Dec 31, 2011

कैसे कहूँ मन की बात-भला मानुस १९७९

सुधा मल्होत्रा वाले गाने में समस्या ये थी किससे कहूँ
मन की बात. इस गीत में है-कैसे कहूँ.

क्लासिकल फ्लेवर वाला गीत है और इसमें तबला भी
तबियत से बजा है.

उमराव जान फिल्म के गीत तो खैर सदाबहार हो ही
गए हैं उनकी क्या बात करना. उससे पहले जो मधुर
मुजरा गीत आशा भोसले की आवाज़ में आया वो शायद
यही है.

अरुणा ईरानी पर इसे फिल्माया गया है. गुलशन बावरा
एक बार फिर गीतकार हैं और आर डी बर्मन संगीतकार.





गीत के बोल:

कैसे कहूँ मन की बात
बात रे
कैसे कहूँ मन की बात सजन से
हो ओ ओ ओ बात मैं मन की कह नहीं पाऊँ
बात मैं मन की कह नहीं पाऊँ
लाज ना छोड़े साथ रे

कैसे कहूँ मन की बात
बात रे
कैसे कहूँ मन की बात सजन से
बात सजन से

अचरा सम्भालूँ कभी
अचरा सम्भालूँ अचरा सम्भालूँ
अचरा सम्भालूँ कभी
इत उत देखूं
जब कोई देखे नहीं तभी उसे देखूं
बात मैं मन की कह नहीं पाऊँ
लाज ना छोड़े साथ रे

कैसे कहूँ मन की बात
बात रे
कैसे कहूँ मन की बात सजन से
बात सजन से

समझत नाहीं अँखियन के इशारे
समझत नाहीं अँखियन के इशारे
झुक झुक जाती हैं जो शरम के मारे
बात मैं मन की कह नहीं पाऊँ
लाज ना छोड़े साथ रे

कैसे कहूँ मन की बात
बात रे
कैसे कहूँ मन की बात
कैसे कहूँ मन की बात
मन की बात
मन की बात
………………………………………..
Kaise kahoon man ki baat-Bhala Manus 1979

Artists: Aruna Irani, Asrani, Randhir Kapoor

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP