Showing posts with label Filmi Bhajan. Show all posts
Showing posts with label Filmi Bhajan. Show all posts

Mar 16, 2020

मेरी अरज सुनो बनवारी-खलीफा १९७६

फ़िल्मी कथानक भगवान सर्वशक्तिमान के उल्लेख और
वंदना के बिना नहीं बनते हैं. किसी ना किसी रूप में
फिल्म में उल्लेख हो ही जाता है. चाहे वो टाइटल्स के
शुरू में ही क्यूँ ना हो. चलिए मान लिया जाये किसी
नास्तिक ने फिल्म बनाई तो ना मानने में भी तो वो
मान ही रहा है.

सुनते हैं एक फ़िल्मी भजन १९७६ की फिल्म खलीफ़ा
से जिसे मन्ना डे ने गाया है. गुलशन बावरा की रचना
है और पंचम का संगीत.



गीत के बोल:

हरिओम तत्सत्
हरिओम तत्सत्

जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम

मेरी अरज सुनो बनवारी
मेरी अरज सुनो बनवारी
पूरी कर दो मनोकामना
पूरी कर दो मनोकामना
आये शरण तिहारी
मेरी अरज सुनो बनवारी

हाँ तेरे द्वारे जो भी आये

खाली हाथ ना जाए ना जाए
जितनी जिसकी भक्ति होगी
उतना वो फल पाए
ओ प्रभु जी
सदा रहूँ चरणों में तेरे
बन के तेरा पुजारी

मेरी अरज सुनो बनवारी
अरज सुनो बनवारी

जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
बनवारी बनवारी
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम

दाता के तो भरे खजाने
फिर क्यूँ तू घबराये
गणग से एक लोटा भर लो
गंगा का क्या जाये
ओ बंधुआ
पलकें मूँद के मन में प्रभु का
ध्यान धरो नर नारी

मेरी अरज सुनो बनवारी
मेरी अरज सुनो बनवारी
पूरी कर दो मनोकामना
पूरी कर दो मनोकामना
आये शरण तिहारी
मेरी अरज सुनो बनवारी
अरज सुनो बनवारी

जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
जय जय राम सियाराम
…………………………………………………
Meri araj suno banwari-Khalifa 1976

Artists: Randhir Kapoor

Read more...

Jan 9, 2020

सांवरे सुनाओ बांसुरी-बसेरा १९८१

फ़िल्मी भजन प्रस्तुत है फिल्म बसेरा से. सुन्दर भजन
है. गुलज़ार इसके रचयिता हैं!! आर डी बर्मन धुन
तैयार करने वाले. गायिका को आप पहचानते हैं.

वीडियो में सांवरे के दर्शन कम और भक्त-भक्तन के
दर्शन ज्यादा होते हैं. वाह रे निर्देशक. अब निर्देशक
रमेश तलवार हैं तो इस बात की वैलिड वजह भी है.
घूंघट में से नायिका का हेयर-कट दिखना भी ज़रूरी है.

गीत में जो कलाकार आपको दिखलाई देंगे उनके नाम
इस प्रकार से हैं-पूनम ढिल्लो, राजकिरण, एक बच्चा
जो अब जस अरोरा नाम से पहचाना जाता है, रेखा,
शशि कपूर और परदेसी.




गीत के बोल:

साँवरे सुनाओ बांसुरी
साँवरे सुनाओ बांसुरी
वृन्दाबनी राधा बनूँ
दुनिया कहे बांवरी
साँवरे सुनाओ बांसुरी
हो वृन्दाबनी राधा बनूँ
दुनिया कहे बांवरी
साँवरे सुनाओ बांसुरी

अपने आँगन बीज ले
अपने अंग में
अपने रंग में जो सींच ले
हो हो हो अपने आँगन बीज ले
अपने अंग में
अपने रंग में जो सींच ले
ऐसी फलूँ तेरी गली
दुनिया कहे सांवरी

साँवरे सुनाओ बांसुरी
हो वृन्दाबनी राधा बनूँ
दुनिया कहे बांवरी
साँवरे सुनाओ बांसुरी

तेरे मंदिर दीप में
तू जो भर दे अपनी ज्योति
इस सीप में
हो हो हो तेरे मंदिर दीप में
तू जो भर दे अपनी ज्योति
इस सीप में
तेरे चरण ऐसे पडूं
जैसे पड़े सांच्ली

साँवरे सुनाओ बांसुरी
हो वृन्दाबनी राधा बनूँ
दुनिया कहे बांवरी
साँवरे सुनाओ बांसुरी
………………………………………..
Sanwre sunao bansuri-Basera 1981

Artist: Poonam Dhillon

Read more...

Dec 6, 2019

तुम तो सबके हो रखवाले-अधिकार १९७१

एक फ़िल्मी भजन सुनते हैं. भजन सुनने से मन निर्मल
होता है. बोलो मुरली वाले की जय.

रमेश पन्त के बोल हैं, पंचम का संगीत और इसे गाया है
आशा भोंसले ने. अभिनेत्री नंदा पर इसे फिल्माया गया है.




गीत के बोल:

तुम तो सबके हो रखवाले बहुत सुना है नाम
तुम तो सबके हो रखवाले बहुत सुना है नाम
मैं तब जानूँ जब तुम मेरी बिगड़ी बना दो श्याम
तुम तो सबके हो रखवाले

बिनती सुन लो मुझपे कर दो बस इतना उपकार
वापस दे दो जिसका तुमने छीना है अधिकार
मेरे वचन की लाज बचा लो
मेरे वचन की लाज बचा लो अब तो तुम्हारा काम
तुम तो सबके हो रखवाले बहुत सुना है नाम

सबका जीवन सफल बनाती इन चरणों की धूल
बनके सुहागन रही मैं अभागन मुझसे हुई क्या भूल
जग के स्वामी अंतर्यामी
जग के स्वामी अंतर्यामी तुम को लाखों प्रणाम
तुम तो सबके हो रखवाले बहुत सुना है नाम
मैं तब जानूँ जब तुम मेरी बिगड़ी बना दो श्याम
बिगड़ी बना दो श्याम
तुम तो सबके हो रखवाले
……………………………………………………….
Tum to sabke ho rakhwale-Adhikar 1971

Artist: Nanda

Read more...

Sep 20, 2019

ओ कन्हैया ओ कन्हैया-हमसाया १९६८

सुनते हैं बांके बिहारी को याद करता गीत एस एच बिहारी
का लिखा हुआ. गीत आशा भोंसले ने गाया है जिसे कम्पोज़
किया है ओ पी नैयर ने.

ओ पी नैयर को भक्ति गीत कम्पोज करने के मौके कम मिले
क्यूंकि उन्हें फ़िल्मी कथानक वैसे नहीं मिले जिनमें भजनों की
आवश्यकता ज्यादा हो. इसके अलावा उनके उल्लेखनीय भक्ति
गीतों में नया दौर का गीत है.

ऐसे कथानक सबसे ज्यादा एस एन त्रिपाठी, अविनाश व्यास
और चित्रगुप्त, को मिले. यूँ भी कह सकते हैं प्रमुख संगीतकारों
ने धार्मिक कथानकों में अपना योगदान देने में ना के बराबर
रूचि दिखलाई. इसे भगवान से डर का नाम कह लें या फिल्म
और फिल्म के संगीत फ्लॉप होने का डर.




गीत के बोल:

ओ कन्हैया ओ कन्हैया
ओ कन्हैया कन्हैया कन्हैया कन्हैया
ओ कन्हैया कन्हैया कन्हैया

आज पनघट पे है तेरी राधा अकेली खड़ी
तेरी राधा अकेली खड़ी
ओ कन्हैया

मन ये कहता है अब न पुकारूं तुझे
प्यार कहता है कैसे बिसारुं तुझे
प्रीत की रीत कैसे बदल दूँ भला
नैन कहते हैं हरदम निहारुं तुझे
आ भी जा साँवरे
आ भी जा साँवरे फिर छेड़ दे
फिर छेड़ दे रे वहीं बाँसुरी

ओ कन्हैया
ओ कन्हैया कन्हैया कन्हैया
आज पनघट पे है
तेरी राधा अकेली खड़ी
तेरी राधा अकेली खड़ी
ओ कन्हैया

मन के मंदिर में मैंने बिठाया तुझे
अपना सब कुछ ही मैंने बनाया तुझे
तेरी पूजा में मैं तो रही रे मगन
और भगवान बनना न आया तुझे
आ भी जा सांवरे
आ भी जा सांवरे फिर छेड़ दे
फिर छेड़ दे रे वहीं बाँसुरी

ओ कन्हैया
ओ कन्हैया कन्हैया कन्हैया
आज पनघट पे है
तेरी राधा अकेली खड़ी
तेरी राधा अकेली खड़ी
ओ कन्हैया
…………………………………
O Kanhaiya o Kanhaiya-Humsaya 1968

Artists: Sharmila Tagore, Joy Mukherji

Read more...

Apr 14, 2019

तेरा राम तेरे मन में है-चंद्रसेना १९५९

फिल्म चंद्रसेना का निर्देशन बाबूभाई मिस्त्री ने किया
था. इसमें महिपाल, कृष्ण कुमारी,  बी एम व्यास,
कंचनमाला और सुन्दर जैसे कलाकार हैं.

सन १९५९ में बाबूभाई मिस्त्री के निर्देशन वाली तीन
फ़िल्में रिलीज़ हुईं इन तीनों में कल्याणजी आनंदजी
का संगीत है, बाकी की दो हैं-बेदर्द ज़माना क्या जाने
और मदारी.

प्रस्तुत गीत एक संदेशात्मक गीत है और इसे भजन
की तरह भी सुना जा सकता है. पंडित मधुर की रचना
को स्वर दिया है हेमंत कुमार ने.




गीत के बोल:

क्यूँ ढूंढें धरती के ऊपर
क्यूँ ढूंढें आकाश
देख ज़रा मन की आँखों से
तेरा राम है तेरे पास

तेरा राम तेरे मन में है
तेरा राम तेरे मन में है
राम जन्म में राम मरण में
राम बसा कण कण में है
राम जन्म में राम मरण में
राम बसा कण कण में है

तेरा राम तेरे मन में है
तेरा राम तेरे मन में है
तेरा राम तेरे मन में है
तेरा राम तेरे मन में है

आ आ आ आ आ आ आ
अग्नि बन कर राम सूरज के
दिल की प्रेम जलन में है
दिल की प्रेम जलन में है
राम चाँद का रूप बना कर
रजनी के आँगन में है
रजनी के आँगन में है

जल कर कहे दीवाना दीपक
राम तेरे तन मन में है
राम जन्म में राम मरण में
राम बसा कण कण में है

तेरा राम तेरे मन में है
तेरा राम तेरे मन में है
तेरा राम तेरे मन में है
तेरा राम तेरे मन में है

राम नाग के फन में नाचे
राम बीन की धुन में है
राम बीन की धुन में है
राम छुपा फूलों के अंदर
कलियों के उपवन में है
राम हाथ की रेखा में है
किस्मत के दामन में है
राम जन्म में राम मरण में
राम बसा कण कण में है

तेरा राम तेरे मन में है
तेरा राम तेरे मन में है
तेरा राम तेरे मन में है
तेरा राम तेरे मन में है
…………………………………………………
Tera Ram Tere Man Mein Hai-Chandrasena 1959

Artist:

Read more...

Sep 13, 2018

कंकड़ कंकड़ से मैं पूछूँ-हर हर महादेव १९५०

आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर सुनते हैं एक महादेव भजन.

त्रिलोक कपूर और निरुपा राय अभिनीत इस फिल्म में संगीत
अविनाश व्यास का है. प्रस्तुत गीत रमेश शास्त्री का लिखा हुआ
है.




गीत के बोल:

कंकड़ कंकड़ से मैं पूछूँ
शंकर मेरा कहाँ है कोई बताये
कंकड़ कंकड़ से मैं पूछूँ
शंकर मेरा कहाँ है कोई बताये
शिखर शिखर से पूछ रही हूँ
शंकर मेरा कहाँ है
गौरीवर गंगाधर हर हर
शंकर मेरा कहाँ है कोई बताये

लहर लहर लहराती गंगे तू क्यों गाती गाने
शिव जी हम से रूठ गए हैं क्या ये बात न जाने
रो रो नयन गवाएँ कोई बताये

कंकड़ कंकड़ से मैं पूछूँ
शंकर मेरा कहाँ है कोई बताये

ओ नील गगन की चंद्रकला
ओ नील गगन की चंद्रकला
कोई बताये

हौले हौले चल फणीधर मैं भी तेरे संग चलूँ
तू लिपटेगा गले श्याम के मैं चरणों में रह लूँ
मेरा धन्य जीवन हो जाये
कोई बताये कोई बताये
…………………………………………………..
Kankad kankad se main poochhoon-Har Har Mahadev 1950

Read more...

May 14, 2018

दुनिया में तेरा है बड़ा नाम-लोफर १९७३

आदमी भगवान से मांगता है और शिकायत करता है.
इन दोनों काम के अलावा निष्काम भाव से भक्ति भजन
कम करता है. ये जो लालच वाला गुण भी तो भगवान
की ही देन है. उसी की रची माया है तो असर तो दिखाएगी
ही. प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है. ये सभी तालों की कुंजी
है.

सुनते हैं फिल्म लोफर से महेंद्र कपूर की आवाज़ में ये
भक्ति गीत अर्थात फ़िल्मी भजन. इसे आपने ज़रूर सुना
होगा एक ना एक बार. फिल्म का सबसे ज्यादा बजने
वाला गीत यही है. बोलो सीताराम.



गीत के बोल:

दुनिया में तेरा है बड़ा नाम
आज मुझे भी तुझसे पड़ गया काम
मेरी विनती सुने तो जानूं
मेरी विनती सुने तो जानूं
मानूं तुझे मैं राम
राम नहीं तो कर दूंगा
सारे जग में बदनाम
दुनिया में तेरा है बड़ा नाम
आज मुझे भी तुझसे पड़ गया काम

साथी जगत में बस एक अपना
साथी जगत में बस एक अपना
इस जीवन का आखिरी सपना
वो भी तोड़ के दाता ना ले
यूँ मुंह मोड के दाता ना ले
सर पे तू ये इलज़ाम
राम नहीं तो कर दूंगा
सारे जग में बदनाम
दुनिया में तेरा है बड़ा नाम
आज मुझे भी तुझसे पड़ गया काम

मजबूरी तेरे दर पे ली आई
मजबूरी तेरे दर पे ली आई
आस की मैंने ज्योत जगाई
ओ मन की बुझती ज्योति जगा दे
मेरी टूटी आस बंधा दे
आया मैं तेरे धाम
राम नहीं तो कर दूंगा
सारे जग में बदनाम

दुनिया में तेरा है बड़ा नाम
आज मुझे भी तुझसे पड़ गया काम
मेरी विनती सुने तो जानूं
मेरी विनती सुने तो जानूं
हो राम हो राम
मेरी विनती सुने तो जानूं
मेरी विनती सुने तो जानूं
हो राम हो राम
.........................................................................
Duniya mein tera hhai bada naam-Loafer 1973

Artist: Omprakash

Read more...

Feb 26, 2018

साँचा नाम तेरा-जूली १९७५

एक कृष्ण भजन सुनते हैं फिल्म जूली से. गीत लिखा है
आनंद बक्षी ने और इसके संगीतकार हैं राजेश रोशन. इसे
आशा भोंसले और उषा मंगेशकर ने गाया है. 




गीत के बोल:

साँचा नाम तेरा
हो साँचा नाम तेरा तू श्याम मेरा
साँचा नाम तेरा तू श्याम मेरा
सगरा जगत है झूठा साथी
टूटे दीपक बुझ जाये बाती
हर रंग में तू संग में है
चाहे साँझ हो चाहे सवेरा
साँचा नाम तेरा तू श्याम मेरा
साँचा नाम तेरा

मैं तुझ में खोई रे
दूजा न कोई रे
ओ जागी या सोई रे
तू एक अपना जीवन सपना
सगरा जगत है झूठा साथी
टूटे दीपक बुझ जाये बाती
मैंने बिगाड़ा हर काम अपना
तूने सँवारा हर काम मेरा
साँचा नाम तेरा तू श्याम मेरा
साँचा नाम तेरा

दुःख सुख की धारा
तू है किनारा
हूँ मनमोहन प्यारा
सब का खेवैया कृष्ण कंहैया
सगरा जगत है झूठा साथी
टूटे दीपक बुझ जाये बाती
तोड़ के ये मन मंदिर बना दूँ
हो मन के मंदिर में धाम तेरा
साँचा नाम तेरा तू श्याम मेरा
साँचा नाम तेरा
..............................................................
Sancha naam tera-Julie 1975

Artists: Achla Sachdev, Rita Bhaduri, Laxmi

Read more...

Aug 2, 2017

मोसे मेरा शाम रूठा-जॉनी मेरा नाम १९७०

फिल्म जॉनी मेरा नाम एक सम्पूर्ण मसाला फिल्म है. सम्पूर्ण इसे
हमने इसलिए कहा क्यूंकि इसमें भजन भी है. सपेंस, थ्रिलर, रोमांस
अपराध सभी जेनर का मिश्रण है फिल्म के कथानक में.

इन्दीवर के बोल हैं और लता मंगेशकर की आवाज़ वाले इस फ़िल्मी
भजन की तर्ज़ बनाई है कल्याणजी आनंदजी ने.

हेमा मालिनी पर इसे फिल्माया गया है. हेमा मालिनी पर ही इस
फिल्म का एक और मधुर गीत फिल्माया गया है-ओ बाबुल प्यारे.
ये दोनों गीत फिल्म की रिलीज़ के बाद काफी साल नियमित रूप
से बजते रहे रेडियो पर.





गीत के बोल:

गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
राधा रमण हरि गोपाल बोलो
राधा रमण हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो

जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम
जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम
ऐ री ओ
मोसे मेरा श्याम रूठा
काहे मोरा भाग फूटा
काहे मैंने पाप ढोए
अंसुवन बीज बोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए

ऐ री ओ
मोसे मेरा श्याम रूठा
जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम
जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम

मैं ना जानूं तू ही जाने
जो भी करूँ मैं मन ना माने
पीड़ा मन की तू जो न समझे
पीड़ा मन की तू जो न समझे
क्या समझेंगे लोग बेगाने
काँटों की सेज सोहे

छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए

ऐ री ओ
मोसे मेरा श्याम रूठा
जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम
जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम

विष का प्याला पीना पड़ा है
मर कर भी मोहे जीना पड़ा है
नैन मिलाए क्या गिरधर से
नैन मिलाए क्या गिरधर से
गिर गई जो अपनी ही नज़र से
रो रो नैना खोए

छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए

ऐ री ओ
मोसे मेरा श्याम रूठा
काहे मोरा भाग फूटा
काहे मैंने पाप ढोए
अंसुवन बीज बोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए

जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम
जय जय श्याम राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम

गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
राधा रमण हरि गोपाल बोलो
राधा रमण हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो गोपाल बोलो
......................................................................
Mose mora shyam rootha-Johny mera naam 1970

Artist: Hema Malini

Read more...

Apr 11, 2017

भगत के बस में है भगवान-शबाब १९५४

एक फ़िल्मी भजन सुनते हैं फिल्म शबाब से. मन्ना डे का गाया
हुआ ये भजन काफी लोकप्रिय है. इस मूल वर्ज़न से ज्यादा आप
इसके कवर वर्ज़न सुन सकते हैं आजकल.

शकील की रचना है और नौशाद का संगीत.





गीत के बोल:

संगीत है शक्ति इश्वर की
हर सुर में बसे हैं राम हो ओ ओ
रागी जो सुनाएँ राग मधुर
जोगी को मिले आराम

भगत के बस में है भगवान
भगत के बस में है भगवान मांगो मिलेगा सबको दान
हो ओ ओ ओ ओ ओ मांगो मिलेगा सबको दान

भेद अनोखे तोरे दाता न्यारे तोरे धंधे कन्हैया
न्यारे तोरे धंधे
मूरख बुद्धिमान बने हैं आँखों वाले अंधे रामा
आँखों वाले अंधे
दे तू इनको ज्ञान दे तू इनको ज्ञान
भगत के बस में है भगवान मांगो मिलेगा सबको दान
हो ओ ओ ओ ओ ओ मांगो मिलेगा सबको दान

मुझको पुकारे सब संसारी और मैं तोहे पुकारूँ कन्हैया
और मैं तोहे पुकारूँ
आज लगी है लाज की बाज़ी जिता दे ना हारूं रामा
जिता दे ना हारूं
भगत का रख मान भगत का रख मान
भगत के बस में है भगवान मांगो मिलेगा सबको दान
हो ओ ओ ओ ओ ओ मांगो मिलेगा सबको दान

तू ही मारे तू ही जिलाए गोवर्धन गिरधारी
तू ही मारे तू ही जिलाए गोवर्धन गिरधारी
आज दिखा संगीत की शक्ति हो ओ ओ ओ ओ ओ
आज दिखा संगीत की शक्ति
रख ले लाज हमारी
ओ रख ले लाज हमारी
निर्जन को दे जान जय जय सीता राम
निर्जन को दे जान जय जय राधे श्याम
निर्जन को दे जान जय जय सीता राम
निर्जन को दे जान जय जय राधे श्याम
जय जय सीता राम जय जय राधे श्याम
जय जय सीता राम जय जय राधे श्याम
जय जय सीता राम जय जय राधे श्याम
……………………………………………………………..
Bhagat ke bas mein hai bhagwan-Shabab 1954

Artist: Ek babaji

Read more...

Mar 26, 2017

पूजा की विधि न जानूं-दीवानगी १९७६

सुबोध मुखर्जी की फिल्म है दीवानगी जो सन १९७६ में
रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म के लिए सचिन देव बर्मन ने
एक गाना रिकोर्ड किया. बाकी का काम रवींद्र जैन ने किया.
सचिन देव बर्मन के अवसान की वजह से इसका संगीत
अधूरा रह गया था. वो इकलौता गीत किशोर की आवाज़
में है.

फिल्म के बाकी गानों के लिए निर्देशक/निर्माता का चयन
सही था. ये बात दीगर है फिल्म नहीं चली और उसके
गाने भी कहीं खो से गए सिवाए सचिन देव बर्मन के भक्तों
के कलेक्शन के.

ये गीत जैसा कि रवींद्र जैन का शौक रहा-गायिकाओं से ऊंचे
स्केल पर गाने गवाने का, लता से भी काफी ऊंचे स्केल पर
उन्होंने गवाया है. ऊंचे स्केल पर सचिन देव बर्मन ने भी काफी
गीत गवाए लता से.




गीत के बोल:

पूजा की विधि ना जानूं ना जानूं महाराज
पूजा की विधि ना जानूं हे ना जानूं महाराज
मैं तज के सब संसार तेरे चरणों में आई आज
पूजा की विधि ना जानूं ना जानूं महाराज

मन मेरा तेरी आरती प्रीत की जिसमें आग
श्यामा रे श्यामा रे
मन मेरा तेरी आरती प्रीत की जिसमें आग
आती जाती सांस तो गाये
आती जाती सांस तो गाये
निस दिन तेरे राग
पूजा की विधि ना जानूं ना जानूं महाराज

न धन की न धाम की न दुनिया की चाह
कृष्णा रे कृष्णा रे
न धन की न धाम की न दुनिया की चाह
जिस पर चल के मन सुख पाए
जिस पर चल के मन सुख पाए
बतला दो वो राह
पूजा की विधि ना जानूं ना जानूं महाराज

कोई तेरे द्वार से खाली हाथ न जाए
दाता रे दाता रे
कोई तेरे द्वार से खाली हाथ न जाए
जग जिसे मारे तू उसे राखे
जग जिसे मारे तू उसे राखे
हर संकट से बचाए
पूजा की विधि ना जानूं हे ना जानूं महाराज
पूजा की विधि ना जानूं ना जानूं महाराज
......................................................................................
Pooja ki vidhi na jaanoon-Deewangi 1976

Artist: Zeenat Aman

Read more...

Mar 8, 2017

आई हूँ बड़ी आस लिए-कांच की गुडिया १९६१

एक आस और उम्मीद पर भी जीवन बीत जाता है. मनुष्य
ईश्वर से आस लगता है तो उसे धीरज मिलता है. ईश्वर से
प्रार्थना के लिए वो भजन भी गाता है. 

आपको मुकेश और आशा भोंसले का गाया अपेक्षाकृत ज्यादा
लोकप्रिय गीत सुनवाया था फिल्म कांच की गुडिया से. अब
सुनते हैं एक भजन गीता दत्त की आवाज़ में. गीता दत्त किसी
भी रंग के गीत सहजता से गा लिया करती थीं. समय और
ग्रह नक्षत्र अगर उनके फेवर में चले होते तो उनके नाम के
साथ कई उपलब्धियां और ज़बरदस्त ख्याति जुडी होती.

ये गीत भी शैलेन्द्र का लिखा हुआ है और इसकी तर्ज़ भी
सुहरीद कर ने बनाई है. ये बांके बिहारी नन्दलाल कृष्ण को
समर्पित भजन है. दो लीलाएं सामने बैठी हैं-लीला मिश्रा और
लीला चिटनिस. वाह रे तेरी लीला मुरली वाले.



गीत के बोल:


आई हूँ बड़ी आस लिए शरण तुम्हारी
आई हूँ बड़ी आस लिए शरण तुम्हारी
तुम रख लो मेरी लाज मेरे कृष्ण मुरारी
आई हूँ बड़ी आस लिए शरण तुम्हारी
आई हूँ

तक़दीर ने तो जान के धोखा दिया मुझको
तक़दीर ने तो जान के धोखा दिया मुझको
अपनों ने परायों ने भी ठुकरा दिया मुझको
अब तुम ना सुनोगे तो सुने कौन हमारी

आई हूँ बड़ी आस लिए शरण तुम्हारी
आई हूँ

तुम देख रहे हो जो मुझपे बीत रही है
तुम देख रहे हो जो मुझपे बीत रही है
तुम जानते हो कौन गलत कौन सही है
दुख दर्द का ये दौर तो मुद्दत से है जारी

आई हूँ बड़ी आस लिए शरण तुम्हारी
आई हूँ

हूँ अपने घर में पर मिला है देश-निकाला
हूँ अपने घर में पर मिला है देश-निकाला
जाऊँ के रहूँ बोलो मेरे नन्द के लाला
अब चुप ना रहो आ गई इंसाफ की बारी

आई हूँ बड़ी आस लिए शरण तुम्हारी
तुम रख लो मेरी लाज मेरे कृष्ण मुरारी
आई हूँ
.............................................................................................
Aayi hoon badi aas liye-Kaanch ki gudiya 1961

Artist: Saeeda Khan, Tarun Bose, Leela Mishra, Leela Chitnis

Read more...

Oct 7, 2016

जय अम्बे जगदम्बे माता-ज्वाला डाकू १९८१

आज शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि है और आज के दिन माता के
स्वरुप कात्यायनी की पूजा और आराधना होती है. चारभुजा धारी
माता कात्यायनी सिंह पर सवार हैं और उनके एक हाथ में तलवार
दूसरे में कमल पुष्प है. दो हाथ वर मुद्रा और अभय मुद्रा में हैं.

इनकी आराधना विशेषकर शिक्षा क्षेत्र में सफलता के अभिलाषी और
विवाह में विलम्ब वाले भी किया करते हैं. इसके अलावा इनकी भक्ति
भक्त के लिए सभी प्रकार के सुख प्राप्ति में सहायक होती है.

आज इस अवसर पर सुनते हैं सन १९८१ की फिल्म ज्वाला डाकू से
एक लोकप्रिय माता भजन. इसे कुलवंत जानी ने लिखा है और इस
भजन की धुन बनाई है सोनिक ओमी ने. इसे गाया हैं आशा भोंसले,
दिलराज कौर और ओमी ने.





भजन के बोल:

जग की रचना रचने वाली तेरे हाथ हज़ार
इस भाव सागर में हैं तेरे नाम से बेडा पार
मन में पाप कपट को लेकर बंद शीश झुकाए
फिर भी तेरे द्वार से माता खाली कोई ना जाए
खाली कोई ना जाए
खाली कोई ना जाए

जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे माँ
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे
पौना वालिए जोता वालिए
नी मैं आई तेरे द्वारे
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे माँ
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे
पौना वालिए लाटा वालिए
नी मैं आई तेरे द्वारे
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे

तेरी मर्ज़ी से चलता है जग संसार ये सारा
पाप का भागी बनता है फिर क्यूँ इंसान बिचारा
मेरी माँ
मूरख ग्यानी और लुटेरे
सब हैं खेल खिलौने तेरे
किसको छोड़े किसको घेरे
तेरे रंग नियारे माँ
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे माँ
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे

भक्त जनों की भीड़ भी है और फिरते हैं दरबान
आगे बढ़ कर कैसे ले लूं माता का वरदान
मेरी माँ
सबकी विपदा हरने वाली
सब पर किरपा करने वाली
सबकी झोली भरने वाली
मुझको भी रास्ता दिखा रे माँ
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे माँ
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे
पौना वालिए जोता वालिए
नी मैं आई तेरे द्वारे
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे
जय अम्बे जगदम्बे माता जय अम्बे

चन्दन का तुम तिलक लगाओ
माँ की पूजा का फल तुम पाओ
कैसे पाऊँ पूजा का फल
रोक रहा है माता का बल
हम माता के भक्त हैं बच्चा
खाली जाए हो नहीं सकता
कैसे पहुंचूं माँ चरणों तक
तुम ही दिखाओ कोई रास्ता
आगे बढ़ कर काम करो तुम
माता को परणाम करो तुम
ना मुझसे ये काम ना होगा
माता को परणाम न होगा
पिंजरे में एक बुलबुल प्यारी
देख रही है राह तुम्हारी
पूजा के ये फूल उगा लो
उस पंछी की जान बचा लो
.................................................................
Jai Ambe Jagdambe Mata-Jwala Daku 1981

Read more...

Oct 5, 2016

चलो बुलावा आया है-अवतार १९८३

शारदीय नवरात्रि पर्व का आज पांचवा दिन है, तिथि है चतुर्थी और
चतुर्थी के दिन माता कूष्मांडा की पूजा एवं आराधना की जाती है.
इनकी कृपा प्राप्त होने से रोग शोक दुःख दूर हो कर भक्त की आयु
और कीर्ति में वृद्धि होती है.

आज सुनते हैं हिंदी फिल्म से एक माता भजन जो आपने अवश्य
एक ना एक बार सुनाहोगा. हिंदी फिल्मों में भजन शामिल करने
का चलन पुराना है. श्वेतश्याम युग की कई फ़िल्में भक्ति को ही
समर्पित होती थीं. फिल्मों के भजन काफी लोकप्रिय भी हुए हैं.
सन १९८३ की फिल्म अवतार में एकदेवी भजन है जो कि बेहद
लोकप्रिय है.

नरेन्द्र चंचल इसके प्रमुख गायक हैं, महेंद्र कपूर और आशा भोंसले
ने भी इस भजन में चंचल के साथ गाया है.

कहते हैं बुलावा आता है तभी भक्त माँ के दरबार तक पहुँच पाता
है. भक्तों के मन में ये धारणा कायम है और भक्त मन ही मन माता
सेअपनी शरण देने के लिए पुकार करते हैं. सच्चे मन से की गयी
पुकार को माता तुरंत ही सुनती हैं.




भजन के बोल:

माता जिनको याद करे वो लोग निराले होते हैं
माता जिनका नाम पुकारे किस्मत वाले होतें हैं

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
हो चलो बुलावा आया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
हो ओ ओ ऊँचे परबत पे रानी माँ ने दरबार लगाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
जय माता दी
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है

सारे जग मे एक ठिकाना सारे गम के मारों का
सारे जग मे एक ठिकाना सारे गम के मारों का
रास्ता देख रही है माता अपनी आँख के तारों का
रास्ता देख रही है माता अपनी आँख के तारों का
हो ओ ओ मस्त हवाओं का एक झोंका ये संदेसा लाया है

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
जय माता दी
जय माता दी कहते जाओ
जय माता की कहते जाओ आने जाने वालो को,
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पांव के छालों को
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पांव के छालों को
जिस ने जितना दर्द सहा है उतना चैन भी पाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
जय माता दी

वैष्णो देवी के मन्दिर मे
वैष्णो देवी के मन्दिर मे लोग मुरादें पाते है
ओ रोते रोते आते है हँसते हँसते जाते हैं
रोते रोते आते है हँसते हँसते जाते हैं
हो ओ ओ मैं भी मांग के देखूं जिसने जो माँगा वो पाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
जय माता दी

मे तो भी एक माँ हूं माता माँ ही माँ को पहचाने
मे तो भी एक माँ हूं माता माँ ही माँ को पहचाने
बेटे का दुःख क्या होता है और कोई ये क्या जाने
उस का खून मैं देखूं कैसे जिसको दूध पिलाया है

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
जय माता दी


चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है

प्रेम से बोलो जय माता दी
ओ सारे बोलो जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
वैष्णो रानी जय माता दी
अम्बे कल्याणी जय माता दी
माँ भोली भाली जय माता दी
माँ शेरों वाली जय माता दी
झोली भर देती जय माता दी
संकट हर लेती जय माता दी
हो जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
जय माता दी जय माता दी
…………………………………………………………
Chalo bulawa aaya hai-Avtaar 1983

Artists: Rajesh Khanna, Shabana Azmi

Read more...

Aug 25, 2016

जगत का रखवाला भगवान-नया आदमी १९५६

आज एक और फ़िल्मी भजन सुनते हैं. इसे हमने चुना है सन १९५६
की फिल्म नया आदमी से. राजेंद्र कृष्ण के मोलों को धुन से संवारा
है एम् एस विश्वनाथन और टी के रामामूर्ति की जोड़ी ने. इस जोड़ी
के काफी चर्चे होते थे दक्षिण भारत में. इस जोड़ी को दक्षिण भारत का
शंकर-जयकिशन कहा जाता था. दोनों ने कई साल तक साथ साथ
काम करने के बाद स्वतंत्र संगीतकारों की तरह काम करना शुरू किया.
रामामूर्ति का  काम तो कम हुआ बाद में मगर विश्वनाथन की फिल्मों
की संख्या में ज़बरदस्त इजाफा हुआ.

फिल्म में ३ गीत मदन मोहन के संगीत वाले हैं. ऐसी कुछ फ़िल्में हैं
हिंदी फिल्म संगीत इतिहास की जिनमें दो से अधिक संगीतकारों की
धुनें हैं. ऐसा अक्सर फिल्म के निर्देशक निर्माता बदलने की सूरत में
या किसी संगीतकार के किसी वजह से फिल्म छोड़ने की स्तिथि में
हुआ करता था.

फिल्म नया आदमी में एन टी रामाराव और अंजलि देवी की जोड़ी है.
दोनों अपने समय के प्रसिद्ध नायक-नायिका हैं.



जो भी चाहे मांग ले भगवान के भण्डार से
कोई भी जाए ना खली हाथ इस दरबार से
इस दरबार से

जगत का रखवाला भगवान
जगत का रखवाला भगवान
अरे इंसान उसे पहचान
अरे इंसान उसे पहचान
जगत का रखवाला भगवान

सबके सर पर हाथ उसी का उसके हाथ करोड़
हरी नाम से मूरख प्राणी मन की डोरी जोड़
ओ प्राणी मन की डोरी जोड़
भूल के उसको भटक रहा क्यूँ डगर-डगर नादान
जगत का रखवाला भगवान

छोड़ शरण दुनिया की बंदे प्रभु चरणों में आ
छोड़ शरण दुनिया की बंदे प्रभु चरणों में आ
करने वाला करेगा न्याय मन की विपत्ति सुना
हो जायेगी राम नाम से हो जायेगी राम नाम से
हर मुश्किल आसान

जगत का रखवाला भगवान
अरे इंसान उसे पहचान
जगत का रखवाला भगवान
.................................................................
Jagat ka rakhwala bhagwan-Naya aadmi 1956

Read more...

मधुबन में राधिका नाचे रे-कोहिनूर १९६०

जन्माष्टमी के सुअवसर पर सुनते हैं राधा और गिरधर को
याद करते हुए फिल्म कोहिनूर का गीत. सबसे पहले कृष्ण
जी को हैप्पी बर्थडे कह लेते हैं.

रफ़ी का गाया यह एक बेहद लोकप्रिय गीत है. गौरतलब है
रफ़ी ने भजन बहुत बढ़िया गाये हैं. कई गैर फ़िल्मी भजन
उपलब्ध हैं रफ़ी की आवाज़ में.

प्रस्तुत गीत शकील बदायूनीं का लिखा हुआ है. इसका संगीत
तैयार किया है नौशाद ने. गीत में एक तराना भी है जिसके
बोल भी यहाँ दिए गए हैं. कोई त्रुटि हो तो एडवांस में क्षमा
मांग लेते हैं.




गीत के बोल:

आ आ आ आ आ आ
मधुबन में राधिका नाचे रे
मधुबन में राधिका नाचे रे
गिरधर की मुरलिया बाजे रे
गिरधर की मुरलिया बाजे रे
मधुबन में राधिका नाचे रे

पग में घुँघर बाँध के
आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ
पग में घुँघर बाँध के
घूँघटा मुख पर डार के
नैनन में कजरा लगा के रे ए ए

मधुबन में राधिका नाचे रे

डोलत छम-छम कामिनी
आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ
डोलत छम-छम कामिनी
चमकत जैसे दामिनी
चंचल प्यारी छवि लागे रे ए ए

मधुबन में राधिका नाचे रे
गिरधर की मुरलिया बाजे रे
मधुबन में राधिका नाचे रे

मृदंग बाजे तिर किट धूम तिर किट धूम ता था
मृदंग बाजे तिर किट धूम तिर किट धूम ता था
नाचत छूम छूम ता थई ता थई था
छूम छूम छनन न न छूम छूम छनन न न
क्रांत क्रांत का धा
मधुबन में राधिका नाचे रे

मधुबन में राधिका
आलाप.....................
मधुबन में राधिका नाचे रे
आलाप......................
मधुबन में राधिका

नी सा रे सा गा रे मा गा पा मा
धा पा नी धा सा नी रे सा
रे सा नी धा पा मा
पा धा नी सा रे सा नी धा पा मा
पा गा मा
धा पा गा मा रे सा

मधुबन में राधिका नाचे रे
सा सा सा नी धा पा मा
पा धा पा गा मा रे सा नी रे सा
सा सा गा मा धा धा नी धा सा
मधुबन में राधिका नाचे रे
मधुबन में राधिका

ओ दे ना दिर दिर धा नि ता धा रे
दीम दीम ता ना ना
ना दिर दिर धा नि ता धा रे
दीम दीम ता ना ना
ना दिर दिर धा नि ता धा रे
दीम दीम ता ना ना
ना दिर दिर धा नी ता धा रे
ओ दे ता ना दिर दिर ता ना
दिर दिर दिर दिर तुम दिर दिर दिर
धा तिरकिट तक दुम तिरकिट तक
तिरकिट तिरकिट ता धा नी
ना दिर दिर धा नी ता
ओ दे ना दिर दिर धा नि ता
ओ दे ना दिर दिर धा नि ता
धीम धीम ता ना ना
............................................................................
Madhuban mein radhika nache re-Kohinoor 1960

Artist:Dilip Kumar

Read more...

May 31, 2016

मन के खज़ाने में माया ही माया-तीन चोर १९७३

आपको एक बिछड़े गीत से मिलवाया था कुछ दिन पहले
सपन जगमोहन का-फिल्म दोराहा से. आज आपको ७० के
दशक के पूर्वार्ध से एक और बिछड़ा गीत सुनवाते हैं जिसे
मैंने लगभग सन ८३ तक आकाशवाणी पर सुना है. उसके
बाद ये कहीं खो सा गया. भजन जैसा गीत है ये.

जिन गीतों ने मेरे मानस पर असर किया ये उनमें से एक
है. वे गीत जिन्हें सुन के उथल पुथल होती है ऐसा कुछ है
पहली बार जब सुना था इसे तब इसमें महिला मंडल की
अलग सी आवाज़ ने मेरा ध्यान आकृष्ट किया था. उसके
बाद तो इसके बोलों और रफ़ी की गायकी ने मुझे इस गीत
का फैन बनाया. हालाँकि सोनिक-ओमी ने इसे ऊंचे स्केल
पर गवाया है और इसके पहले अंतरे का संगीत थोडा लाउड
है.

सोनिक ओमी ने जो बेहतर गीत ऊंची पट्टी पर रफ़ी से गवाया
वो है महुआ का गीत-दोनों ने किया था प्यार. उल्लेखनीय
है महुआ के बाकी गीत पट्टी के थोड़े शांत वाले हिस्से में आते
हैं और कर्णप्रिय हैं.

इस गीत के साथ दो कृष्ण जुड़े हैं-मनमोहन कृष्ण जो इसे परदे
पर गा रहे हैं और दूसरे राजेंद्र कृष्ण जिन्होंने इस गीत को
लिखा है. गौरतलब है पूजा भी मुरलीवाले की ही हो रही है.
मनमोहन कृष्ण के साथ परदे पर सुलोचना लटकर और अभिनेत्री
ज़ाहिदा दिखाई दे रहे हैं. फिल्म के शीर्षक अनुसार तीन
चोर भी इस गीत में आपको दिखाई देंगे-जीवन, ओम प्रकाश और
आई एस जौहर.



गीत के बोल:

मन के खजाने में माया ही माया
जब भी तू चाहे इसे लूट ले
जब भी तू चाहे इसे लूट ले, हरिओम
मन के खजाने में माया ही माया
जब भी तू चाहे इसे लूट ले
जब भी तू चाहे इसे लूट ले, हरिओम

दिखाई न दे जो अँधेरे में ताला
तू ज्योति लगन की जला ले
हो, तू ज्योति लगन की जला ले
दिखाई न दे जो अँधेरे में ताला
तू ज्योति लगन की जला ले
हो, तू ज्योति लगन की जला ले
हे, अगर हाथ कांपें तो हरि नाम ले कर
तू पूजा की कोपी लगा ले
हाँ, तू पूजा की चाबी लगा ले
डराती है क्यूँ तुझे अपनी ही छाया
तेरा ही धन है ये नहीं है पराया
जब भी तू चाहे इसे लूट ले
जब भी तू चाहे इसे लूट ले, हरिओम
कॉपी मत कर
मन के खजाने में माया ही माया
जब भी तू चाहे इसे लूट ले
जब भी तू चाहे इसे लूट ले, हरिओम


कभी हार दाता की होती नहीं है
न जीता कभी लेने वाला
हो न जीता कभी लेने वाला
कभी हार दाता की होती नहीं है
न जीता कभी लेने वाला
हो न जीता कभी लेने वाला
हे, भरेगी न तेरी ये तृष्णा की झोली
थकेगा न वो देने वाला
हाँ, थकेगा न वो देने वाला
उसी ने बनायीं है तेरी ये काया
काया में भक्ति का धन है छुपाया
जब भी तू चाहे इसे लूट ले
जब भी तू चाहे इसे लूट ले, हरिओम

मन के खजाने में माया ही माया
जब भी तू चाहे इसे लूट ले
जब भी तू चाहे इसे लूट ले, हरिओम
................................................................
Manke khazane mein maya-Teen chor 1973

Artists on screen- Manmohan Krishna, Jeevan, IS Johar, Om Prakash, Sulochana Latkar, Zahida

Read more...

May 23, 2016

आई गोरी राधिका ब्रज में बलखाती-गोपीनाथ १९४८

पिछली पोस्ट में हमने फिल्म गोपीनाथ के जिस गीत का जिक्र
किया था उसे आज सुनवा भी देते हैं आपको. श्वेत श्याम युग
का गीत है ये. सन १९४८ के हिसाब से काफी कैची किस्म की
धुन है इसकी. बोल है सूरदास के और इसका संगीत तैयार किया
है नीनू मजुमदार ने. इसे गाया नीनू मजुमदार संग मीना कपूर
ने.

जानकारियों और गीतों के ओवरफ्लो के लिए एक बार गूगल भाई
और यू-ट्यूब को धन्यवाद देते हैं. गीत कौन से कलाकारों पर
फिल्माया गया है उसकी जानकारी मुझे नहीं है. इस फिल्म के
मुख्य कलाकार इस प्रकार से हैं- राज कपूर, तृप्ति मिश्रा, जुबैदा,
अनवरी बाई इत्यादि.
   




गीत के बोल:


आई गोरी राधिका ब्रज में बलखाती
आई गोरी राधिका ब्रज में बलखाती
बली बली जाए जसोमति मैया
बली बली जाए जसोमति मैया
हंस के बोली जसोदा
हंस के बोली जसोदा गैया चराने
मधुबन गयो है कुंवर कन्हैया
मधुबन गयो है मधुबन गयो है
मधुबन गयो है कुंवर कन्हैया

मुस्काती बोली राधा वहीँ से मैं आई
मुस्काती बोली राधा वहीँ से मैं आई
ऐसा लगा के देखूं प्रभु जी की माई
ऐसा लगा के देखूं प्रभु जी की माई
हाँ प्रभु जी की माई
सुन के बोली जसोदा
सुन के बोली जसोदा तब तो घर भूली
मेरो तो लाल है री कुंवर कन्हैया
मेरो तो लाल है री कुंवर कन्हैया
आई गोरी राधिका ब्रज में बलखाती
बली बली जाये जसोमति मैया
बली बली जाये जसोमति मैया
…………………………………………..
Aayi Gori Radhika Barij Mein Balkhati-Gopinath 1948

Read more...

Sep 5, 2015

मेरी सुन ले अरज बनवारी-आँखें १९६८

एक फ़िल्मी भजन सुनते हैं फिल्म आँखें से. इसको
भक्ति संगीत के कार्यक्रमों में आपने कई बार अवश्य
ही सुना होगा.

संगीतकार रवि ने ऐसे बहुत भक्ति गीत बनाये है जो
निरन्तर बजते मिल जाते हैं. उनकी धुनों की सरलता
और कुछ चुम्बकीय प्रभाव है जो बारम्बार सुनने के
लिए प्रेरित करता है.

साहिर के बोल हैं और इसे लता मंगेशकर ने गाया है.




गीत के बोल:

मेरी सुन ले अरज बनवारी
मेरी सुन ले अरज बनवारी
तेरे द्वार खड़ी दुखियारी
तेरे द्वार खड़ी दुखियारी
मेरी सुन ले अरज बनवारी
मेरी सुन ले अरज बनवारी
तेरे द्वार खड़ी दुखियारी
तेरे द्वार खड़ी दुखियारी

आर न सूझे पार न सूझे
अब कोई दूजा द्वार न सूझे
आर न सूझे पार न सूझे
अब कोई दूजा द्वार न सूझे
कौन ठिकाने जाऊं प्रभु मैं
छोड़ के शरण तिहाती
छोड़ के शरण तिहाती
तेरे द्वार खड़ी दुखियारी
तेरे द्वार खड़ी दुखियारी

मेरी सुन ले अरज बनवारी
मेरी सुन ले अरज बनवारी
तेरे द्वार खड़ी दुखियारी
तेरे द्वार खड़ी दुखियारी

छिनगया मेरी आस का मोती
खो गई इन नैनन की ज्योति
छिनगया मेरी आस का मोती
खो गई इन नैनन की ज्योति
तेरे जगत में भटक रही हूँ
मैं ममता की मारी
मैं ममता की मारी
तेरे द्वार खड़ी दुखियारी
तेरे द्वार खड़ी दुखियारी

मेरी सुन ले अरज बनवारी
मेरी सुन ले अरज बनवारी
तेरे द्वार खड़ी दुखियारी
तेरे द्वार खड़ी दुखियारी
…………………………………………….
Meri sun le araj banwari-Aankhen 1968

Artist: Kumkum

Read more...

Apr 27, 2012

प्यास लिए मनवा हमारा ये तरसे-मेरे भैया १९७२

एक पारिवारिक फिल्म है मेरे भैया. इसमें विजय अरोड़ा
और नाज़िमा प्रमुख कलाकार हैं. नाज़िमा को हमने कई
फिल्मों में सहायक अभिनेत्री के रूप में अत्याचार और
ज़ुल्म सहते हुए देखा है. इस फिल्म को देख के शॉक
जैसा लगता है और दर्शक कुर्सी से धडाम से गिर पड़ता
है.

एक फ़िल्मी भजन कह सकते हैं इस गीत को जिसमें
भाव कूट कूट कर भरे हुए हैं. योगेश की उत्तम रचना
है और सलिल चौधरी का संगीत तो खैर उत्तम रहता ही
है और हमशा चौंकाता रहता है. तो फिर इस फ़रियाली
उत्तपम का स्वाद चख ही लेते हैं.




गीत के बोल:

प्यास लिए मनवा हमारा ये तरसे
एक बूँद तेरी दया की जो बरसे
बन जाए पावन ये जीवन सारा
जैसे गंगा की हो धारा
जैसे गंगा की धारा
प्यास लिए मनवा हमारा ये तरसे
एक बूँद तेरी दया की जो बरसे
बन जाए पावन ये जीवन सारा
जैसे गंगा की हो धारा
जैसे गंगा की धारा
प्यास लिए मनवा हमारा ये तरसे

जाने अनजाने करते रहे भूल हम
छूने आये अब चरणों की धूल हम
जाने अनजाने करते रहे भूल हम
छूने आये हैं अब चरणों की धूल हम
तेरी करुणा मिली बुरे या भले
तेरी बगिया के फिर भी तो हैं फूल हम

प्यास लिए मनवा हमारा ये तरसे
एक बूँद तेरी दया की जो बरसे
बन जाए पावन ये जीवन सारा
जैसे गंगा की हो धारा
जैसे गंगा की धारा
प्यास लिए मनवा हमारा ये तरसे

तुमसे है बस हमारी यही प्रार्थना
ले के आये हैं हम तो यही कामना
तुमसे है बस हमारी यही प्रार्थना
ले के आये हैं हम तो यही कामना
हमको वरदान दो ऐसा तुम ज्ञान दो
रहे सबके लिए प्रेम की भावना

प्यास लिए मनवा हमारा ये तरसे
एक बूँद तेरी दया की जो बरसे
बन जाए पावन ये जीवन सारा
जैसे गंगा की हो धारा
जैसे गंगा की धारा
प्यास लिए मनवा हमारा ये तरसे
एक बूँद तेरी दया की जो बरसे
बन जाए पावन ये जीवन सारा
जैसे गंगा की हो धारा
जैसे गंगा की धारा
प्यास लिए मनवा हमारा ये तरसे
……………………………………………….
Pyas liye manwa hamara ye tarse-Mere bhaiya 1972

Artists: Nazima, Bipin Gupta,

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP