मेरे छोटे से दिल को-तमाशा १९५२
ये अंदाज़ लगाती है ‘छोटे से दिल’ वाला ये पहला गीत है.
छोटे से दिल पर तकरीबन ६ गाने हैं.
आज आपको सुनवा रहे हैं मन्ना डे के संगीत निर्देशन में
बना सन १९५२ की फिल्म तमाशा का लता मंगेशकर का
गाया एक गीत. भरत व्यास ने इसे लिखा है. मन्ना डे ने
कुछ फिल्मों में संगीत भी दिया था चालीस और पचास के
दशक में.
ये शायद एकमात्र फिल्म है जिसमें सदाबहार देव आनंद और
किशोर कुमार ने एक साथ काम किया. तमाशा फिल्म में तीन
संगीतकारों के गीत हैं-मन्ना डे, एस के पाल और खेमचंद प्रकाश.
गीत के बोल:
अरमानों की नगरी उजड़ गयी
अपनी ही क़िसमत से हम छले गये
जो आशा बन कर आये थे
वो आँसू बन कर चले गये
मेरे छोटे से दिल को तोड़ चले
किस ओर जी किस ओर
मेरे छोटे से दिल को तोड़ चले
किस ओर जी किस ओर
वो तो हमसे यूँ मुखड़ा मोड़ चले
किस ओर जी किस ओर
वो तो हमसे यूँ मुखड़ा मोड़ चले
किस ओर जी किस ओर
दो दिन भी तो मिल के रह न सके
बात दिल की ज़ुबान से कह न सके
दो दिन भी तो मिल के रह न सके
बात दिल की कह न सके
वो तो हमसे यूँ नाता तोड़ चले
वो तो हमसे यूँ नाता तोड़ चले
किस ओर जी किस ओर
मेरे छोटे से हार्ट को तोड़ चले
किस ओर जी किस ओर
मेरी नैया से रूठा किनारा
मेरी किस्मत का डूबा सितारा
मेरी नैय्या से रूठा किनारा
मेरी किस्मत का डूबा सितारा
वो तो हमको अकेला छोड़ चले
वो तो हमको अकेला छोड़ चले
किस ओर जी किस ओर
मेरे छोटे से दिल को तोड़ चले
किस ओर जी किस ओर
.............................................................................
Mere chhote se dil ko-Tamasha 1952
Artist: Meena Kumari

0 comments:
Post a Comment