Mar 2, 2012

छैला मेरा छैला-छैला बाबू १९७७

छैला बाबू जॉय मुखर्जी निर्देशित फिल्म है जिसमें राजेश खन्ना
और जीनत अमान प्रमुख कलाकार हैं.

इसका निर्माण शोमू मुखर्जी ने किया था. फिल्म की कहानी लेखन
में निर्माता और कादर खान का कोलेबोरेशन है. शशधर मुखर्जी के
बरसों पुरानी संस्था का भार नई पीढ़ी के हाथ में है. १९७५ की
लव इन बॉम्बे के रिलीज़ ना हो पाने के बाद शायद जॉय मुखर्जी
का यही असाइनमेंट था निर्देशक के तौर पर.



गीत के बोल:

छैला मेरा छैला छैला मेरा छैला
माँ को बड़ा सताये आँगन में छुप जाये
माँ को बड़ा सताये आँगन में छुप जाये
खो जाए तो क्या हो मेरे राम
छैला मेरा छैला छैला मेरा छैला
माँ को बड़ा सताये आँगन में छुप जाये
खो जाए तो क्या हो मेरे राम
छैला मेरा छैला छैला मेरा छैला

शाम सवेरे मेरा नैना ढूंढते रहें
कहाँ है कहाँ है
कहाँ है कहाँ है सबसे पूछते रहें
कहाँ है कहाँ है सबसे पूछते रहें
आगे पीछे आँखें मीचे
आँचल खींचे मेरा घनश्याम

छैला मेरा छैला छैला मेरा छैला

दीवानी हुई मैं ऐसे लागे
लागे रे मोहे
जिसको देखूं छैला जैसा लागे रे मोहे
जिसको देखूं छैला जैसा लागे रे मोहे
बिछड़ा है जो मिल जाए तो
व्याकुल मन को आ जाए आराम

छैला मेरा छैला छैला मेरा छैला
माँ को बड़ा सताये आँगन में छुप जाये
खो जाए तो क्या हो मेरे राम
छैला मेरा छैला छैला मेरा छैला
छैला मेरा छैला
…………………………………………………..
Chhaila mera chhaila-Chhaila Babu 1977

Artist: Achla Sachdev, Master Salim

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP