इसे गाया है.




गीत के बोल:

तुमसे मिलने का कीड़ा अंदर है
डेटिंग कर ले तू ओपन केलेंडर है
तुमसे मिलने का कीड़ा अंदर है
डेटिंग कर ले तू ओपन केलेंडर है
सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि रवि
आ जा मेरी गली आ जा मेरी गली
आ जा मेरी गली आ जा मेरी गली

तुमसे मिलने का कीड़ा अंदर है
डेटिंग कर ले तू ओपन केलेंडर है
सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि रवि
आ जा मेरी गली आ जा मेरी गली
आ जा मेरी गली आ जा मेरी गली

तेरी अदा जुदा है तुझमे एक्स फेक्टर
आ जा सिखा दूं मैं तुझे डेटिंग शेटिंग का चेप्टर
मान ले मेरी बात आ जा आ जा मेरे साथ
आ जा आ जा मेरी गली

तुमसे मिलने का कीड़ा अंदर है
डेटिंग कर ले तू ओपन केलेंडर है
सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि रवि
आ जा मेरी गली आ जा मेरी गली
आ जा मेरी गली आ जा मेरी गली

तू जो कहे करूँगा मेरे दिल का रिमोट तू
मेरी दिलदार बेंक का बेबी लाखों का नोट तू
मान ले मेरी बात आजा आ जा मेरे साथ
आ जा आ जा मेरी गली

तुमसे मिलने का कीड़ा अंदर है
डेटिंग कर ले तू ओपन केलेंडर है
सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि रवि
आ जा मेरी गली आ जा मेरी गली
आ जा मेरी गली आ जा मेरी गली
…………………………………………………….
Tumse milne ka keeda-Action Jackson 2014

Artists: Sonakshi Sinha, Ajay Devgan

Read more...

Jul 5, 2017

तोड़ के गिल्ली-जिला ग़ाज़ियाबाद २०१३

शहरों के नाम पर तो फ़िल्में बहुत बनीं मगर जिले के नाम पर
शायद ये पहली हिंदी फिल्म है. हो सकते है आगे आने वाले
समय में प्रदेश के नामों वाली फ़िल्में भी बनें. एक तो आ ही
चुकी है-उड़ता पंजाब.

जिला ग़ाज़ियाबाद २०१३ की फिल्म है.

गीत के बोल शब्बीर अहमद के हैं और सुखविंदर ने इसे गाया
है अमजद नदीम की धुन पर.



गीत के बोल:

तोड़ के गिल्ली हाय अरे छोड़ के कंचा
तोड़ के गिल्ली छोड़ के कंचा थाम लिया जी तमंचा
तोड़ के गिल्ली छोड़ के कंचा थाम लिया जी तमंचा
गुर्राऊं इल्झाऊं कब्जे में किसी के ना आऊं
गाऊं बजाऊं बे बात डंडा उठाऊं
अरे सबसे पहले हम हैं और सब हैं हमरे बाद
ये है जिला ग़ाज़ियाबाद ये है जिला ग़ाज़ियाबाद
ये है जिला ग़ाज़ियाबाद ये है जिला ग़ाज़ियाबाद
गुर्राऊं इल्झाऊं कब्जे में किसी के ना आऊं
गाऊं बजाऊं बे बात डंडा उठाऊं
अरे सबसे पहले हम हैं और सब हैं हमरे बाद
ये है जिला ग़ाज़ियाबाद ये है जिला ग़ाज़ियाबाद
ये है जिला ग़ाज़ियाबाद ये है जिला ग़ाज़ियाबाद

खून के छींटे
खून के छींटे ऐसे उड़ें जैसे होली में उड़े गुलाल
हो जाए नहर का पानी लाल
सांड जैसे रौंदे खेत खलिहान
बेख़ौफ़ हैं मेरे जलवे
बेख़ौफ़ हैं मेरे जलवे, चाक़ू से खुजाऊं तलवे
घर घर गरजे बर बर बरसे तेजाब आसमान से
गाऊं बजाऊं बे बात डंडा उठाऊं
अरे सबसे पहले हम हैं और सब हैं हमरे बाद
ये है जिला ग़ाज़ियाबाद ये है जिला ग़ाज़ियाबाद
ये है जिला ग़ाज़ियाबाद ये है जिला ग़ाज़ियाबाद

दौड़ा के मारें
दौड़ा के मारें शिकारी जैसे भाग भाग तू जान बचा के
भाग ना लगे वर्दी पे खून के दाग
कद लम्बा सीना चौड़ा
कद लम्बा सीना चौड़ा पड़े घूंसा जैसे हथौड़ा
झट मुंह सूजे कुछ ना बूझे, पतलून होवे गिल्ली
गुर्रावे रिझावे कब्जे में किसी के ना आवे
गावे बजावे बे बात डंडा उठावे
अरे सबसे पहले हम हैं और सब हैं हमरे बाद
ये है जिला ग़ाज़ियाबाद ये है जिला ग़ाज़ियाबाद
ये है जिला ग़ाज़ियाबाद ये है जिला ग़ाज़ियाबाद
ये है जिला ग़ाज़ियाबाद ये है जिला ग़ाज़ियाबाद
ये है जिला ग़ाज़ियाबाद ये है जिला ग़ाज़ियाबाद
…………………………………………………………..
Ye hai jila Ghaziabad-Zila Ghaziabad 2013

Read more...

Sep 5, 2016

नाचे धिन धिन धिन तक-बाल गणेश २००७

आज गणेश चतुर्थी है. इस अवसर पर सभी गणेश भक्त
और धार्मिक लोग गणेश जी के भजन सुना करते हैं.
आपको सुनवाते हैं सन २००७ की फिल्म बाल गणेश
से एक गीत. एनिमेशन फिल्म है ये जो बच्चों के लिए
बनायीं गयी है मगर इसे बड़े बच्चों ने भी काफी पसंद
किया.

कैलाश खेर इसे गा रहे हैं. गीत शब्बीर अहमद का है
और इसका संगीत है संजय ढकन का. 



गीत के बोल:

शंकर जी का डमरू बाजे, पार्वती का नंदन नाचे
शंकर जी का डमरू बाजे, पार्वती का नंदन नाचे
बर्फीले कैलाश शिखर पर जय गणेश की धूम
ओ जय हो हो जय हो हो जय हो
हो जय हो हो जय हो
हे
शंकर जी का डमरू बाजे पार्वती का नंदन नाचे
बर्फीले कैलाश शिखर पर जय गणेश की धूम
हे
नाचे धिन धिन धिनतक धिन
नाचे धिन धिन धिनतक
नाचे धिन धिन नाचे धिन धिन
धिनतक धिनतक नाचे

धूम चिक धूम धूम चिक धूम
धूम चिक धूम धूम चिक धूम

मनमोहक मनभावन नटखट
मूषक गण सब भागे सरपट
हो ओ ओ ओ
मनमोहक मनभावन नटखट
मूषक गण सब भागे सरपट
विघ्न विनाशक संकट मोचन
वक्रतुंड कजरारे लोचन
वक्रतुंड कजरारे लोचन
वक्रतुंड कजरारे लोचन

झूमे गायें बाल गणेश
भक्त जनों के कटे कलेश
झूमे गायें बाल गणेश
भक्त जनों के कटे कलेश

नाचे धिन धिन धिनतक
धिन धिन
नाचे धिन धिन  धिन तक
नाचे धिन धिन धिन तक
नाचे धिन धिन धिन तक
नाचे धिन धिन
धिनतक धिनतक नाचे

उसन कर इतना ज्यादा शोर
पार्वती आयीं उस ओर
दर कर माता उमा के आगे
दुम दबा कर भागे मूषक
पर अपनी धुन में मस्त गजानन
थिरक रहे हैं भूल के तन मन

गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ती मोरया
गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ती मोरया
गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ती मोरया
गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ती मोरया
गाना हो जय हो जय हो जय हो जय हो
जय हो जय हो जय हो जय हो
जय हो जय हो जय हो जय हो
जय हो जय हो जय हो जय हो
..............................................................................
Nache dhin dhin dhin tak-Bal Ganesh 2007

Read more...

Mar 19, 2015

लोनली, लोनली.... ओ बाँवरिया- खिलाडी ७८६ २०१२

खिलाडी कुमार शायद हिंदी फिल्मों के कुछ सबसे फंतासी से
लगने वाले दृश्यों का हिस्सा रहे हैं. निर्देशकों की कल्पनाशीलता
भी अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच जाती है शायद, जब वे कैमरे के
सामने होते हैं. उनके वीडियो गीत निस्संदेह अतिरिक्त ऊर्जा
वाले मिलेंगे आपको. उम्र के साथ शायद ही उनके थिरकने के
अंदाज़ में कुछ कमी आई हो !

आइये एक ऐसा ही गीत सुनते हैं जिसके कुछ जुबाण पर चढ़
जाने वाली धुन बनायीं है हिमेश रेशमिया ने. शब्बीर अहमद के
बोलों को स्वर दिया है खुद हिमेश रेशमिया और हनी सिंह ने,
वही यो यो वाले. फिल्म का नाम है खिलाडी ७८६. इस गीत
को फिल्माया गया है अक्षय कुमार, असिन और ढेर सारे सह-
कलाकारों पर. गीत में महिला स्वर है हंसिका अय्यर का.





गीत के बोल:

तुझसे दूर हूँ मैं भी मजबूर
दिल को सताए तेरी अंखियों का नूर
बात ये सच्ची आज तुझको बताऊँ
मुझे समझ नी आता कैसे दूरियां मिटाऊं
अस तेरे लिए मैं ये, गीत लिखता जाऊं
दिन रात ही मैं, इन्हें, गुनगुनाऊं
फ़ोन में फोटो देखूं तेरी बारी बारी
जी करदा मैं आ जावां मार के उडारी

ओ बाँवरिया, ओ बाँवरिया
मैं कितना तन्हा तन्हा लोनली लोनली तेरे बिन
ओ बाँवरिया

तेरी याद याद याद में
तेरी याद याद याद में
तेरी याद याद याद में तड़पे जिया
ओ बाँवरिया ओ बाँवरिया
मैं कितना तन्हा तन्हा लोनली लोनली तेरे बिन
ओ बाँवरिया

साँसों में आँखों में नींदों में तू ही तू
ओ बाँवरिया

तेरी याद याद याद में
तेरी याद याद याद में
तेरी याद याद याद में, तड़पे जिया
ओ बाँवरिया ओ बाँवरिया
मैं कितना तन्हा तन्हा लोनली लोनली तेरे बिन
ओ बाँवरिया

जितना मैं भूलना चाहूँ
तेरी यादें ना दिल से जाती है
कोई ना कोई कनेक्शन है
जो मेरी नींदों को चुराती है

तेरी याद साथ है
तेरी याद साथ है 
तेरी याद याद याद में
तेरी याद याद याद में
तेरी याद याद याद में, तड़पे जिया
ओ बाँवरिया ओ बाँवरिया

मैं कितना तन्हा तन्हा लोनली लोनली तेरे बिन
ओ बाँवरिया
……………………………………
Lonely lonely……O Banwariya-Khiladi 786

Read more...

Mar 13, 2015

गो गो गो गोविंदा-ओह माई गोड २०१२

पिछले दिनों एक लीक से हट कर बनी फिल्म देखने का मुझे
सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस लीक से हट कर बनी फिल्म में
किंचित लकीर की फकीरी भी थी. मेरा अभिप्राय एक आईटम
सोंग से है जो इस फिल्म का एक प्रमुख आकर्षण भी है.
शायद फिल्म की तरफ दर्शकों को खींचने का एक प्रयास या
दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखने का एक प्रयास.

फिल्म का निर्माण खिलाडी कुमार ने किया है और इस गीत की 
कोरेओग्राफी का जिम्मा उन्होंने प्रभु देवा को दिया. इस गीत में
आपको प्रभु देवा और सोनाक्षी सिन्हा नृत्य करते नज़र आयेंगे
ढेर सारे सह कलाकारों के साथ. गीत गाया है श्रेया घोषाल और

अमन त्रिखा ने. संगीत तैयार किया है हिमेश रेशमिया ने. गीत
के साथ एक रोचक कहानी भी जुडी हुई है.

मज़ेदार  बात ये है कि ये गीत एक पुराने गीत की याद दिलाता है-
धूम मची धूम -काला पत्थर का गीत है - जिसका संगीत राजेश
रोशन ने तैयार किया है. उसके अंतरे में जो धुन है वो इधर मुखड़े
में गूंजती सी सुनाई देती है.उसके अलावा पुराने गीत-गोविंदा आला रे
के नोट्स भी आपने पकड़ लिए होंगे, उम्मीद है.



गीत के बोल:

गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
अटके मटके झटके मारे है
तू आज शोला तो हम भी फुहारे हैं
तू आसमान पे है तो चाँद सितारे हैं हम
चाहे दम निकले ये दम
है कसम तेरी कसम
तुझे आज छोड़ेंगे न हम

गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
अटके मटके झटके मारे है
तू आज शोला तो हम भी फुहारे हैं
तू आसमान पे है तो चाँद सितारे हैं हम
चाहे दम निकले ये दम
है कसम तेरी कसम
तुझे आज छोड़ेंगे न हम
गो गो गो गोविंदा
ग्यारह बारह तेरा, बढ़ रहा पारा बॉडी का हमारा यारा
ग्यारह बारह तेरा

ओए होए होए होए 
ग्यारह बारह तेरा, बढ़ रहा पारा बॉडी का हमारा यारा
देखो न हमारे नैनों से करारे
निकला है शरारा
तेरा ये नज़ारा लगे हमें कितना सतरंगी
तेरा बड़ा चर्चा तेरा
किस्सा अठरंगी
चाहे दम निकले ये दम हा 
है कसम तेरी कसम हा
तुझे आज छोड़ेंगे न हम आ हा 
गो गो गो गोविंदा
ओए ओए ओए ओए
अटके मटके झटके मारे है
तू आज शोला तो हम भी फुहारे हैं
तू आसमान पे है तो चाँद सितारे हैं हम

चाहे दम निकले ये दम
है कसम तेरी कसम
तुझे आज छोड़ेंगे न हम
गो गो गो गोविंदा

क्या ये दिल्लगी है
क्या ये आशिकी है
मूड में दीवानगी है
क्या ये दिल्लगी है
बोलो बोलो बोलो
क्या ये दिल्लगी है
क्या ये आशिकी है
मूड में दीवानगी है 
आज हवाओं में आज फिजाओं में
कैसी ये तृषाग्नि है
आज मस्ती में तेरे
गम होंगे हम तो
आज धुनकी में तेरे
तुन होंगे हम  तो
चाहे दम निकले ये दम
है कसम तेरी कसम
तुझे आज छोड़ेंगे न हम

गो गो गो गोविंदा

अटके मटके झटके मारे है
तू आज शोला तो हम भी फुहारे हैं
तू आसमान पे है तो चाँद सितारे हैं हम
चाहे दम निकले ये दम
है कसम तेरी कसम
तुझे आज छोड़ेंगे न हम

गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
ये मटकी तोड़ रे
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
.................................................
Go go go Govinda-OMG 2012

Artists: Prabhudeva, Sonakshi Sinha

Read more...

Dec 24, 2013

तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी-बॉडीगार्ड २०११

मलाई खाते ही कलई खुली. ऐसा कुछ किस्सा हुआ इस मधुर गीत
के बाद. मूल रचना चाहे किसी भी भाषा में हो, अगर अंदर तक छूने
वाली हो तो शब्द समझ आये न आये, वो असर ज़रूर करती है.
संगीत में यही कमाल है. आप धुन सुन कर भी आनंदित हो सकते हैं.

गीत है फिल्म बॉडी गार्ड से . गीत है-तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी .......
कुछ लोगों का मानना है कि ये गीत क्लियोपेट्रा स्ट्रांटन के गाये गीत
से प्रेरित है. सुनने में ऐसा ही लगता है. अब प्रश्न ये है कि क्लिओपेट्रा
का गाया गीत एक सदियों पुराने क्रिसमस कैरोल से प्रेरित है क्या.
आपके सामने कुछ नमूने प्रस्तुत हैं. अब आप खुद ही डिसाइड कीजिये
क्या है मसला. हम तो गीत की मधुरता पर ही ध्यान देंगे. संगीतकार
को धनिया-वाद और हल्दी-वाद भी देंगे कि उसने इतने सस्ते में हमारा
बढ़िया चीजों से परिचय कराया.


सुना जाता है कि क्लिओपेट्रा ने ३ साल कि उम्र से गाना शुरू कर दिया था
जिस उम्र में दूसरे बच्चे "भां" "भां" ही करते रह जाते हैं.



गीत गाया है राहत फ़तेह अली खान ने और उनक गायन में १० टका हिमेश
प्रीतम असर मिलेगा आपको. साथ दे रही हैं नोट परफैक्ट -श्रेया घोषाल.
इसके बोल लिखे हैं शब्बीर अहमद ने.






गीत के बोल:

तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
एक लड़का एक लड़की की ये कहानी है नायी
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए

तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
एक दूजे से हुए जुदा जब इक दूजे के लिए बने

तुमसे दिल जो लगाया तो जहां मैंने पाया
कभी सोचा न था यूँ मीलों दूर होगा साया
क्यूँ खुदा तूने मुझे ऐसा ख़्वाब दिखाया
जब हाकीकत में उसे तोडना था

एक दूजे से हुए जुदा जब इक दूजे के लिए बने
तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए

तेरी मेरी बातों का हर लम्हा सबसे अनजाना
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
हर एहसास में तू है हर एक में तेरा अफसाना
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए

सारा दिन बीत जाए सारी रात जगाये
बस ख्याल तुम्हारा लम्हा लम्हा तडपाये
ये तड़प कह रही है मिट जाए फासले
तेरे मेरे दरमियाँ है जो सारे

एक दूजे से हुए जुदा जब इक दूजे के लिए बने
तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
हर एहसास में तू है हर एक में तेरा अफसाना
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए

तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयां न हो पाए
................................................................................
Teri meri meri teri prem kahani-Bodyguard 2011

Artists-Salman Khan, Kareena Kapoor

Read more...

Nov 2, 2010

तुझे अक्सा बीच घुमा दूं-गॉड तुस्सी ग्रेट हो २००८

पिछले गीत में 'होए होए होए' सुन कर मुझे एक नया गीत याद
आया फिल्म का नाम है-गॉड तुस्सी ग्रेट हो । फिल्म में क्या था
और कितनी चली जैसे विषयों पर ज्यादा बारूद खर्च करने की
आवश्यकता शायद नहीं है । बस ये गीत उस फिल्म का नाम
याद दिला जाता है वही काफी है। ये गीत कुछ कुछ पुराने 'rap'
गीतों की याद दिला जाता है जिसमे बोलचाल की भाषा भरपूर
इस्तेमाल की जाती है। शब्बीर अहमद के लिखे बोलों को
टिर्र- टुर्र, धूं- धां धुन पहनाई है साजिद वाजिद ने। गायक हैं
स्वयं संगीतकार वाजिद और उनका साथ दे रही हैं अमृता काक।

अब शायद आप ये पूछेंगे की ये अक्सा बीच कहाँ है। ये जानने के लिए
ये लिंक क्लिक करिए- अक्सा बीच




गीत के बोल:



आये हाय, हाय हाय हाय

आये हाय, हाय हाय हाय
हाय हाय, हाय हाय हाय

तुझे अक्सा बाच घुमा दूं
आ चलती क्या?

आये हाय, हाय हाय हाय
हाय हाय, हाय हाय हाय

तुझे अक्सा बाच घुमा दूं
आ चलती क्या?

चाचा की चाय पिला दूं
आ चलती क्या?

सुन सुन के बातें पक गई,
तेरे साथ घूम के थक गई,
अरे जाने दे जाने दे, झूठे बहाने से
ऐसे ना सपने दिखा

चुप,
बच्चन से तुझे मिला दूं
आ चलती क्या?

आये हाय, हाय हाय हाय
हाय हाय, हाय हाय हाय

हो अदनान से लिफ्ट करा दूं
आ चलती क्या?

आये हाय, हाय हाय हाय
आये हाय, हाय हाय हाय
आये हाय, आये हाय हाय

टांग ना
मेरे मेरे तू रस्ते अड़ा
तू है छोट्टा मैं तुझसे बड़ा
तू है बी.ए. मैं एम्. ए. पढ़ा

सुन बड़े
अच्छे अच्छे हैं रस्ते खड़े
इसके पीचे तो लाखों पड़े
खाली फोकट तू मुझसे भिड़े

सुन सुन के बातें पक गई,
तेरे साथ घूम के थक गई,
अरे जाने दे जाने दे, झूठे बहाने से
ऐसे ना सपने दिखा

तेरी भाई से बात करा दूं
आ चलती क्या?

आये हाय, हाय हाय हाय
हाय हाय, हाय हाय हाय

हाँ, तुझे गांधीगिरी सिखा दूं
आ चलती क्या?

yeah! yeah!
gal come and get up on it!
they watch me get up on it!
you make it drop, keep it hot,
till we sweat up on it!

मैं इसका, ये है मेरी
gimme gimme gimme, gimme gimme some
दाल गले ना तेरी
gimme gimme gimme, gimme gimme some tonite
ये मेरी दिलरुबा, नखरे ना यूं दिखा
gimme gimme gimme, gimme gimme some
हाथों में हाथ लेके साथ थोडा चलती क्या
gimme gimme gimme, gimme gimme some tonite

gimme gimme gimme, gimme gimme some
gimme gimme gimme, gimme gimme some tonite

gimme gimme gimme, gimme gimme some
gimme gimme gimme, gimme gimme some tonite

प्यार का
पाठ पढले तू पढले ज़रा
मेरा दिल पाठशाला तेरा
मैं गुरु, तू है चेला मेरा

सुन गुरु
चेला चेला है तेरा करूं
प्यार का पाठ सिखला ना तू
फ़ायदा होते ही किया लव शुरू

सुन सुन के बातें पक गई,
तेरे साथ घूम के थकक गई,
अरे जाने दे जाने दे, झूठे बहाने से
ऐसे ना सपने दिखा

तुझे इसकी भाबी बना दूं
आ चलती क्या?

आये हाय, हाय हाय हाय
हाय हाय, हाय हाय हाय

इससे-इच राखी बंधा दूं
आ चलती क्या?

आये हाय, हाय हाय हाय
हाय हाय, हाय हाय हाय
आये हाय, हाय हाय हाय
हाय हाय, हाय हाय हाय
आये हाय, हाय हाय हाय
हाय हाय, हाय हाय हाय
आये हाय, हाय हाय हाय
हाय हाय, हाय हाय हाय
....................................
Tujhe aksa beach ghuma doon-God tussi great ho 2008

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP