Showing posts with label Daboo Malik. Show all posts
Showing posts with label Daboo Malik. Show all posts

Jun 17, 2017

थोडा सा प्यार हुआ है-मैंने दिल तुझको दिया २००२

सन २००० अर्थात मिलेनियम वर्ष के पश्चात फिल्म संगीत में थोड़े
बदलाव हुए, एक बार फिर लंबे नाम वाली फ़िल्में, ढेर सारे गानों
कर्णप्रिय गीतों का दौर शुरू हुआ. साथ साथ कर्णभेदी गीत भी
पैदा होना शुरू हुए. इसी दौर में डी जे का आविष्कार हुआ, शब्द
का या तकनीक का ये मत पूछियेगा बस.

डब्बू मलिक उर्फ इसरार मालिक भी सरदार मलिक के होनहार पुत्र
हैं जो अपने भाई अन्नू उर्फ अनवर मलिक जैसा ही मधुर संगीत
रचने में सक्षम हैं. उनकी बनाई ये धुन काफी लोकप्रिय हुई.

फिल्म में सोहेल खान और समीरा रेड्डी प्रमुख कलाकार हैं और
साथ में हैं संजय दत्त. कबीर बेदी की भी इसमें अहम भूमिका है.
गीत लिखा है फैज़ अनवर के साथ प्रवीण भारद्वाज ने. गीत दोनों
ने लिखा या दोनों में से किसी एक ने इस बारे में कोई पुख्ता
जानकारी उपलब्ध नहीं हुई मुझे. गीत गया है अलका और उदित ने.




गीत के बोल:

थोडा सा प्यार हुआ है थोडा है बाकी
थोडा सा प्यार हुआ है थोडा है बाकी
थोडा सा प्यार हुआ है थोडा है बाकी
थोडा सा प्यार हुआ है थोडा है बाकी
हम तो दिल दे ही चुके
हम तो दिल दे ही चुके
बस तेरी हाँ है बाकी
थोडा सा प्यार हुआ है थोडा है बाकी
थोडा सा प्यार हुआ है थोडा है बाकी

कौन सा मोड आया जिंदगी के सफर में
बस गया तू ही तू अब तो मेरी नज़र में
दिल की हर एक धडकन तुझको पहचानती है
मेरी चाहत है अब क्या तू नहीं जानती है
मैं तुझे जान गयी तुझको पहचान गई
फिर भी तेरी हाँ है बाकी
थोडा सा प्यार हुआ है थोडा है बाकी
थोडा सा प्यार हुआ है थोडा है बाकी

आज ये क्या हुआ है दिल नहीं मेरा बस में
इसीलिए सोचती हूँ तोड़ दूं सारी रस्में
उम्र भर के लिए तू आ मेरा साथ दे दे
तेरा हो जाऊँगा मैं हाथों में हाथ दे दे
हाथों में हाथ सही तू मेरे साथ ही है
फिर भी तेरी हाँ है बाकी
थोडा सा प्यार हुआ है थोडा है बाकी
थोडा सा प्यार हुआ है थोडा है बाकी
थोडा सा प्यार हुआ है थोडा है बाकी
………………………………………………..
Thoda sa pyar hua hai-Maine dil tujhko diya 2002

Artists: Sohail Khan, Sameera Reddy

Read more...

Jun 6, 2015

दिल डगमग डगमग डोले-३ बैचलर्स २०१२

शान और सुनिधि चौहान बहुत शान से गीत गाते हैं .
आपको आज सुनवाते हैं एक डगमग डगमग गीत
जो फिल्म “३ कुंवारे” अर्थात ३ बैचलर्स से है. दोनों
गायक कलाकार अपनी आवाज़ ज़रूरत के अनुसार
ढालने के लिए विख्यात हैं. इस गीत को दोनों ऊंची
पट्टी पर गा रहे हैं.

प्रवीण भारद्वाज ने गीत लिखा है और इस गीत की
तर्ज़ बनाई है डब्बू मलिक ने. डब्बू मलिक ने ज्यादा
तो नहीं मगर कुछ फिल्मों में संगीत दिया है अभी
तक, उनके कुछ गीत चर्चित भी हुए हैं.

पहले आप सुन चुके हैं इसी ब्लॉग पर–दिल डिंग डोंग
डिंग बोले जिसकी धुन अन्नू मलिक ने बनाई है. अब
दोनों भाई भाई हैं तो गीत भी भाई जैसे ही लगते हैं !




गीत के बोल:

ये ही इश्क ये ही मोहब्बत, होने दे यारा शरारत
ये ही इश्क ये ही मोहब्बत, होने दे यारा शरारत
ये तेरी भी है उमर, ये मेरी भी है उमर पास
आ हौले हौले
दिल डगमग डगमग डोले, ये दिल डगमग डगमग डोले
हे दिल डगमग डगमग डोले, दिल डगमग डगमग डोले

जब जब प्यार करने वाले करते है प्यार
वो ना कुछ भी सोचते हैं, तुम जान लो ये यार
जब जब प्यार करने वाले करते है प्यार
वो ना कुछ भी सोचते हैं, तुम जान लो यार
तुम जैसा दीवाना आजाए जो सामने
एक आग सी लगती है लगता है तन कापने
सांसो से उठते है शोले, दिल डगमग डगमग डोले
सांसो से उठते है शोले, दिल डगमग डगमग डोले
ये तेरी भी है उमर, ये मेरी भी है उमर पास
आ हौले हौले
दिल डगमग डगमग डोले, दिल डगमग डगमग डोले

हम आशिक दीवाने सनम रुकते कभी नहीं
हम तो दिल को खो चुके हैं अब तो यही कहीं
हम आशिक दीवाने सनम रुकते कभी नहीं
हम तो दिल को खो चुके हैं अब तो यही कहीं
जीना मुश्किल लगता है हमको भी आज कल
मेरी बाहों में आ जा तू मेरे साथ चल
जरा सुन तो दिल क्या बोले, दिल डगमग डगमग डोले
जरा सुन तो दिल क्या बोले, दिल डगमग डगमग डोले
ये तेरी भी है उमर, ये मेरी भी है उमर पास
आ हौले हौले
दिल डगमग डगमग डोले, ये दिल डगमग डगमग डोले
दिल डगमग डगमग डोले, दिल डगमग डगमग डोले
…………………………………………………………
Dil dagmag dagmag dole-3 Bachelors 2012

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP