Feb 13, 2015

यारा ओ यारा-जीत १९९६

कुछ गाने मुझे सार्वजनिक जगहों पर बजते मिले उनमें
से एक है फिल्म जीत का गीत. जीत सनी देवल और
करिश्मा अभिनीत १९९६ की फिल्म है. नदीम श्रवण ९०
के दशक में काफी सक्रिय रहे और लगभग हर चोटी के
फिल्मकार को उन्होंने संगीतमय सेवाएं दीं. उनके गीतों
में विनोद राठौड की आवाज़ आपको कुछ ही गीतों में
मिलेगी. 

गीत के बोल:

यारा ओ यारा मिलना हमारा, जाने क्या रंग लाएगा
यारा ओ यारा मिलना हमारा, जाने क्या रंग लाएगा
अब एक पल भी तुमसे बिछड के, ये दिल न रह पायेगा
थोडा सा तू पागल है थोडा सा दीवाना 
मुझे दिल में रखना नज़र में छुपाना 
तेरा मेरा रिश्ता किसी ने न जाना 
यारा ओ यारा मिलना हमारा, जाने क्या रंग लाएगा
अब एक पल भी तुमसे बिछड के, ये दिल न रह पायेगा
यारा ओ यारा

ये अदा ये नज़र ये मुस्कुराना तेरा
शोखियाँ प्यार की दिल है दीवाना मेरा
ये अदा ये नज़र ये मुस्कुराना तेरा
शोखियाँ प्यार की दिल है दीवाना मेरा
रंग है रूप है ख्वाबों की बरात है
और क्या चाहिए जन्नत मेरे साथ है
है माफ सारी खताएं तेरे लिए है मेरी वफाएं 
यारा ओ यारा मिलना हमारा, जाने क्या रंग लाएगा
अब एक पल भी तुमसे बिछड के, ये दिल न रह पायेगा
यारा ओ यारा

मैं तेरा आसमान, तू है मेरी चांदनी
क्या तुझे है पता, मेरे लिए तू बनी
मैं तेरा आसमान, तू है मेरी चांदनी
क्या तुझे है पता, मेरे लिए तू बनी
जिंदगी बन गयी तू जो मुझे मिल गयी 
धूप की आग में नाज़ुक कली खिल गयी
न जाने दिल पे कैसा असर है जादू जगाया तू जादूगर

यारा ओ यारा मिलना हमारा, जाने क्या रंग लाएगा
अब एक पल भी तुमसे बिछड के, ये दिल न रह पायेगा
थोडा सा तू पागल है थोडा सा दीवाना 
मुझे दिल में रखना नज़र में छुपाना 
तेरा मेरा रिश्ता किसी ने न जाना 
यारा ओ यारा मिलना हमारा, जाने क्या रंग लाएगा
अब एक पल भी तुमसे बिछड के, ये दिल न रह पायेगा
………………………………………………….
Yaara O Yaara Milna Hamara-Jeet 1996

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP