Oct 4, 2009

सुनिए सुनिए आजकल की -लड़का लड़की १९६६

कुछ समय पहले आपने एक विज्ञापन देखा होगा टी वी चैनल पर
जिसमे आमिर खान ने लड़का और लड़की की भूमिका एक साथ
निभाई है। इसमे आधे चेहरे का मेक अप लड़के का और आधे चेहरे
का लड़की जैसा बनके उन्होंने अभिनय किया है। ये आईडिया एक
पुरानी फ़िल्म में दिखलाया जा चुका है। ये आईडिया १९६६ में भी नया
नहीं था और नाटक मंडलियों द्वारा ऐसे स्वांग पहले भी प्रयोग में लाये
जा चुके हैं।

जिन्होंने दूरदर्शन का कार्यक्रम चित्रहार ध्यान से देखा है उनको ये गीत
कई बार देखने को मिला होगा। ये गीत है फ़िल्म लड़का लड़की से और
इसमे अभिनय किया है किशोर कुमार ने।

इस गीत को छोड़ के शायद ही आपने कोई और गीत सुना हो
इस फ़िल्म का। इस फ़िल्म का संगीत मदन मोहन ने तैयार किया था जो
उनकी ख्याति के अनुरोप्प कहीं से भी नहीं सुनाई पड़ता है। किशोर कुमार की
कलाबाजियों के बावजूद ये फ़िल्म फ्लॉप हो गई और जनता इसे भूल गई।

गीत लिखा है राजेंद्र कृष्ण ने और इसमे आधुनिक बनने कि कोशिश में
लगी कन्याओं, युवतियों पर हल्का फुल्का कटाक्ष किया गया है।



गीत के बोल:

सुनिए, किशोर छोरा कव्वाल खंडवा वाला

सुनिए सुनिए, आजकल की, लड़कियों का प्रोग्राम
सुनिए सुनिए, आजकल की, लड़कियों का प्रोग्राम
कैसे इनकी सुबह गुज़रे, कैसे इनकी शाम
सुनिए सुनिए, आजकल की, लड़कियों का प्रोग्राम
सुनिए सुनिए

नौ बजे तक बिस्तर में ये
खुरचे अपने गालों को
सपने देखें बीटल के
और नोचे अपने बालों को
आँख खुली घबरा के
तो उठ बैठीं झुंझला के
ओ माय गोड
आइ ऍम लेट
आइ ऍम लेट अगेन
आँख खुली घबरा के
तो उठ बैठीं झुंझला के
शोर मचा कर मम्मी, डैडी, नौकर पर इलज़ाम
सुनिए सुनिए, आजकल की लड़कियों का प्रोग्राम
सुनिए सुनिए

टैक्सी
किथे जाणा है मेमसाब
गर्ल्स कॉलेज
टैक्सी पकड़ी कॉलेज पहुँची
सुन लिया लेक्चर आधा
पढ़ते पढ़ते याद आ गया
किसी से लंच का वादा
ओ माय गोड
आइ ऍम लेट
आइ ऍम लेट अगेन
पढ़ते पढ़ते याद आ गया
किसी से लंच का वादा
खिसक के पहुँची रेस्टोरेंट
जॉन में आई जान
हाय हीरो, हाय हीरो, हाय हीरो
हाय बेबी, हाय बेबी, हाय बेबी
हाय, हाय, हाय
हाय, हाय, हाय
हनी, मैं तो बोर हो गया
रीअली, डोंट टेल मी देट
डोंट टेल मी देट डार्लिंग, प्लीज़ , प्लीज़
हा हा हा
इतने में ले आया बैरा, कोफी के दो जाम
सुनिए सुनिए आज कल की लड़कियों का प्रोग्राम
सुनिए सुनिए

तरह तरह की छिड़ गई गपशप

यार्डले का मिले न मेकअप
........???............???
यस माय डार्लिंग
व्हाट ऐ पिटी
तरह तरह की छिड़ गई गपशप
यार्डले का मिले न मेकअप
आइ ऍम फेड अप विथ दिस कंट्री
फेड अप
कदम कदम पर धोती वाले
मोटी तोंदों वाले लाले
क्रिसमस में जापान चलेंगे
नहीं तो इंगलिस्तान चलेंगे
आ आ
देट विल बी ग्रेट फन
इसी तरह की बातों में
दिन सारा हुआ तमाम

सुनिए सुनिए
आजकल की लड़कियों का प्रोग्राम
कैसे इनकी सुबह गुज़रे
कैसे इनकी शाम
सुनिए सुनिए
हे ......

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP