Mar 15, 2016

जिसकी झील सी गहरी आँखों में-महबूबा १९७६

राजेश खन्ना उर्फ काका ने कई फिल्मों में गायक की भूमिका
निभाई उनमें से एक है-महबूबा. इस फिल्म के किशोर के
गाये गीत बेहद लोकप्रिय हुए, विशेषकर “मेरे नैना सावन भादो”
आज आपको इस फिल्म का शीर्षक गीत सुनवाते हैं. इस आप
केवल फिल्म में देख सुन सकते हैं जो फिल्म के टाइटल के
दौरान गाया जा रहा है.

संगीतबद्ध किया है राहुल देव बर्मन ने प्रस्तुत गीत को और ये
आनंद बक्षी की लेखनी से निकला है. परदे पर राजेश खन्ना ही
गा रहे हैं. राजेश खन्ना का मूल नाम जतिन खन्ना है.

सुनने में अच्छा और लोकप्रिय होना दोनों अलग बातें हो सकती
हैं और नहीं भी. पसंद अपनी अपनी ख्याल अपना अपना. वैसे
एक बात तय है लोकप्रिय वो-जो ज्यादा बजे. और बजेगा तभी
जब लोग उसे ज्यादा सुनेंगे. हर संगीतकार की शैली अलग होती
है और आप किसी संगीतकार विशेष के १००-२०० गीत सुन लें
तो आपको उसकी विशेषताएं पहचान में आनी शुरू हो जायेगी.
प्रस्तुत गीत किशोर और आर डी के संयुक्त भक्तों को ज्यादा
पसंद आता है.



गीत के बोल:

हसीनों मेरे पास आओ
मैं गाता हूँ तुम मुस्कुराओ
मेरी राहों में आँखें बिछाओ
अरे तुमसे ही बनेगी
मेरी महबूबा महबूबा
महबूबा महबूबा

जिसकी झील सी गहरी आँखों में मेरा दिल डूबा
जिसकी झील सी गहरी आँखों में मेरा दिल डूबा
मैं उसका महबूब बनूँगा वो मेरी महबूबा
महबूबा महबूबा
ऐ महबूबा
जिसकी झील सी गहरी आँखों में मेरा दिल डूबा
जिसकी झील सी गहरी आँखों में मेरा दिल डूबा
मैं उसका महबूब बनूँगा वो मेरी महबूबा
महबूबा महबूबा
ऐ महबूबा

जहाँ देखी मैंने कोई हसीन नाजनीन महज़बीं
मेरे दिल में आई वहीँ कहीं
ये मेरी महबूबा तो नहीं
हो ही ही ही ही ही
जहाँ देखी मैंने कोई हसीन नाजनीन महज़बीं
मेरे दिल में आई वहीँ कहीं
ये मेरी महबूबा तो नहीं
ये मेरी महबूबा तो नहीं
..........................................................
Jiski jheel si gehri aankhon mein-Mehbooba 1976

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP