Showing posts with label Suresh Wadkar. Show all posts
Showing posts with label Suresh Wadkar. Show all posts

Oct 31, 2020

जाने वाले ओ जाने वाले-हिना १९९२

जाने वाले चले जाते हैं. आखिर को किसी के रोके से कौन रुका है.
अकेले ही आना है और अकेले ही जाना है. चाहे जीवन के किसी
हिस्से में आगे ना मिलने के लिए बिछडना हो या संसार से
विदा लेना हो, विदा करने वाले अपनी भावनाएं क्विंटलों में 
उडेलते हैं.

वो समय था जब चीज़ें धीरे धीरे अपना आकार लेती थीं. आज की
तरह नहीं-हटा सावन की घटा स्टाईल-एक क्षण फुर्र दूसरे क्षण 
छू. करेले के हलवे और लहसुन की चाय वाले इस युग में 
मुझे मुकेश का एक पुराना गीत याद आता है-सुर की गति मैं
क्या जानूं. इसे यूँ समझें-फिल्मों की गति मैं क्या जानूं. 

तकनीकि का विकास हुआ मगर क्या घोड़े ने चारा खा के अगले
ही क्षण लीद निकालना शुरू कर दिया ? इंसानों की क्रिएटिविटी
इतनी रफ़्तार वाली हो गई कि एक हफ्ते में मास्टरपीस फ़िल्में 
बनने लग गयीं ?

सुनते हैं फिल्म हिना से एक कर्णप्रिय गीत जिसे ऋषि कपूर
और ज़ेबा बख्तियार पर फिल्माया गया है. Zee Music का
धन्यवाद जिसकी वजह से ये गीत हम देख
सुन पा रहे हैं.                                                                                                                                              




गीत के बोल:

गीत का आनंद लें, बोलों की
आवश्यकता हो तो कमेन्ट करें
...........................................................
Jaane waale o jaane waale-Henna 1991

Read more...

Jul 5, 2020

कितनी है प्यारी प्यारी दोस्ती हमारी-परिंदा १९८९

सन १९८९ की फिल्म परिंदा से एक गाना सुनते हैं सुरेश वाडकर
और शैलेन्द्र सिंह का गाया हुआ. इसे खुर्शीद हल्लौरी ने लिखा है
और इसकी धुन तैयार की है आर डी बर्मन ने.

फिल्म परिंदा का निर्माण और निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया
है. परिंदा फिल्म की एडिटिंग रेणु सलूजा ने की थी जिसके लिये
उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. आज रेणु सलूजा का जन्मदिन है.
फिल्म के लिए दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार नाना पाटेकर को मिला था.

फिल्मफेयर में फिल्म को पांच पुरस्कार मिले. रेणु सलूजा को
एडिटिंग के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला.

बाकी की बात कल करेंगे, फिलहाल गाना सुनते हैं इस फिल्म से.





गीत के बोल:

कितनी है प्यारी प्यारी दोस्ती हमारी
जो यार की ख़ुशी वो ख़ुशी है हमारी

एक दिन ज़रूर हमको मेहनत का फल मिलेगा
हम कामयाब होंगे दुनिया से गम हटेगा
जब ये अमन रहेगा
सबकी ख़ुशी में होगी यारों ख़ुशी हमारी
जो यार की ख़ुशी वो ख़ुशी है हमारी

सीढ़ी सच्ची राहें अपनाना चाहते हैं
कुछ बन के इस जहां को दिखलाना चाहते हैं
दिखलाना चाहते हैं
ताकत से डरेगा हर आदमी हमारी

दुनिया को जीतने की सादगी हमारी
जो यार की ख़ुशी वो ख़ुशी है हमारी

दिल कहता है मुझसे ऐसा भी कोई आये
जो प्यार से ये कह के मुझको गले लगाये
मुझको गले लगाये
चाँद मैं तुम्हारा तू चाँदनी हमारी
चाँद मैं तुम्हारा तू चाँदनी हमारी
जो यार की ख़ुशी वो ख़ुशी है हमारी

बढ़े हुए कदम ये हरगिज़ नहीं रुकेंगे
काटेंगे साथ जीवन जब यार से मिलेंगे
जब यार से मिलेंगे
ज़िन्दगी हम उसकी वो ज़िन्दगी हमारी
ज़िन्दगी हम उसकी वो ज़िन्दगी हमारी
जो यार की ख़ुशी वो ख़ुशी है हमारी
कितनी है प्यारी प्यारी दोस्ती हमारी
जो यार की ख़ुशी वो ख़ुशी है हमारी
……………………………………………
Kitni hai pyari pyari-Parinda 1989

Artists: Jackie Shroff, Anil Kapoor, Anupam Kher

Read more...

Mar 21, 2020

कमरे में बंद सोनिये-ओ बेवफा १९८०

८० के दशक में कुछ गीत खूब गूंजा करते थे. उन्हीं
में से एक आज सुनते हैं. सुरेश वाडकर ने काफी सारे
गीत गा लिए हैं अपने फ़िल्मी कैरियर में. उनके फेमस
गीतों की लिस्ट तैयार करें तो इस गीत को भी उसमें
जगह मिल जायेगी.

ओह बेवफा फिल्म के गीत सावन कुमार टाक ने लिखे
हैं. संगीत है वेदपाल वर्मा का जो पंजाबी और हरयाणवी
फ़िल्मी गैर फ़िल्मी गीत-लोकगीत क्षेत्र में जाना पहचाना
नाम है.



गीत के बोल:

ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
कमरे में बंद सोणिये
तुझे जिस घडी रब ने बनाया
ते सोचा विच रब पे गया
दूजा चाँद कहा से चढ़ आया
कमरे में बंद सोणिये
तुझे जिस घडी रब ने बनाया
ते सोचा विच रब पे गया
दूजा चाँद कहा से चढ़ आया
हो कमरे में बंद सोणिये

आँखें हैं या फूल कमल के
होंठ है या दो शेर गज़ल के
हो हो हो हो हो
आँखें हैं या फूल कमल के
होंठ है या दो शेर गज़ल के
शेर गज़ल के
मेहमान बन के मेरा
देखो यार मेरे घर आया

ते सोचा विच रब पे गया
दूजा चाँद कहा से चढ़ आया
हो कमरे में बंद सोणिये

तुमको कही अब जाने न दूंगा
गैर को हाथ लगाने न दूंगा
होए होए होए ओए ओए
तुमको कही अब जाने न दूंगा
गैर को हाथ लगाने न दूंगा
लगाने न दूंगा
देखा है जबसे तुम्हें मैंने
सपना यही है सजाया
ते सोचा विच रब पे गया
दूजा चाँद कहा से चढ़ आया

हो कमरे में बंद सोणिये
तुझे जिस घडी रब ने बनाया
ते सोचा विच रब पे गया
दूजा चाँद कहा से चढ़ आया
हो कमरे में बंद सोणिये
……………………………………..
Kamre mein band soniye-Oh bewafa 1980

Artists: Anil Dhawan, Yogita Bali

Read more...

Mar 20, 2020

पर्वत की ऊँचाई पर-नागमणि १९९१

जिन गानों में संगीतकार को नोट परफेक्ट सिंगर
चाहिए होता तो श्वेत श्याम युग में मन्ना डे की
आवाज़ का उपयोग किया जाता और रंगीन युग
में ७० के दशक के उत्तरार्ध के बाद सुरेश वाडकर
की आवाज़ का उपयोग किया जाने लगा. बाद में
सोनू निगम को भी ऐसे गाने मिलने लग गए.

सुरेश वाडकर का उच्चारण बहुत सारे गायकों से
बेहतर है. इसी गीत की बानगी ले लीजिए इसमें
गायक का उच्चारण गायिका से बेहतर है.

संतोष आनंद का गीत है और अन्नू मलिक का
संगीत. इस युगल गीत में अनुराधा पौडवाल की
आवाज़ भी है. अन्नू मलिक को धन्यवाद एक गीत
याद दिलवाने के लिए-ठीक दस साल पहले की
फिल्म बरसात की एक रात का गाना-नदिया किनारे
पे हमरा बागान.




गीत के बोल:

पर्वत की ऊँचाई पर
पर्वत की ऊँचाई पर ठहर गई है शाम
पर्वत की ऊँचाई पर ठहर गई है शाम
ले के तेरा नाम ले के तेरा नाम
तेरे पथ में दीप जलाये
तेरे पथ में दीप जलाये बैठी हूँ दिल थाम
हो ओ ओ ओ ले के तेरा नाम
हो ओ ओ ओ ले के तेरा नाम

सांवरी बदरी के साये में
चाँद खड़ा इंतज़ार में
हो अब तो आ जा
बेसब्री सी दे दी मुझे बहार ने
सांवरी बदरी के साये में
चाँद खड़ा इंतज़ार में
अब तो आ जा
बेसब्री सी दे दी मुझे बहार ने
अब तो आ जा
बेसब्री सी दे दी मुझे बहार ने
आ आ आ आ आ आ आ आ
तेरी सोच में छोड़ दिए हैं
तेरी सोच में छोड़ दिए हैं दुनिये के सब काम
ले के तेरा नाम हो ओ ओ ओ
ले के तेरा नाम

तेरी याद में इतनी डूबी
सब अनजाना हो गया
हो मुझको बिन बतलाये मेरा
दिल दीवाना हो गया
तेरी याद में इतना डूबा
जग अनजाना हो गया
मुझको बिन बतलाये मेरा
दिल दीवाना हो गया
मुझको बिन बतलाये मेरा
दिल दीवाना हो गया
दर्द की मारी मीरा जैसे
दर्द की मारी मीरा जैसे खोज रही हो श्याम
ले के तेरा नाम ले के तेरा नाम
…………………………………………………….
Parvat ki oonchai par-Naagmani 1991

Artists: Shikha Swaroop, Sumeet Saigal

Read more...

Mar 1, 2020

निगाहें यार ने कुछ ऐसा-दिल आखिर दिल है १९८२

फिल्म इंडस्ट्री के कुछ टेस्टिंग एन्विल हैं जिनके साथ
काम कर के कलाकार और गायक अपने आप को
सौभाग्यशाली समझते हैं. खय्याम और जयदेव ऐसे
दो नाम हैं जिन्होंने थोडा लीक से अलग हट के काम
भी किया है. इनमें से जयदेव के पास तो लीक से
हटी हुई और पटरी से उतरी ही कहानियां ही ज्यादा
आयीं.

सुरेश वाडकर से जयदेव ने एक गाना गवाया था फिल्म
गमन में. खय्याम के खेमे में नंबर लगा वाडकर का
१९८२ की फिल्म दिल आखिर दिल है में. इसमें उन्हें
एक गाना गाने का मौका मिला. सुरेश वाडकर एक
ट्रेंड सिंगर हैं जिन्हें रागदारी की जानकारी भी है.
इस समय तक चल चमेली बाग में मेवा खिलाऊँगा
गीत भी आ चुका था जिससे सुरेश वाडकर को काफी
लोकप्रियता हासिल हुई.

नक्श लायलपुरी की रचना है और मेरा ख्याल गलत
नहीं है तो इसे परदे पर नसीरूदीन शाह पर फिल्माया
गया है.



गीत के बोल:

निगाहे यार ने
निगाहे यार ने कुछ ऐसा जादू कर दिया
निगाहे यार ने कुछ ऐसा जादू कर दिया
गुलों का रंग मेरी जिंदगी में भर दिया
गुलों का रंग मेरी जिंदगी में भर दिया
निगाहे यार ने
निगाहे यार ने कुछ ऐसा जादू कर दिया

हसीं रात है तू मेरे साथ है
मैं क्यूँ न चूम लूं घटायें ज़ुल्फ़ की
मैं तुझमें खो गया दीवाना हो गया
के मुझको ले उड़ी हवाएं ज़ुल्फ़ की
महकते गेसुओं
महकते गेसुओं ने सैन किस कदर दिया
गुलों का रंग मेरी जिंदगी में भर दिया
गुलों का रंग मेरी जिंदगी में भर दिया
निगाहे यार ने
निगाहे यार ने कुछ ऐसा जादू कर दिया

मिली जो उसना की ज़रा सी रौशनी
बुझे बुझे से ख्वाब जगमगा उठे
जो प्यार मिल गया ये दिल संभल गया
उदास होंठ फिर से गुनगुना उठे
लबों ने प्यार से
लबों ने प्यार से ये नगमा-ए-सहर दिया
गुलों का रंग मेरी जिंदगी में भर दिया
गुलों का रंग मेरी जिंदगी में भर दिया
निगाहे यार ने
निगाहे यार ने कुछ ऐसा जादू कर दिया

ये मेरा दिल कहे तू हमकदम रहे
जहाँ भी ले चले वफ़ा के रास्ते
किसी भी मोड़ पर अकेला छोड़ कर
चले ना जाना तू खुदा के वास्ते
मुझे नसीब ने
मुझे नसीब ने इक प्यारा हमसफ़र दिया
गुलों का रंग मेरी जिंदगी में भर दिया
गुलों का रंग मेरी जिंदगी में भर दिया
निगाहे यार ने
निगाहे यार ने कुछ ऐसा जादू कर दिया

निगाहे यार ने कुछ ऐसा जादू कर दिया
गुलों का रंग मेरी जिंदगी में भर दिया
गुलों का रंग मेरी जिंदगी में भर दिया
निगाहे यार ने
निगाहे यार ने कुछ ऐसा जादू कर दिया
……………………………………………….
Nigaahe yaar ne kuchh aisa-Dil aakhir dil hai 1982

Artists: Naseeruddin Shaf, Parveen Babi

Read more...

Dec 15, 2019

दिल जो हमारा आहें न भरता-नागमणि १९९१

सन १९९१ की फिल्म नागमणि में शिखा स्वरुप और
सुमीत सहगल प्रमुख कलाकार हैं. शिखा स्वरुप अपने
ज़माने की ख्यात सुंदरी हैं. बहुमुखी प्रतिभा की धनी
शिखा कुछ ही फिल्मों में नज़र आयीं.

फिल्म के गीत अपने समय में खूब बजे हुए हैं. समीर
के गीत की धुन तैयार की है अन्नू मलिक ने. इसे गाया
है अनुराधा पौडवाल और सुरेश वाडकर ने.

अन्नू मलिक ने फिल्म बाजीगर में झंडे गाड़ने के पहले
इस फिल्म के ज़रिये झंडे का डंडा ज़रूर तैयार कर लिया
था.




गीत के बोल:

दिल जो हमारा आहें न भरता
हो ओ ओ दिल जो हमारा आहें न भरता
तो दुनिया में कोई मुहब्बत न करता
दिल जो हमारा आहें न भरता
दिल जो हमारा आहें न भरता
तो दुनिया में कोई मुहब्बत न करता
दिल जो हमारा आहें न भरता

ना खुशी कोई होती न आँखों में पानी
सज़ा बन गई होती ये ज़िंदगानी
ना खुशी कोई होती न आँखों में पानी
सज़ा बन गई होती ये ज़िंदगानी
सज़ा बन गई होती ये ज़िंदगानी
बिना इसके जो यूं ही जो जीवन गुज़रता
दिल जो हमारा आहें न भरता

मोहब्बत की कीमत लगाई न जाये
ये सौदागरों से खरीदी ना जाये
मोहब्बत की कीमत लगाई न जाये
ये सौदागरों से खरीदी ना जाये
ये सौदागरों से खरीदी ना जाये
न मौसम अगर यूं मचल कर उभरता

दिल जो हमारा आहें न भरता
हो ओ ओ दिल जो हमारा आहें न भरता
तो दुनिया में कोई मुहब्बत न करता
दिल जो हमारा आहें न भरता
………………………………………………
Dil jo hamara aahen na bharta-Naagmani 1991

Artists: Shikha Swaroop, Sumeet Saigal

Read more...

Oct 14, 2019

यूँ ना देखो तस्वीर बन के-हनीमून १९९२

साल भर में फ़िल्में इतनी बन जाती हैं कि दर्शक
भी असमंजस में होता है क्या देखे और क्या ना देखे.
सन १९९२ की फिल्म है हनीमून जिसमें ऋषि कपूर
अश्विनी भावे और वर्षा उसगांवकर जैसे कलाकार हैं.

फिल्म शायद आपने ना देखी हो और नाम भी शायद
ना सुना हो मगर इसमें कुछ कर्णप्रिय गीत हैं.

ऋषि कपूर की सन १९९२ में आई फिल्मों में से एक
दीवाना ज़रूर काफी चर्चित रही जिसमें एक उदयीमान
कलाकार शाहरुख खान हैं. 

सुनते हैं इस फिल्म से गीत जिसे गाया सुरेश वाडकर
और अनुराधा पौडवाल ने. गीत लिखा है मजरूह ने.
निवेदन का दोनों पक्षों का अलग अंदाज़ है उस पर
गौर कीजिये. हनीमून मनाने वाले इस गीत के ज़रिये
भावनाओं के इज़हार की प्रेक्टिस कर सकते हैं.



गीत के बोल:

यूँ ना देखो तस्वीर बन के
हंस दो मेरी तकदीर बन के
यूँ ना देखो तस्वीर बन के
हंस दो मेरी तकदीर बन के
के जनम तरस तरस के इस एक पल का
मैंने किया है इंतज़ार
खो जाएँ हम यूँ आज मिल के
शिकवे सारे मिट जाएँ दिल के
खो जाएँ हम यूँ आज मिल के
शिकवे सारे मिट जाएँ दिल के
के जानम तड़प तड़प के इस एक पल का
मैंने किया है इंतज़ार
यूँ ना देखो तस्वीर बन के
हंस दो मेरी तकदीर बन के

हो क्या क्या तमन्ना है दीवाने मन की
चुन डालूँ सारी कलियाँ बदन की
हाय क्या क्या तमन्ना है दीवाने मन की
चुन डालूँ सारी कलियाँ बदन की
इन होंठों के रस में डुबो दे मुझे
मिलन के सुन्दर वन में खो दे मुझे
के जानम तरस तरस के इस एक पल का
मैंने किया है इंतज़ार
खो जाएँ हम यूँ आज मिल के
शिकवे सारे मिट जाएँ दिल के

आज से सारे परदे हटा दे
बाहों की लहरों में मुझको बहा दे
हो आज से सारे परदे हटा दे
बाहों की लहरों में मुझको बहा दे
मोहब्बत मोहब्बत से ऐसे मिले
ये मैं हूँ के तू कुछ पता ना चले
के जानम तड़प तड़प के इस एक पल का
मैंने किया है इंतज़ार
..........................................................
Yun na dekho tasveer ban ke-Honeymoon 1992

Artists: Rishi Kapoor, Varsha Usgaonkar

Read more...

Sep 3, 2019

जबसे देखा है तुम्हें-दिल आखिर दिल है १९८२

१९८२ की थोड़ी ऑफबीट फिल्म दिल आखिर दिल है से
एक युगल गीत सुनते हैं लता मंगेशकर और सुरेश वाडकर
की आवाजों में.

इस गीत को नक्श लायलपुरी ने लिखा है. फिल्म में तीन
गीतकारों की सेवाएं ली गयी हैं-इन्दीवर, नक्श लायलपुरी
और निदा फाज़ली. गीत का संगीत तैयार किया है खय्याम
ने.

गीत नसीरूदीन शाह और परवीन बाबी पर फिल्माया गया
है. नसीरूदीन शाह को अपने कैरियर में मिले कुछ गिने चुने
युगल गीतों में से एक.





गीत के बोल:

जबसे देखा है तुम्हें
ऐसा लगता है मेरे ख्वाब की ताबीर हो तुम
मेरे दिल में जो छुपी थी वही तस्वीर हो तुम
जबसे देखा है तुम्हें
ऐसा लगता है मेरे हाथ की तहरीर हो तुम
मेरे दिल में जो छुपी थी वही तस्वीर हो तुम

हर उजाले में महकती थी तुम्हारी खुशबू
तुम वही हो चमकती थी सितारों की तरह
मैं तो जिस राह से गुजरी हूँ तुम्हें पाया है
तुम मुझे देखते रहते हो नजारों की तरह

जबसे देखा है तुम्हें
ऐसा लगता है मेरे ख्वाब की ताबीर हो तुम
मेरे दिल में जो छुपी थी वही तस्वीर हो तुम

प्यार कोशिश से नहीं मिलता ज़माने में कभी
आप ही आप कोई दिल में उतर जाता है
जब भी दो ख्वाब किसी मोड पे मिल जाते हैं
हर अँधेरे में उजाला सा भर जाता है

जबसे देखा है तुम्हें
ऐसा लगता है मेरे ख्वाब की ताबीर हो तुम
मेरे दिल में जो छुपी थी वही तस्वीर हो तुम
जबसे देखा है तुम्हें
ऐसा लगता है मेरे ख्वाब की ताबीर हो तुम
मेरे दिल में जो छुपी थी वही तस्वीर हो तुम
………………………………………………………..
Jabse dekha hai tumhen-Dil aakhir dil hai 1982

Artists: Naseruddin Shah, Parveen Babi, Rakhi

Read more...

Jul 5, 2019

और क्या अहदे-वफ़ा होते हैं २-सनी १९८४

फिल्म सनी से आशा भोंसले का गाया गीत आपने सुना
जिसे परदे पर शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया है. ४-५
साल पहले आपने ये गीत सुना था. अब सुनवाते हैं इसका
मेल संस्करण जो सुरेश वाडकर का आया हुआ है.

आनंद बक्षी और आर डी बर्मन के कोम्बिनेशन वाले
गीतों में जो कुछ मुझे पसंद है ये गीत उनमें से एक
है. फिल्म में ये गीत दो बार आता है पहली बार आशा
भोंसले की आवाज़ में तो दूसरी बार सुरेश वाडकर की
आवाज़ में. पहला संस्करण फिल्माया गया है शर्मिला
पर और दूसरा संस्करण सनी देवल पर.

ये हम आपको बतला चुके हैं कि इस फिल्म का निर्देशन
राज खोसला ने किया है. इस फिल्म का कथानक थोडा
‘अलग हट के’ है और फिल्म भी ‘अलग हट के’ है इसलिए
चलचित्रगृहों से भी शीघ्र अलग हट गई. इस फिल्म के
कथानक को थोडा चुस्त बनाया जा सकता था.



गीत के बोल:

और क्या अहदे-वफ़ा होते हैं
लोग मिलते हैं, जुदा होते हैं

कब बिछड़ जाए हमसफ़र ही तो है
कब बदल जाए इक नज़र ही तो है
जान-ओ-दिल जिसपे फ़िदा होते हैं
और क्या अहदे-वफ़ा.....

बात निकली थी इस ज़माने की
जिसको आदत है भूल जाने की
आप क्यों हमसे खफ़ा होते हैं
और क्या अहदे-वफ़ा.....

जब रुला लेते हैं जी भर के हमें
जब सता लेते हैं जी भर के हमें
तब कहीं खुश वो ज़रा होते हैं

और क्या अहदे-वफ़ा होते हैं
लोग मिलते हैं, जुदा होते हैं
और क्या अहदे-वफ़ा.....
………………………………………….
Aur kya ahde-wafa hote hain 2-Sunny 1984

Artist: Sunny Deol

Read more...

Nov 21, 2018

तुमसे मिल के ऐसा लगा-परिंदा १९८९

फिल्म परिंदा का कथानक वास्तविक सा बनाया गया था
इसलिए कहानी उस समय जनता को अटपटी लगी और
अमूमन फिल्म के अंत में नायक नायिका में से किसी
एक के बिछड़ने की आदत लिये दर्शक इसे आसानी से पचा
नहीं पाया. फिल्म एक दूजे के लिए के अंत में भी नायक
और नायिका दोनों मर जाते हैं, मगर वो दृश्य फिल्म के
अंतिम चरण में था, दर्शक पूरी फिल्म में दुखी नहीं रहे.

परिंदा में तो ये घटना फिल्म के अंत के काफी पहले हो
जाती है और दर्शक दुखी मन से उत्सुकता लिए ये देखने
के लिए बैठा रहता है कि दूसरा नायक इसका बदला कब
और कैसे लेगा. ये चेंज है एक जो इसे दूसरी फिल्मों से
अलग करता है.


हालांकि इस फिल्म ने ठीकठाक व्यवसाय किया और इसका
प्रस्तुत गीत सबसे ज़्यादा लोकप्रिय रहा.

गीतकार हैं खुर्शीद हल्लौरी और संगीतकार आर डी बर्मन.
इसे सुरेश वाडकर और आशा भोंसले में गाया है.

प्रस्तुत गीत १९७६ के प्रसिद्ध विलायती प्रेम गीत लियो सायर
के व्हेन आई नीड यू से प्रेरित है.



गीत के बोल:

तुमसे मिल के ऐसा लगा तुमसे मिल के
अरमाँ हुए पूरे दिल के
तुमसे मिल के ऐसा लगा तुम से मिल के
अरमाँ हुए पूरे दिल के
ऐ मेरी जाने वफ़ा
तेरी मेरी मेरी तेरी एक जान है
साथ तेरे रहेंगे सदा तुम से ना होंगे जुदा
तुमसे मिल के ऐसा लगा तुमसे मिल के
अरमाँ हुए पूरे दिल के

मेरे सनम तेरी कसम छोड़ेंगे अब ना ये हाथ
ये ज़िन्दगी ला ला ला गुज़रेगी अब ला ला ला
हमदम तुम्हारे ही साथ
अपना ये वादा रहा तुमसे ना होंगे जुदा

तुमसे मिल के ऐसा लगा तुमसे मिल के
अरमाँ हुए पूरे दिल के
ऐ मेरी जाने वफ़ा
तेरी मेरी मेरी तेरी एक जान है
साथ तेरे रहेंगे सदा तुम से ना होंगे जुदा
तुमसे मिल के ऐसा लगा तुमसे मिल के
अरमाँ हुए पूरे दिल के

आ आ आ आ आ आ आ
मैने किया ला ला ला है रात दिन ला ला ला
बस तेरा ही इन्तज़ार
तेरे बिना आता नहीं इक पल मुझे अब क़रार
हमदम मेरा मिल गया हम तुम ना होंगे जुदा
हमदम मेरा मिल गया हम तुम ना होंगे जुदा

तुमसे मिल के ऐसा लगा तुमसे मिल के
अरमाँ हुए पूरे दिल के
तुमसे मिल के ऐसा लगा तुमसे मिल के
अरमाँ हुए पूरे दिल के
ऐ मेरी जाने वफ़ा
तेरी मेरी मेरी तेरी एक जान है
साथ तेरे रहेंगे सदा तुम से ना होंगे जुदा
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला
…………………………………………………..
Tumse mil ke aisa laga-Parinda 1989

Artists: Anil Kapoor, Madhuri Dixit

Read more...

Sep 14, 2018

हम जितनी बार जियेंगे-खिलाफ़ १९९१

कुछ अलग हट के पेयर है फिल्म का जिसमें चंकी पांडे
संग माधुरी दीक्षित हैं.

खैर हमें क्या, हम तो फिल्म के मधुर गीत सुनते हैं और
देखते हैं अगर वीडियोज जिंदा रहे.

आनंद बक्षी के बोल, लक्ष्मी प्यारे का संगीत और इसे दो
साढ़े हुए गायक-कविता कृष्णमूर्ति और सुरेश वाडकर गा
रहे हैं.



गीत के बोल:

हम जितनी बार जियेंगे हम जितनी बार मरेंगे
हम जितनी बार जियेंगे हम जितनी बार मरेंगे
तुमसे ही प्यार किया है
हो तुमसे ही प्यार किया है तुमसे ही प्यार करेंगे
हम जितनी बार जियेंगे हम जितनी बार मरेंगे
हम जितनी बार जियेंगे हम जितनी बार मरेंगे
तुमसे ही प्यार किया है
हाँ तुमसे ही प्यार किया है तुमसे ही प्यार करेंगे
हो हम जितनी बार जियेंगे हम जितनी बार मरेंगे
हम जितनी बार जियेंगे हम जितनी बार मरेंगे
…………………………………………………..
Ham jitni baar jiyenge-Khilaaf 1991

Artists: Chunkey Pandey, Madhuri Dixit

Read more...

Jul 24, 2018

परदेसी परदेसी जाना नहीं ३-राजा हिन्दुस्तानी १९९७

फिल्म जब जब फूल खिले का सबसे लोकप्रिय गीत है
परदेसियों से ना अँखियाँ मिलाना. परदेसी इसका की वर्ड
है. इसी पर आधारित १९९६ की फिल्म राजा हिन्दुस्तानी
का भी लोकप्रिय गीत परदेसी शब्द वाला है.

अमुक अमुक फिल्म के कथानक में एक गीत इतने टुकड़ों
में बजता है जैसे सुबह के नाश्ते के लिए, लंच और डिनर
के लिये अलग अलग हों. इससे ज्यादा होने पर उसे आप
टी-ब्रेक के लिये समझ सकते हैं.

फिल्म में ये तीन संस्करण में उपलब्ध है. दो वर्ज़न आप
पहले सुन चुके हैं. सुनते हैं तीसरा वर्ज़न जिसमें मर्मस्पर्शी
वाईलिन फ्री में बजी है. इसे गाया है-सुरेश वाडकर और
बेला सुलाखे ने. गीत-संगीत समीर और नदीम-श्रवण का है.




गीत के बोल:

परदेसी परदेसी
परदेसी परदेसी जाना नहीं
जाना नहीं
हमें छोड़ के
हो ओ ओ हमें छोड़ के
परदेसी परदेसी जाना नहीं
जाना नहीं
हमें छोड़ के हमें छोड़ के
परदेसी परदेसी जाना नहीं
हमें छोड़ के  हमें छोड़ के

परदेसी मेरे यारा वादा निभाना
हमें याद रखना कहीं भूल न जाना
परदेसी परदेसी जाना नहीं
मुझे छोड़ के मुझे छोड़ के
मुझे छोड़ के हाँ मुझे छोड़ के
………………………………………..
Pardesi pardesi 3-Raja Hindustani 1997

Artists: Aamir Khan, Karishma Kapoor

Read more...

May 19, 2018

ऐ ज़िंदगी गले लगा ले-सदमा १९८३

सन १९८३ की क्लासिक फिल्म सदमा से एक गीत सुनते हैं
सुरेश वाडकर का गाया हुआ. गुलज़ार के बोल हैं और संगीत
इलयाराजा का. इलयाराजा ने १००० के अधिक फिल्मों में
संगीत दिया है जो एक रिकॉर्ड है.




गीत के बोल:

ऐ ज़िंदगी गले लगा ले
ऐ ज़िंदगी गले लगा ले
हमने भी तेरे हर इक ग़म को
गले से लगाया है
है ना
ऐ ज़िंदगी गले लगा ले
ऐ ज़िंदगी

हमने बहाने से छुप के ज़माने से
पलकों के परदे में घर कर लिया
हमने बहाने से छुप के ज़माने से
पलकों के परदे में घर कर लिया  
तेरा सहारा मिल गया है ज़िंदगी
ला ला ला ला ला ला ला ला ला
तेरा सहारा मिल गया है ज़िंदगी

ऐ ज़िंदगी गले लगा ले
ऐ ज़िंदगी गले लगा ले
हमने भी तेरे हर इक ग़म को
गले से लगाया है
है ना
ऐ ज़िंदगी गले लगा ले
ऐ ज़िंदगी

छोटा सा साया था आँखों में आया था
हमने दो बूंदो से मन भर लिया
छोटा सा साया था आँखों में आया था
हमने दो बूंदो से मन भर लिया    
हमको किनारा मिल गया है ज़िंदगी
ला ला ला ला ला ला ला ला ला
हमको किनारा मिल गया है ज़िंदगी

ऐ ज़िंदगी गले लगा ले
ऐ ज़िंदगी गले लगा ले
ला ला ला ला ला ला ला ला ला
है ना
ऐ ज़िंदगी गले लगा ले
गले लगा ले गले लगा ले
...............................................................
Ae zindagi gale laga le-Sadma 1983

Artists: Kamal Hasan, Sridevi

Read more...

Apr 1, 2018

एक दूसरे से करते हैं प्यार-हम १९९१

जो बम चिकी चिकी बम जॉय मुखर्जी की फिल्म में दर्शकों
को लुभा ना सकी वो बम चिक चिक बम बन के फिल्म हम
में हिट हो गई.

आनंद बक्षी और लक्ष्मी पये की जोड़ी का संगीत इससे १४ साल
पहले बनी फिल्म छैला बाबू में भी ही और गाने इससे बेहतर
हैं मगर भाग्य वाला खेल जिसके आगे सभी बेबस हैं.

राजेश खन्ना की फिल्म में सारे गाने किशोर कुमार वाले थे..
इस फिल्म में किशोर के क्लोन की आवाज़ है-सुदेश भोंसले.
एक गीत अमित कुमार की आवाज़ वाला आप सुन चुके हैं
इधर.

प्रस्तुत गीत सुरश वाडकर, अलका याग्निक, उदित नारायण
और सोनाली वाजपेयी का गाया हुआ है.



गीत के बोल:

बम चिक चिक बम चिक बम बम बम
बम चिक चिक बम
एक दूसरे से करते हैं प्यार हम
एक दूसरे के लिए बेकरार हम हम
एक दूसरे से करते हैं प्यार हम
एक दूसरे के लिए बेकरार हम
एक दूसरे के वास्ते मरना पड़े तो
हैं तैयार हम हैं तैयार हम
एक दूसरे से करते हैं प्यार हम
एक दूसरे के लिए बेकरार हम
एक दूसरे के वास्ते मरना पड़े तो
हैं तैयार हम हैं तैयार हम

हम सब हैं ताले तू सबकी है चाबी
हम सब हैं ताले तू सबकी है चाबी
हमसे ना रूठो मान जाओ मान जाओ ओ भाभी
एक दूसरे से शर्मसार हैं हम
एक दूसरे के लिए बेकरार हम हम
एक दूसरे से करते हैं प्यार हम
एक दूसरे के लिए बेकरार हम

इस घर के इस घर के दरवाजे पर लिखा है
इस घर के दरवाजे पर लिखा है
एक सोता है तो एक जागता है
एक सोता है तो एक जागता है
एक दूसरे के हैं पहरेदार हम
एक दूसरे के लिए बेकरार हम
एक दूसरे से करते हैं प्यार हम
एक दूसरे के लिए बेकरार हम
एक दूसरे के वास्ते मरना पड़े तो
हैं तैयार हम हैं तैयार हम

एक दूसरे से करते हैं प्यार हम
एक दूसरे के लिए बेकरार हम हम
एक दूसरे से करते हैं प्यार हम
एक दूसरे के लिए बेकरार हम हम
एक दूसरे से करते हैं प्यार हम
एक दूसरे के लिए बेकरार हम
एक दूसरे के लिए बेकरार हम हम
एक दूसरे के लिए बेकरार हम हम
……………………………………………..
Ek doosre se karte hain pyar-Hum 1991

Artists:Amitabh Bachchan, Govinda, Rajinikant, Deepa Sahi

Read more...

Jan 25, 2018

गुँजा रे-नदिया के पार १९८२

छोटे मुखड़े वाले गीतों की बात ही कुछ और है. इन्हें गुनगुनाना
आसान काम नहीं है विशेषकर जब ये युगल गीत हो. एकल
गीत में तो आप संगीत की जगह मुंह से टूं टां निकाल कर काम
चला लेते हैं मगर युगल गीत में क्या करेंगे? प्रेमी प्रेमिका या
मियां-बीबी को साथ गाना पड़ेगा.

सुनते हैं सन १९८२ की फिल्म नदिया के पार से लोकप्रिय गीत.
गीत संगीत रवींद्र जैन का है और इसे सुरेश वाडकर और हेमलता
ने गाया है.



गीत के बोल:

गुँजा रे
गुँजा रे
चन्दन चन्दन चन्दन
हम दोनो में दोनों खो गये
देखो एक दूसरे के हो गये
राम जाने वो घड़ी कब आयेगी
जब होगा हमारा गठबँधन

गुँजा रे
ऐ हे चन्दन चन्दन चन्दन

हो ओ ओ ओ ओ हो हो हो हो हो
सोना नदी के पानी हिलोर मारे हो
प्रीत मनवा मा हमरे जोर मारे हो
सोना नदी के पानी हिलोर मारे
प्रीत मनवा मा हमरे जोर मारे
हे ऐसन कईसन होई गवा रे
राम जाने
हे राम जाने वो घड़ी कब आयेगी
जब होगा हमारा गठबँधन

गुँजा रे
ऐ ऐ ऐ चन्दन चन्दन चन्दन

तेरे सपनों मैं डूबी रहे आँखें
तेरे खुशबू से महक रहे साँसें
तेरे सपनों मैं डूबी रहे आँखें
तेरे खुशबू से महक रहे साँसें

रंग तेरे पाँव का लग के मेरे पाँव में
कहे दिन काटेंगे रँगों की छाँव में
हो बूढ़े बरगद की माटी को सीस धर ले
हो ओ ओ
दीपा सत्ती को सौ सौ प्रणाम कर ले
बूढ़े बरगद की माटी को सीस धर ले
दीपा सत्ती को सौ सौ प्रणाम कर ले
ओ देगी आसीस तो जल्दी बियाहेगी
राम जाने
राम जाने वो घड़ी कब आयेगी
जब होगा हमारा गठबँधन

गुँजा रे
चन्दन रे
गुँजा चन्दन
हम दोनो में दोनों खो गये
देखो एक दूसरे के हो गये
राम जाने वो घड़ी कब आयेगी
जब होगा हमारा गठबँधन
गुँजा रे
चन्दन रे
गुँजा चन्दन
................................................................
Gunja re-Nadiya ke paar 1982

Artists: Sachin, Sadhana Singh

Read more...

Jan 11, 2018

सोना करे झिलमिल झिलमिल-पहेली १९७७

एक सरल सी पारिवारिक कहानी है फिल्म पहेली की. इसमें
टीनेज लव के इर्द गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है. फिल्म
के दर्शन आबादी के ज़्यादातर लोगों को नहीं हुए थे उस वक्त
मगर फिल्म का प्रस्तुत गीत काफी बजा करता था रेडियो पर.

हेमलता और सुरेश वाडकर का गाया ये गीत रवींद्र जैन ने लिखा
और संगीतबद्ध किया. इसमें सत्यजीत और नमिता चंद्रा नाम
के कलाकार आपको दिखलाई देंगे,




गीत के बोल:

सोना सोना
रूपा रूपा
सोना करे झिलमिल झिलमिल
रूपा हँसे कैसे खिलखिल
आ हा आ हा हा वृष्टि पड़े टापुर टुपुर
टिप टिप टापुर टुपुर
वृष्टि पड़े टापुर टुपुर टापुर टुपुर
सोना करे झिलमिल झिलमिल
रूपा हँसे कैसे खिलखिल
आ हा आ हा हा वृष्टि पड़े टापुर टुपुर
टिप टिप टापुर टुपुर
वृष्टि पड़े टापुर टुपुर टापुर टुपुर

काग़ज़ की छोटी सी नैया
जल की ये लहरें जिसकी खिवैया
काग़ज़ की चोटी सी नैया
जल की ये लहरें जिसकी खिवैया
हो के इसी नैया पे सवार
चल दें चल नदिया के पार
होए होए जामुन जहाँ मधुर मधुर
मीठी मीठी मधुर मधुर
वृष्टि पड़े टापुर टुपुर टापुर टुपुर

सोना करे झिलमिल झिलमिल झिलमिल
रूपा हँसे कैसे खिलखिल

बादल यूँ शोर मचाये
परबत का भी दिल हिल जाये
बादल यूँ शोर मचाये
परबत का भी दिल हिल जाये
लेकिन बया बड़ी होशियार
ऐसा घर करे तैयार
अरे अरे तनिक न हो इधर उधर
वृष्टि पड़े टापुर टुपुर टापुर टुपुर

सोना करे झिलमिल झिलमिल
रूपा हँसे कैसे खिलखिल

लाल गुलाबी नीले पीले
इन्द्रधनुष के रंग सजीले
लाल गुलाबी नीले पीले
इन्द्रधनुष के रंग सजीले
देखो देखो गगन की बहार
रंगों का लगा है बाज़ार
ओ हो हो हो दुनिया देखे टुकुर टुकुर
खेल ये टुकुर टुकुर
वृष्टि पड़े टापुर टुपुर टापुर टुपुर

सोना करे झिलमिल झिलमिल
रूपा हँसे कैसे खिलखिल
आ हा आ हा हा वृष्टि पड़े टापुर टुपुर
टिप टिप टापुर टुपुर
वृष्टि पड़े टापुर टुपुर टापुर टुपुर
......................................................................................
Sona kare jhilmil jhilmil-Paheli 1977

Artists: Satayjit, Namita Chandra

Read more...

Oct 9, 2017

मेघा रे मेघा रे-प्यासा सावन १९८१

सन १९८० तक ज़माना सिंपल था जैसा कि आज के समय को देख
कर हम कह सकते हैं. सन १९४० में उससे भी सिंपल था जैसा कि
पूर्ण चांदीमय बालों के ओनर कहा करते हैं. तो हम सन १९८० पर
बात कर रहे हैं. फिल्म संगीत का कर्णभेदी पहलू अभी सो के उठा
ही था. उस युग में कुछ प्रमुख गायकों के संसार छोड़ने की वजह
से कुछ नए गायकों को अवसर मिलना शुरू हुए. इनमें से एक नाम
है सुरेश वाडकर का.

आज फिल्म प्यासा सावन से एक गीत सुनते हैं लता मंगेशकर और
सुरेश वाडकर का गाया हुआ. संतोष आनंद का गीत है और इस गीत
का संगीत लक्ष्मी प्यारे की देन है.




गीत के बोल:

मेघा रे मेघा रे  मेघा रे मेघा रे
मत परदेस जा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे
हो ओ ओ ओ ओ
मेघा रे मेघा रे  मेघा रे मेघा रे
मत परदेस जा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे
हो ओ ओ ओ ओ
मेघा रे मेघा रे  मेघा रे मेघा रे
मत परदेस जा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे
हो ओ ओ ओ ओ
मेघा रे मेघा रे  मेघा रे मेघा रे

कहाँ से तू आया कहाँ जायेगा तू
के दिल की अगन से पिघल जायेगा तू
धुआँ बन गई है ख़यालों की महफ़िल
मेरे प्यार की जाने कहाँ होगी मंज़िल
हो ओ ओ ओ ओ
मेघा रे  मेघा रे मेघा रे मेघा रे
मेरे ग़म की तू दवा रे  दवा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे
हो ओ ओ ओ ओ
मेघा रे  मेघा रे मेघा रे मेघा रे

बरसने लगी हैं बूँदें तरसने लगा है मन
हो  ओ ओ ओ ओ
ज़रा कोई बिजली चमकी लरज़ने लगा है मन
और न डरा तू मुझको ओ काले काले घन
मेरे तन को छू रही है प्रीत की पहली पवन
हो  ओ ओ ओ ओ
मेघा रे मेघा रे मेघा रे मेघा रे
मेरी सुन ले तू सदा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे
हो ओ ओ ओ ओ
मेघा रे  मेघा रे मेघा रे मेघा रे

मन का मयूरा आज मगन हो रहा है
मुझे आज ये क्या सजन हो रहा है
उमंगों का सागर उमड़ने लगा है
बाबुल का आँगन बिखरने लगा है
न जाने कहाँ से हवा आ रही है
उड़ा के ये हमको लिये जा रही है
ये रुत भीगी भीगी भिगोने लगी है
के मीठे से नश्तर चुभोने लगी है
चलो और दुनिया बसायेंगे हम तुम
ये जन्मों का नाता निभायेंगे हम तुम
हो ओ ओ ओ ओ
मेघा रे मेघा रे  मेघा रे मेघा रे
दे तू हमको दुआ रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे

हो ओ ओ ओ ओ
मे घारे  मे घारे मे घारे मे घारे
मेघा रे  मेघा रे मेघा रे मेघा रे
……………………………………….
Megha re megha re-Pyasa sawan 1981

Artists: Jeetendra, Mausami Chatterji

Read more...

Sep 13, 2017

आ जाना तेरे बिन-बोल राधा बोल १९९२

जुही चावला और ऋषि कपूर की फिल्म बोल राधा बोल से एक
गाना सुनते हैं सुरेश वाडकर और साधना सरगम का गाया हुआ.
समीर के बोल हैं और आनंद मिलिंद का संगीत.

फिल्म १९९२ की चर्चित फिल्मों में से एक है. दिल फिल्म के
गीत ओ प्रिया प्रिया की झलक मिलती है गीत में.    



गीत के बोल:

आ जाना तेरे बिन लगे नहीं दिल मेरा दीवाना
आ जाना तेरे बिन लगे नहीं दिल मेरा दीवाना
कैसे मैं जिन्दा हूँ कोई नहीं जाने
यूँ जीने से अच्छा है मर जाना

जाने जान मेरी मजबूरियों को तूने नहीं जाना
जाने जान मेरी मजबूरियों को तूने नहीं जाना
रास्ता है ना मंजिल जीना है मुश्किल
अब होगा कैसे अपना मिल पाना

आ देख साथी मेरे क्या मेरा हाल है
तेरे बिना तो मेरे जीना मुहाल है
आ देख साथी मेरे क्या मेरा हाल है
तेरे बिना तो मेरे जीना मुहाल है


घड़ियाँ मिलना की चाहत की बातें
मुझको रुलाएं वो मुलाकातें
ना खबर तेरी ना पता तेरा
मैं कहाँ से ढूंढ के लाऊँ
पास मेरे ना कोई निशाँ

जाने जान मेरी मजबूरियों को तूने नहीं जाना
जाने जान मेरी मजबूरियों को तूने नहीं जाना
रास्ता है ना मंजिल जीना है मुश्किल
अब होगा कैसे अपना मिल पाना

बस ना चले कोई भी मैं मजबूर हूँ
तू सामने है लेकिन तुझसे मैं दूर हूँ
बस ना चले कोई भी मैं मजबूर हूँ
तू सामने है लेकिन तुझसे मैं दूर हूँ
कब तक वफ़ा में आंसू पियेंगे
ऐसे भला हम कैसे जियेंगे

मैं जुदा हो के जी नहीं सकता
दर्द क्या है तुझसे ना बता पाऊँ
बेजुबान है मेरी दास्तान

आ जाना तेरे बिन लगे नहीं दिल मेरा दीवाना
आ जाना तेरे बिन लगे नहीं दिल मेरा दीवाना
कैसे मैं जिन्दा हूँ कोई नहीं जाने
क्यूँ जीने से अच्छा है मर जाना
.............................................................
Aa jana tere bin-Bol radha bol 1992

Artist: Rishi Kapoor

Read more...

Aug 29, 2017

आँखों में चंदा-ईमान बेईमान १९९७

फिल्म ईमान बेईमान से एक और गीत सुनते हैं. कुछ लोरीनुमा
गीत है ये. एक बच्चे की आवाज़ है इसमें. साथ में मिलावट है
सुरेश वाडकर की आवाज़ की.
   
गीत का वीडियो उपलब्ध नहीं है अतः ये कहना मुश्किल है इसे
किस पर फिल्माया गया है. इन्दीवर के लिखे गीत को संगीत 
से सजाया है राजेश रोशन ने.



गीत के बोल:

आँखों में चंदा चंदा है मामा
आँखों में चंदा चंदा है मामा
इसका मेरा रिश्ता है कोई रिश्ता पुराना
आँखों में चंदा चंदा है मामा
आँखों में चंदा चंदा है मामा
इसका मेरा रिश्ता है कोई रिश्ता पुराना
ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला

मामा ये तेरा है तेरा दीवाना
मामा ये तेरा है तेरा दीवाना
चलो चलें खेलें वही खेल पुराना
ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला

जैसे के चंदा सितारों में एक है
मामा हमारा हजारों में एक है
जैसे के चंदा सितारों में एक है
मामा हमारा हजारों में एक है
दुनिया मेरी तू मेरा खजाना
दुनिया मेरी तू मेरा खजाना
प्यार मुझे सारा है तुझपे लुटाना
ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला
हो हो हो हो हो हो हो हो हो
हो हो हो हो हो हो हो हो हो

आँखों में चंदा चंदा है मामा
आँखों में चंदा चंदा है मामा
इसका मेरा रिश्ता है कोई रिश्ता पुराना

ध नि सा नि रे सा नि सा
ध नि सा ध मा प ग
ध नि सा नि रे सा नि सा
ध नि सा ध मा प ग
चल तेरी गुडिया की शादी करा दूं
प्यारा सा दूल्हा राजा मैं ला दूं
चल तेरी गुडिया की शादी करा दूं
प्यारा सा दूल्हा राजा मैं ला दूं
जब गुडिया हो परदेश रवाना
जब गुडिया हो परदेश रवाना
तू अपनी गुड़िया को भूल ना जाना

आँखों में चंदा चंदा है मामा
आँखों में चंदा चंदा है मामा
इसका मेरा रिश्ता है कोई रिश्ता पुराना
ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला

मामा ये तेरा है तेरा दीवाना
मामा ये तेरा है तेरा दीवाना
चलो चलें खेलें वही खेल पुराना
……………………………………………………
Aankhon mein chanda-Imaan beimaan 1997

Read more...

Apr 10, 2017

हमसे रूठा ना करो-त्रिवेणी १९८६

राज बब्बर की फ़िल्में और गज़लों का कुछ तो सम्बन्ध ज़रूर
है. प्रेम गीत फिल्म हो, निकाह, ऐतबार या जवाब, वे नायक
रहे हों फिल्म के या खलनायक ग़ज़लें ज़रूर हैं.

सन १९८५  की फिल्म जवाब में उन्होंने एक गायक की भूमिका
निभाई थी. इसका एक गीत काफी लोकप्रिय हुआ था-मितवा ओ
मितवा-पंकज उधास का गाया हुआ. 

आज जो गीत हम आपको सुनवा रहाअहे हैं वो टेक्निकली गीत
है या गज़ल ये आप डिसाइड करें. अनजान के लिखे गीत को
सुरेश वाडकर ने गाया है लक्ष्मी प्यारे के संगीत निर्देशन में.




गीत के बोल:

हमसे रूठा न करो रूठे नसीबों की तरह
हमसे रूठा न करो रूठे नसीबों की तरह
तुम तो गैरों से भी मिलते हो हबीबों की तरह
हमसे रूठा न करो रूठे नसीबों की तरह
तुम तो गैरों से भी मिलते हो हबीबों की तरह
हमसे रूठा न करो

तेरी चाहत तेरी सोहबत का ये करिश्मा है
तेरी चाहत तेरी सोहबत का ये करिश्मा है
ये करिश्मा है
बे-अदब करने लगे
बे-अदब करने लगे तुम भी अदीबो की तरह
हमसे रूठा न करो रूठे नसीबों की तरह
हमसे रूठा न करो

दोस्ती लफ्ज़ का मतलब दगा ना हो जाए
दोस्ती लफ्ज़ का मतलब दगा ना हो जाए
दगा ना हो जाए
बेवफाई न करो
बेवफाई न करो तुम भी रकीबों की तरह
हमसे रूठा न करो रूठे नसीबों की तरह
हमसे रूठा न करो

मैं मसीहा तो नहीं ऐ मेरी महबूब मगर
मैं मसीहा तो नहीं ऐ मेरी महबूब मगर
मेरी महबूब मगर
गम तेरे मैंने उठाये
गम तेरे मैंने उठाये हैं सलीबों की तरह
हमसे रूठा न करो रूठे नसीबों की तरह
तुम तो गैरों से भी मिलते हो हबीबों की तरह
हमसे रूठा न करो
हमसे रूठा न करो
...........................................................
Hamse rootha na karo-Triveni 1986

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP