Showing posts with label Sharman Joshi. Show all posts
Showing posts with label Sharman Joshi. Show all posts

Jun 6, 2015

दिल डगमग डगमग डोले-३ बैचलर्स २०१२

शान और सुनिधि चौहान बहुत शान से गीत गाते हैं .
आपको आज सुनवाते हैं एक डगमग डगमग गीत
जो फिल्म “३ कुंवारे” अर्थात ३ बैचलर्स से है. दोनों
गायक कलाकार अपनी आवाज़ ज़रूरत के अनुसार
ढालने के लिए विख्यात हैं. इस गीत को दोनों ऊंची
पट्टी पर गा रहे हैं.

प्रवीण भारद्वाज ने गीत लिखा है और इस गीत की
तर्ज़ बनाई है डब्बू मलिक ने. डब्बू मलिक ने ज्यादा
तो नहीं मगर कुछ फिल्मों में संगीत दिया है अभी
तक, उनके कुछ गीत चर्चित भी हुए हैं.

पहले आप सुन चुके हैं इसी ब्लॉग पर–दिल डिंग डोंग
डिंग बोले जिसकी धुन अन्नू मलिक ने बनाई है. अब
दोनों भाई भाई हैं तो गीत भी भाई जैसे ही लगते हैं !




गीत के बोल:

ये ही इश्क ये ही मोहब्बत, होने दे यारा शरारत
ये ही इश्क ये ही मोहब्बत, होने दे यारा शरारत
ये तेरी भी है उमर, ये मेरी भी है उमर पास
आ हौले हौले
दिल डगमग डगमग डोले, ये दिल डगमग डगमग डोले
हे दिल डगमग डगमग डोले, दिल डगमग डगमग डोले

जब जब प्यार करने वाले करते है प्यार
वो ना कुछ भी सोचते हैं, तुम जान लो ये यार
जब जब प्यार करने वाले करते है प्यार
वो ना कुछ भी सोचते हैं, तुम जान लो यार
तुम जैसा दीवाना आजाए जो सामने
एक आग सी लगती है लगता है तन कापने
सांसो से उठते है शोले, दिल डगमग डगमग डोले
सांसो से उठते है शोले, दिल डगमग डगमग डोले
ये तेरी भी है उमर, ये मेरी भी है उमर पास
आ हौले हौले
दिल डगमग डगमग डोले, दिल डगमग डगमग डोले

हम आशिक दीवाने सनम रुकते कभी नहीं
हम तो दिल को खो चुके हैं अब तो यही कहीं
हम आशिक दीवाने सनम रुकते कभी नहीं
हम तो दिल को खो चुके हैं अब तो यही कहीं
जीना मुश्किल लगता है हमको भी आज कल
मेरी बाहों में आ जा तू मेरे साथ चल
जरा सुन तो दिल क्या बोले, दिल डगमग डगमग डोले
जरा सुन तो दिल क्या बोले, दिल डगमग डगमग डोले
ये तेरी भी है उमर, ये मेरी भी है उमर पास
आ हौले हौले
दिल डगमग डगमग डोले, ये दिल डगमग डगमग डोले
दिल डगमग डगमग डोले, दिल डगमग डगमग डोले
…………………………………………………………
Dil dagmag dagmag dole-3 Bachelors 2012

Read more...

Mar 1, 2015

गिव मी सम सनशाइन-३ इडियट्स २००९

जब नए नए रीमिक्स आना शुरू हुए तो उसमे वाना-गौना
जैसे शब्द खूब सुनाई देते. अब तो मुख्य धारा के फ़िल्मी
गीतों में सुनाई देते हैं. हिंगलिश अपने चरम पर है. नए
ज़माने के गीतों में सब चलता है और आज की पीढ़ी के
संगीतप्रेमियों को पसंद भी आता है. हर युग में उस युग
के गीतों के चाहने वाले गीतों के साथ ही प्रकट हो जाया
करते हैं.

आइये सुना जाए एक चर्चित फिल्म ३ इडियट्स से एक
गीत जो हिंदी अंग्रेजी का मिश्रण है. गीत लिखा है स्वानंद
किरकिरे ने और धुन बनायीं है शांतनु मोइत्रा ने. शांतनु ने
जो संगीत दिया है इस फिल्म में वो थोडा सौम्य प्रकृति का
है. गीत एक कटाक्ष है शिक्षा प्रणाली पर.

गीत गाया है फिल्म के कलाकारों में से एक शर्मन जोशी
और सूरज जगन ने.



गीत के बोल:

सारी उम्र हम मर मर के जी लिए
इक पल तो अब हमें जीने दो, जीने दो

सारी उम्र हम मर मर के जी लिए
इक पल तो अब हमें जीने दो, जीने दो

गिव मी सम सनशाइन
गिव मी सम रेन
गिव मी एनदर चांस
आई वाना ग्रो अप वोंस अगेन

कंधों को किताबों के बोझ ने झुकाया
रिश्वत देना तो खुद पापा ने सिखाया
९९ पर्सेंट मार्क्स लाओगे तो घड़ी, वरना छड़ी

लिख लिखकर पढ़ा हाथों पर
अल्फा बीटा गामा का छाला
कोंसेंट्रेटेड H2So4 ने पूरा
पूरा बचपन जला डाला
बचपन तो गया, जवानी भी गयी
इक पल तो अब हमें जीने दो, जीने दो

सारी उम्र हम मर मर के जी लिए
इक पल तो अब हमें जीने दो, जीने दो
..................................................................
Give me some sunshine-3 Idiots 2009

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP