Jul 16, 2016

ए बी सी डी छोड़ो-राजा जानी १९७२

लोकप्रिय संगीत और ‘लोक’ यानि आम जनता से लक्ष्मी प्यारे
का नाता शुरू से आखिर तक रहा. उनके बनाये बहुत से गीत
लोकप्रियता के शिखर पर चढ़े. ऐसा ही एक गीत है सन १९७२
की फिल्म राजा जानी से जो लता मंगेशकर का गाया हुआ है.

धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की जोड़ी वाली फिल्म राजा जानी के
निर्देशक हैं-मोहन सहगल. मोहन सहगल को किशोर कुमार,
धर्मेन्द्र और शशि कपूर शायद प्रिय थे. ऐसा अनुमान हम लगा
सकते हैं उनकी फिल्मों की स्टारकास्ट देख कर. मगर १९६९
की फिल्म साजन में उन्होंने मनोज कुमार को लिया था.
सन १९६६ की देवर में धर्मेन्द्र के साथ काम करने के बाद
उन्होंने  ६ साल बाद राजा जानी में धर्मेन्द्र को फिर से साइन
किया. इस बार नायिका बदल गयीं और हेमा मालिनी आ
गयीं शर्मिला की जगह. सन १९६८ की कन्यादान में उन्होंने
शशि कपूर को नायक के तौर पर लिया फिल्म में.



   

गीत के बोल:


धत
ए बी सी डी छोड़ो नैनों से नैना जोड़ो
देखो दिल न तोड़ो आई शाम सुहानी
राजा जानी राजा जानी
राजा जानी राजा जानी
ए बी सी डी छोड़ो नैनों से नैना जोड़ो
देखो दिल न तोड़ो आई शाम सुहानी
राजा जानी राजा जानी
राजा जानी राजा जानी

ज़रा हंस के दिखलाओ
ज़रा हंस के दिखलाओ
प्रेम का सबक पढ़ाओ
इंग्लिश में कैसे करते हैं
इशक विशक बतलाओ
इशक विशक बतलाओ
आई रूत मस्तानी
राजा जानी राजा जानी
राजा जानी राजा जानी

ए बी सी डी छोड़ो नैनों से नैना जोड़ो
देखो दिल न तोड़ो आई शाम सुहानी
राजा जानी राजा जानी
राजा जानी राजा जानी
रहने दो हमजोली
रहने दो हमजोली
ये परदेसी बोली
इंग्लिश में क्या रखा है
आओ खेलें आँख मिचोली
आओ खेलें आँख मिचोली
दो दिन की जवानी
राजा जानी राजा जानी
राजा जानी राजा जानी

ए बी सी डी छोड़ो नैनों से नैना जोड़ो
देखो दिल न तोड़ो आई शाम सुहानी
राजा जानी राजा जानी
राजा जानी राजा जानी

मैं जाने किस कारण
मैं जाने किस कारण
बन गई तेरी पुजारन
तेरी मेरी नहीं निभनी
तू बाबू मैं बंजारन
तू बाबू मैं बंजारन
मैं हूँ आग तू पानी
राजा जानी राजा जानी
राजा जानी राजा जानी

ए बी सी डी छोड़ो नैनों से नैना जोड़ो
देखो दिल न तोड़ो आई शाम सुहानी
राजा जानी राजा जानी
राजा जानी राजा जानी
.....................................................................
ABCD chhodo-Raja Jani 1972

Artists-Dharmenda, Hema Malini

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP