Showing posts with label MS Vishwanathan. Show all posts
Showing posts with label MS Vishwanathan. Show all posts

Apr 15, 2017

लौट गया गम का ज़माना-नया आदमी १९५६

सन १९५६ की फिल्म नया आदमी में कुछ कर्णप्रिय गीत
हैं. इसमें दो संगीतकारों मदन मोहन और दक्षिण के प्रसिद्ध
विश्वनाथन-राममूर्ति की जोड़ी ने संगीत दिया है. इस लिहाज़
से साउंड ट्रेक हैवीवेट कहा जा सकता है.

विश्वनाथन-राममूर्ति का संगीतबद्ध युगल गीत सुनते हैं इस
फिल्म से जिसे लता मंगेशकर और हेमंत कुमार ने गाया
है. बोल राजेंद्र कृष्ण के हैं. गीत में छोटा सा मन है. छोटा
सा मन और छोटा सा दिल वाले गीत दुर्लभ हैं.



गीत के बोल:

आ आ आ आ आ
आ आ आ आ आ

लौट गया ग़म का ज़माना
आई खुशी लहराती
लौट गया ग़म का ज़माना
लौट गया ग़म का ज़माना
आई खुशी लहराती
लौट गया ग़म का ज़माना

दूर गगन में देखो चमके
आशाओं के तारे आशाओं के तारे
झिलमिल प्यारे प्यारे
बदली में छुप कर तारों के संग
बदली में छुप कर तारों के संग
चंदा करे इशारे चंदा करे इशारे
किसकी लगन मे आज पवन हैं
बागों में इठलाती

लौट गया ग़म का ज़माना
आई खुशी लहराती
लौट गया ग़म का ज़माना

रात नई हर बात नई है
नया नया है ज़माना
रात नई हर बात नई है
नया नया है ज़माना
कैसा समा सुहाना
कैसा समा सुहाना
गाये चंदनिया धीरे धीरे
गाये चंदनिया धीरे धीरे
प्रीत भरा अफ़साना
प्रीत भरा अफ़साना
आज मेरे छोटे से मन में
आशा है मुस्काती

लौट गया ग़म का ज़माना
आई खुशी लहराती
लौट गया ग़म का ज़माना
लौट गया ग़म का ज़माना
आई खुशी लहराती
लौट गया ग़म का ज़माना
.................................................................................
Laut gaya gham ka zamana-Naya aadmi 1956

Artists: Anjali Devi, NT Ramarao

Read more...

Mar 1, 2017

अठन्नी जहाँ अम्मा-नया आदमी १९५६

अठन्नी कई जगह से चलन के बाहर हो गयी है. सरकार ने इसे
बंद नहीं किया मगर व्यापारी इसे लेने से इंकार करते हैं. हमारे
यहाँ कई ऐसी बातें हैं जिसका हल आम आदमी के पास नहीं है.

खैर छोडिये वो सब, गीत सुनते हैं एक जिसमें अठन्नी का जिक्र
है. सन १९५६ की फिल्म नया आदमी के लिए इस गीत को लिखा
राजेंद्र कृष्ण ने और इसका संगीत तैयार किया विश्वनाथन और
राममूर्ति की जोड़ी ने. आशा भोंसले का गाया ये गीत हेलन पर
फिल्माया गया है.

आपको एक गीत सुनवाया था इसी फिल्म से कुछ समय पहले
जो अंजली देवी पर फिल्माया गया है और जिसे लता मंगेशकर
ने गाया है.




गीत के बोल:

अठन्नी जहाँ अम्मा रुपया होवे बाप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप
अठन्नी जहाँ अम्मा रुपया होवे बाप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप

पानी या पवन या चाँद की चंदनिया
पैसे से खरीद के दिखाए ज़रा दुनिया
पानी या पवन या चाँद की चंदनिया
पैसे से खरीद के दिखाए ज़रा दुनिया
फिर दिन रात कैसा पैसे का ये जप
अरे पैसे का ये जप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप
अठन्नी जहाँ अम्मा रुपया होवे बाप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप

धन की फिराक में ना चैन पाए मन
बोलो किस काम फिर आएगा ये धन
धन की फिराक में ना चैन पाए मन
बोलो किस काम फिर आएगा ये धन
धन ही धन ऐसा भी तो है श्राप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप
अठन्नी जहाँ अम्मा रुपया होवे बाप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप

मिली है ये जिंदगी तो जीने के लिए
हंसी खुशी खाने और पीने के लिए
मिली है ये जिंदगी तो जीने के लिए
हंसी खुशी खाने और पीने के लिए
सब कुछ तो होते हुए
रोते क्यूँ हो आप
अजी रोते क्यूँ हो आप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप
अठन्नी जहाँ अम्मा रुपया होवे बाप
ऐसी दुनिया में भैया जीना भी है पाप
जीना है पाप
.................................................................
Athanni jahan aama-Naya aadmi 1956

Artist: Helen

Read more...

Aug 25, 2016

जगत का रखवाला भगवान-नया आदमी १९५६

आज एक और फ़िल्मी भजन सुनते हैं. इसे हमने चुना है सन १९५६
की फिल्म नया आदमी से. राजेंद्र कृष्ण के मोलों को धुन से संवारा
है एम् एस विश्वनाथन और टी के रामामूर्ति की जोड़ी ने. इस जोड़ी
के काफी चर्चे होते थे दक्षिण भारत में. इस जोड़ी को दक्षिण भारत का
शंकर-जयकिशन कहा जाता था. दोनों ने कई साल तक साथ साथ
काम करने के बाद स्वतंत्र संगीतकारों की तरह काम करना शुरू किया.
रामामूर्ति का  काम तो कम हुआ बाद में मगर विश्वनाथन की फिल्मों
की संख्या में ज़बरदस्त इजाफा हुआ.

फिल्म में ३ गीत मदन मोहन के संगीत वाले हैं. ऐसी कुछ फ़िल्में हैं
हिंदी फिल्म संगीत इतिहास की जिनमें दो से अधिक संगीतकारों की
धुनें हैं. ऐसा अक्सर फिल्म के निर्देशक निर्माता बदलने की सूरत में
या किसी संगीतकार के किसी वजह से फिल्म छोड़ने की स्तिथि में
हुआ करता था.

फिल्म नया आदमी में एन टी रामाराव और अंजलि देवी की जोड़ी है.
दोनों अपने समय के प्रसिद्ध नायक-नायिका हैं.



जो भी चाहे मांग ले भगवान के भण्डार से
कोई भी जाए ना खली हाथ इस दरबार से
इस दरबार से

जगत का रखवाला भगवान
जगत का रखवाला भगवान
अरे इंसान उसे पहचान
अरे इंसान उसे पहचान
जगत का रखवाला भगवान

सबके सर पर हाथ उसी का उसके हाथ करोड़
हरी नाम से मूरख प्राणी मन की डोरी जोड़
ओ प्राणी मन की डोरी जोड़
भूल के उसको भटक रहा क्यूँ डगर-डगर नादान
जगत का रखवाला भगवान

छोड़ शरण दुनिया की बंदे प्रभु चरणों में आ
छोड़ शरण दुनिया की बंदे प्रभु चरणों में आ
करने वाला करेगा न्याय मन की विपत्ति सुना
हो जायेगी राम नाम से हो जायेगी राम नाम से
हर मुश्किल आसान

जगत का रखवाला भगवान
अरे इंसान उसे पहचान
जगत का रखवाला भगवान
.................................................................
Jagat ka rakhwala bhagwan-Naya aadmi 1956

Read more...

Apr 20, 2015

मुत्थु कुलिक्का वारीगला-अनुभवी राजा अनुभवी १९६७

आज स्वाद बदलने के लिए आपको एक तमिल गाना दिखाते
और सुनाते हैं जो फिल्म-अनुभवी राजा अनुभवी से लिया
गया है. ये सन १९६७ की फिल्म है और गीत में जो कलाकार
आपको दिखाई देंगे वे हैं-नागेश और मनोरमा दोनों कलाकारों
के नाम १००० के लगभग फिल्मों में काम करने का रेकोर्ड है.
मनोरमा का चेहरा जाना पहचाना है और आपने उनको एक
न एक बार किसी डब की हुई  फिल्म में अवश्य देखा होगा.

कहते हैं और भी गम हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा, वैसे ही
संगीत के मामले में बहुत कुछ है ऐसा जो हिंदी फिल्म और
हिंदी फिल्म संगीत के बाहर भी बढ़िया है और रहेगा , बस
उस तक पहुँच नहीं है हमारी. गीत गाया है टी एम् एस उर्फ
टीम एम् सौंदरराजन और एल आर ईश्वरी ने. संगीत दिया है
एम् एस विश्वनाथन ने जो एक दिग्गज संगीतकार हैं दक्षिण के.
गीत के बोल है-मुत्थु कुलिक्का वारीगला. बाकी के तमिल भाई
बतलायें.



इस  गीत का हिंदी संस्करण भी सुनवायेंगे साथ ही जो इस गाने
की पैरोडी  जैसा है और मूल गाने से दोयम दर्जे का. महमूद इस
हिंदी गाने में नागेश की नक़ल करते नज़र आते हैं मगर मूल गीत
वाला मज़ा नहीं है. हिंदी गीत के गायक हैं-आशा भोंसले और महमूद.
फिल्म का नाम है दो फूल. संगीतकार हैं आर डी बर्मन. गीत
फिल्माया गया है महमूद और भारती पर. गीत के बोल मजरूह
साहब ने कैसे लिखे ये जानने की मेरी इच्छा है.



हिंदी गीत के बोल:



गीत के बोल:

मुत्थकोड़ी कवाडी हडा, मुत्थकोड़ी कवाडी हडा
अइयो,  मुत्थकोड़ी कवाडी हडा, मुत्थकोड़ी कवाडी हडा
अइयो रे प्यार में जो ना करना चाहा
वो भी मुझे करना पड़ा
हा आ हा आ
मुत्थकोड़ी कवाडी हडा, मुत्थकोड़ी कवाडी हडा
अइयो रे प्यार में जो ना करना चाहा
वो भी मुझे करना पड़ा
अइयोडा अइयो अइयो
मुत्थकोड़ी कवाडी हडा,
अम्मै मुत्थकोड़ी कवाडी हडा

कहता था चाहूँ तुझको जी से
तू तो घबराता है अभी से
अम्मै अम्मै
गले लग जा रे फिर दिखा दूं
अच्छा हाँ
धरती ऊपर है स्वर्ग नीचे
ऊई माँ थोडा तो दुनिया से डर ले
येंडे कर ले येंडे  कर ले
ना माने बेदर्दी अइयोडा
अइयोडा  अइयो अइयो,
मुत्थकोड़ी कवाडी हडा,
अम्मै मुत्थकोड़ी कवाडी हडा
अइयो रे प्यार में जो ना करना चाहां
वो भी मुझे करना पड़ा
अइयो अम्मा
मुत्थकोड़ी कवाडी हडा,
अम्मै मुत्थकोड़ी कवाडी हडा

कर देता है रे मुझे बेकल
कल कल कल कल कल
सीने से गिर के तेरा आँचल
ला हा ला ला हा ला हा ला हा
डगमग चल के न गिर पडूं मैं
फिर क्या
मतवाले मुझको थाम के चल
अम्मा सीना ताने बांहे ताने
ऐसी ये मस्तानी डोले
डोले जैसा दारु का घड़ा
अइयो अम्मा
मुत्थकोड़ी कवाडी हडा,
अम्मो मुत्थकोड़ी कवाडी हडा
अइयो रे प्यार में जो ना करना चाहा
वो भी मुझे करना पड़ा
अइयोडा अम्मै
मुत्थकोड़ी कवाडी हडा,
अम्मा मुत्थकोड़ी कवाडी हडा
अइयो रे प्यार में जो ना करना चाहा
वो भी मुझे करना पड़ा
अइयोडा अइयो अइयो
मुत्थकोड़ी कवाडी हडा,
अम्मै मुत्थकोड़ी कवाडी हडा
अइयो, मुत्थकोड़ी कवाडी हडा,
अइयोडा अम्मै मुत्थकोड़ी कवाडी हडा
अम्मा मुत्थकोड़ी कवाडी हडा
अम्मै मुत्थकोड़ी कवाडी हडा
मुत्थकोड़ी कवाडी हडा
.................................
Muttha kodi kawadi hada-Do Phool 1973

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP