क्या अदाएं जनाब लाये हैं-कहीं आर कहीं पार १९७१
फिल्म से एक ना के बराबर सुना गया गीत सुनवाते हैं. इसे
आप अचार जैम, मुरब्बा जो कहना चाहें कह सकते हैं. अब
किया क्या जाए ‘gem’ और ‘jam’ दोनों का उच्चारण एक
जैसा है.
गीत की विशेषता इसमें शमशाद बेगम के स्वर का होना है .
७० के दशक में शमशाद बेगम की आवाज़ किसी गीत में
सुनना अपने आप में रेयर एक्सपीरियंस है. उसके अलावा
३ गायकों का कोम्बिनेशन भी थोडा रेयर है-आशा भोंसले के
साथ महेंद्र कपूर भी इस गीत को गा रहे हैं.
परदे पर इसे हेलन, जयश्री टी और जॉय मुखर्जी पर फिल्माया
गया है. बोल एस एच बिहारी के हैं और संगीत गणेश का. गीत
का संगीत और जो कुछ संगीतमय कसरत गीत पर हो रही है
वीडियो में वो देखने सुनने लायक है. हालांकि इस वीडियो में
क्वालिटी और ऑडियो की स्पष्टता नदारद है मगर काम चला
लेते हैं इसी से.
गीत के बोल:
अल्लाह अल्लाह अल्लाह
क्या अदाएं जनाब लाये हैं
लूटने आज हमको आज आये हैं
जाएँ दिल वाले कहाँ बच के
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
क्या अदाएं जनाब लाये हैं
लूटने आज हमको आज आये हैं
जाएँ दिल वाले कहाँ बच के
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
इन अदाओं पे हम जान दे दें मगर
डर तो ये है के ऐ प्यार के हमसफ़र
अरे इन अदाओं पे हम जान दे दें मगर
डर तो ये है के ऐ प्यार के हमसफ़र
हम तो लुट जायेंगे मोहब्बत में
कुछ ना होगा ऐसी हालत में
जाएँ दिल वाले हाय
जाएँ दिल वाले कहाँ बच के
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
अल्लाह
अदा से जब कोई मांगे
तो दिल देना ही पढता है
मुझे भी लूटा है हसीनों ने
अदा से जब कोई मांगे
तो दिल देना ही पढता है
मुझे भी लूटा है हसीनों ने
प्यार की मीठी मीठी बातों से
नशे में डूबी डूबी आँखों से
जाएँ दिल वाले हाय
जाएँ दिल वाले कहाँ बच के
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
हो अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
ये अदाएं जनाब की तौबा
ये निगाहें जनाब की तौबा
जाएँ दिल वाले कहाँ बच के
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
जान देने के दिल में इरादे भी हैं
जिंदगी भर निभाने के वादे भी हैं
हाय जिन इरादों से अब हाथ में हाथ है
ये इरादे ना बदलें तो क्या बात है
हम से दामन अगर छुडाओ तो
तुम जो गैरों से दिल लगाओ तो
जाएँ दिल वाले हाय
जाएँ दिल वाले कहाँ बच के
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
हो अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
क्या अदाएं जनाब लाये हैं
लूटने आज हमको आज आये हैं
हो ये अदाएं जनाब की तौबा
ये निगाहें जनाब की तौबा
जाएँ दिल वाले कहाँ बच के
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
..............................................................................
Kya adayen janab laaye hain-Kahin aar kahin paar 1971
Artists: Joy Mukherji, Helen, Jayshri T

0 comments:
Post a Comment