Showing posts with label Stage song. Show all posts
Showing posts with label Stage song. Show all posts

Jun 6, 2016

क्या जानो मै हूँ कौन-बंधे हाथ १९७३

किसके हाथ बंधे हैं फिल्म में ये जानने के लिए आपको यह
फिल्म देखना पड़ेगी. फिल्म अलबत्ता लीक से हट कर बनी हुई
फिल्म है जिसका निर्माण और निर्देशन ओ पी रल्हन ने किया
था. फिल्म में अमिताभ और मुमताज़ प्रमुख कलाकार हैं.
कई फिल्मों में खलनायक रहे अजीत इस फिल्म में इन्स्पेक्टर
के भूमिका में हैं. संयोग से वे इसी वर्ष रिलीज़ हुई एक और
फिल्म धर्मा में भी पुलिस इन्स्पेक्टर के रोल में दिखाई दिए.

सुनते हैं ये गीत जिसे लिखा मज्र्रोह सुल्तानपुरी ने और इसका
संगीत तैयार किया है पंचम ने. किशोर कुमार इसे गा रहे हैं.




गीत के बोल:

क्या जानो मै हूँ कौन मारा हुआ जिंदगी का
मुझको तो महफ़िल में लाया है प्यार किसी का
क्या जानो मै हूँ कौन मारा हुआ जिंदगी का
मुझको तो महफ़िल में लाया है प्यार किसी का
लग के गले से फिर भी मचल ना सकू मै
देखो यह मेरे बंधे हाथ
कैसे मिलूं तुमसे चाहू तो मिल ना सकूं मै
देखो यह मेरे बंधे हाथ

मुरझाये गुल के पास जैसे बहार की बांहे
मेरे पास वैसे ही फैली हैं यार की बांहे
मुरझाये गुल के पास जैसे बहार की बांहे
मेरे पास वैसे ही फैली हैं यार की बांहे
थाम के इनको फिर भी संभाल ना सकू मै
देखो यह मेरे बंधे हाथ

सीने में दिल मेरा कहने को प्यार का दिल है
धड़के ना खुल के जो वो बेकार सा दिल है
सीने में दिल मेरा कहने को प्यार का दिल है
धड़के ना खुल के जो वो बेकार सा दिल है
जलता हूँ लेकिन पहलू बदल ना सकू मै
देखो यह मेरे बंधे हाथ
.................................................................
Kya jano main hoon-Bandhe Haath 1973

Artists-Amitabh Bachchan, Kumud Chhugani, Mumtaz

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP