Showing posts with label Avtaar. Show all posts
Showing posts with label Avtaar. Show all posts

Oct 5, 2016

चलो बुलावा आया है-अवतार १९८३

शारदीय नवरात्रि पर्व का आज पांचवा दिन है, तिथि है चतुर्थी और
चतुर्थी के दिन माता कूष्मांडा की पूजा एवं आराधना की जाती है.
इनकी कृपा प्राप्त होने से रोग शोक दुःख दूर हो कर भक्त की आयु
और कीर्ति में वृद्धि होती है.

आज सुनते हैं हिंदी फिल्म से एक माता भजन जो आपने अवश्य
एक ना एक बार सुनाहोगा. हिंदी फिल्मों में भजन शामिल करने
का चलन पुराना है. श्वेतश्याम युग की कई फ़िल्में भक्ति को ही
समर्पित होती थीं. फिल्मों के भजन काफी लोकप्रिय भी हुए हैं.
सन १९८३ की फिल्म अवतार में एकदेवी भजन है जो कि बेहद
लोकप्रिय है.

नरेन्द्र चंचल इसके प्रमुख गायक हैं, महेंद्र कपूर और आशा भोंसले
ने भी इस भजन में चंचल के साथ गाया है.

कहते हैं बुलावा आता है तभी भक्त माँ के दरबार तक पहुँच पाता
है. भक्तों के मन में ये धारणा कायम है और भक्त मन ही मन माता
सेअपनी शरण देने के लिए पुकार करते हैं. सच्चे मन से की गयी
पुकार को माता तुरंत ही सुनती हैं.




भजन के बोल:

माता जिनको याद करे वो लोग निराले होते हैं
माता जिनका नाम पुकारे किस्मत वाले होतें हैं

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
हो चलो बुलावा आया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
हो ओ ओ ऊँचे परबत पे रानी माँ ने दरबार लगाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
जय माता दी
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है

सारे जग मे एक ठिकाना सारे गम के मारों का
सारे जग मे एक ठिकाना सारे गम के मारों का
रास्ता देख रही है माता अपनी आँख के तारों का
रास्ता देख रही है माता अपनी आँख के तारों का
हो ओ ओ मस्त हवाओं का एक झोंका ये संदेसा लाया है

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
जय माता दी
जय माता दी कहते जाओ
जय माता की कहते जाओ आने जाने वालो को,
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पांव के छालों को
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पांव के छालों को
जिस ने जितना दर्द सहा है उतना चैन भी पाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
जय माता दी

वैष्णो देवी के मन्दिर मे
वैष्णो देवी के मन्दिर मे लोग मुरादें पाते है
ओ रोते रोते आते है हँसते हँसते जाते हैं
रोते रोते आते है हँसते हँसते जाते हैं
हो ओ ओ मैं भी मांग के देखूं जिसने जो माँगा वो पाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
जय माता दी

मे तो भी एक माँ हूं माता माँ ही माँ को पहचाने
मे तो भी एक माँ हूं माता माँ ही माँ को पहचाने
बेटे का दुःख क्या होता है और कोई ये क्या जाने
उस का खून मैं देखूं कैसे जिसको दूध पिलाया है

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
जय माता दी


चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है

प्रेम से बोलो जय माता दी
ओ सारे बोलो जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
वैष्णो रानी जय माता दी
अम्बे कल्याणी जय माता दी
माँ भोली भाली जय माता दी
माँ शेरों वाली जय माता दी
झोली भर देती जय माता दी
संकट हर लेती जय माता दी
हो जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
…………………………………………………………
Chalo bulawa aaya hai-Avtaar 1983

Artists: Rajesh Khanna, Shabana Azmi

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP