Sep 16, 2016

आई ऍम ए डिस्को डांसर-डिस्को डांसर १९८२

डिस्को युग का एक बेहद लोकप्रिय गीत. ८० के दशक का
गीत फिल्म डिस्को डांसर से आज सुनिए. विजय बेनेडिक्ट
इसके गायक हैं. बेनेडिक्ट को सबसे ज्यादा बेनेफिट मिला
बप्पी लहरी से जहाँ तक हिंदी फिल्मों में गायन का प्रश्न है.
वो समय था जब मिथुन के डांस, उनकी हेयरस्टाइल और
अदाओं की जनता दीवानी थी.

ये इतना लोकप्रिय था कि कुछ जगह की जनता इसे यूँ
गाया करती थी-याई यम ये डिस्को डांसर. गीत लिखा है
अनजान ने और इसकी धुन डिस्को किंग बप्पी ने बनाई
है. 



गीत के बोल:

विल यू सिंग विद मी
से डी से आई से एस सी ओ
डिस्को डिस्को डिस्को डिस्को

आई ऍम ए डिस्को डांसर
आई ऍम ए डिस्को डांसर
आई ऍम ए डिस्को डांसर
ज़िन्दगी मेरा गाना
मैं किसी का दीवाना
तो झूमो तो नाचो
आओ मेरे साथ नाचो गाओ
आई ऍम ए डिस्को डांसर
आई ऍम ए डिस्को डांसर

दोस्तों मेरी ये ज़िन्दगी गीतों की अमानत है
मैं इसलिये पैदा हुआ हूँ
ये लोग कहते हैं मैं तब भी गाता था
जब बोल पाता नहीं था
ये पांव मेरे तो तब भी थिरकते थे
जब चलना आता नहीं था
नगमों की मस्ती है मेरी जवानी में
है डांस मेरे लहू की रवानी में
यहाँ मेरी हार यहाँ मेरी जीत
यहीं मेरे गीत
तो झूमो तो नाचो
आओ मेरे साथ नाचो गाओ

आई ऍम ए डिस्को डांसर
आई ऍम ए डिस्को डांसर
ज़िन्दगी मेरा गाना
मैं किसी का दीवाना
तो झूमो तो नाचो
आओ मेरे साथ नाचो गाओ
आई ऍम ए डिस्को डांसर
आई ऍम ए डिस्को डांसर

डी से क्या होता है
डार्लिंग आ हाँ
दीवाना आ हाँ
डिस्को आ हाँ
डी से होता है डांस
आई से होता है आइटम
एस से होता है सिंगर
सी से होता है कोरस
ओ से होता हो ओर्केस्ट्रा

हेलो ब्यूटिफुल व्हाट्स योर नेम
निशा
तुम्हें मालूम जवानी क्या होती है?
नहीं मालूम
हा हा हा
जवानी एक लहर है जवानी एक नशा है
जवानी जिसपे आये वो ही जाने ये क्या है
दो दिन की हस्ती में सदियों की मस्ती है
बिंदास बागी जवानी दिल प्यासे मिलते हैं
ऐसे जवानी में जैसे मिले आग पानी
इस उम्र में क्यूँ ना मनमानी कर जाएं
मस्ती की राहों में हद से गुज़र जाएं
हा हा हा
जहाँ मिले प्यार वहीँ मेरे यार
हो जाएं निसार
तो झूमो तो नाचो

आओ मेरे साथ नाचो गाओ
आई ऍम ए डिस्को डांसर
आई ऍम ए डिस्को डांसर
आई ऍम ए डिस्को डांसर
ज़िन्दगी मेरा गाना
मैं किसी का दीवाना
तो झूमो तो नाचो
आओ मेरे साथ नाचो गाओ
आई ऍम ए डिस्को डांसर
आई ऍम ए डिस्को डांसर
…………………………………………………….
I am a disco dancer-Disco dancer 1982

Artist: Mithun Chakravorty

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP