Showing posts with label Junoon. Show all posts
Showing posts with label Junoon. Show all posts

Sep 4, 2017

पप्पू यार-जूनून

पिछले कुछ सालों से पप्पू नाम काफी चर्चा में है. पप्पू पास हो
गया पप्पू फेल हो गया, क्या आप पप्पू हैं, क्या आप पांचवी पास
पप्पू है इत्यादि जुमले खूब सुनने को मिले. सोशल मीडिया में
भी पप्पू शब्द बेहद लोकप्रिय हो गया है.



गीत के बोल:

आ साडियां तु नकलां उतार
ओ पिच्छे हट साडी छेड़ न गिटार
तेनू चढ़े सौ वारीयां बुखार
ओ कदी होवे तेरा बेड़ा ना पार
पप्पू यार ओ पप्पू यार ओ पप्पू यार
ओ पप्पू यार तंग ना कर
……………………………………………………………………
Pappu yaar-Junoon

Read more...

Sep 1, 2017

सावन की आई बहार-जूनून १९७८

सावन की बहार अलग अलग तरीकों से आती रही है फ़िल्मी
गीतों में. थोडा बहुत शब्दों का हेर फेर हो जाता है मगर बहार
वही होती है. उसका असर भी वैसा ही होता है.

सुनते हैं सन १९७८ की फिल्म जूनून से सावन की बहार वाला
गीत. इसे आशा भोंसले और वर्षा भोंसले ने गाया है. योगेश प्रवीण
ने इसे लिखा है और वनराज भाटिया ने इसकी तर्ज़ बनाई है.



गीत के बोल:

घिर आई काली घटा मतवारी
सावन की आई बहार रे
बेला चमेली की कलियाँ चटक गईं
महकत बन की बयार रे

खिल गये हथेली पे मेंहदी के बूटे
लचकत झूलन से डार री
धानी चुनर मोरे सर पे न ठहरे
चूड़ियाँ करें झनकार रे

बादल बीच बिजुरिया चमके
ढूँढूँ मैं बलमा की बाँह रे
आधी रैन जब बोले पपिहा
जियरा पे लगत कटार रे

अँगना में भीजी अटरिया पे भीजी
भीजी सजनवा की सेज रे
भीज गई मोरी हाए कोरी चुनरिया
रिमझिम रस की फुहार रे
…………………………………………
Ghir ghir aayi-Junoon 1978

Read more...

Jan 9, 2017

आईना आईना तू बता दे-जूनून १९९२

९० के दशक से एक गीत सुनते हैं. फिल्म का नाम है जूनून
जिसके गीत काफी लोकप्रिय हुए थे उस वक्त. फिल्म की कहानी
में एक युवक किसी खास दिन शेर में बदल जाता है. फिल्म के
नायक हैं राहुल रॉय.

अनुराधा पौडवाल ने गीत गाया है जिसे लिखा है समीर ने और
संगीतकार हैं नदीम श्रवण.




आईना आईना तू बता दे ज़रा
क्या मेरे यार को भाये चेहरा मेरा
आईना आईना तू बता दे ज़रा
क्या मेरे यार को भाये चेहरा मेरा

सच है क्या झूठ क्या यह कर फ़ैसला
क्या मेरे यार को भाये चेहरा मेरा

मैं तो जानूं हाल सारे अपने जिया के
ये न जानूं क्या दिल में पिया के
ऐ हवा ऐ घटा तू ही संदेश ला
क्या मेरे यार को भाये चेहरा मेरा

क्या मैं हूँ पसन्द उन्हें भेद ज़रा खोल दे
नहीं मैं जानूं तू ही अब कुछ बोल रे
देख यूं न सता बात आगे बढ़ा
क्या मेरे यार को भाये चेहरा मेरा
………………………………………………………….
Aaina aaina too bata de-Junoon 1992

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP