Showing posts with label Priya Panchal. Show all posts
Showing posts with label Priya Panchal. Show all posts

Aug 19, 2017

जीने लगा हूँ-रमैया वस्तावैया २०१३

आपको २०१३ की फिल्म रमैया वस्तावैया से एक गीत-पीछा
छूटे सुनवाया था. अब सुनते हैं अगला गीत. ये कुछ पोजिटिव
सा गीत है जिसमें नायक जीने लगा है. गीत दो लोगों ने
गाया है- आतिफ़ असलम और श्रेया घोषाल ने. आतिफ अपनी
अर्ध अलसाई-अर्ध भर्रायी आवाज़ के लिए फेमस हैं. उसके
अलावा वे ऊंचे सुर में भी बढ़िया गा लेते हैं. ३ इन १ टाइप
के सिंगर हैं वो, इसलिए आजकल के संगीतकारों के पसंदीदा
भी हैं.

गीत फिल्माया गया है श्रुति हासन और गिरीश कुमार पर.




गीत के बोल:

जीने लगा हूँ पहले से ज़्यादा
पहले से ज़्यादा तुम पे मरने लगा हूँ

मैं मेरा दिल और तुम हो यहाँ
फिर क्यूँ हो पलकें झुकाए वहाँ
तुमसा हसीं पहले देखा नहीं
तुम इससे पहले थे जाने कहाँ

जीने लगा हूँ पहले से ज़्यादा
पहले से ज़्यादा तुम पे मरने लगा हूँ

रहते हो आ के जो तुम पास मेरे
थम जाएँ पल ये वहीं बस मैं ये सोचूँ
सोचूँ मैं थम जाएँ पल ये
पास मेरे जब हो तुम
सोचूँ मैं थम जाएँ पल ये
पास मेरे जब हो तुम
चलती हैं साँसें पहले से ज़्यादा
पहले से ज़्यादा दिल ठहरने लगा

तन्हाईयों में तुझे ढूंढें मेरा दिल
हर पल ये तुझको ही सोचे भला क्यूँ
तन्हाई में ढूंढें तुझे दिल
हर पल तुझको सोचे
तन्हाई में ढूंढें तुझे दिल
हर पल तुझको सोचे
मिलने लगे दिल पहले से ज़्यादा
पहले से ज़्यादा इश्क होने लगा
.............................................................................
Jeene laga hoon pehle se-Ramaiya vastavaiya 2013

Artists: Shruti Hasan, Girish Kumar

Read more...

Feb 23, 2017

ना सीखा जीना-बदलापुर २०१४

स्वतंत्र, छंदमुक्त और उन्मुक्त ये शब्द उपयुक्त हैं आज के गीतों
के लिए. आज के गीत एक शहर से दूसरे शहर की हवाई
उड़ान के दौरान मंगल ग्रह की सैर कर के भी आ सकते
हैं. ढेर सारी संगीत प्रतियोगिताएं के बाद गायन शैली में
बदलाव आ गया है. एक खास किस्म के आलाप और प्रलाप
का ज़माना है. आपको अगर याद हो कुछ जिंगल्स में इस
तरह के प्रयोग होते थे पहले. जिंगल कब एक्स्पांड हो कर
गीतों में बदल गए तनिक भी हवा नहीं लगी.

इन सब के बीच से ही हमें सुनने के लिए सामान भी जुटाना
है. आज सुनते हैं बदलापुर से एक लोकप्रिय गीत जिसे
आतिफ असलम ने गाया है. प्रिय पांचाल के लिखे गीत की
धुन बनाई है सचिन जिगर ने.  गीत वरुण धवन और फेयर
एंड लवली गर्ल यमी गौतम पर फिल्माया गया है.



गीत के बोल:

दहलीज़ पे मेरे दिल की
जो रखे हैं तूने क़दम
तेरे नाम पे मेरी ज़िन्दगी
लिख दी मेरे हमदम
हाँ सीखा मैंने जीना जीना कैसे जीना
हाँ सीखा मैंने जीना मेरे हमदम
ना सीखा कभी जीना जीना कैसे जीना
ना सीखा जीना तेरे बिना हमदम
दहलीज़ पे मेरे दिल की
जो रखे हैं तूने क़दम
तेरे नाम पे मेरी ज़िन्दगी
लिख दी मेरे हमदम
हाँ सीखा मैंने जीना जीना कैसे जीना
हाँ सीखा मैंने जीना मेरे हमदम
ना सीखा कभी जीना जीना कैसे जीना
ना सीखा जीना तेरे बिना हमदम

सच्ची सी हैं ये तारीफें दिल से जो मैंने करी हैं
सच्ची सी हैं ये तारीफें दिल से जो मैंने करी हैं
जो तू मिला तो सजी हैं दुनिया मेरी हमदम
हो आसमां मिला ज़मीं को मेरी
आधे-आधे पूरे हैं गम
तेरे नाम पे मेरी ज़िन्दगी
लिख दी मेरे हमदम
हाँ सीखा मैंने जीना जीना कैसे जीना
हाँ सीखा मैंने जीना मेरे हमदम
ना सीखा कभी जीना जीना कैसे जीना
ना सीखा जीना तेरे बिना हमदम
……………………………………………………………..
Na seekha jeena-Badlapur 2014

Artists: Nawazuddin Siddiqi, Varun Dhawan, Yami Gautam

Read more...

Feb 20, 2017

चदरिया झीनी रे झीनी…जुदाई-बदलापुर २०१४

बदलापुर से एक गीत आपने सुन लिया है. दूसरा गीत आपको
सुनवाते हैं जिसे डिशें विजन संग प्रिया पांचाल ने लिखा है.
प्रिय पांचाल शादी के बाद प्रिय सरैया कहलाई जाने लगी हैं.
संगीत तैयार किया है सचिन जिगर की जोड़ी ने.

गीत गा रहे हैं रेखा भारद्वाज और अरिजीत सिंह. आज के दौर
में इतने सारे गायक कलाकार उपलब्ध हैं कि युगल गीत भी
अनेक कोम्बिनेशन में सुनाई देते हैं. अलका याग्निक और
कुमार सानू वाला ज़माना बीत गया है. उसके बाद कुछ समय
तक हमें सोनू निगम-सुनिधि चौहान के युगल गीत काफी तादाद
में सुनाई दिए.



गीत के बोल:

रांझण ढूँढण मैं चलेया
रांझण मिलेया नाये
जिगरा विचों अगन लगा के रब्बा
लकीरां विच लिख दी जुदाई

खो गया  गुम हो गया
वक्त से चुराया था जो
अपना बनाया था
हो तेरा  वो मेरा
साथ निभाया था जो
अपना बनाया था

चदरिया झीनी रे झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
आँखें भीनी ये  भीनी ये  भीनी
यादें झीनी रे  झीनी रे  झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
आँखें भीनी ये  भीनी ये  भीनी
यादें झीनी रे  झीनी रे  झीनी

ऐसा भी क्या मिलना  साथ हो के तन्हा
ऐसी क्यूँ सज़ा हमने है पाई  रांझणा वे
फिर से मुझे जीना  तुझपे है मरना
फिर से दिल ने दी है ये दुहाई  साजना वे
लकीरों पे लिख दी क्यूँ जुदाई
हो गैर सा हुआ खुद से भी  ना कोई मेरा
दर्द से कर ले चल यारी  दिल ये कह रहा
खोलूँ जो बाहें  बस गम ये सिमट रहे हैं
आँखों के आगे लम्हें ये क्यूँ घट रहे हैं
जाने कैसे कोई सहता जुदाईयाँ
चदरिया झीनी रे झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
आँखें भीनी ये  भीनी ये  भीनी
यादें झीनी रे  झीनी रे  झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
हे आँखें भीनी ये  भीनी ये  भीनी
यादें झीनी रे  झीनी रे  झीनी

रांझण ढूँढण मैं चलेया
रांझण मिलेया नाये
जिगरा विचों अगन लगा के रब्बा
लकीरां विच लिख दी जुदाई
................................................................
Chadariya jheeni re jheeni-Badlapur 2014

Artists: Varun Dhawan, Yami Gautam

Read more...

Jun 26, 2016

तेरा नाम दूं-एंटरटेनमेंट २०१४

आइये उस फिल्म से एक और गीत सुनें जिसमें एक कुत्ते
ने टॉप क्लास एक्टिंग की है. सबको फ़ेल कर दिया है उसने.

गीत का ओपनिंग म्युज़िक आपको किसी गीत की याद दिला
सकता है. उसके बाद तो टिपिकल आतिफ असलम हैं और
इस गीत में शलमली खोलगड़े के लिए गायकी का ज्यादा
स्कोप नहीं छोड़ा गया है. शाल्मली लगता है ‘नए नए नैना’
वाले मोड से बाहर नहीं आई हैं अभी तक.

प्रिया पांचाल के लिखे गीत को संगीत से सजाया है जोड़ी
सचिन जिगर ने.  गीत राजीव भाटिया और तमन्ना भाटिया
पर फिल्माया गया है. हीरो हीरोईन दोनों भाटिया हैं. अक्षय
का मूल नाम आपको पता है ?






गीत के बोल:

कोई जागे सोये मुझमें
मेरी रातें और मेरे दिन सारे खोये उसमें

कोई इतना अपना लागे
मेरा नादान ये दिल जैसे धड़के उसमें

मुझे जो, हुआ है, इसकी ना दवा है
किसी ने छुआ है दिल
ये किसकी नज़र का है असर
पूछे जो कोई तो तेरा नाम दूँ
पूछे जो कोई तो तेरा नाम दूँ
मैं कह दूँ सभी को कि तेरा ही है ये असर
पूछे जो कोई तो तेरा नाम दूँ...

कोई दस्तक देके दिल पे
मिलने को आता है, मुझमें रह जाता है
कोई क़िस्मत जैसा लागे
खुशियाँ इन हाथों पे, लिखता ही जाता है

ये कैसी खता है, जिसकी ना सज़ा है
किसी ने छुआ है दिल
ये किसकी दुआ का है असर
पूछे जो कोई तो तेरा नाम दूँ

ज़री वाले कागज़ों में लिपटा हुआ
कितने हसीन रंगों में रंगा हुआ
ये क्या तोहफा खुदा ने मुझे है दे दिया
लबों से राज़ ये फिसल ना जाए ना
पिघलने लगा है इसके लिये मेरा सबर
पूछे जो कोई तो तेरा नाम दूँ
...................................................................................
Tera naam doon-Entertainment 2014



Artists-Akshay Kumar, Tamanna Bhatia

Read more...

Apr 18, 2016

जी करदा-बदलापुर २०१४

सन २०१४ में पंजाबी संगीत और खुशबू की बहार बरकरार
रही हिंदी फिल्मों में. अपनी गली को हमने भी कई बार
साडी गली कह कर पुकारा.

आज आपको सुनवाते हैं फिल्म बदलापुर से एक गीत जो
दिव्य कुमार का गाया हुआ है. फिल्म के गीत युवा पब्लिक
ने काफी सुने हैं और अभी भी सुन रही है.

इस गीत को सुन कर एक बारगी मुझे लगा कि सुखविंदर
की आवाज़ है. फिर, ऊंचे सुर पर गायक को थोडा संघर्ष
करते सुना तो और कान ध्यान से लगा के सुना, तब लगा
ये तो कोई और है. जो भी है परफेक्ट है सुखविंदर के साथ
मेल डुएट गाने के लिए. अच्छी जुगलबंदी हो जायेगी.

गीत दो लोगों ने मिल के लिखा है-दिनेश विजन और
प्रिया पांचाल ने. संगीत है सचिन जिगर का, गीत गाया है
दिव्य कुमार ने. वरुण धवन नाम के अभिनेता पर इसे
फिल्माया गया है.



गीत के बोल:

छल्ली कर दे सीना मेरा
छल्ली कर दे सीना मेरा
छल्ली कर दे सीना मेरा
दाग दे सारी गोलियाँ
नी आज्ज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा

मुश्क़िल कर दे जीना मेरा
मुश्क़िल कर दे जीना मेरा
मुश्क़िल कर दे जीना मेरा
हँसते हँसते मिट जानेया, नी मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा

रब्बा मेरे  मुझे घर पे तेरे
कदि बुला तेरी चौखट पे
दे दे और जो दर्द हो बाक़ी
रुला मुझे रज्ज रज्ज के
आज्ज मेरा जी करदा
कि आज्ज मेरा जी करदा
कि आज्ज मेरा जी करदा
जी करदा  जी करदा हो
इक वारी दीदार को तेरे
इक वारी दीदार को तेरे
इक वारी दीदार को तेरे
लख वारी मैं कत्त जानिया
नी आज्ज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा

ले लूँ बलायें  बलायें तेरी
दे दूँ दुआयें दुआयें
ले जा ले जा तू अबकी बारी
साँसें अब हैं हारी हारी
नी आज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा

छल्ली कर दे सीना मेरा
मुश्क़िल कर दे जीना मेरा
......................................................................
Jee karda-Badlapur 2014

Read more...

Dec 23, 2015

नहीं वो सामने-एंटरटेनमेंट २०१४

आपको कुछ दिन पहले एक गीत सुनवाया था जो
कि प्रिया पांचाल का लिखा हुआ था. आज सुनते हैं
एक और गीत जो फिल्म एंटरटेनमेंट से है. इस फिल्म
का हीरो एक कुत्ता है और उसने अभिनय में सबको
पछाडा है. ना यकीन हो तो खुद फिल्म देख लें एक
बार. आतिफ असलम ने इस गीत को गाया है. संगीत
है सचिन जिगर का.




गीत के बोल:

खामोशी के खत वो मेरे नाम कर गया
कोरे कोरे दिल पे मेरे यादें भर गया
पूछूं मैं खुदा से, ये तूने क्या किया
जो तोहफा दिया था वो क्यूँ है ले लिया

नहीं वो सामने ये कैसे मान लूँ
नहीं वो सामने ये कैसे मान लूँ
हाँ कोई बता दे, रखूँ मैं कैसे अब सबर
नहीं वो सामने ये कैसे मान लूँ
नहीं वो सामने ये कैसे मान लूँ
.............................................
Nahin wo samne-Entertainment 2014

Read more...

Dec 6, 2015

हाय दिल से पीछा छूटे–रमैया वस्तावैया २०१३

सर्दी में ऑफर तब आते हैं जब सर्दी खत्म होने वाली होती है,
स्वेटर के साथ टोपी फ्री. इस बार तो सर्दी देर से पड़ी है तो
ऑफर भी देर से आयेंगे.

आज आपको एक और गीत सुनवाते हैं सर्दी बढ़ने की खुशी में.
गीत अनूठा है और बदलते दौरों की तुलना करने के लिए एक
अच्छा एग-जाम-फल है. पिछली पोस्ट में हमने चर्चा की थी
एक शब्द के ऊपर. तो जनाब, ये एग्ज़ाम्पल का अनूठा वर्ज़न
हमने सुना है और कई बार. दो अलग अलग व्यक्तियों के मुख
से.

पुराने गीतों में आपने सुना होगा-दिल से दिल की डोर बाँध ले,
दिल से दिल मिला ले, दिल से दिल चिपका ले, दिल से दिल
लगा, दिल पे दिल आया. आज ज़माना उससे आगे बढ़ गया
है और दिल से पीछा छुडाने की बात हो रही है, कुछ अलग सा
है.

संगीत सचिन-जिगर का है, इसके बोल लिखे है प्रिया पांचाल ने.
वे अब प्रिय सरैया कहलाती हैं. सचिन-जिगर की जोड़ी में से
जिगर सरैया की वे जीवन-संगिनी बन चुकी हैं. इसके अलावा
वे एक गायिका भी हैं. आज के समय में हमें बहुमुखी प्रतिभा
वाले कई कलाकार देखने को मिल रहे हैं जो पहले के समय
में कम दिखा करते थे. गायक हैं मोहित चौहान.



गीत के बोल:

यहाँ वहाँ गलियों में ढूँढता फिरे है दिल
उलझा है खुद उलझाये मुझको
ये इशारा, वो इशारे करता फिरे है दिल
बहका है खुद, बहकाए मुझको
यूँ ही अनजाने ही कभी मनाये रूठे
यूँ ही बहाने ये कभी बनाये झूठे
चुरा ले जाए कोई
तो हाय दिल से पीछा छूटे

रामा रामा रामा रे
हाय रामा रामा रे
हो चुरा ले जाए
रामा रामा रामा रे

जाने ना, माने ना
जो बोलूँ समझे ना
सोचूँ मैं सोचूँ फिर भी
बात ये बूझे ना
अपने में रहता है
जहां से नाता टूटे
यूँ ही बहाने ये कभी बनाये झूठे
चुरा ले जाए कोई
तो हाय दिल से पीछा छूटे

कच्चे से, पक्के से
इसके इरादे हैं
रेत सी ख्वाहिशें हैं
काँच से वादे हैं
नाम ये ख्वाबों में कई
मिटाए-ढूंढे
यूँ ही बहाने ये कभी बनाये झूठे
चुरा ले जाए कोई
तो हाय दिल से पीछा छूटे
.................................................................................
Haye dil se peechha chhoote-Ramaiya Vastavaiya 2013

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP