Sep 5, 2013

यार दिलदार तुझे कैसा चाहिये-छैला बाबू १९७७

फिल्म छैला बाबू से इसका सबसे लोकप्रिय गीत सुनते हैं.
जिसका बम चिकी चिकी बम काफी लोकप्रिय हुआ था और
इसे बोलों के साथ जनता गाया करती थी.

यार दिलदार तुझे क्या क्या चाहिये, प्याज चाहिये के आलू
चाहिये. जब कोई सब्जी वाला ये गाता हुआ निकले तो आप
उसे झप्पी देंगे या सब्जी खरीदेंगे? ये भी हो चुका है. बस ये
हमारी स्मृति में कैद है. उस ज़माने में ना फोटो खींचने का
कैमरा गले में लटकाया जाता था और ना ही बकरी के मींगनी
करने के वीडियो बनाये जाते थे.

पॉलीडोर के रिकोर्ड्स पर इस फिल्म के गाने रिलीज़ हुए थे.
एल पी रिकोर्ड्स की बिक्री ठीक ठाक रही मेरे अनुमान से.

इस गीत को तो आकाशवाणी वाले हर रोज़ एक ना एक बार
किसी बहाने से सुनवा ही देते थे. अधिकांश लोगों के मनोरंजन
का साधन, किसी का दो सेल वाला, किसी का चार सेल वाला
ही था. किसी के ऊपर मर्फी छपा होता, किसी के ऊपर फिलिप्स.

सुनते हैं आनंद बक्षी रचित और लक्ष्मी प्यारे द्वारा निर्मित गीत
आशा भोंसले और किशोर कुमार की आवाजों में.



गीत के बोल:

हो यार दिलदार तुझे कैसा चाहिये
प्यार चाहिये के पैसा चाहिये
बम चिकी चकी बम बम चिकी चकी बम
यार दिलदार तुझे कैसा चाहिये
प्यार चाहिये के पैसा चहिये
पैसा क्या करना है तेरे लिए जीना है
तेरे लिए जीना है तेरे लिए मरना है

यार दिलदार तेरे जैसा चाहिये
प्यार के लिए मगर पैसा चाहिये
बम चिकी चकी बम बम चिकी चकी बम


यार दिलदार तुझे कैसा चाहिये
प्यार चाहिये कि पैसा चहिये
बम चिकी चकी बम बम चिकी चकी बम

दिल कहीं और आँख कहीं और
मेरे झूठे बालमा तेरे दिल में चोर हे
दिल कहीं और आँख कहीं और
मेरे झूठे बालमा तेरे दिल में चोर
दौलत का दीवाना बनता है परवाना
परवाना
तो नाम बदनाम नहीं ऐसा चाहिये
हुई
प्यार चाहिये के पैसा चाहिये
बम चिकी चकी बम बम चिकी चकी बम

यार दिलदार तेरे जैसा चाहिये
प्यार चाहिये के पैसा चाहिये

साथी तेरे साथ में ऐसे ऐसी रात में
दुल्हन जैसे हो कोई चोरों की बारात में हे
साथी तेरे साथ में ऐसे ऐसी रात में
दुल्हन जैसे हो कोई चोरों की बारात में
लुट जायेगी रानी तेरी ये जवानी
ये जवानी
तुझे निगेहबान मेरे जैसा चाहिये हुई
प्यार के लिए मगर पैसा चाहिये
बम चिकी चकी बम बम चिकी चकी बम

यार दिलदार तेरे जैसा चाहिये
प्यार चाहिये के पैसा चाहिये

ला ला ला ला हे ला ला ला ला हे या
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला

देख बहाने छोड़ दे झूठा रिश्ता तोड़ दे
मेरा कहना मान ले ज़ालिम ये ज़िद छोड़ दे
मत कर बेईमानी मत कर नादानी
मत कर बेईमानी मत कर नादानी
देख बहाने छोड़ झूठा रिश्ता तोड़
मेरा कहना मान ले ज़ालिम ये ज़िद छोड़
मत कर ये बेईमानी मत कर ये नादानी
नादानी
प्यार चाहिये के पैसा चाहिये हुई
न पैसा चाहिये न प्यार चाहिये
बम चिकी चकी बम बम चिकी चकी बम
………………………………………………….
Yaar dildaar tujhe kaisa chahiye-Chhaila Babu 1977

Artists: Rajesh Khanna, Zeenat Aman

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP