Showing posts with label Ramamoorthy. Show all posts
Showing posts with label Ramamoorthy. Show all posts

Mar 1, 2017

अठन्नी जहाँ अम्मा-नया आदमी १९५६

अठन्नी कई जगह से चलन के बाहर हो गयी है. सरकार ने इसे
बंद नहीं किया मगर व्यापारी इसे लेने से इंकार करते हैं. हमारे
यहाँ कई ऐसी बातें हैं जिसका हल आम आदमी के पास नहीं है.

खैर छोडिये वो सब, गीत सुनते हैं एक जिसमें अठन्नी का जिक्र
है. सन १९५६ की फिल्म नया आदमी के लिए इस गीत को लिखा
राजेंद्र कृष्ण ने और इसका संगीत तैयार किया विश्वनाथन और
राममूर्ति की जोड़ी ने. आशा भोंसले का गाया ये गीत हेलन पर
फिल्माया गया है.

आपको एक गीत सुनवाया था इसी फिल्म से कुछ समय पहले
जो अंजली देवी पर फिल्माया गया है और जिसे लता मंगेशकर
ने गाया है.




गीत के बोल:

अठन्नी जहाँ अम्मा रुपया होवे बाप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप
अठन्नी जहाँ अम्मा रुपया होवे बाप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप

पानी या पवन या चाँद की चंदनिया
पैसे से खरीद के दिखाए ज़रा दुनिया
पानी या पवन या चाँद की चंदनिया
पैसे से खरीद के दिखाए ज़रा दुनिया
फिर दिन रात कैसा पैसे का ये जप
अरे पैसे का ये जप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप
अठन्नी जहाँ अम्मा रुपया होवे बाप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप

धन की फिराक में ना चैन पाए मन
बोलो किस काम फिर आएगा ये धन
धन की फिराक में ना चैन पाए मन
बोलो किस काम फिर आएगा ये धन
धन ही धन ऐसा भी तो है श्राप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप
अठन्नी जहाँ अम्मा रुपया होवे बाप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप

मिली है ये जिंदगी तो जीने के लिए
हंसी खुशी खाने और पीने के लिए
मिली है ये जिंदगी तो जीने के लिए
हंसी खुशी खाने और पीने के लिए
सब कुछ तो होते हुए
रोते क्यूँ हो आप
अजी रोते क्यूँ हो आप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप
अठन्नी जहाँ अम्मा रुपया होवे बाप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप
.................................................................
Athanni jahan aama-Naya aadmi 1956

Artist: Helen

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP