Showing posts with label Shubha Mudgal. Show all posts
Showing posts with label Shubha Mudgal. Show all posts

Jun 2, 2020

पिया तू कहाँ है-बागी २०००

नई पीढ़ी की संगीतकार जोडियों में से एक है साजिद वाजिद
की जोड़ी. तबला वादक शराफ़त अली खान के पुत्रों ने जोड़ी
बना के फिल्मों में संगीत देना शुरू किया. सलमान, काजोल
अभिनीत प्यार किया तो डरना क्या से अपना फ़िल्मी कैरियर
शुर करने वाले साजिद-वाजिद ने २००० में सोनू निगम के
चर्चित एल्बम दीवाना के लिए भी गीत तैयार किये थे.

प्यार किया तो डरना क्या का गाना-तेरी जवानी आज भी उसी
चाव से सुना जाता है. सोनू निगम के दीवाना एल्बम के तो उस
समय असंख्य दीवाने थे. सभी प्रकार का संगीत वे दे चुके हैं
फिल्मों में जिसमें गंभीर संगीत भी शामिल है जो विरासत को
बनाये रखता है.

इस जोड़ी में वाजिद गायन भी किया करते थे और काफी सारे
उल्लेखनीय गीत उन्होंने गाये हैं. स्वास्थ्य समस्याओं के चलते
एक जिंदादिल और हंसमुख शख्सियत जल्दी अलविदा कह गई
इस संसार को. कम उम्र में जाना परिवार के लिए बहुत बड़ी
क्षति है. संगीत क्षेत्र के लिए और संगीत प्रेमियों के लिए भी
ये एक बड़ा झटका सा है.

बागी फिल्म से एक गीत सुनते हैं फायज़ अनवर का लिखा
हुआ. इसे गाया है शुभा मुद्गल ने.




गीत के बोल:

मिल के जुदाई क्यूं आये कौन ये समझे कारण
हो ओ ओ अपने पिया की याद में तड़पे
कोई प्रेम पुजारन हाय

जुदाई हाय
पिया तू कहाँ है
हो पिया
पिया तू कहाँ है

रोने लगा दिल आँख भर आई हाय
रोने लगा दिल आँख भर आई
तड़पा रही है अब ये जुदाई
बरसे यूं ही दिन रात हाय
अँसुअन की ये बरसात हाय
पिया तू कहाँ है
पिया तू कहाँ है कहाँ है
पिया तू कहाँ है

हो दिल की जो मानूं जग रूठ जाये
जग की जो मानूं दिल टूट जाये
हो आ आ आ
ये प्यार क्या है पहले न जाना
महंगा पड़ा है दिल का लगाना
बरसे यूं ही दिन रात हाय
अँसुअन की ये बरसात हाय

पिया तू कहाँ है
पिया तू कहाँ है कहाँ है
पिया तू कहाँ है

हो खेल हैं कैसे दिल की लगन के
टूट के बिखरे सपने मिलन के
हो आ आ आ आ
फिर याद तेरी आने लगी है
फिर जान मेरी जाने लगी है
बरसे यूं ही दिन रात हाय रे
अँसुअन की ये बरसात हाय

पिया तू कहाँ है कहाँ है
पिया तू कहाँ है
पिया तू कहाँ है कहाँ है
पिया तू कहाँ है


हो प्यार में ये तो होना था
हँसना था या रोना था
प्यार में ये तो होना था
हँसना था या रोना था
जुदाई
……………………………………………….
Piya too kahan hai-Baghi 2000

Artists: Sanjay Dutt, Inder Kumar, Tina Sen, Manisha Koirala

Read more...

Aug 21, 2017

चम्पई धूप के साये-लीला २००२

२००२ की फिल्म लीला से एक गीत सुनते हैं. चम्पई शब्द वाला
एक गीत हमने आपको सुनवाया था कुछ समय पहले जिसके बोल
साहिर के हैं.

आज सुनते हैं गुलज़ार के बोल वाला चम्पई गीत. शुभा मुद्गल के
गाये इस गीत की तर्ज़ बनाई है जगजीत सिंह ने.

फिल्म के प्रमुख कलाकार हैं डिम्पल कपाडिया और विनोद खन्ना.
दीप्ति नवल और गुलशन ग्रोवर अन्य प्रमुख कलाकार हैं. आंग्ल
भाषा की इस फिल्म में कुछ कर्णप्रिय हिंदी गीत हैं.





गीत के बोल:

चम्पई धूप के साये
चम्पई धूप के साये
बाहों में सिमट आये हैं
बहने लगे हैं शरयानों में
बड़ा रंगीं लगता है
फिर भी ग़मगीं लगता है

छाँव छोड़ के धूप में चलना
छाँव छोड़ के धूप में चलना
धूप सदा रहती भी नहीं
यूँ भी कभी तो होता होगा
गुनाह हसीं लगता है
फिर भी ग़मगीं लगता है
…………………………………………………………….
Champai dhoop ke saaye-Leela 2002

Read more...

Jul 10, 2017

अब के सावन ऐसे बरसे-शुभा मुदगल

सावन का स्वागत करते हैं एक गीत से जिसे शुभा मुदगल
ने गाया है. ९० के दशक के अंत में ये गीत काफी बजा करता
था.



गीत के बोल:

बोल आसान हैं
सुन कर खुद लिख लें

.................................................................
Ab ke sawan aise bares-Shubha Mudgal

Read more...

Oct 29, 2009

हुना हुना -शुभा मुदगल -गैर फिल्मी गीत

आप सोच रहे होंगे की इस ब्लॉग पर गैर फिल्मी गीत कहाँ से आया ।
इसमे जो हस्तियां शामिल हैं वो सब हिन्दी फिल्मों से जुड़ी हुई हैं।
अरबाज़ खान जो की सलमान खान के भाई हैं और उनके साथ जो
महिला कलाकार हैं -मलैका अरोरा वे दोनों कई फिल्मों में आ चुके हैं।
ये उनके फिल्मी जगत में दस्तक देने के पहले बना हुआ गीत है शायद।
इस गीत ने इनको ज्यादा प्रसिद्धि दिलाई, ऐसा मेरा मानना है। शुभा
मुदगल किसी परिचय की मोहताज़ नहीं हैं। उनकी आवाज़ सुनकर श्रोता
खो जाते हैं उनकी भारी आवाज़ की खनक में। वे गाने में ज़रा भी कंजूसी नहीं
करती हैं और पूरी तबियत से गाती हैं। श्रोताओं ने उनकी आवाज़ में
एक गीत फ़िल्म लागा चुनरी में दाग में अवश्य ही सुना होग।
अब इस गाने -हुना हुना के दृश्य क्या अरबाज़ और मलैका की शादी की
रिहर्सल थे , ये प्रश्न मेरे दिमाग में अवश्य आता है कभी कभी।

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP