Jul 31, 2015

रंग दी प्रीत ने रंग दी-धनवान १९९३

जिन निर्देशकों को ज्यादा सम्मान दिया जाता है फिल्म उद्योग में,
उनमें से एक हैं के. विश्वनाथ. इनका पूर्ण नाम है-काशीनाथुनी
विश्वनाथ. फिल्म धनवान की कहानी उन्होंने ही लिखी है और
फिल्म में नायक के चरित्र का नाम काशीनाथ है. फिल्म के नायक
हैं अजय देवगन और उनके साथ हीरोईन हैं-करिश्मा कपूर. हिंदी
में हीरोईन को अभिनेत्री कहा जाता है.

फिल्म के निर्देशक को संगीत कीगहरी समझ है. गौरतलब है उन्होंने
जैकी-माधुरी अभिनीत हिंदीफिल्म ‘संगीत’ का भी निर्देशन किया है.
आपको ऋषि कपूर औरजया प्रदा वाली संगीतमय ‘सरगम’ तो याद
ही होगी.

इस फिल्म से एक मस्ती भरा होली गीत सुनते हैं. आज इस गीत
की याद आ गयी. वैसे तो होली का कोई मौसम नहीं है मगर
बरसात ज़रूर आनंद दे रही है अभी. बरसात में भी ऐसे गीत सुने
जा सकते हैं. गीत लिखा है समीर ने और इसके संगीतकार हैं
आनंद मिलिंद. ३ गायक हैं -नितिन मुकेश, कविता कृष्णमूर्ति और
सुरेश वाडकर. गीत में आप जलेबी बनती देख सकते हैं.





गीत के बोल:

रंग दी रंग दी प्रीत ने रंग दी
बाली उमर कोरी कोरी
रंग दी रंग दी प्रीत ने रंग दी

गोरी के रंग रंगा सांवरा
गोरी के रंग रंगा सांवरा
सांवरे के रंग रंगी गोरी

रंग दी रंग दी प्रीत ने रंग दी
बाली उमर कोरी कोरी

रंग दी रंग दी प्रीत ने रंग दी
बाली उमर कोरी कोरी

गोरी के रंग रंगा सांवरा
गोरी के रंग रंगा सांवरा
सांवरे के रंग रंगी गोरी

रंग दी रंग दी प्रीत ने रंग दी
बाली उमर कोरी कोरी

जागी उमंगें पागल तरंगें
छेड़ा बसंती बयारो ने
जागी उमंगें पागल तरंगें
छेड़ा बसंती बयारो ने
तन मेरा डूबा, मन मेरा डूबा
वो रंग डाला बहारों ने
क्या कह रहा काजल तेरा
छोड़ो ज़रा आँचल मेरा
धरती गगन खुशबू चमन
खोये हैं मस्ती की बाहों में
भांग दे भांग दे, थोड़ी सी भांग दे
हम भी मानेंगे होली
भांग दे भांग दे, थोड़ी सी भांग दे
हम भी मानेंगे होली

फागुन ने पागल किया है
फागुन ने पागल किया है
नैना मिले हमसे चोरी

रंग दी रंग दी प्रीत ने रंग दी
बाली उमर कोरी कोरी

साँसों ने जोड़ा साँसों से नाता
बेला यही तो मिलन की है
साँसों ने जोड़ा साँसों से नाता
बेला यही तो मिलन की है
सतरंगी चोली सपनों की डोली
पलकों में सूरज दुल्हन की है
देखूं तुझे चूड़ी बजे
सिन्दूर की बिंदिया सजे
खुशियों भरी शहनाई
बजती है सारी फिज़ाओं में

ऐ. रंग दी रंग दी प्रीत ने रंग दी
बाली उमर कोरी कोरी

गोरी के रंग रंगा सांवरा
गोरी के रंग रंगा सांवरा
सांवरे के रंग रंगी गोरी

रंग दी रंग दी प्रीत ने रंग दी
बाली उमर कोरी कोरी
.......................................................................
Rang di rang di-Dhanwan 1993

Artists: Ajay Devgan, Karishma Kapoor, Manisha Koirala, Kadar Khan

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP