Showing posts with label Tu meri main tera. Show all posts
Showing posts with label Tu meri main tera. Show all posts

Dec 29, 2019

चल पड़े जवान बदन-तू मेरी मैं तेरा १९७३

जब गाडी पटरी से उतर जाए या गाडी का एक पहिया
गडबड हो जाए किसी भी वजह से, तब गाडी में सवारी
का आनंद नहीं आता. ना ही चलाने वाले को और ना
ही बैठने वाले को.

शंकर जयकिशन की संगीतमय गाडी पटरी से उतरना
शुरू हुई ६० के दशक में और १९७१ में जोड़ी के एक
सदस्य के जाने के बाद दूसरा सदस्य उस झटके से
उबर नहीं पाया. वो जादू और करिश्मा उनके संगीत
से नदारद होता चला.

इन्दीवर के गीतों का जो असर कल्याणजी आनंदजी
और बप्पी लहरी के संगीत में दिखाई देता है वो किसी
और संगीतकार के साथ वाले गीतों में कम मात्रा में
दिखलाई देता है.

सुनते हैं तू मेरी मैं तेरा से एक गीत जिसे रफ़ी और
शारदा ने गाया है. गीत इन्दीवर का है और संगीत
शारदा का. सुनने लायक गीत है.- इसे एक बार सुन
लें.



गीत के बोल:

ओ हो हो ओ ओ ओ
हो हो हो हो हो ओ ओ ओ ओ

चल पड़े जवां बदन राहें बन गयीं चमन
किसको अपना होश है जवानियों का जोश है
चल पड़े जवां बदन राहें बन गयीं चमन
किसको अपना होश है जवानियों का जोश है

बिजलियों का है बदन और बदन में बिजलियाँ
ये हसीन वादियाँ और पर्वतों पे बदलियाँ
हो ओ ओ ओ ओ हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ
बिजलियों का है बदन और बदन में बिजलियाँ
ये हसीन वादियाँ और पर्वतों पे बदलियाँ
मुझपे तुम झुकी रहो जैसे धरती पे गगन

चल पड़े जवां बदन राहें बन गयीं चमन
किसको अपना होश है जवानियों का जोश है
…………………………………………………
Chal pade jawan badan-Tu meri main tera 1973

Artists: Pata nahin kaun, Laxmi Chhaya

Read more...

Dec 30, 2017

कहाँ पे नज़र है-तू मेरी मैं तेरा १९७३

फिल्म सूरज के गीत तितली उडी के अलावा भी गायिका
शारदा ने कई संगीतमय काम किये हैं फिल्मों में. बतौर
संगीतकार उन्होंने कुछ फिल्मों में संगीत दिया है. आज
एक गीत आपको सुनवाते हैं फिल्म तू मेरी मैं तेरा से
जिसे शारदा ने गाया है. संगीत संयोजन कुछ कुछ आपको
शंकर जयकिशन के शंकर की याद दिलाएगा.

गीत हसरत जयपुरी ने लिखा है. जिसे मेरा गांव मेरा देश
फेम लक्ष्मी छाया पर फिल्माया गया है. गीत में साथ साथ
ही ढिशुम ढिशुम हो रही है. क्यूँ हो रही है वो आपको बिना
फिल्म देखे समझ नहीं आएगा.




गीत के बोल:

कहाँ पे नज़र है देखता किधर है
जो है तेरे दिल में मुझको खबर है
कहाँ पे नज़र है देखता किधर है
जो है तेरे दिल में मुझको खबर है

ऐसे मुझे क्यूँ देख रहा है
तेरी बनूंगी ज़ल्दी क्या है
ज़ल्दी क्या है हल्दी क्या है
कुछ तो तसल्ली कर ले जालिम
प्यार किया है तुझसे किया है
ऐ क्या इरादा है क्यूँ बेकरार है

कहाँ पे नज़र है देखता किधर है
जो है तेरे दिल में मुझको खबर है

जो तू कहेगा वो ही करूंगी
वादा है वादा तेरा रखूंगी
तेरी रहूंगी तेरी रहूंगी
मेरी बाहों में प्यार नया है
अपना तुझको मान ही लेंगे
हे नीयत तेरी जानूं क्यूँ बेखबर है

कहाँ पे नज़र है देखता किधर है
जो है तेरे दिल में मुझको खबर है
…………………………………………………………
Kahan pe nazar hai-Tu meri main tera 1973

Artists: Laxmi Chhaya,

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP